Blog

  • कुटलैहड़ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में भाजपा का दबदबा बरकरार

    कुटलैहड़ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में भाजपा का दबदबा बरकरार

    ऊना/सुशील पंडित : ब्लॉक समिति बंगाणा में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 19 सदस्यों में से 14 सदस्य पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो की अगुवाई में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि यह जीत और जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा भाजपा की विकासवादी सोच पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन दिया है।
    भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचा है, जिसके चलते जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत स्तर पर बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्लॉक समिति बंगाणा में भाजपा समर्थित सदस्य विकास को नई दिशा देंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
    इस अवसर पर उपस्थित बीडीसी सदस्यों ने भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जनादेश मिला है, वह विकास और जनसेवा के लिए मिला है तथा वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शपथ ग्रहण समारोह में 19 में से 14 सदस्यों का देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में एकजुट होकर शामिल होना कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और जनाधार का स्पष्ट संकेत है।
       
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 दुकानों में लगी आग, कई वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 दुकानों में लगी आग, कई वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के लॉ गेट में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भीषण आग लगने से 2 दुकान में इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में टू बर्द्स ऑटो हब और रेस्टोरेंट में आग लगी है। इस घटना में टू बर्द्स ऑटो हब में पड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन घटना से दोनों दुकानों में काफी नुकसान हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए टू बर्द्स ऑटो हब के संचालक राहुल नामक ने बताया कि वह जालंधर का रहने वाला है और उसकी लॉ गेट में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। पीड़ित के अनुसार देर रात उसकी दुकान बंद थी। ऐसे में साथ वाली डोसे की दुकान में सिलेंडर लीक होने से उनके रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग भीषण होने के कारण उनकी दुकान भी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद उसे किसी का फोन आया और वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि डोसे वाले की दुकान की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

    पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान डोसेे वाले दुकानदार ने उसे घटना के बारे में सूचित भी नहीं किया। इस घटना में 10 नए वाहन और 15 वाहन जलकर राख हो गए। इस घटना में 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया। इसी के साथ स्पेयर पार्ट्स भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। राहुल का आरोप है कि इस मामले को लेकर डोसे वाले से बात की गई, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • चलती Car में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 4 यात्री, देखें वीडियो

    चलती Car में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 4 यात्री, देखें वीडियो

    महूः बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जाम गेट पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई। कार सवार 4 लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार महेश्वर से घाट चढ़कर जाम गेट की ओर आ रहे थे। जाम गेट के पास पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए कार में सवार चारों लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल गए। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। इस दौरान जाम गेट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।  
  • नाबालिग से रेप केस में महिला आयोग चेयरपर्सन ने PMO-नर्स को जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

    नाबालिग से रेप केस में महिला आयोग चेयरपर्सन ने PMO-नर्स को जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः LNJP अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद डॉ. शैली अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद 31 मई को डॉ. शैली के खिलाफ केयूके थाने में पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी स्वास्थ्य विभाग ने शैली की सेवाएं समाप्त कर दीं। इसके बाद 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी डॉक्टर ने कहा कि “मुझसे गलती हो गई”। वहीं 15 वर्षीय लड़की से रेप के मामले में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने रेप पीड़िता से भी मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया ने एक नर्स से पूछा, “क्या आपकी भी बेटी है?”

    नर्स के हां में जवाब देने पर उन्होंने कहा, “क्या आप अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती हैं? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया?” रेप केस में केयूके थाना पुलिस आरोपी डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली को गिरफ्तार कर चुकी है। वह LNJP अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात था। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। रेणु भाटिया ने पीएमओ से सवाल किया कि लड़की को इतनी देर तक कमरे में अकेला क्यों छोड़ा गया। ओपीडी के अंदर महिला स्टाफ क्यों मौजूद नहीं थी। आरोपी डॉक्टर ने लड़की को 100 रुपए क्यों दिए और उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ क्यों की। भाटिया ने कहा, “100 रुपये देने का क्या मतलब था, क्या वह कोई लालच दे रहा था?”

    उन्होंने आरोपी डॉक्टर को दोबारा नौकरी पर रखे जाने पर भी सवाल उठाए। भाटिया ने सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह से पूछा कि डॉक्टर की पुनर्नियुक्ति किसके कहने पर हुई, उसकी सिफारिश किसने की और किस आधार पर यह लिखा गया कि अस्पताल को उसकी जरूरत है। इस पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति वर्ष 2021-22 में की गई थी। कैथल के किसी पीएमओ ने लिखकर दिया था। भाटिया ने कहा कि लड़की ने महिला वार्ड में भर्ती एक मरीज को बताया था कि डॉक्टर उसे गलत तरीके से छूता है। उस मरीज ने तुरंत स्टाफ को इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने पूछा कि उस समय वार्ड में कौन-कौन मौजूद था। साथ ही सवाल किया कि जब ओपीडी में तीन नर्सों की ड्यूटी लगी हुई थी, तो फिर किशोरी वहां अकेली कैसे रह गई। इसके 20 मिनट बाद ही डॉक्टर ये यह कांड किया।

    निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में रेणु भाटिया ने कहा कि यह मामला बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। अस्पताल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं होता, लोग वहां दर्द और परेशानी में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में यदि अस्पताल में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि किसी भी नाबालिग लड़की की जांच के दौरान महिला नर्स या महिला स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो यह अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। इस मामले में पीएमओ की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वह इस संबंध में डीजी हेल्थ और एसीएस हेल्थ को लिखित रूप से कार्रवाई की सिफारिश करेंगी।

     

     

     

  • बेटी ने किया Suicide का प्रयास, अस्पताल जाते हुए पिता की मौत, देखें वीडियो

    बेटी ने किया Suicide का प्रयास, अस्पताल जाते हुए पिता की मौत, देखें वीडियो

    उदयपुरः शहर से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां, नाबालिग बेटी के सुसाइड की कोशिश के बाद हॉस्पिटल जा रहे पिता और बेटे की बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर बेकाबू होकर सीमेंट के पाइप से टकरा गई। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के रिश्तेदार और ग्रामीण पुलिया बनाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पूरी खुदी हुई है। रात में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। हंगामा बढ़ता देख डीएसपी जगदीश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास जारी हैं।
    जानकारी देते ​एएसआई ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा और भाई नाबालिग लड़की को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। पीछे बाइक पर 50 वर्षीय पिता और 24 वर्षीय बेटा हॉस्पिटल पहुंच रहे थे। उमरड़ा-आम्बुआ रोड पर अंधेरा होने से बाइक अचानक गड्ढे में गिर गई और फिर सीमेंट के बड़े पाइप से टकरा गई। हादसे में पिता को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बेटे का इलाज जारी है। रात में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक पिता की 17 वर्षीय बेटी ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की थी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर लिया है, ​जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।      
  • मंत्री के आवास पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण, देखें वीडियो

    मंत्री के आवास पर चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण, देखें वीडियो

    सीतामढ़ीः बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री और शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक श्वेता गुप्ता के सीतामढ़ी आवास परिसर में रविवार को प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और पूरे इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई।
    प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग की ओर से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास परिसर से सटे उस हिस्से पर कार्रवाई की गई, जिसे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के रूप में चिह्नित किया गया था। अधिकारियों ने नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुलडोजर से निर्माण को हटाया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जा रहा है, वहां कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है। घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्री के आवास से जुड़े मामले में बुलडोजर कार्रवाई होने के कारण लोगों के बीच इसे लेकर खास उत्सुकता देखी जा रही है। हालांकि अभी तक मंत्री श्वेता गुप्ता या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन की विस्तृत रिपोर्ट और संबंधित विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि अब तक कोई भी अधिकारी एक बुलडोजर एक्शन पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अतिक्रमण का वास्तविक दायरा कितना था और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया किन तथ्यों के आधार पर की गई।
  • Punjab News: भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित 4 अफगानी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार

    Punjab News: भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित 4 अफगानी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार

    अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफगान के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद किए है। विदेशी तस्करों से जुड़े गिरोह को गिरफ्तार किया गया, हथियारों की तस्करी ड्रॉप पॉइंट्स के जरिए की जा रही थी।

    हवाला और हथियार तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हथियारों की तस्करी विदेश में बैठे एक सरगना के निर्देशों पर की जा रही थी। इस मामले में पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा करेंगे।

     

  • Punjab News: कर्ज में डूबे मजदूर की चमकी किस्मत, रातों-रात बने लखपति, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्ज में डूबे मजदूर की चमकी किस्मत, रातों-रात बने लखपति, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में कर्ज में डूबे एक बुजुर्ग मजदूर की किस्मत के अचानक करवट लेने का मामला सामने आया है। एक ही रात में पाई-पाई का मोहताज मजदूर लखपति बन गया। मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग भोजराज जो सालों से लुधियाना में पत्थरों की चिनाई का काम करते हैं, उनकी पंजाब स्टेट ‘डियर लॉटरी डेली बम्पर’ जीता है। मात्र 50 रुपये की लॉटरी से उन्हें अब 15 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

    जानकारी मुताबिक, 2 बेटियों की शादी करने और घर का खर्च चलाने के लिए भोजराज ने बैंक से भारी लोन ले रखा था। उनके सिर पर कुल 25 लाख रुपये का कर्जा था। दिन-रात पत्थरों की घिसाई और चिनाई करके बुजुर्ग भोजराज बस इतना ही कमा पाते थे कि परिवार का गुजारा चल सके। इस मामूली कमाई से बैंक का भारी कर्ज चुकाना बिल्कुल नामुमकिन लग रहा था, जिसके चलते पूरा परिवार भारी मानसिक तनाव में जी रहा था।

