जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनावों की तरह इस उप चुनाव में नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर आप में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल लोच भी आप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
Blog
-

Punjab: विधायक के नाम पर हो रही अवैध वसूली, लगे आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में रेहड़ी फड़ी वालों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रीनलेंड स्कूल के पास रेहड़ी फड़ी वालों ने शिकायत की है कि पिछले कुछ दिनों से 4-5 अज्ञात व्यक्ति आते हैं ओर गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों से ज़बरन वसूली करने की कोशिश करते हैं इस मामले में आज सभी रेहड़ी फड़ी वाले इकठ्ठे होकर पुलिस स्टेशन आए थे, हम इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे।
वहीं रेहड़ी-फड़ी वालों ने बताया की कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों से ज़बरन वसूली करने आते है। उन्होंने बताया की वह विधायक का नाम लेकर हमसे पैसे मांगते है। आज भी कुछ बदमाश इकठ्ठे होकर आए थे, उनके पास हथियार भी थे और बाज़ार में लोगों के इकठ्ठे होने पर वह धमकियां देते हुए वहां से चले गए। बाजार के दुकानदारों ने अवैध वसूली से नाराज होकर बाजार बंद कर दिया। बाज़ार वालों का कहना है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और इस तरह के शरारती अनसरों को पकड़ कर सबक सिखाया जाए। -

Punjab: खेल विभाग में Coach and Supervisor भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 से 16 जुलाई तक होंगे टेस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए कोच व सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिजिकल व स्किल टेस्ट इसी महीने होंगे। 286 पदों पर होने वाली यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। इसमें गेम के हिसाब से आवेदकों को बुलाया गया है। आवेदकों को किसी तरह खाना पीना नहीं दिया जाएगा। उन्हें खुद पानी की बोतल और खाने की आइटम लेकर सेंटर पर आना होगा।
पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सरकार ने वर्ष 2023 में खेल नीति बनाई थी। उसी के मुताबिक अब खेल नर्सरी स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। वैसे तो पूरे राज्य में 1000 के करीब खेल नर्सरी स्थापित की जानी हैं। लेकिन पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनाई जाएंगी। इनमें 45 ग्रामीण व 205 शहरी एरिया में होंगी। खेल नर्सरी में सारी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों काे दी जाएंगी।
विभाग की तरफ से इस दौरान क्रिकेट, फेंसिंग, जिमनास्टिक, किक बॉक्सिंग, रोइंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशु, जूडो, वेटलिफ्टिंग,, बास्केटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, हैंडबॉल, साइकिलिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी खेल के लिए कोच रखे जाने हैं। टेस्ट की प्रक्रिया मोहाली के सेक्टर-78 स्टेडियम में होगी। टेस्ट की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू होगी। हालांकि आवेदकों को एक दिन पहले रिपोर्ट करना होगा। विभाग की तरफ से एक दिन में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। आवेदको को दो ताजी फोटो साथ लानी होगी। आधार कार्ड या पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी पास रखनी होगी। वहीं, ट्रायल के लिए नया आईकॉर्ड जारी होगा। वहीं, ट्रॉयल से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। यह सरकारी अस्पताल का बना होना चाहिए।
-

पहली बार सेंसेक्स 80,000 के पार, Stock Market का नया रिकॉर्ड
नई दिल्लीः मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को अब तक की नई फ्रेश ऑलटाइम हाई पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार चला गया। निफ्टी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स अपनी निरंतर तेजी को जारी रखते हुए, आज सुबह के कारोबार में नए ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए। निफ्टी 50 ने 24,292 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूते हुए 24,300 के स्तर को छू लिया। सेंसेक्स 572 अंक चढ़कर 80,013 पर खुला। इसी तरह, निफ्टी भी 168 अंक चढ़कर 24,291 पर खुला। बैंक निफ्टी 704 अंक खुलकर 52,872 पर खुला। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी सुर्खियां बटोरीं।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल
कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि सन फार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इंफोसिस नुकसान में रहे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें बुधवार सुबह 0.37% बढ़कर 83.12 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.35% बढ़कर 86.54 डॉलर पर थीं।दुनिया के मार्केट में कैसा है रुझान
गिफ्ट निफ्टी 83 अंक बढ़कर 24,328 पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार को घरेलू सूचकांक एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत दर्शाता है। रातोंरात अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त और फेड चेयर जेरोम पॉवेल के नरम रुख के बाद, बुधवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख पर खुले। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, जापान का निक्केई 225 0.68% बढ़कर 40,346 पर कारोबार कर रहा था। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.06% गिरकर 2,779.32 पर था। एशिया डॉव 0.36% बढ़कर 3,599.34 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 0.41% बढ़कर 17,841.77 पर कारोबार कर रहा था। बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी 2,996.87 पर सपाट था।निवेशकों का रुख
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,000.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2 जुलाई 2024 को 648.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। -

