Blog

  • पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार: नायब सिंह सैनी   

    पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार: नायब सिंह सैनी  

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर दी शुभकामनाएं

     चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और पंजाब में भी हरियाणा की तरह डबल इंजन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा कार्यालय में पूजा और अरदास की तथा दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित संगठन है, जहां व्यक्ति नहीं बल्कि विचार और राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है, जिसके कारण आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की सुरक्षा, कृषि, उद्योग और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश की जनता विकास, रोजगार, समृद्धि और सुशासन की आकांक्षा रखती है तथा भारतीय जनता पार्टी इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरदार केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी संगठन को पंजाब में नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में हुए विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पंजाब भी विकास, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाते हुए गांव-गांव, शहर-शहर और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी समय पंजाब के लिए नए अवसर लेकर आएगा और जनता विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन की राजनीति को और अधिक समर्थन देगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद सतनाम सिंह संधू, स. नरेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह लालपुरा तथा विजय सांपला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

     चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल(समाधि स्थल) पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: स्कूलों के खिलाफ CM Mann का एक्शन, एक्स्ट्रा फीस वापिस करने के आदेश जारी, देखें Live

    Punjab News: स्कूलों के खिलाफ CM Mann का एक्शन, एक्स्ट्रा फीस वापिस करने के आदेश जारी, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन ले लिया है। दरअसल, अमृतसर में स्कूल की छात्रा की मौत के बाद सीएम मान ने स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले 3 साल में जिस स्कूल ने 15 फीसदी फीस बढ़ाई है, उन्हें पेरेंट्स को रिफंड करना होगा। सीएम ने कहा कि पहले स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसी के साथ ही स्कूल प्रशासन पेरेंट्स को किसी विशेष दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार कानून लेकर आ रही है, जिसके तहत अब प्राइवेट स्कूल साल में ज्यादा से ज्यादा 5 फीसदी फीस ही बढ़ा पाएंगे।

    सीएम मान ने बताया कि इसके लिए सरकार सख्त कानून लेकर आएगी, जो आगामी विधानसभा सत्र में पारित किया जाएगा। यह नियम सभी तरह की फीस पर लागू होगा। कैप्टन सरकार की ओर से लाए गए कानून को कैंसिल करेंगे। फीस न भर पाने की वजह से अमृतसर में 11वीं की छात्रा के सुसाइड के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। सीएम मान ने कहा कि फीस बढ़ोतरी संबंधी जो भी शिकायतें अब तक डीईओ कार्यालय में आई हैं, उनकी जांच की जाएगी। साथ ही यदि कोई खामी पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि स्कूल किसी एक विशेष दुकान से बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर नहीं कर पाएंगे। उन्हें इससे संबंधित सारी जानकारी पहले साझा करनी होगी। सीएम ने कहा कि हम जो कानून लेकर आ रहे हैं, वह पंजाब में सारे स्कूल, जिसमें नेशनल व इंटरनेशनल स्कूल हैं, उन पर भी लागू होंगे। एक-दो दिनों में इस संबंधी ऑर्डिनेंस आ जाएगा। उसके बाद मानसून सेशन में इस बारे में कानून लाया जाएगा। सीएम ने बताया कि स्कूल अब किसी भी तरीके से बच नहीं पाएंगे। इसके लिए हर साल स्कूलों का ऑडिट करवाया जाएगा।

    सीएम ने कहा- हम एक विस्तृत कानून लेकर आ रहे हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। उनकी राय के आधार पर पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट, 2026 के अध्यादेश में संशोधन किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि स्कूलों को मनमर्जी की छूट 2019 में कैप्टन अमरिंदर सिंह वाली सरकार ने दी थी। पहले सिर्फ 8 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने की परमिशन थी। इसके बाद इसे सबने बढ़ा लिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद एक स्कूल के मालिक हैं। ऐसे में उन्होंने तय किया था कि स्कूल जितनी मर्जी फीस बढ़ा सकते हैं। हम इस कानून को रद्द कर 5 प्रतिशत कर रहे हैं।

    सीएम ने कहा कि अमृतसर की घटना दुखदायी है। वह टेलेंटेड बच्ची थी। इस तरह हम स्कूलों को मनमर्जी नहीं करने देंगे। स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने सुसाइड कर लिया, क्योंकि स्कूल की तरफ से मनमानी फीस भरने के लिए उस पर दवाब बनाया गया। उसे इस तरह के टॉर्चर गुरजना पड़ा। अफसोस है कि बच्ची स्कूल माफिया की भेंट चढ़ गई। सीएम ने कहा- पिछले 24 घटे में मुझे कई पेरेंट्स व बच्चों के फोन आए हैं। पता चला नो ड्यूस के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। कहा जाता है कि जब तक बकाया नहीं चुकाएंगे, रोल नंबर नहीं देंगे। कई बार डिग्री न देने की धमकी दी जाती। जिस तरह अमृतसर में बच्ची से हुआ है। क्लास के कोने में खड़ा कर बच्ची को जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर किया जाता है। स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • एचसीएस अधिकारी मनीष कुमार को लगाया एडीआईपीआर

