Blog

  • जालंधरः ट्रैफिक समस्या और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सीपी स्वप्न शर्मा हुए सख्त, किया ये ऐलान, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: महानगर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्राइम की वारदातों नकेल कसने और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर को 4 जोन में बांट दिया है। इस दौरान प्रत्येक जोन में एक इंचार्ज लगाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि 200 से अधिक पुलिस मुलाजिम जो नॉन पुलिसिंग एसएचओ थे और ट्रैफिक में तैनात थे उन्हें वहां से हटा कर पुलिसिंग सिस्टम में लाया गया है। वहीं एडीसीपी ट्रैफिक अधिकारी के साथ एक सप्ताह फेज करने के बाद दंड संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार, यह घोषित किया जाता है कि कुछ सड़कों, जंक्शनों, ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, वन-वे आदि को नो टॉलरेंस जोन बना दिया गया है।

    सीपी शर्मा ने कहा कि पीसीआर और ट्रैफिक टीमों को एकजुट कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक की समस्या को लेकर अवैध कब्जे करने वालों को पहले वार्निंग दी जाएगी। अगर फिर नहीं मानते तो निगम प्रशासन के साथ मिलकर अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेजा जाएगा। ऐसे में फिर भी नहीं कब्जाधारी मानते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सीपी शर्मा ने ब्रीफ में बताया कि जैसे की किसी दुकान में काम चल रहा है और बाहर वाहन खड़े होने के कारण ट्रैफिक की समस्या लोगों को आ रही है। वहीं एक लेन खुली है जबकि दूसरी लेन बंद है, उन दुकानदारों के खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आने वाले समय में ट्रैफिक की समस्या निजात दिलाना और क्राइम को जड़ से खत्म करना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके एक  महीने के बाद अगली कार्रवाई पर काम किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह चाहते है कि पहले लोगों को अवेयर करें। लेकिन इसके बाद भी कोई नहीं मानता को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं हाईवे पर चालान काटने को लेकर  पुलिस कमिशनर ने कहा कि वहां पर डेडिकेटिक टीम है जोन इंचार्ज की वहीं गाड़ियों के चालान काटेगी, ऐसे हर कोई हाईवे पर चालान बुक लेकर नहीं खड़ेगा।

    पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि अगले 3 दिन में वर्दी में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इसके साथ ही जूते पॉलिश हों। उन्होंने कहा कि शहर में पब्लिक डीलिंग करते वक्त पुलिस कर्मी के मुंह से ओय शब्द नहीं निकलना चाहिए। लोगों के दिलों में पुलिस के लिए अच्छी छवि बनानी है, ताकि बिना किसी डर भय के लोग पुलिस के साथ हर बात साझा करें। स्वप्न शर्मा ने कहा कि अब PCR कर्मचारी अपने हाट पॉइंट पर गाड़ियों में नहीं बैठ सकते। यदि उनके चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या आती है तो तुरंत PCR कर्मचारी गाड़ी साइड पर लगाकर उस चौक में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ट्रैफिक सुचारु करवाने में मदद करेगा। जोन इंचार्ज इस आदेश को जमीनी स्तर पर लागू करवाए।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    इस्लामाबादः भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शुक्रवार (15 दिसंबर, 2023) को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर धंतरी कांपी थी। वे झटके कुछ सेकेंड्स तक महसूस किए गए और उनकी तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल रही। मुल्क में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, तब लोग थोड़ा घबरा गए थे। आनन-फानन वे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए थे। फिलहाल भूकंप के केंद्र के बारे में जानकारी हुई है। वैसे, अच्छी बात यह है कि अभी तक वहां से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

  • पंजाबः स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 1 छात्र की मौ’त, दूसरा घायल

    गुरदासपुरः पंजाब में धुंध के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी हो गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।दोनों छात्र अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। पुलिस के घटना की जानकारी दे दी गई है।

    जानकारी के अनुसार, धुंध के दौरान गांव सकरी निवासी नौजवान लवप्रीत मसीह (17) व रोहित मसीह (15) चचेरे भाई अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सक्करी आ रहे थे। इस दौरान एक निजी स्कूल की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते नौजवान लवप्रीत की मौके पर मौत हो गई। रोहित गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए अमृतसर दाखिल करवाया गया है।