    भोजराज अक्सर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लोगों के लॉटरी जीतने के वीडियो देखा करते थे। वीडियो देखकर उनके मन में भी एक उम्मीद जागी कि शायद उनकी गरीबी भी दूर हो जाए। इसी विश्वास के साथ उन्होंने पिछले दो महीने से लगातार लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया। इससे पहले भी उन्होंने करीब 5 से 7 बार अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार 4 जून को उन्होंने लुधियाना के मशहूर गांधी ब्रदर्स से मात्र 50 रुपए की एक टिकट खरीदी। अगले ही दिन यानी 5 जून की शाम को जब लॉटरी का रिजल्ट आया, तो बंपर प्राइज में भोजराज का नंबर चमक रहा था। 50 रुपए की टिकट पर सीधे 15 लाख का इनाम उनके नाम हो चुका था।

    लॉटरी की रकम जीतने के बाद भोजराज की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करके भी ब्याज चुकाना भारी था। अब इस 15 लाख रुपये की बंपर राशि से वह सबसे पहले बैंक का लोन चुकाएगा और परिवार को इस भारी मानसिक तनाव और घुटने टेकने वाले कर्ज से मुक्त करवाएगा। यह पैसा उनके लिए किसी भगवान के आशीर्वाद से कम नहीं है, जिसने उनके बुढ़ापे को सहारा दे दिया।

     

     

  • सास पर फिदा हुआ दामाद, दोनों ने रचाई शादी, देखें वीडियो

    सास पर फिदा हुआ दामाद, दोनों ने रचाई शादी, देखें वीडियो

    कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सास-दामाद की शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के सास-दामाद की लव स्टोरी चर्चा में है। दरअसल, दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर ऐसा फिदा हुआ कि पत्नी को छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे। वहां चुपचाप दोनों ने कानूनी तरीके से शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान रह गए। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले में हैरान करने वाला पक्ष यह है कि दोनों ने शादी को छुपाने की जगह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

    मामला गरमाने लगा तो नवविवाहित जोड़ा फरार हो गया। सोशल मीडिया पर दामाद और सास की शादी की पोस्ट वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मामले में सामने आया कि दामाद अपनी सास को घर से लेकर गया था। इसके बाद दोनों के कोर्ट में शादी की खबर आई। वायरल वीडियो में दोनों अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते दिखे हैं। जानकारी के अनुसार, दामाद और सास के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बाद में दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया।

    इसके बाद दोनों ने कानूनी रूप से विवाह कर लिया। वायरल वीडियो में दोनों कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। अब वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करने के बाद से ही नवविवाहित जोड़े के फरार होने की बात सामने आ रही है। सास और दामाद घर से गायब बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से पीड़ित पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। दोनों को खोजने और उनके बारे में जानकारी जुटाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, मामले में अभी पुलिस की एंट्री नहीं हुई है।

     

     

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में जिला परिषद के चेयरमेन और वाइस चेयरमेन ने संभाला पदभार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में जिला परिषद के चेयरमेन और वाइस चेयरमेन ने संभाला पदभार, देखें वीडियो

    जालंधरः जिला परिषद के चेयरमेन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमेन अमरीक सिंह  ने हलका नकौदर में अपना पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर भव्य आयोजन किया गया जिसमें विधायक इंद्रजीत कौर मान, चंदन ग्रेवाल, पवन टिनू, वाल्मीकि आश्रम के चेयरमेन बाबा प्रगट नाथ, मैडम राजविंदर कौर थ्याड़ा और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। सभी ने उनको पदभार संभालने पर बधाई दी और इलाके के विकास के लिए काम करने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए आप विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि आज जालंधर जिले के लिए बहुत खुशी का दिन है कि जिला परिषद के चेयरमेन की ताजपोशी की गई है। उन्होंने इस मौके पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं को धन्यावाद किया जिन्होंने उन्हें इस पद के लिए मौके दिया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को भी अपनी बहुमूल्य मतों से उनके उम्मीदवारों को जिताने के लिए धन्यावाद किया गया। वहीं इस मौके पर आप नेता ने चेयरमेन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमेन अमरीक सिंह को पदभार संभालने पर बधाई दी और इसी के उन्होंने पार्टी हाईकमान का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदाओं ने उनके साथियों को भारी मात्रा में अपने कीमती मत देकर विजय बनाया है। चेयरमेन दर्शन सिंह टाहली ने पार्टी हाईकमान, विधायक इंद्रजीत कौर और अन्य नेताओं का धन्यावाद किया जिन्होंने उनको इस पद पर बैठने के लिए मदद की और इतने बढ़े पद पर बैठने योग्य बनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस पद के लिए उन पर भरोसा किया है वह उसे जिम्मेदारी से निभाएंगे और पार्टी को उचाईयों पर पहुंचाने की कड़ी मेहनत करेंगे।