Blog

  • पंजाबः भगोड़े शिव सेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः भगोड़े शिव सेना नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सुरक्षा में तैनात किए हुए थे गनमैन 

    लुधियानाः पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे शिव सेना नेता हेमंत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल से वह फरार चल रहा था। थाना शिमलापुरी में 2010 में हेमंत ठाकुर पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2010 को पुलिस ने गश्त के दौरान गुरु गोबिंद सिंह नगर की गली नंबर 2 में पैदल आ रहे हेमंत सिंह ठाकुर को तलाशी के लिए रोका था। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया था। जब उससे चाकू रखने के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

    जिसके बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस ने 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पर्चा दर्ज होने के बाद हेमंत ठाकुर फरार हो गया था। हैरानी की बात यह है कि दौरान भगोड़ा होने के बावजूद एक साल पहले हेमंत ठाकुर गनमैन के साथ घूम रहा था। गनमैन की तैनाती से पहले पुलिस ने उसकी इन्क्वायरी तक नहीं कराई।

    शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि करीब 6 दिन पहले हेमंत ठाकुर शिव सेना पंजाब से इस्तीफा दे चुका था। करीब 1 वर्ष से उसके पास गनमैन थे। हेमंत ने महानगर में शिव सेना के नेताओं की जांच का मुद्दा उठाया था। उसने यह भी कहा था कि सबसे पहले उसकी जांच पुलिस करवाए। उसी के कहने पर पुलिस ने वेरिफिकेशन करवाई और उसे गिरफ्तार किया। कानून अपना काम कर रहा है। वह कानून का सम्मान करते हैं। हेमंत ठाकुर का शिव सेना से अब कोई लेना-देना नहीं है।

  • पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके बेटे को 4 साल की सजा

    पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके बेटे को 4 साल की सजा

    नई दिल्लीः दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा को चार साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनके बेटे देवेंद्र दर्डा को भी सजा सुनाई गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने 4 साल कैद की सजा सुनाई है। छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों के आवंटन में अनियमितता के मामले में उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को भी चार साल कैद की सजा सुनाई गई है। इसी मामले में अदालत ने पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, दो वरिष्ठ लोक सेवकों केएस क्रोफा और केसी सामरिया को तीन साल जेल की सजा सुनाई।

    सीबीआई ने अदालत से मामले में दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा था कि दोषी सेहत का हावला देकर कम सजा की मांग नहीं कर सकते हैं, मामले में दोषियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। दोषियों के वकील ने कोर्ट में कहा था कि मामले में ट्रायल पूरा करने में नौ साल लग गए। इतने सालों तक मेरे मुवक्किलों ने प्रताड़ना सही है, अधिकारी तो दिल्ली के रहने वाले हैं, लेकिन दूसरे लोग दूसरे राज्यों से सुनवाई के लिए अदालत में आते थे। 

    दोषियों के वकील ने कहा था गवाहों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रॉसिक्यूशन की होती है। अगर वह उनको सुरक्षित नहीं रख सकते तो यह उनकी गलती है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने IPC की धारा 120B, 420 और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, दो वरिष्ठ अधिकारियों केएस क्रोफा और केसी सामरिया, और कंपनी मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को दोषी ठहराया था। 

  • T-20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    T-20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    नई दिल्ली: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट में कब कौनसा बड़ा रिकॉर्ड बन जाए या कोई बड़ा रिकॉर्ड टूट जाए ये कोई नहीं बता सकता। क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है, जिस पर किसी को भरोसा नहीं होता है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

    दरअसल, मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस बुधवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट लेने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने यहां बायूमास ओवल में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 एशिया क्षेत्रीय क्वालीफायर बी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान चीन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस ने टी20 वर्ल्ड कप एशिया B क्वालीफायर के शुरुआती गेम के दौरान कुआलालंपुर में चीन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

    इद्रस द्वारा लिए गए सभी 7 विकेट बोल्ड के जरिए आए, क्योंकि उन्होंने लगातार गेंद को बल्लेबाजों की ओर घुमाया। मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के पीटर अहो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नाइजीरिया के लिए खेलते हुए पीटर अहो ने साल 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। विशेष रूप से, कुल 12 गेंदबाजों ने पहले पुरुषों के टी20 में छह विकेट लिए हैं। जिसमें भारत के दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर और श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस शामिल हैं। लेकिन इद्रस के अद्भुत प्रयास तक सात विकेट लेने का रिकॉर्ड कभी दर्ज नहीं किया गया था। इद्रस के सनसनीखेज गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर मलेशिया ने चीन पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

