Blog

  • तथाकथित जलेबी बाबा को महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सज़ा

    तथाकथित जलेबी बाबा को महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सज़ा

    फतेहाबाद: फतेहाबाद के 63 साल के तांत्रिक जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी ‘बिल्लू’ के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट ने 14 साल कैद की सजा सुनाई है। जलेबी बाबा महिलाओं को नशा देकर जबरन रेप करने, मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाने के अलावा पैसे ऐंठने के जुर्म में आईटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया गया था। फास्ट-ट्रैक स्‍पेशल कोर्ट ने न केवल 100 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार करने बल्कि उन अपराधों की वीडियो क्लिप बनाने का भी दोषी ठहराया था। 
    जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा को पाक्सो एक्ट में 14 साल कैद की सुनाई गई। वहीं आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दुष्कर्म मामले में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई। जलेबी बाबा की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। स्‍पेशल कोर्ट ने बाबा को 5 जनवरी को दोषी करार दिया था।

    फतेहाबाद की टोहाना सिटी पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को अमरपुरी पर मामला दर्ज किया था, जब शहर में एक वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद जांच में पुलिस को कम से कम 120 एक जैसी वीड‍ियो क्लिप मिलीं। इसमें हर क्‍ल‍िप में एक अलग पीड़िता थी और इन्हें तांत्रिक के मोबाइल फोन से शूट किया गया था। जलेबी बाबा क्लिप का इस्तेमाल महिलाओं को फिर से उनका शोषण करने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए करता था।

    जलेबी बाबा का नाम से मशहूर बाबा का असली नाम अमरपुरी ‘बिल्‍लू’ है। वह चार लड़कियों और दो लड़कों का पिता है। अमरपुरी लगभग 23 साल पहले पंजाब के मनसा ज‍िले से टोहाना आया था। पहले 13 सालों में उसने एक जलेबी स्टॉल चलाया। यहां उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई। उसने अमरवीर को तांत्रिक साधनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमरपुरी कुछ सालों के लिए टोहाना से गायब हो गया। इसके बाद वह जब वह आया तो एक मंदिर में साथ बने घर में रहने लगा। यहां उससे अनुयायी मिलने लगे। इनमें से कई महिलाएं थीं। 2018 में उसके एक परिचित की पत्नी ने मंदिर के अंदर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि उस मामले में तांत्रिक को जमानत मिल गई थी।

    शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने बाद में रेप की धारा भी लगाई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद में महिला पुलिस थाना फतेहाबाद की तत्कालीन इंस्पेक्टर बिमला देवी ने मुकदमे की जांच पड़ताल शुरू की। 19 जुलाई 2018 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

    पुल‍िस ने घटनास्थल की विडियोग्राफी कराई तो वहां से वीसीआर के साथ तीन कैसेट, 25 नशीली गोलियां, चार रुद्राक्ष की मालाएं, एक भभूति का बक्सा और एक चिपटा बरामद क‍िया था। इसके बाद पुलिस ने अमरपुरी का सात दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पुलिस ने एक पीड़िता का मेडिकल करवाया था। 23 जुलाई 2018 को पुलिस ने अमरपुरी से एक मोबाइल, दो अकाउंट बुक्स, दो नोटबुक, तीन डायरी, एक हजार रुपये कैश, चार जिंदा कारतूस और दो चेकबुक बरामद की थी। पुलिस ने पीड़िता का मैडि के समक्ष 164सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज करवाएं थे। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचला 

    पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचला 

    मोगाः शहर के कोट इसे खां थाना अंतर्गत मानांवा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मानांवा बस स्टैंड के पास लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को घेर लिया और उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार ने पिस्टल दिखाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और स्कॉर्पियो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    लेकिन एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रहे, जबकि स्कॉर्पियो थाने में खड़ी है। दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पीड़ितों ने अभी तक बयान दर्ज नहीं कराया है, बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

  • जालंधरः किशनपुरा में गोदाम से भारी मात्रा चाइना डोर बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः किशनपुरा में गोदाम से भारी मात्रा चाइना डोर बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतगर्त आते किशनपुरा में स्थित घर में बने गोदाम से थाना रामामंडी की पुलिस ने रेड कर 3 बोरे और 3 पेटी चाइना डोर के गट्टू की बारमद की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना राममंडी के प्रभारी ने बताया कि डीजीपी गौरव ने चाइना डोर के बेचने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हुए है। इसी आदेशों के तहत आज उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा में स्थित घर में बने  गोदाम से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है।