    एचसीएस अधिकारी मनीष कुमार को लगाया एडीआईपीआर

    चंडीगढ : हरियाणा सरकार ने नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष कुमार लोहान को तत्काल प्रभाव से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया है | इसके अतिरिक्त, उन्हें खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

  • जलवायु संकट से मुकाबले को हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना का प्रस्ताव

    जलवायु संकट से मुकाबले को हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना का प्रस्ताव

    चंडीगढ़ : हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरे विश्व के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा से लेकर विश्व के विभिन्न देश इस समस्या के वैज्ञानिक समाधान तलाशने के लिए निरंतर शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने प्रदेश को जलवायु-अनुकूल एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल करते हुए वर्ष 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये के सीड प्रावधान के साथ “हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड” स्थापित करने की घोषणा की है। राव नरबीर सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। राव नरबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम ‘प्राकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए’ निर्धारित किया गया है। यह थीम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं पुनर्बहाली, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, सतत जीवनशैली अपनाने तथा सुरक्षित भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये का ग्रीन क्लाइमेट फंड हरियाणा में शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरितीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से वायु एवं जल प्रदूषण की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश से होकर गुजरने वाली 313 किलोमीटर लंबी यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष मिशन मोड में कार्य करने की पहल की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संचालित होने वाले इस मिशन के अंतर्गत मल-जल शोधन क्षमता में वृद्धि, अनियंत्रित अपशिष्ट प्रवाह पर रोक, औद्योगिक इकाइयों की रियल टाइम निगरानी, नदी तटों का संरक्षण, हरित पट्टी विकास तथा भू-जल पुनर्भरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के दौरान यमुना में गिरने वाले सभी नालों के जल का वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश सतत, समावेशी एवं हरित विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।

     
  • Jalandhar News: महंगाई की मार, सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा, व्यापारियों ने बंद की दुकानें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महंगाई की मार, सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा, व्यापारियों ने बंद की दुकानें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं बढ़ते दामों का असर ट्रांसपोर्ट के साथ छोटे व्यापारियों पर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आज भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरने लगा है। महंगाई कारण सब्जी मंडी के हालात यह हो गए है कि कुछ दुकानदारों द्वारा दुकाने बंद करनी पड़ रही है।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मंडी के कुछ छोटे व्यापारियों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट महंगी होने के साथ-साथ महंगाई बढ़ती है। एक महीने में 5वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि एक हजार में प्रतिदिन गुजारा होता है, ऐसे में महंगाई की मार के कारण मंडी में सन्नाटा पसर गया है। ऐसे में आज छोटे व्यापारियों को कारोबार करना काफी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि लेबर का खर्चा बढ़ रही मंहगाई में कहां से निकालेगा।

    लगातार सिलेंडर के दामों में भी बढ़ौतरी हो रही है और फास्ट फूड भी महंगा हो गया। यह वहीं मंडी है जहां ग्राहकों की हर समय चहल-बहल रहती थी, लेकिन महंगाई के कारण मंडी में ग्राहक नहीं आ रहा है। जिससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। व्यापारी ने केंद्र सरकार से छोटे व्यापारियों को राहत देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का मार हर बार मीडिया परिवार को ही झेलनी पड़ती है। अगर ऐसे में महंगाई बढ़ती रही और दुकानदार दुकानें बंद करके नौकरियां करने पर मजबूर होंगे। वहीं बढ़ती महंगाई के कारण चोरी और लूटपाट की वारदातों के ग्राफ में बढ़ौतरी होगी।

  • Punjab News: Food Safety Department ने इस इलाके में दी दबिश, घी और पनीर के सैंपल भरे, देखें वीडियो

    Punjab News: Food Safety Department ने इस इलाके में दी दबिश, घी और पनीर के सैंपल भरे, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने-पीने के उत्पादों में मिलावट करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गोदाम में मौजूद दूध और दूध से बने उत्पादों का निरीक्षण किया और घी तथा पनीर के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा।

    जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार पूरे राज्य में मिलावट के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी अभियान के तहत अमृतसर में यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान गोदाम में रखे खाद्य पदार्थों की गहनता से जांच की गई। संदेह के आधार पर घी और पनीर के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद, यदि किसी भी प्रकार की मिलावट या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान खाद्य अधिकारी राजिंदर सिंह ने कहा कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे। विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह हो, तो वे तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

     

     

