Blog

  • इंसानियत की मिसाल पेश की इस कुत्ते ने, जाने मामला

    कर्नाटक : दावणगेरे में इन दिनों एक आवारा कुत्ता खूब चर्चा में है। दरअसल यहां सड़क पर खड़े इस कुत्ते के साथ टक्कर रोकने के चक्कर में 21 साल के एक बाइकसवार युवक की जान चली गई थी। हालांकि इसके बाद उस कुत्ते ने जो किया, उसकी यहां हर कोई चर्चा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में 16 नवंबर को तीपेश नामक युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई थी। जिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, वह कुछ दिनों बाद उसके घर आ पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, वह कुत्ता तीपेश की मां के पास गया और उनके हाथ पर अपना सिर रख दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो यह कुत्ता उनके बेटे की मौत पर दुख व्यक्त कर रहा है।

    अब पीतेश के घर पर ही रह रहा कुत्ता

    जानकारीके मुताबिक, तीपेश की मां, यशोदम्मा ने बताया कि कुत्ते की इस हैरान करने वाली हरकत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘तीपेश के अंतिम संस्कार के बाद से ही यह कुत्ता हमारे घर के पास आने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इलाके के दूसरे आवारा कुत्ते उसे वहां से भगा दे रहे थे। आखिरकार कुछ दिनों के बाद वह घर के अंदर आ पहुंचा और अपना सिर मेरे हाथ पर रख दिया। हमें लगा कि कुत्ता तीपेश की मौत पर दुख जताने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह कुत्ता अब उनके साथ ही रह रहा है।

    8 KM चलकर पहुंचा तीपेश के घर

    तीपेश के एक रिश्तेदार ने बताया कि कुत्ता करीब 8 किलोमीटर तक चलकर इस घर तक पहुंचा था। उन्होंने बताया एक्सीडेंट वाली जगह यहां से करीब 8 किलोमीटर दूर है। वह कुत्ता घर तक पूरे रास्ते उस वाहन का पीछा करता रहा, जो तीपेश का शव ले जा रहा था. घर के पास अंतिम संस्कार के दौरान भी कुत्ता आसपास ही मौजूद था। तीन दिन बाद कुत्ता घर में घुस आया और तिपेश की मां के पास जाकर बैठ गया।’ टिप्पेश की बहन चंदना ने अखबार को बताया कि वे लोग ‘कुत्ते से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह एक हादसा था, जिसमें दुर्भाग्य से हमने अपना भाई खो दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਰਣਜੀਤ Awenue ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਤੋਹਫ਼ੇ ਦੇ ਰੁਪ ਵਿੱਚ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹਾਲ ਖੋਲ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਨੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਰਣਜੀਤ ਐਵੀਨਿਊ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ 7 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਦਸੰਬਰ 2016 ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇਹ ਕੇਂਦਰ ਜਨਤਾ ਲਈ ਨਹੀਂ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਜਾ ਸਕਿਆ।

    ਓਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਸਦੀ ਹਾਲਤ ਓਹਨਾਂ ਵੇਖੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹਾਲ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ। ਹੁਣ ਇਸ ਦੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੋਲ੍ਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 2 ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲ ਗਈਆਂ ਪਰ 10 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇ ਇਸ ਹਾਲ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨੇ ਵੀ ਸੰਭਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਓਹਨਾਂ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਦੀ ਵੀ ਸਿਫ਼ਤ ਕਿਤੀ। ਜਿਹੜੇ ਓਹਨਾਂ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਲਾ ਕੇ ਦਿਨ ਰਾਤ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाब : राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौ’त

    बरनालाः गांव हंडियाया चौक के पास राधा स्वामी के सत्संगियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि राधा स्वामी सत्संगियों की यह बस मनसा से ब्यास सत्संग डेरे जा रही थी, जो बरनाला के हंडियाया गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई और अन्य घायलों को ले जाया गया। घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उचित कार्रवाई की जाएगी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई और बस में सवार करीब 18 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज पुलिस प्रशासन द्वारा सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए कहा कि वह दरअसल हादसे की जांच कर रहे हैं और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक जांच की जाएगी।

  • तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटा, देखें CCTV

    इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद ऑटो को 50 फीट तक घसीटा है बता दें कि घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ऑटो चालक रोड़ क्रॉस करना चाह रहा था तभी तेज रफ्तार में आई कार उसे घसीटते हुए ले गई ऑटो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो चालक बुरी तरह से घायल है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है क्योंकि इस संबंध में कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है घटना आलोक नगर चौराहा की है। जब यह हादसा हुआ उस समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी केवल ऑटो ड्राइवर ही ऑटो में मौजूद था।

  • कपूरथला : श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना को लेकर SSP ने SIT टीम का किया गठन, देखें वीडियो

    कपूरथला :  सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बूंगा साहिब में हुई घटना के बाद अब पुलिस हर पहलू को बारीकी से जांच कर रही है। जिस की कड़ी के तहत पुलिस के आला अधिकारियों ने सुल्तानपुर लोधी में गुरुपर्व के मद्देनजर किए गए सुरक्षा प्रबंधो का जायजा लिया और बताया की पुलिस ने 23 नवंबर को हुई घटना जिसमें एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर एस.एस.पी कपूरथला की निगरानी में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है।

