Blog

  • आज का राशिफल, 3 जून 2026

    आज का राशिफल, 3 जून 2026

    आज अधिकतर राशियों के लिए करियर और बुद्धि के मोर्चे पर शानदार दिन है। बृहस्पतिदेव की उच्च स्थिति और पूर्वाषाढा में चंद्रदेव का संयोग भाग्य को सक्रिय कर रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। रिश्तों में संवाद और समझदारी से काम लें। आज मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं। दरअसल आज एक साथ कई शुभ योग भी बने हैं जो कई राशियों की ऊर्जा को सकारात्मक बल प्रदान कर रहे हें। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देंखें अपना आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपकी राशि से नौवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाषाढा का अर्थ ही होता है अजेय, विस्तार और विजय। भाग्य का नौवां भाव जब इस नक्षत्र के चंद्रमा से रोशन हो, तो मन में उत्साह और हल्कापन स्वाभाविक रूप से आता है। लग्नेश मंगलदेव आज भी अपनी राशि मेष में पहले भाव में विराजमान हैं। आत्मविश्वास और शारीरिक एनर्जी का स्तर आज पीक पर रहेगा, बस जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें असाधारण एनालिटिकल पावर होती है। आज जो भी मुश्किल समस्या हो, उसे सुलझाने की धार आपकी बातचीत और सोच में साफ दिखेगी। शुक्रदेव भी तीसरे भाव में पुनर्वसु नक्षत्र के दूसरे पद में हैं। रिश्तों और नेटवर्किंग में ताजगी और रिन्यूअल की एनर्जी है। दूसरे भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। बारहवें भाव के शनिदेव नींद और खर्चों पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। पांचवें भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति क्रिएटिविटी और प्रेम के मोर्चे पर अपना शुभ आशीर्वाद बनाए हुए हैं।

    वृष राशि: अप्रत्याशित और नया मौका मिल सकता है। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल के मूल नक्षत्र की गहरी बेचैनी की तुलना में आज का माहौल काफी बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव दूसरे भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। धन, परिवार और वाणी के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जिससे फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में एनालिटिकल क्लैरिटी आएगी। क्लाइंट डीलिंग और नेगोशिएशन में आज आप ज्यादा सटीक और असरदार रहेंगे। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं, लेकिन इस भाव में होने से शारीरिक एनर्जी ज्यादा खर्च होती है। दसवें भाव में राहु करियर में कोई अप्रत्याशित और नया मौका ला सकते हैं, खासकर डिजिटल या अनकनवेंशनल फील्ड में। ग्यारहवें भाव में शनिदेव लाभ की दिशा में धीमी लेकिन पक्की प्रगति दे रहे हैं। पांचवें भाव में केतु घर के माहौल में थोड़ी रेस्टलेसनेस दे सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति आज तीसरे भाव में उच्च राशि में स्थिर हो गए हैं। साहस, संचार और नेटवर्किंग में आने वाले महीने बेहद शुभ रहने वाले हैं।

    मिथुन राशि: व्यक्तित्व में स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके सातवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। रिश्तों में विस्तार और उत्साह का माहौल बनेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है। लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें एक गजब की एनालिटिकल पावर होती है। आज आप जो भी प्रॉब्लम सुलझाने बैठेंगे, उसमें एक ब्रेकथ्रू लेवल की सोच काम करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। व्यक्तित्व में एक स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा, जहां भी जाएंगे लोग सुनेंगे। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव में शनिदेव करियर में मेहनत का फल दे रहे हैं, निरंतरता बनाए रखें। बारहवें भाव में शत्रु राशि के सूर्यदेव थोड़ी एनर्जी ड्रेन कर सकते हैं। दूसरे भाव में उच्च राशि के देवगुरु बृहस्पति आज और स्थिर होकर धन और परिवार के मोर्चे पर आने वाले महीने बेहतरी की ओर ले जाएंगे।