    पुलिस ने गोदाम के मालिक को काबू कर उसे थाने ले गई। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर के गोदाम में चाइना डोर भारी मात्रा में छुपाकर रखी हुई है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चाइना डोर पकड़ी है। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए चाइना डोर के गट्टू की गिनती नहीं की गई।

    मामले की जांच की जा रही है और गोदाम के मालिक पर कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि दो दिन पहले चाइना डोर की चपेट में आने से लुधियाना में एक्टिवा सवार व्यक्ति बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में व्यक्ति की उंगली और माथा कट गया था। इस घातक डोर से व्यक्ति के 56 टांके लगे थे। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ लोग छुपकर चाइना डोर बेच रहे है। जिन पर पुलिस की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 

  • किसानों का आक्रोशः पुलिस की गाड़ी जलाई, पाॅवर प्लांट में किया हंगामा

    किसानों का आक्रोशः पुलिस की गाड़ी जलाई, पाॅवर प्लांट में किया हंगामा

    बक्सरः बिहार के बक्सर में चौसा पावर प्लांट पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। इस क्रम में पुलिस के साथ झड़प की भी खबर सामने आ रही है। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी भी जला दी है। पावर प्लांट के मुख्य गेट पर किसानों ने आगजनी की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जमीन मुआवजे को लेकर आक्रोशित हैं।

    बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड स्थित बनारपुर में पुलिस के मंगलवार देर रात किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज किसानों ने चौसा स्थित पॉवर प्लांट में घुसकर हंगामा किया। लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी में भी आग लगा दी।

    बता दें कि चौसा में एसजेवीएन के पॉवर प्लांट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण 2010-11 से पहले ही किया गया था। उस समय किसानों को 2010-11 के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया गया था। कंपनी ने 2022 में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की करवाई शुरू की तो किसान वर्तमान दर के हिसाब से अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मांगने लगे। जबकि कंपनी पुराने दर पर ही मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण कर रही है।

    गौरतलब है कि इसी बात के विरोध में किसान व ग्रामीण पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

  • जालंधरः बाजार से बाइक ले फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधरः बाजार से बाइक ले फरार चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं बीते दिन राजनगर में बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां पैदल जा रहे चोर ने मार्किट खुली होने के बावजूद दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ली। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि राज नगर में मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ी बाइक को देख पहले चोर पैदल थोड़ा आगे चला जाता है। फिर वापिस आकर सामने गली चला जाता है। जहां पर वह जेब से कुछ चाबियां निकालता है और दुकान के बाहर खड़ी स्पलेंडर बाइक को आकर लगाता है। जिसके बाद वह वहां से बाइक नबंर PB-O8-bz-1197 लेकर फरार हो जाता है। 

  • पंजाबः धुंध-शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, आज जालंधर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

    पंजाबः धुंध-शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, आज जालंधर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में नए साल की शुरुआत से दिन का पारा लगातार न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। बीते 10 सालों में पंजाब के लोगों ने इतनी लंबी शीतलहर नहीं झेली है। बीते 11 दिनों से पंजाब में अच्छी धूप नहीं खिली है। सुबह के समय यहां अच्छी धुंध रहती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है धुंध 100-300 मीटर ऊपर जाकर बादल बन जाते हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तो अधिक बदलाव नहीं होता, लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलती है।

    मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक पंजाब में बारिश की घोषणा की है। आज पूरे पंजाब में बारिश होने का अनुमान है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन वीरवार को पंजाब के माझा और दोआबा में बारिश के आसार बन रहे हैं। 13 जनवरी की बात करें तो हिमाचल से सटे जिलों में ही बारिश के आसार बन रहे हैं। गौर हो कि पहाड़ों पर धूप खिल रही है लेकिन पंजाब के लोग धूप के लिए तरस रहे हैं। 13 जनवरी तक पंजाब में बारिश के आसार बने हुए हैं और बादल छाए हुए हैं।

    वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कमजोर रहना इसको और भी ज्यादा गंभीर बना रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर महीने में जितने भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए हैं, वे काफी कमजोर रहे। यही कारण है कि दिसंबर महीने में ठंड सूखी रही। अगर हुई तो वे सिर्फ छींटे थे। वहीं, पहाड़ों से लगातार उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं आती रहीं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने से मौसम में खास उतार-चढ़ाव नहीं आए और सर्दी बढ़ती रही। बादल भी उस तरह से नहीं हैं। वहीं, ठंड के मौसम और घने कोहरे के कारण यहां शीत लहर का ज्यादा असर देखने को मिला।