Punjab: 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मोहालीः मानसून ने पूरे पंजाब को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक, अब अगले 7 दिन पंजाब में रूक-रूक कर मानसून की बौछारें पड़ेंगी। बुधवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। उमस भरी गर्मी इसी तरह से आगे भी परेशान करेगी।
उन्होंने कहा कि अगले सात दिन फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 42.6 डिग्री का पारा फिरोजपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 37.2, पठानकोट का 37.8, बठिंडा का 41.7, जालंधर का 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।
जबकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.4 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.0, लुधियाना का 28.5, पटियाला का 30.2, पठानकोट का 27.7, बठिंडा का 29.9, बरनाला का 28.8, जालंधर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
-

Jalandhar: उप चुनाव के दौरान गोलगप्पे का लुत्फ उठाते दिखे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी अखाड़ा गरमा गया है। जहां पार्टियों में जोड़ तोड़ का सिलसिला चल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कूल नजर आ रहे है। दरअसल, सुरिंदर कौर के हक में दिन भर प्रचार करने के बाद राजा वडिंग देर शाम मॉडल हाउस में गोलगप्पे का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली, सीनियर नेता दीपक खोसला इत्यादि मौजूद थे। गौर हो कि बीते दिन चरणजीत सिंह चन्नी ने शीतल अंगुराल की वीडियो को लेकर आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे थे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया के जरिए आप सरकार से शीतल के बयानों पर जवाब देने की अपील की थी। वहीं देर शाम भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल के बयान को सही ठहराया था। वहीं अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर बीते दिन सुबह सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गई थी, लेकिन देर शाम बीबी जागीर कौर की अगुवाई में सुरजीत कौर ने दोबारा से अकाली दल में वापसी कर ली थी। -

Punjab: तू-तू मैं-मैं के बाद हिमाचल से आए नौजवानों ने दो भाइयों को पीटा, देखें वीडियो
अमृतसर: अल्फा वन के सामने महाराजा बार के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां हिमाचल से आए नौजवानों ने दो भाइयों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसके बाद अस्पताल में उपचारधीन दोनों भाइयों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। जानकारी देते जजबीर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई महाराजा बार में खा-पी रहे थे। इस दौरान हिमाचल से आए किसी नौजवानों से उनके भाइयों की किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसके बाद हिमाचली नौजवान ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया औऱ 15-16 हथियारबंद युवकों ने दोनों भाइयों पर हलमा कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान उनके भाइयों से पैसे, आईफोन और घड़ी लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है और न्याय की मांग की है। इस संबंधी पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, दोनों पक्ष वहां बैठकर खा-पी रहे थे, बाकी मामला जांच का विषय है और उचित कार्रवाई की जाएगी। -

Punjab: आंधी और बारिश के चलते बंद हुआ रास्ता
होशियारपुरः पंजाब में देर रात चली आंधी और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर देर रात हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी जहां भर गया है, वहीं कई जिले आंधी-तूफान के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दरअसल, टांडा में आंधी तूफान के कारण मियाणी दसूहा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार गत देर रात टांडा इलाके में तेज बारिश और आंधी के कारण मियाणी दसूहा मार्ग स्थित गांव गिलजियां में कई पेड़ टूट कर सड़क के बीच गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची है, जो पेड़ को उठाने में लगी हुई है। फिलहाल उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद है।
-

Punjab: बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर खड़ा पानी बना आफत, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के बाद देर रात मोहाली और खरड़ इलाके में हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं देर रात हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, खरड़ से कोराली रोड की ओर जाने वाली निरवाना ग्रीन के सामने वाली सड़क की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जहां सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कें पूरी तरह से पानी से भर गई हैं, जहां पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पहली ही बारिश में सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों की पोल खोलकर रख दी। सड़के टूटी होने के कारण गाड़ियां फंस गईं। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, सड़कों पर पानी जमा हो गया। सड़कों पर लगे लंबे जाम में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं देर रात हुई बारिश से प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है, लेकिन दूसरी ओर लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि वे कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। -

Punjab: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो
मोगाः शहर के धर्मसिंह नगर के नजदीक ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। ट्रेन के नीचे आने से युवक बुरी तरह से कट गया था मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पोस्ट मार्टम के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।
वही जीआरपी की एएसआई मैडम नरेश शर्मा ने बताया की यह युवक 7.30pm बजे की ट्रेन के नीचे आया है और अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल हो सकत है। मृतक की जेब से कोई भी पहचान पत्र नही मिला है। हमारी तरफ से बाकी की सारी करवाई की जा रही है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है ।वही मोगा नगर निगम के मेयर और समाज सेवा सोसाइटी के बलजीत सिंह चनी ने बताया की उन्हे सूचना मिली थी की एक युवक ट्रेन के नीचे आकर मर गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई और न ही इसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है। इसकी लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोगा सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा जा रहा है।