    दाएं हाथ के गेंदबाज को पंडामारन की परिस्थितियां पसंद आईं और उन्होंने अकेले ही चीनी बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया, अपने सभी सात विकेट चटकाए और मेहमान टीम 12वें ओवर में सिर्फ 23 रन पर आउट हो गई। जवाब में मलेशिया ने दो जल्दी विकेट खो दिए और पांचवें ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिससे उन्हें अगले साल यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की सही शुरुआत मिल गई। इस टूर्नामेंट का विजेता नवंबर में नेपाल में एशिया क्षेत्रीय फाइनल में पहुंचेगा, जिसमें उस इवेंट की दो प्रमुख टीमें 2024 में 20 ओवर के फाइनल में पहुंचेंगी।

  • जालंधरः 35 करोड़ रुपए की लागत से Civil Hospital की बदलेगी नुहार

    जालंधरः 35 करोड़ रुपए की लागत से Civil Hospital की बदलेगी नुहार

    जालंधर,ENS: महानगर से सिविल अस्पताल पर 35 करोड़ रुपए खर्च कर अस्पताल की नुहार बदली जाएगी। दरअसल, लोगों को मॉर्डन सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालंधर बुनियादी ढांचे में एक बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रहा है, जिसके तहत सिविल अस्पताल की कायाकल्प के प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए एक बैठक बुधवार को डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की अगुवाई में हुई। इस बैठक में सेहत विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो ने हिस्सा लिया और अस्पताल को मॉर्डन सुविधाओं से लैस करने पर विचार-चर्चा हुई। जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में सेहत सुविधाओं को और बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को बेहतरीन सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में मिल सकें।

    उन्होंने कहा कि जालंधर के सिविल अस्पताल को अल्ट्रा-मॉर्डन सुविधाएं से मजबूती प्रदान करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां डीएनबी अस्पताल, एडवांसड कार्डियस सेंटर, लिफ्टें, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, न्यू मॉर्चरी बिल्डिंग, सीसीटीवी कैमरा, एयर-कंडीशनिंग सिस्टम, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, ट्रेनिंग एंड कांफ्रेंस हॉल, रिपेयर एंड रेनोवेशन ऑफ बेसमेंट, नई फ्लोरिंग, लेंडस्केपिंग एंड सौंदर्यीकरण, सीवरेज सिस्टम की मजबूती, साउंडप्रूफ कमरे की स्थापना, ओपीडी, इमरजेंसी व रिकार्ड रूम के लिए नई रिसैप्शन, फायर फाइटिंग सिस्टम की स्थापना इत्यादि शामिल हैं। इसी तरह यहां मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जरूरत के नई मशीनरी व उपकरण भी लाए जाएंगे।

    सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जालंधर शहर में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने के तुरंत बाद उन्नयन कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार ने पहले ही इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करने के मामले में एक गेम-चेंजर साबित हुआ है और अब जालंधर सिविल अस्पताल के ढांचागत विकास से सेहत क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

  • बददी में मूसलाधार बारिश, पुरानी सब्जी मंडी के आसपास दुकानों में घुसा पानी

    बददी में मूसलाधार बारिश, पुरानी सब्जी मंडी के आसपास दुकानों में घुसा पानी

     दून विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष ने किया मौके का निरीक्षण