  • पंजाबः सीएम मान के बाद मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने PCS अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    पंजाबः सीएम मान के बाद मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने PCS अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने हड़ताल कर रहे पीसीएस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए है। बता दें कि पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे पंजाब में पीसीएस और रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर छुट्टी पर गए अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था।

    अगर उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो उनका पिछला तजुर्बा जीरो कर दिया जाएगा। जब भी वह ड्यूटी ज्वाइन करेंगे तो तब नौकरी पर उनका वह दोबारा से पहला दिन माना जाएगा। वहीं सीएम मान के आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत ओबेरॉय ने कहा कि अगला फैसला एसोसिएशन की बैठक में लिया जाएगा।

  • जालंधरः Air India की फ्लाइट में बिजली विभाग से रिटायर क्लर्क की मौत

    जालंधरः Air India की फ्लाइट में बिजली विभाग से रिटायर क्लर्क की मौत

    शाहकोट: जालंधर के देहात से दुखःद खबर सामने आई है। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट में शाहकोट के एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए उनके रिश्तेदार जसप्रीत सिंह व जस कंबोज ने बताया कि शाहकोट से पावरकॉम के सेवानिवृत्त क्लर्क बलविंदर बलविंदर सिंह बिल्ला पिछले एक साल से अपने दो बेटों दमनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के साथ कनाडा में रह रहे थे।

    वह पत्नी बलजीत कौर के साथ टोरंटो कनाडा से एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाज कराने हेतु दिल्ली आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटों को भी दो तीन दिन बाद कनाडा से भारत आना था। फ्लाइट में करीब साढ़े 4 घंटे के बाद उन्हें प्लेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद जहाज साढ़े 4 घंटे का सफर तय कर वापस टोरंटो लौटा। उनके बेटों को विमान में एक यात्री के मोबाइल फोन से मौत की सूचना दी गई।

  • होटल से 21 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश बरामद

    होटल से 21 वर्षीय लड़के और लड़की की लाश बरामद

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में 21 साल के लड़के और 21 साल की ही लड़की की लाश मिली है। लड़की के गले पर कट का निशान, जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। यह होटल बवाना इलाके में है। दिल्ली पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है और दोनों लाशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। उत्तरी बाहरी दिल्ली के डीसीपी देवेश महला के मुताबिक, मंगलवार की रात एक होटल मालिक ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि उनके होटल के एक कमरे में दो लाशें पड़ी हुई है।

    होटल मालिक ने बताया कि दोनों की उम्र 21 साल है और दोनों ने मंगलवार सुबह 10 बजे होटल में चेक इन किया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा कि लड़की के गले पर चोट के निशान थे जबकि लड़के के मुंह से झाग बाहर की तरफ निकला हुआ था, जो कि सूख गया था। इसके अलावा कमरे और बाथरूम में भी उल्टी के सबूत पुलिस को मिले। पुलिस को कमरे से सुल्फा पाउडर भी और खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ।

    इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। सीसीटीवी में इन दोनों के अलावा कमरे के अंदर कोई भी आता या जाता हुआ नजर नहीं आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी दोनों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

  • जालंधरः नगर निगम की बैठक स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधरः नगर निगम की बैठक स्थगित, जाने कब होगी मीटिंग 

    जालंधर/वरुणः नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजैक्ट के घोटाले के मसले को लेकर आज यानि बुधवार को हाऊस की विशेष बैठक बुलाई थी। लेकिन निगम अधिकारियों ने इस बैठक को स्थगित कर दिया। निगम की यह मीटिंग अब वीरवार को होगी। कारण मेयर जगदीश राजा ने गत मीटिंग में कहा था कि मीटिंग से पहले सभी पार्षदों को पूरी प्रोसीडिंग्स दी जाएगी।

    जिसमें अब तक प्रोजैक्ट के घोटाले को लेकर अब तक हुई जांच रिपोर्ट और विजीलैंस की जांच को लेकर रिपोर्ट दी जाए, लेकिन बताया जा रहा है कि निगम की स्ट्रीट लाइट ब्रांच के अफसर रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाए। अफसरों ने निगम कमिश्नर से मांग की कि उनको रिपोर्ट तैयार करने के लिए और एक दिन का समय दिया जाए। इसके बाद बताया गया कि अब इस मसले पर बुलाई गई निगम हाऊस की विशेष मीटिंग अब वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे से निगम दफ्तर के दूसरी मंजिल टाऊन हॉल में होगी।