    कर्क राशि: करियर के लिहाज से अनुकूल दिन। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके छठे भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। लग्नेश चंद्रमा का छठे भाव में होना सुनने में थोड़ा भारी लगता है, लेकिन पूर्वाषाढा नक्षत्र की अजेय एनर्जी इस भाव में एक खास ताकत बन जाती है। स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज एक रेजिलिएंस है जो कल नहीं थी। प्रतिस्पर्धियों से डरने की जरूरत नहीं, आज आप उनसे बेहतर स्थिति में हैं। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली होकर भरणी नक्षत्र के दूसरे पाद में विराजमान हैं। लिहाजा, करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा, रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे और रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच से हर टास्क पूरा होगा। बारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। पर्दे के पीछे कोई कॉम्प्लेक्स मामला आज सुलझेगा, फॉरेन कम्युनिकेशन या बैकग्राउंड़ प्लानिंग में एक ब्रेकथ्रू मिल सकता है। शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से एकांत में बिताया वक्त आज बेहद क्वालिटी होगा। दूसरे भाव में केतु परिवार के किसी विषय में थोड़ी उलझन दे सकते हैं, शांत रहें। आठवें भाव में राहु किसी अचानक के बदलाव का संकेत दे रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में उच्च राशि में और स्थिर हो गए हैं, यह आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है।

    सिंह राशि: करियर में पहचान और अथॉरिटी का दिन। धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके पांचवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। क्रिएटिविटी और रोमांस के इस भाव में पूर्वाषाढा की विजय एनर्जी खास रंग लाती है। क्रिएटिव काम में आज मन पूरी तरह लगेगा और कुछ नया सोचने की चाहत भी महसूस होगी। आपके लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। शत्रु राशि में होने के बावजूद दिगबल की ताकत उन्हें करियर के मोर्चे पर आज बेहद प्रभावशाली बनाती है। किसी सीनियर से मुलाकात, गवर्नमेंट वर्क या किसी इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन के लिए यह दिन सटीक है। ग्यारहवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में और शुक्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। प्रोफेशनल नेटवर्किंग से आज कुछ एनालिटिकल और क्रिएटिव दोनों तरह के फायदे मिल सकते हैं। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में होने से किस्मत का साथ मिलेगा। आठवें भाव में शनिदेव कोई गुप्त तनाव दे सकते हैं। लग्न में केतु की मौजूदगी कभी-कभी सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी देती है। बारहवें भाव में उच्च देवगुरु बृहस्पति पर्दे के पीछे कुछ शुभ बना रहे हैं। फॉरेन कनेक्शन या स्पिरिचुअल वर्क में आने वाले दिन अच्छे हैं।

    कन्या राशि: बुधदेव करियर में कमाल दिखाएंगे। धनु राशि के चंद्रदेव चौथे भाव में विराजमान होकर घर और परिवार के माहौल को सकारात्मकता से भरेंगे। मां के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और मन को एक सुकून का अहसास होगा। दसवें भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेगी। जो काम आज करेंगे, उसमें दिल भी लगेगा। दसवें भाव में लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जो विश्लेषण और समस्या-सुलझाने की ताकत को और पैना कर देता है। उनके साथ ग्यारहवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति देव की दृष्टि से आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर जारी है। शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली होकर व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियों को एक मजबूत और टिकाऊ आधार दे रहे हैं। मंगलदेव आठवें भाव में अपनी राशि में होने से रिसर्च और गहरी खोजबीन में असाधारण तीक्ष्णता आएगी, लेकिन अचानक बदलावों के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धा में राहु छठे भाव से अप्रत्याशित बढ़त दिला सकते हैं। प्रेम जीवन में शनिदेव की साझेदारी भाव में परिपक्वता और वफादारी की भावना रिश्ते को गहरा बनाएगी।

    तुला राशि: बातचीत में आत्मविश्वास और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहकर संचार और साहस में विजयी ऊर्जा भर देंगे। बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा और नए प्रयासों में उत्साह दिखेगा। नवें भाव पर उनकी दृष्टि से भाग्य की ओर सकारात्मक ध्यान जाएगा। नवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग बेहद फलदायी है। बुध आर्द्रा नक्षत्र में आने से यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दसवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति करियर के स्वर्णिम दौर को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग पेशेवर जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह दौर बहुत महत्वपूर्ण है। योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में आपका पलड़ा भारी रहेगा। सातवें भाव में अपनी राशि के मंगलदेव रिश्तों में जोश लाते हैं, लेकिन भरणी के दूसरे पद की ऊर्जा से कल की तुलना में ज्यादा संतुलित है। आर्थिक मामलों में शुक्रदेव का साथ भाग्य से लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन में साथी की बात को पूरे मन से सुनें। संचार में मिठास रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।