     नप अधिकारियों को दिए आदेश

     ठप पड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नप ने कसी कमर 

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बीती रात लगभग 3 घन्टे हुई बारिश ने नगर परिषद में तबाही मचा दी। पुरानी सब्जी मंडी के समीप साईं रोड़ पानी में डूब गया और पानी दर्जनों दुकानों में जा घुसा। जिससे दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ ओर अंदर पड़ा माल भी खराब हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण पुरानी सब्जी मंडी टी पॉइंट पर पानी भर गया। देर रात तक दुकानदार दुकानों में घुसे पानी से जुझते नजर आए। जिसके चलते सुबह दून विधायक राम कुमार चौधरी व नगर परिषद के अध्यक्ष तरसेम चौधरी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। मौके पर नप के जेई व सफाई टीम प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विधायक राम कुमार चौधरी ने नप अध्यक्ष को जल्द जाम नालियों को खुलवाने व नालियों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर करवाई के दिशानिर्देश दिए। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने बताया के कल से सफाई टीमें अलग अलग स्थानों पर जाम नालियों की सफाई करने में जुटी हैं और लंबे समय से जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों को भी हटाया जा रहा है। 
    विधायक ने निर्देश दिए के 50 कर्मचारियों की नई टीम को हायर कर जल्द से जल्द नालियों की सफाई के काम को पूरा किया जाए। विधायक ने कहा के पिछले लंबे समय से भाजपा ने नप में जो बेड़ा गर्क करके रखा था उसे दुरुस्त करने में समय लगेगा। नप में ठप पड़े विकास कार्यों को चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाया जाएगा। पानी और सड़कों की दुरस्ती के लिए नप को दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

    अवैध कब्जाधारियों को जारी होंगे नोटिस, मीट मार्केट होगी शिफ्ट : तरसेम चौधरी

     नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा के नप में कांग्रेस के काबिज होते ही पहले दिन से काम शुरू कर दिया गया था और वह खुद सारे काम का जायजा ले रहे हैं। जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए कर्मचारी पिछले तीन दिन से लगे हैं। जाम नालियों की सफाई के लिए 50 ओर कर्मचारी लगाए जाएंगे। नालियों व सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर व्यापार मंडल को नोटिस जारी किया जाएगा। अगर दुकानदार खुद कब्जे नहीं हटाते तो नप सख्त करवाई अमल में लाएगी। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने बताया के मीट मार्किट को भी जल्द शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वहीं बद्दी साईं रोड़ को रेहड़ी फड़ी से मुक्त करने के लिए नप की बैठक के बाद तुरंत जगह चिन्हित कर रेहड़ी फड़ी को 1 जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
    पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा के नप में कांग्रेस एकजुट होकर नप की तस्वीर बदलने के लिए प्रयासरत रहेगी। भाजपा ने जो नप की दुर्दशा की है उसे सुधारने के लिए थोड़ा वक़्त तो लगेगा लेकिन आने वाले 6 महीने में नप बद्दी की बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। सड़क, बिजली, पानी, पार्क, सफाई, पानी की निकासी समेत अन्य कार्यों को एजेंडे में शामिल किया गया है। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा के नप बद्दी की दशा बदलने ओर विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक राम कुमार चौधरी के साथ नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन चौधरी, पार्षद मदन कुमार, मान सिंह मेहता, संजीव कुमार संजू, कुलवंत चौधरी, मक्खन चौधरी, मीनू मुकेश, पंकज भंडारी, गब्बर सिंह धुन्ना, शिव कुमार चौधरी, मनजीत चौधरी, शिवांश भंडारी, जीत राम पटियाल, भागा राम सैनी, विनोद कुमार शर्मा, टेक चंद गोयल, चांद बाबु समेत अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।
  • पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब के फिरोजपुर के बाद एक और जिले में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी बाढ़ प्रभावित इलाके में पंजाब के स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों को जिला मजिस्ट्रेट ने 29 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

    जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) कपूरथला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 29 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी के कारण तथा छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए विद्यालयों को खोलना उचित नहीं होगा। दरअसल, सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर में 26 जुलाई से 29 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की गई है।

    इससे पहले पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट की तहसील लोहियां के बाढ़ प्रभावित इलाके के 4 स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। इस संबंध में डीसी स्पेशल सारंगल ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी सांझा की थी। दरअसल, घर, स्कूल, सड़कें, खेत सब पानी में डूबे हुए हैं। यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

  • बड़ी राहतः शहरभर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग Free

    बड़ी राहतः शहरभर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग Free

    10 मिनट तक चारपहिया व तिपहिया वाहनों का नहीं लगेगा कोई शुल्क

    चंडीगढ़ः नगर निगम शहर के सभी 91 पार्किंग स्थलों को ठेके पर देने जा रहा है। मंगलवार को हुई सदन की बैठक में इस प्रस्ताव और नए पार्किंग शुल्क को मंजूरी दे दी गई। दोपहिया वाहनों की पार्किंग पूरे शहर में मुफ्त रहेगी। कार समेत अन्य तिपहिया व चारपहिया वाहनों से भी दस मिनट तक की पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद ट्राइसिटी के कार चालकों को चार घंटे तक की पार्किंग के लिए 15 रुपये देने होंगे जबकि ट्राइसिटी से बाहर के वाहन चालकों को हर स्लैब में दोगुना पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। बैठक में पार्किंग के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

    कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, हरदीप सिंह, कंवरजीत सिंह राणा समेत कई पार्षदों ने सुझाव दिए। पार्षदों के विरोध के बाद निजी कार के पहले चार घंटे के पार्किंग शुल्क के प्रस्ताव को 20 से घटाकर 15 और 8 घंटे के पार्किंग शुल्क को 25 से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया। महीने के पास के शुल्क को भी 500 से घटाकर 300 रुपये और व्यवसायिक वाहनों के लिए पास के शुल्क को 1000 से घटाकर 800 रुपये कर दिया गया। कई पार्षदों ने एलांते माल और फन रिपब्लिक की पार्किंग के अधिक शुल्क को लेकर विरोध जताया।

    दोनों जगह पहले चार घंटे के लिए 90 रुपये और आठ घंटे के 150 रुपये तय किए गए थे। पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कोई फिल्म देखने जाएगा तो उसे फिल्म के टिकट से ज्यादा पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। इसके बाद 20-20 रुपये कम कर इन दोनों जगह पार्किंग शुल्क को 70 और 130 रुपये कर दिया गया। सदन से यह प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम की तरफ से टेंडर के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) बनाया जाएगा।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    8 जेसीबी मशीन और टिप्पर जब्त

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर हिमाचल पुलिस की अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। मॉनसून सीजन में चक्की दरिया में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 जेसीबी मशीन और 8 टिप्पर जब्त किए है। पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग को लेकर एफआईआर दर्ज कर टिप्पर और जेसीबी मालिकों की तलाश की जा रही है।

    बता दें कि हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाला यह वही इलाका है, जहां पर अवैध माइनिंग की वजह से पहले रेलवे पुल बह गया था। अब नेशनल हाईवे पर बने चक्की पुल को भी असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया गया है। परंतु माइनिंग माफिया इन इलाकों में अवैध माइनिंग से अभी भी बाज नहीं आ रहा है। चक्की दरिया के जिस इलाके में अवैध माइनिंग की जा रही थी, वह इलाका हिमाचल प्रदेश की हद में आता है। जिस पर हिमाचल पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जेसीबी और 8 टिप्पर जब्त किए गए। पुलिस द्वारा इन सभी वाहनों को कब्जे में लेकर इनके मालिकों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः लड़की ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः लड़की ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: काजी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह अजीत नगर स्थित काजी मंडी में रहते है। इस दौरान अवतार नगर गली नंबर 6 में रहते पकंज नामक युवक ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दे दी है। वहीं युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। 

  • होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह पर अभी भी अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। वहीं हलका दसूहा और मुकेरियां में पिछले लंबे समय से हो रही अवैध माइनिंग पर सरकार द्वारा बड़ी कारवाई करते हुए 2 मशीनों को मौके पर गैरकानूनी खुदाई करते हुए जब्त किया गया। मिली जानकारी अनुसार पिछले लंबे समय से हाजीपुर, तलवाड़ा में हो रही अवैध माइनिंग का कारोबार खूब फल फूल रहा है। लंबे समय से हो रही इस अवैध माइनिग कारण 100 से 150 फुट तक गहरे गड्ढे बन गए है।

    उसी के मद्देनजर आज माईनिंग विभाग ने दो मशीनों को जब्त कर करवाई की गई। इस दौरान मिट्टी अवैध माइनिंग कर रहे टिप्पर चालक मौके से टिप्पर लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी देते हुए माइनिग विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत आई थी कि हाजीपुर नज़दीक गांव जीनोवाल में अवैध माइनिग हो रही है जिस पर करवाई करते हुए उनकी टीम ने छापामारी की और 2 बड़ी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। जेई ने कहा कि अवैध इन लोगों पर अवैध माइनिंग एक्ट कानून अनुसार कारवाई की गई। जेई दीपक का कहना है कि इस इलाके में जितने भी स्टोन क्रशर अवैध है उनपर भी विभाग द्वारा करवाई की जाएगी और इलाके में किसी को भी इस तरह गैरकानूनी माइनिंग नहीं करने दी जाएगी।