    परिजनों ने बताया कि लव सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर गोराया में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था। अपने भाई के साथ स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था इस सबंधी पुलिस थाना डेरा बाबा नानक ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना इंचार्ज विक्रमजीत सिंह का कहना है कि गहरी धुंध के चलते एक निजी स्कूल की बस व मोटरसाइकिल के बीच भी हादसा हुआ है। इस सबंधी भी कार्रवाई की जा रही है। गांव सक्करी निवासियों ने बताया कि गांव सस्करी से शाहपुर गोराया को जाने वाले सड़क के किनारे न होने के चलते राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

  • पंजाबः घनी धुंध में 3 गाड़ियों में हुई टक्कर

    पटियालाः पंजाब में धुंध का कहर लगातार जारी है। कोहरे के चलते आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज सुबह ही धुंध के बीच पटियाला के धरेरी जट्टन टोल प्लाजा पर ट्रक समेत 3 गाड़ियों की टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में गनीमत यह रही  कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज भी पूरे पंजाब में धुंध का अलर्ट जारी किया है और लोगों को वाहन ध्यानपूर्वक चलाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में मौसम में ठंडक बड़ी है। बीते दिन से राज्य का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी धुंध बढ़ने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के सुबह मिले आंकड़ों के अनुसार आज बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा शहर है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 1.8 और सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

  • पंजाबः गायक के कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली में छह साल पहले हुई सिंगर नवजोत सिंह की हत्या के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस केस के आरोपियों को दबोच लिया है। केस को साइंटिफिक तरीके से सुलझाते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने खुद इसकी पुष्टि की है। गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को म्यूजिक क्लास जाने के लिए निकला था। उसने 11 बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है।

    थोड़ी देर में वह वापस घर पहुंच जाएगा, लेकिन 12 बजे जब उसके घर वाले उसे फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। नवजोत के पिता सुखबीर सिंह जब उसकी तलाश में घर से निकले तो 2 किलोमीटर दूर बरवाला रोड पर उसकी गाड़ी खड़ी हुई थी। उन्होंने आसपास तलाश किया तो वहीं पर खून से लथपथ उसका शव भी पड़ा मिला था। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 0.9 MM बोर की पिस्टल के कुछ कारतूस भी बरामद किए थे।

  • 15 फीट गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, 3 की मौ’त

    नालंदा : चंडी थाना इलाके के सलेहपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर सड़क किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गयाट्रैक्टर पर ईंट लोड थाचालक तेज रफ्तार में जा रहा था। ट्रैक्टर के पलटने से इसमें दबकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गईस्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई

    2 शवों की नहीं हो सकी है पहचान

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए शव को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला। एक शव की पहचान जिले के मानपुर थाना इलाके के पेढ़का गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। अभी तक 2 शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है

  • स्टेज पर परफॉर्म कर रहे सिंगर की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की बीच परफॉरमेंस में मौत हो गई। 30 साल के पेड्रो बुधवार को ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। गाना गाते और ऑडियंस से इंटरैक्ट करते हुए उन्हें अपनी परफॉरमेंस एन्जॉय करते देखा गया इसके बाद वो अचानक से जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। ये पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है

    परफॉरमेंस के बीच सिंगर की हुई अचानक मौत

    वीडियो में आप पेड्रो हेनरिक को स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गाते देख सकते है वो ऑडियंस के साथ मस्ती करते भी दिख रहे हैं व्हाइट पैंट-सूट पहने वो अपनी बाहें फैलाए खड़े थे ऑडियंस में खड़े फैंस भी उनके सुर में सुर मिलाने की कोशिश कर रहे थे। एक लंबा नोट लेने के बाद वो थोड़ा रुके, उनका बैलेंस बिगड़ा और वो स्टेज पर गिरकर बेहोश हो गए। पेड्रो हेनरिक के साथ खड़ा गिटारिस्ट उन्हें देखता ही रह गया

    क्या था पेड्रो हेनरिक की मौत का कारण?