    वृश्चिक राशि: मंगलदेव का हर्ष योग शत्रुओं पर भारी पड़ेगा। धनु राशि के चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में होने से परिवार में सकारात्मकता और विस्तार का माहौल बनेगा। घर में खुशनुमा बातचीत होगी और धन के मामलों में कल की तुलना में ज्यादा स्थिरता रहेगी। आठवें भाव पर उनकी दृष्टि से कुछ छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। छठे भाव में लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में विराजमान होकर हर्ष योग बना रहे हैं। भरणी के दूसरे पद में यह ऊर्जा और जमीनी हो गई है। प्रतिस्पर्धा में जीत, शत्रुओं का पराभव और रोजाना के कामों में शिखर दक्षता आज आपकी पहचान होगी। आठवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से रिसर्च, जासूसी किस्म के विश्लेषण और जटिल समस्याओं को सुलझाने में आज आप असाधारण रहेंगे। नवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। शुक्रदेव आठवें भाव से गहरे और अर्थपूर्ण रिश्तों में नवीनता लाएंगे। दसवें भाव पर केतु का प्रभाव करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। बृहस्पति का साथ प्रेम जीवन में गंभीर इरादों के साथ रिश्ते को आगे ले जाने का समय है।

    धनु राशि: चंद्रदेव पूर्व अषाढ़ा में आकर देंगे मानसिक मजबूती। चंद्रदेव कल के मूल नक्षत्र की जड़ें हिला देने वाली ऊर्जा से निकलकर आज पूर्व अषाढ़ा में आ गए हैं, जो विजय और विस्तार का नक्षत्र है। वह आपके लग्न भाव में मौजूद हैं। यानी आपके भीतर एक नई ताकत और आत्मविश्वास की लहर उठेगी। सातवें भाव पर उनकी दृष्टि से साझेदारियों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। सातवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र और शुक्रदेव पुनर्वसु में एक साथ हैं। रिश्तों में जटिल संवाद की गुत्थियां आज सुलझेंगी और नवीनता का एहसास होगा। आठवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में होकर छुपे हुए शुभ बदलावों का संकेत दे रहे हैं। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा और जोश शिखर पर है। छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। घर और परिवार पर शनिदेव की जिम्मेदारी वाली दृष्टि रहेगी। उसे बोझ न समझकर कर्तव्य समझें। प्रेम जीवन में आज का दिन साझेदारियों के लिए बेहद अनुकूल है। खुलकर बात करें।

    मकर राशि: गुरुदेव साझेदारी भाव में साथी जीवन को संवारेंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में होने से एकांत और आत्म-चिंतन की ओर मन खिंचेगा। आज भीड़ भरी जगहों से ज्यादा शांत माहौल में काम करना ज्यादा अनुकूल रहेगा। छठे भाव पर उनकी दृष्टि से स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या पर सकारात्मक ध्यान जाएगा। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र का संयोग प्रतिस्पर्धा में बौद्धिक बढ़त दिलाएगा। सातवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति विवाह और साझेदारी के शुभ काल को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग विवाह या व्यापारिक गठजोड़ की सोच रहे हैं, उनके लिए यह दौर बेहद शुभ है। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में अनुशासन के साथ संचार में मेहनत का भाव देते हैं। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी नक्षत्र के दूसरे पद से घर में ऊर्जा और संपत्ति के मामलों में दृढ़ता लाएंगे। दूसरे भाव में राहु से बड़े वित्तीय लेन-देन में थोड़ी सतर्कता रखें। प्रेम जीवन में बृहस्पति की कृपा और एकांत में साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को गहरा करेगा।