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें

    विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें

    ऊना सुशील पंडित : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून को विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन विशेष बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जिम्मेदार सामाजिक व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
    बैठकों के दौरान ठोस एवं प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन में परिवारों, स्थानीय संस्थाओं तथा समुदाय की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन), एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी। ग्राम सभाओं में गांवों, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), स्वच्छाग्रहियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, युवा एवं महिला मंडलों तथा अन्य स्थानीय हितधारकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी आधारित स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों को गति देने पर भी विचार किया जाएगा।
    उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के सभी ग्रामीण नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इन विशेष ग्राम सभा बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लें और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित एवं सतत विकास के सामूहिक प्रयासों को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल ग्रामों का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस जन अभियान का हिस्सा बने।
     
  • नौकरी छोड़ी 2 भाईयों ने बनाया मिट्टी का अनोखा Villa, Harry Potter की दिलाता है याद

    नौकरी छोड़ी 2 भाईयों ने बनाया मिट्टी का अनोखा Villa, Harry Potter की दिलाता है याद

    एक रात के लिए रुकने को लोग खर्च करते हैं हजारों रुपये

    नई दिल्लीः कहते हैं अगर मन में कुछ ठान लें, तो कुदरत भी उस काम को करने के लिए आपका साथ देने लगती है। ऐसे ही कुछ नई दिल्ली के 2 भाइयों के साथ हुआ है। जहां नई दिल्ली के आर्किटेक्ट भाई अंश और राघव कुमार कॉर्पोरेट जॉब को छोड़ अपना कुछ करने की चाह के चलते, आज बिजनेसमैन बन गए। उनके एक छोटे से आईडिया ने उन्हें बढ़िया कमाई देने के लिए एक जरिया दे दिया है। जानकारी मुताबिक, आर्किटेक्ट भाई अंश और राघव कुमार कॉर्पोरेट जगत के शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी से बचने के लिए भारत के एक दूरदराज कस्बे में बस गए और उन्होंने वहां मिट्टी का एक सुंदर विला तैयार किया। उनके इस विला में ठहरने के लिए अब लोग हजारों रुपयों को खर्च करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड में उन्होंने तय किया कि वह दोनों एक बड़ा कदम उठाएंगे। तभी दोनों भाइयों ने नई दिल्ली में घर पर क्वारंटाइन में रहते हुए घर बनाने के लिए अपनी चीजों से एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें उन्होंने घर में उगाए गए मशरूम से माइसेलियम का टेस्ट किया और मिट्टी, भूसे और पानी से बनी प्राकृतिक चीजों से कोब बनाने के बारे में सीखा। यही वह समय था जब शहर के शोरगुल से दूर पहाड़ों में घर बनाने का विचार उनके मन में पनपा जिसके बाद उन्होंने पहाड़ी की ढलान पर मिट्टी, पत्थर और भूसे से एक अनोखा घर बना दिया। इस विला को कोई हैरी पॉटर का घर कहता है तो कोई हॉबिट का घर और कोई परियों की कहानी का घर कहकर बुलाता है, लेकिन दोनों भाइयों के लिए ये प्यार से बनाया गया घर है। वह मानते हैं कि इस घर की हर एक आकृति उन सभी प्यारे लोगों की कहानी बयां करती है जो यहां आए और इसे बनाने में मेहनत की। अपने इस सुंदर विला को बनाने के लिए दोनों ने हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश को चुना। इस जगह को भारत की योग राजधानी के रूप में जाना जाता है और यह नई दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक रूप से तीर्थयात्रा का केंद्र रहा है, लेकिन अब ये जगह कैफे, कॉर्पोरेट और वेलनेस रिट्रीट का एक फेमस पॉइंट बन गई है। शायद इसी वजह से विला बनाने के लिए इस जगह को चुना गया। इस घर को बनाने में दोनों भाइयों ने 28 से 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब ये विला 2 बेडरूम और वन बाथरूम कि लिस्ट में शामिल है, जिसमें ठहरने के लिए प्रति रात के हिसाब से लगभग 13 से 14 हजार रुपये लगते हैं। वैसे तो ये विला हर किसी के मन को भाएगा। लेकिन इस तक पहुंचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी होगी। इंटरनेट से दूर, प्रकृति की गोद में बसे इस विला में लोग शांति का अनुभव करते हैं।  
  • Punjab News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    मुकेरियांः होशियारपुर के मुकेरियां हलके के अधीन आते गांव खड़क बलां में सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। दरअसल, देर रात तेंदुआ देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। तेंदुए की मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रात के समय सड़क किनारे बैठे तेंदुए की क्लिप बना रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो बनाने वाला शख्स बैकग्राउंड में जानकारी देते हुए बता रहा है कि यह तेंदुआ मुकेरियां-हाजीपुर रोड पर स्थित खड़क ब्ला गांव के नजदीक बैठा है। इसके साथ ही वह वीडियो के जरिए स्थानीय निवासियों और राहगीरों से इस रूट पर बेहद सतर्क और सावधान रहने की अपील भी कर रहा है। हालांकि, यह वायरल वीडियो सटीक रूप से किस दिन का है, इसकी पूरी और आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की सलाह दी है।