    स्टेज पर गिरने के बाद पेड्रो हेनरिक को तुरंत पास के क्लीनिक लेकर जाया गया. इस बीच भीड़ उन्हें हैरानी में देखती रह गई. क्लीनिक में सिंगर को मृत घोषित कर दिया गया बताया जा रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म करने जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वो बहुत थके हुए हैं रिकॉर्ड लेबल ने सिंगर को एक अच्छा और खुशमिजाज इंसान भी बताया, जो सभी का दोस्त था 30 साल के पेड्रो हेनरिक अपनी मौत के बाद पीछे बीवी Suilan Barreto और अपनी बेटी Zoe को छोड़ गए हैं

    सिंगर की बेटी का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था पेड्रो हेनरिक ने तीन साल की उम्र में सिंगिंग शुरू की थी 2015 में यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर करने के बाद उनका प्रोफेशनल करियर शुरू हुआ इसके बाद उन्होंने एक लोकल बैंड में हिस्सा लिया था 2019 तक बैंड के साथ रहने के बाद हेनरिक ने सोलो करियर की शुरुआत की गुरुवार को वो अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया प्रोजेक्ट रिलीज करने वाले थे

  • कांग्रेस विधायक के घर पसरा मातम, बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ’त 

    छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि ने देर रात अपने परासिया के मंगली बाजार स्थित मकान में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह दूध वाला घर पर पहुंचा तो दुध लेने के लिए काफी देर आवाज लगाने के बाद भी मोनिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बाद में विधायक और उनके परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

    निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है। ASP अवधेश प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आज सुबह जैसे ही सुसाइड की जानकारी मिली तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। नव विवाहिता ने सुसाइड क्यों किया जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    घटना की जानकारी लगते ही परासिया के निजी अस्पताल के सामने काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने यहां पर किसी को अंदर नहीं जाने दिया। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी जानकारी देने से बचती नजर आई। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बता दें कि मृतिका मोनिका के पति आदित्य वाल्मिकि WCL में कार्यरत है। विधायक सोहन लाल वाल्मिकि के दो बेटे हैं। आदित्य सबसे बड़े हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में नजर आ रहे हैं। हालांकि घटना के कारणों को लेकर कोई भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है।

  • फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता को आया हार्ट अटैक

    मुबंईः मशहूर एक्टर और ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के लिए आवाज देने वाले श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। फिलहाल एक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 47 साल के एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, उनका बीपी अचानक काफी बढ़ गया था। फिर उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि श्रेयस तलपड़े बिल्कुल ठीक थे। वह तो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं।

    वीरवार को भी वह शूटिंग कर रहे थे और पूरी तरह से स्वस्थ थे। काम खत्म करने के बाद एक्टर घर लौटे और फिर उन्होंने असहज होने की शिकायत की। तब उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी तो वह रास्त में ही बेहोश हो गए। श्रेयस तलपड़े की तबीयत को लेकर सूत्रों ने बताया, ‘श्रेयस तलपड़े को भर्ती कराया गया है। उन्हें देर शाम लाया गया। उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार है।’ फिलहाल अंधेरी पश्चिम में शहर के बेलेव्यू अस्पताल में एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई।

    सूत्रों ने ये भी बताया कि श्रेयस तलपड़े सेट पर काफी अच्छे से काम कर रहे थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक किया और थोड़ा बहुत एक्शन वाले सीन भी किए थे। हालांकि अभी तक श्रेयस की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के बारे में जाना चाहते हैं। श्रेयस तलपड़े एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में खूब काम किया है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है।दो दशक लंबे करियर में तलपड़े ने 45 से ज्यादा फिल्में की हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ  ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੱਟੀ : ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੱਟੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੀ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਘਰਿਆਲਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਕਰਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਘਰਿਆਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਟੀ ਮੋੜ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਉਂਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਕੋਈ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਨਾਂ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਰਸਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਆਂਸਲ ਦੱਸਿਆ, ਜਿਸ ਪਾਸੋਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਗਜ-ਪੱਤਰ ਪੁੱਛੇ ਗਏ ਤਾਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਗਜ ਪੱਤਰ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਿਆ । 

    ਇੰਚਾਰਜ ਕਰਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਰਸਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ 379 ਦੀ ਧਾਰਾ ਤਹਿਤ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੰਚਾਰਜ ਕਰਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਅੱਗੇ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦੇ ਕਈ ਮੁਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਹੁਣ ਵੀ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਉਮੀਦ ਹੈ।