    कुंभ राशि: शुक्रदेव रचनात्मकता को पंख देंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में होने से नेटवर्किंग और लाभ में एक विजयी ऊर्जा का संचार होगा। नए लोगों से जुड़ाव फलदायी रहेगा। पांचवें भाव पर उनकी दृष्टि रचनात्मकता में और निखार लाएगी। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव पुनर्वसु में और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में एक साथ हैं। यह संयोग रचनात्मक विचारों में एकदम अनूठा और अप्रत्याशित निखार लाएगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में लगातार बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में होने से धन प्रबंधन में अनुशासन आवश्यक है। खर्चों पर लगाम रखें। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से बोल्ड और जिम्मेदार संचार की ऊर्जा देंगे। लग्न में राहु की उपस्थिति से आप पर चुंबकीय आकर्षण रहेगा। सातवें भाव में केतु से रिश्तों में भावनात्मक खुलापन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में बौद्धिक जुड़ाव आज की खासियत होगी।

    मीन राशि: गुरुदेव रचनात्मकता और प्रेम का संयोग बनाएंगे। धनु राशि के चंद्रदेव आज करियर में विस्तार और पहचान को बढाने का काम करेंगे। चौथे भाव पर उनकी दृष्टि घर में सुकून और मां के साथ रिश्तों में प्रेम और समांजस्य की वृद्धि करेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव घर, संपत्ति के मामलों में स्पष्टता और पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट लगाएंगे। पांचवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में स्थिर हैं। रचनात्मकता, प्रेम और बुद्धि के लिए यह सुनहरा दौर बना रहेगा। दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से धन के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण देंगे। लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है। आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें। छठे भाव में केतु पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं। लव लाइफ में बृहस्पति की कृपा और दिग्बली शुक्र का संयोग घर में सुख और साथी के साथ प्रेम की वृद्धि करेगा।

  • Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां में एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। घटना मुकेरियां के एसपीएन कॉलेज के पास हुई, जब एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। एक महिला का पति आर्मी में जबकि दूसरी का विदेश में रहता है।

    ये हुई मृतकों की पहचान
    मृतक महिलाओं की पहचान परमजीत कौर (36) और कर्मजीत कौर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आज काम के लिए मुकेरियां गई थीं और वापसी के समय यह हादसा हुआ। वे मुकेरियां के पंडोरी गांव की रहने वाली थीं।

    मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक स्कूटी समेत एक महिला को कई मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला को ट्रक के नीचे से निकाला था।

    पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक महिलाओं के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

     

  • Jalandhar News: कई घंटों की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर आये Raman Arora, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कई घंटों की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर आये Raman Arora, देखें वीडियो

    जालंधरः आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जालंधर ईडी दफ्तर में पेश हुए। जिसके बाद कई घंटों की चली पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर आ गये। लेकिन इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब दिये बिना ही वहां से रवाना हो गये। ईडी की ओर से उन्हें समन जारी किया गया था। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रमन अरोड़ा के दफ्तर पहुंचने की वीडियो भी सामने आई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    साढ़े आठ घंटे तक चली पूछताछ जालंधर ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े आठ घंटे पूछताछ की गई है। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले। उनसे पूछा गया कि ईडी ने पूछताछ की है तो उन्हें कैमरे आगे बोलने से परहेज किया और वह बेटे राजन अरोड़ा के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए। आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला मिली जानकारी के अनुसार यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था। बता दें कि रमन अरोड़ा पंजाब विधानसभा में जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अरोड़ा के खिलाफ अपनी चार्जशीट में, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर जालंधर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली में शामिल होने का आरोप लगे थे। पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ED ने मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की है। गौर हो कि विजिलेंस ब्यूरो का मामला उनकी कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति रखने पर केंद्रित है। गिरफ्तारी के बाद, अरोड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।   नोटिसों के ज़रिए बिल्डिंग मालिकों को सीलिंग और तोड़फोड़ की धमकी दी गई, और मामलों को वापस लेने या सुलझाने के बदले में अवैध रिश्वत की मांग सामने आई थी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2 जून को जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, विधायक को इससे पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी पिछले साल 23 अगस्त को अरोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज किया था। बाद में 22 सितंबर को जालंधर की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।    
  • प्रधानमंत्री मोदी के न्याय विजन को हरियाणा में साकार कर रही सरकार : CM Nayab Saini

    प्रधानमंत्री मोदी के न्याय विजन को हरियाणा में साकार कर रही सरकार : CM Nayab Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि न्याय केवल मिले ही नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम व्यवस्था के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचे। हरियाणा सरकार नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा इस विज़न को धरातल पर उतारते हुए न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित तीनों नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने विशेष दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हरियाणा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को पूर्ण रूप से लागू करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। पुलिस, जेल तथा अभियोजन विभागों के बीच बेहतर समन्वय, व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा तकनीकी आधुनिकीकरण के माध्यम से राज्य की आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में 10 वर्ष से कम सजा का प्रावधान है और जिनमें चार्जशीट दाखिल की जानी है, उन मामलों के जांच अधिकारियों (आईओ) को 45वें दिन से प्रतिदिन एसएमएस के तौर पर अलर्ट भेजे जाएं, ताकि वे निर्धारित 60 दिनों की समयसीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित थाना प्रभारी की भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त 55वें दिन संबंधित पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी स्वतः अलर्ट भेजा जाए।

    जिन गंभीर मामलों में 10 वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान है, उनमें जांच के लिए 90 दिनों की समयसीमा निर्धारित है, लेकिन 60वें दिन से ही निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर देरी की संभावना न रहे। इसमें भी उसी प्रकार से अलर्ट भेजे जाएं, ताकि वो भी चार्जशीट सबमिट करने में देरी ना करे।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी मामलों की दैनिक आधार पर समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए कानूनों की भावना के अनुरूप समयबद्ध जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

    बैठक के दौरान ई-साक्ष्य (e-Sakshya) तथा एनएएफआईएस (NAFIS) प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध की वैज्ञानिक जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी जांच अधिकारी द्वारा फिंगर प्रिंट अथवा अन्य आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र नहीं किए जाते हैं तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने ऐसे मामलों में इंक्रीमेंट रोकने जैसे प्रावधानों पर भी गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिए।

    बैठक में न्याय श्रुति (Nyaya Shruti) परियोजना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में 453 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोर्ट्स के संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। अधिकांश जिलों में इनका उपयोग 90 से 92 प्रतिशत तक हो रहा है, जबकि 7 जिलों में यह दर लगभग 87 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में भी उपयोगिता दर बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नए आपराधिक कानून न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आए हैं। इनका उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-संचालित और समयबद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अपराध की जांच आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हो तथा प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों से नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

    गृह सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि हरियाणा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक आधुनिक, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग, वैज्ञानिक जांच तथा समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से न्याय वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक के साथ भी नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे संबंधित रैकिंग प्वाइंट्स में और ज्यादा बेहतरी के लिए हर सप्ताह मंगलवार को रिव्यू बैठक करने का निर्णय भी लिया है।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह सचिव सुधीर राजपाल, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, विशेष गृह सचिव (द्वितीय) सुश्री आमना तसनीम, पुलिस महानिदेशक (जेल) आलोक मित्तल, कला रामचंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: सरकारी योजनाओं ने बदली मनजीत कौर के परिवार की तस्वीर

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक: सरकारी योजनाओं ने बदली मनजीत कौर के परिवार की तस्वीर

    कामगार कल्याण बोर्ड के सहयोग से मुख्यमंत्री एकल नारी आवास योजना में पूरा हो रहा पक्के घर का सपना

    ऊना, सुशील पंडित: बरसात की रातों में कच्चे मकान की टपकती छत के नीचे बच्चों की सुरक्षा की चिंता में कई रातें जागकर बिताने वाली मनजीत कौर के जीवन में अब उम्मीद की नई सुबह आई है। वर्षों से संजोया गया पक्के घर का सपना अब साकार होने की राह पर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री एकल आवास योजना के तहत मिली सहायता ने विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत सलोह की 48 वर्षीय मनजीत कौर को अपने परिवार के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना बनाने का संबल दिया है। आर्थिक तंगी के कारण जो सपना कभी दूर नजर आता था, वह आज धीरे-धीरे हकीकत में बदल रहा है।

    मनजीत कौर बताती हैं कि करीब आठ वर्ष पूर्व पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। दो बेटों की परवरिश, उनकी पढ़ाई और घर-गृहस्थी चलाने का संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा बन गया। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने मनरेगा और दिहाड़ी मजदूरी के सहारे परिवार का पालन-पोषण किया।
    मनजीत कौर बताती हैं कि लंबे समय तक उनका परिवार एक कच्चे मकान में रहा, जहां विशेषकर बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार बारिश की रातें चिंता और बेचैनी में गुजरती थीं। ऐसे में पक्का घर बनाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे अपने दम पर मकान का निर्माण कर पातीं।

    उन्होंने बताया कि मनरेगा में कार्य करने के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि 90 दिन या उससे अधिक कार्य करने वाले श्रमिक हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के पात्र होते हैं। वे मनरेगा के तहत 90 दिनों से अधिक कार्य कर चुकी थीं, इसलिए उन्होंने बोर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। पंजीकरण के बाद उन्हें बोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री एकल नारी आवास योजना के तहत सहायता स्वीकृत हुई, जिससे उनके पक्के घर के निर्माण का सपना साकार हो रहा है।

    मकान निर्माण के लिए उन्हें अब तक एक लाख रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में मकान का लेंटर डालने का कार्य प्रगति पर है। निर्माण के अगले चरण में उन्हें एक लाख रुपये की दूसरी किस्त प्रदान की जाएगी, जबकि मकान पूर्ण होने पर 50-50 हजार रुपये की दो अतिरिक्त किस्तें भी जारी की जाएंगी। इस प्रकार चरणबद्ध रूप से मिल रही वित्तीय सहायता उनके घर के निर्माण कार्य को निरंतर गति दे रही है।

    मनजीत कौर कहती हैं कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद दी है। उनका कहना है कि जिस पक्के घर की कल्पना कभी दूर-दूर तक संभव नहीं लगती थी, आज उसका निर्माण उनकी आंखों के सामने हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

    वहीं, जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में अब तक 1,166 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 6.26 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहायता शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, विवाह सहायता तथा आवास निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।

    सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण  के लिए प्रतिबद्ध प्रयास
    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर का कहना है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में बोर्ड श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पंजीकरण, नवीनीकरण तथा जागरूकता संबंधी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बात को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। बोर्ड की योजनाएं आर्थिक सहायता के साथ-साथ श्रमिक परिवारों के लिए गरिमापूर्ण जीवन और उज्ज्वल भविष्य का आधार बन रही हैं।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक पात्र श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद प्रदान कर रही हैं।

     

  • राज्यपाल ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर शिवानी के ध्यान प्रवचन कार्यक्रम की अध्यक्षता की

    राज्यपाल ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर शिवानी के ध्यान प्रवचन कार्यक्रम की अध्यक्षता की

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर शिवानी के ध्यान एवं प्रवचन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, आंतरिक शांति तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था वर्षों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मूल्य-आधारित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    राज्यपाल ने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में भौतिक सफलता की दौड़ में अनेक लोग तनाव, चिंता और असंतोष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी लोगों को ध्यान, आत्मचिंतन और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से आत्म-जागरूकता विकसित करने में सहायता करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गुप्ता ने सिस्टर शिवानी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सरल, व्यावहारिक और प्रेरणादायक संदेशों ने भारत सहित विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

    उन्होंने कहा सिस्टर शिवानी की शिक्षाएं हमें यह याद दिलाती है कि वास्तविक खुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती। यह हमारे विचारों, मूल्यों और जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण से उत्पन्न होती है। आज की व्यस्त जीवनशैली में यह संदेश विशेष रूप से प्रासंगिक है।

    राज्यपाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने पारिवारिक संबंधों, प्रभावी संवाद, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, आत्म-सशक्तिकरण और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवा वर्ग इन शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास, अनुशासन और मजबूत नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जी सकता है।

    राज्यपाल ने आध्यात्मिकता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जो व्यक्ति भीतर से शांत और सशक्त होते हैं, वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अधिक सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता सद्भाव, सहिष्णुता, करुणा और साझा उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देती है। इससे पूर्व, सिस्टर शिवानी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी सिस्टर शिवानी को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंथाघाटी की बीके सुनीता बहन ने कार्यक्रम में राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, अन्य गणमान्य, श्रद्धालु तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी उपस्थित रहे।

     

  • प्रधानमंत्री मोदी के न्याय विजन को हरियाणा में साकार कर रही सरकार : CM Nayab Singh Saini

    प्रधानमंत्री मोदी के न्याय विजन को हरियाणा में साकार कर रही सरकार : CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि न्याय केवल मिले ही नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम व्यवस्था के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचे। हरियाणा सरकार नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा इस विज़न को धरातल पर उतारते हुए न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित तीनों नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने विशेष दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हरियाणा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को पूर्ण रूप से लागू करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। पुलिस, जेल तथा अभियोजन विभागों के बीच बेहतर समन्वय, व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा तकनीकी आधुनिकीकरण के माध्यम से राज्य की आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में 10 वर्ष से कम सजा का प्रावधान है और जिनमें चार्जशीट दाखिल की जानी है, उन मामलों के जांच अधिकारियों (आईओ) को 45वें दिन से प्रतिदिन एसएमएस के तौर पर अलर्ट भेजे जाएं, ताकि वे निर्धारित 60 दिनों की समयसीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित थाना प्रभारी की भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त 55वें दिन संबंधित पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी स्वतः अलर्ट भेजा जाए।

    जिन गंभीर मामलों में 10 वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान है, उनमें जांच के लिए 90 दिनों की समयसीमा निर्धारित है, लेकिन 60वें दिन से ही निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर देरी की संभावना न रहे। इसमें भी उसी प्रकार से अलर्ट भेजे जाएं, ताकि वो भी चार्जशीट सबमिट करने में देरी ना करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी मामलों की दैनिक आधार पर समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए कानूनों की भावना के अनुरूप समयबद्ध जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

    बैठक के दौरान ई-साक्ष्य (e-Sakshya) तथा एनएएफआईएस (NAFIS) प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध की वैज्ञानिक जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी जांच अधिकारी द्वारा फिंगर प्रिंट अथवा अन्य आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र नहीं किए जाते हैं तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने ऐसे मामलों में इंक्रीमेंट रोकने जैसे प्रावधानों पर भी गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिए।

    बैठक में न्याय श्रुति (Nyaya Shruti) परियोजना की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में 453 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोर्ट्स के संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। अधिकांश जिलों में इनका उपयोग 90 से 92 प्रतिशत तक हो रहा है, जबकि 7 जिलों में यह दर लगभग 87 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में भी उपयोगिता दर बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नए आपराधिक कानून न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आए हैं। इनका उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-संचालित और समयबद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अपराध की जांच आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हो तथा प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों से नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

    गृह सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि हरियाणा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक आधुनिक, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग, वैज्ञानिक जांच तथा समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से न्याय वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक के साथ भी नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे संबंधित रैकिंग प्वाइंट्स में और ज्यादा बेहतरी के लिए हर सप्ताह मंगलवार को रिव्यू बैठक करने का निर्णय भी लिया है।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह सचिव सुधीर राजपाल, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, विशेष गृह सचिव (द्वितीय) आमना तसनीम, पुलिस महानिदेशक (जेल) आलोक मित्तल, कला रामचंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी के महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट की

    राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी के महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट की

    शिमला: राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी शिमला के महानिदेशक एस. आलोक ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। इस अवसर पर एस. आलोक ने राज्यपाल को भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग तथा अन्य संस्थानों के अधिकारियों के लिए अकादमी द्वारा संचालित प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण एवं अनुसंधान संबंधी पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य अधिकारियों की पेशेवर दक्षता, वित्तीय जवाबदेही तथा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। राज्यपाल ने कौशल विकास, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में अकादमी के योगदान की सराहना करते हुए उसके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

     

  • Iran War के बीच इस महीने से लगगी तेल में भीषण आग, Hormuz खुलने पर होंगे ये हालात

    Iran War के बीच इस महीने से लगगी तेल में भीषण आग, Hormuz खुलने पर होंगे ये हालात

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बन रही जंग की स्थिति और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अनिश्चिता के बाद दुनिया एनर्जी संकट से जूझ रही है। मौजूदा समय में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर जारी है लेकिन होर्मुज के रास्ते कब तेल सामान्य तरीके से दुनिया को सप्लाई होने लगेगी। इस पर कोई जवाब नहीं है। इस बीच अबू धाबी की सरकारी तेल कंपनी ने मंगलवार को चेतावनी दी है। अगस्त महीने में तेल के दाम आसमान छूने वाले हैं। न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, एडीएनओसी के एक बड़े अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि ईरान युद्ध के कारण तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट जारी रहती है। दुनिया भर में तेल की मांग बढ़ती है तो अगस्त महीने से तेल के दाम अचानक बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से खुलने के बाद भी एनर्जी सप्लाई चेन को पूरी तरह से ठीक होने में एक साल तक का समय लग सकता है। ADNOC के सेल्स और ट्रेडिंग के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, फिलिप खूरी ने कहा कि जब तक शांति को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। तब तक इस होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकर का आना-जाना पूरी तरह शुरु नहीं होगा। इस रास्ते से पहले के मुकाबले कम ही तेल आ पाएगा। इसका मतलब ये है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो पेट्रोल-डीजल के दाम आस-मान छू सकते हैं।

    कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है सीजफायर

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि ईरान के साथ तेज गति से बातचीत जारी है। तेहरान की ओर से नए सिरे से हमले किए जाने से सीजफायर कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है हालांकि इसी बीच ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि – ईरान के साथ बातचीत गति से जारी है। ईरान और अमेरिका के बीच नाम मात्र का सीजफायर ऐसे जवाबी हमलों और पलटवारों से बार-बार परखा जा रहा है जबकि दोनों देशों के अधिकारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वो समझौता होने के कितने करीब है और हमले से इन वार्ताओं के पटरी से उतरने का खतरा भी है।  
  • 84 साल की उम्र में जेल पहुंचा बुजुर्ग, जानें ऐसा कौनसा किया था गुनाह, सहारे की जगह मिली जेल की सजा

    84 साल की उम्र में जेल पहुंचा बुजुर्ग, जानें ऐसा कौनसा किया था गुनाह, सहारे की जगह मिली जेल की सजा

    बिहारः जिस उम्र में लोगों को अपने परिवार और बच्चों के सहारे की जरूरत होती है, उस उम्र में बिहार के एक 84 वर्षीय बुजुर्ग को जेल जाना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर देखकर लोग यह कह रहे हैं कि इंसान को अपने कर्मों का फल कभी न कभी जरूर मिलता है।

    चलने-फिरने तक में हो रही परेशानी
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग की शारीरिक हालत काफी कमजोर हो चुकी है। वह न तो ठीक से चल पा रहे हैं और न ही अपने बल पर बैठ सकते हैं। उन्हें उठाने और बैठाने के लिए दो लोगों के सहारे की जरूरत पड़ती है। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी हालत बेहद नाजुक है, लेकिन वर्षों पहले किए गए एक गंभीर अपराध का मामला अब उनके सामने आ खड़ा हुआ है।

    1992 में हुई थी हिंसक घटना
    यह मामला बिहार के वैशाली जिले के राघवपुर गांव का है। घटना 10 नवंबर 1992 की सुबह की बताई जा रही है। उस समय अदालत राय नामक व्यक्ति अपनी पत्नी रामशकी देवी के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे।

    आरोप है कि उसी दौरान गांव के दीप राय अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वहां पहुंचे। उनके पास हथियार भी थे। बताया जाता है कि वे रास्ते में कांच के टुकड़े बिछा रहे थे। जब अदालत राय और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

    विरोध करने पर किया गया हमला
    आरोप के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दीप राय और उनके परिवार के लोगों ने अदालत राय और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले की जांच शुरू हुई।

    पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
    जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने 13 मार्च 1993 को आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू हुई। कई वर्षों तक चले इस केस में 17 जून 1999 को अदालत ने आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए।

    10 गवाहों के बयान हुए दर्ज
    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कुल 10 गवाहों की गवाही कराई गई। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने पूरे मामले की जांच की। लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान इस केस से जुड़े चार आरोपियों की मौत भी हो गई।

    33 साल बाद आया फैसला
    करीब 33 साल तक चले इस मामले में आखिरकार अदालत ने फैसला सुनाया। फैसले के बाद 84 वर्षीय बुजुर्ग को सजा का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि कानून की नजर में अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, न्याय की प्रक्रिया अपना काम करती रहती है।