    इसके इलावा उन्होंने आम लोगों को अपील की वह सोशल मीडिया में चल रही, अफवाहों को नजरंदाज करते हुए बिना किसी डर की भावना के सुलतानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर आयोजित होने वाले समागमों में भाग ले। जिसके लिए पुलिस की और से सुरक्षा पहरे को और सख्त करते हुए करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी सुल्तानपुर लोधी में लगाई गई है।जिस की कमान 15 आला रैंक के अधिकारी संभालेंगे।

  • पंजाब : किसानों के कूच की तैयारी, 3 दिनों तक रहेगा महापड़ाव, देखें वीडियो

    पंचकूला : किसानों के कूच की तैयारी कर ली है। पुलिस ने 3-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की है। आज पंचकूला के दोनों डीसीपी सुमेर प्रताप और मुकेश मल्होत्रा और पंचकूला के सीपी और आईजी ने सेक्टर 5 के धरना ग्राउंड का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान एसीपी रोहताश कुमार, अरविंद कंबोज, सुरिंदर सिंह और शहर के सभी एसएचओ भी मौजूद रहे। सेक्टर 5 में धरना ग्राउंड में 3 दिनों तक किसानों का महापड़ाव रहेगा। पूरे हरियाणा से किसान पंचकूला में पहुचेंगे और किसानों का समर्थन करेंगे। सीटू, आगनवाड़ी वर्कर और काफी संस्थाएं समर्थन करेगी।

    पंचकूला के सेक्टर-5 में चारों तरफ के नाके और धरना ग्राउंड पर हरियाणा के आईजी, सीपी और दोनों डीसीपी सुमेर प्रताप और मुकेश मल्होत्रा और एसीपी रोहताश कुमार, सुरिंदर कुमार और अरविंद कंबोज और पूरे हरियाणा से और एसीपी भी पहुँचे। शहर के तमाम एसएचओ और चौंकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद रहे। किसानों का प्रोग्राम पहले दिन रविवार को किसानों की हाजिरी होगी और भाषण होंगे। दूसरे दिन सोमवार को गुरुपुर्व मनाया जाएगा और लंगर और कीर्तन किया जाएगा। तीसरे दिन हरियाणा पंजाब के गवर्नर से मिलने जाएंगे या अगली रणनीति मौके पर ही बनाई जाएगी।

  • होशियारपुर : 2 बेटियों सहित मां ने नहर में लगाई छलांग 

    होशियारपुर : मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मां ने 2 बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबने से 4 महीने की नीरू और 5 साल की भूमिका की मौत हो गई। वहीं मां को वहां से गुजरते लोगों ने बचा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।छलांग लगाने वाली महिला सपना देवी है। जो सिंगोवाल गांव में रहती है। उसका पति जतिंदर सिंह विदेश में रहता है। सपना ने 2 बेटियों के साथ गांव बंबोवाल के पास बहती मुकेरियां हाइडल नहर के पुल से छलांग लगाई।

    हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने ऐसा क्यों किया?। महिला का पति अभी विदेश में ही है। उसे सूचना दे दी गई है। पुलिस महिला के पति और परिवार से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनके घर में भी टीम गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर से बड़ी खबरः रेल रोको मामले में 350 किसानों पर मामला दर्ज

     जालंधर, ENS: रेल जाम करने वाले किसानों पर रेलवे विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान किसान संगठनों द्वारा रेल यातायात बाधित करने और रेलवे लाइनों पर धरना देने के मामले में रेलवे विभाग ने 350 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला रेलवे सुरक्षा बल जालंधर छावनी द्वारा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग ने 24 नवंबर को शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत में तीन सौ से साढ़े तीन सौ किसानों ने रेलवे लाइन पर धरना देकर रेल यातायात बाधित कर दिया है। इस दर्ज मामले में दो किसानों को नामजद किया गया है, जबकि बाकी किसानों को अज्ञात के तौर पर शामिल किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक जिन 2 किसान नेताओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उनके नाम बलविंदर सिंह राजू औलख और माझा किसान संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह हैं। गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग और फिर दिल्ली-जालंधर रेलवे लाइन पर धरना देकर रेल यातायात रोक दिया था। इस हड़ताल के कारण रेल मंत्रालय को इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को दो दिनों के लिए रद्द करना पड़ा। हड़ताल के दौरान कुल 142 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिसके कारण रेलवे विभाग को एक दिन में रेल यात्रियों को पांच लाख रुपये वापस करने पड़े।

  • पंजाब : किसानों के कूच की तैयारी, पुलिस ने की 3-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : किसान संगठन आज पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कूच की तैयारी में है। किसानों की तरफ से यहां 26 से 28 नंवबर तक प्रदर्शन करने का प्लान बनाया गया है। किसान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने वाले है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर पंचकूला और मोहाली से आने वाले रास्ते में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी किसान संगठन को शहर के अंदर नहीं घुसने देंगे।

    किसानों के प्रदर्शन को लेकर पंचकूला पुलिस आयुक्त की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए चेतावनी जारी की गई है। उनकी तरफ से कहा गया है कि किसान प्रदर्शनकारियों को बिना अनुमति के ना तो पंचकूला के अंदर घुस सकते है और ना ही वाहनों की आवाजाही को बाधित कर सकते है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की ओर मार्च करने के लिए अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता होगी। वहीं कोर्ट की तरफ से नीतू बजाज वर्सेस हरियाणा के लिए आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि किसी संगठन, व्यक्ति या व्यक्तियों की समूह की तरफ से किसी प्रकार की आवाजाही को बाधित नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा होता है तो वो कोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी।

    मोहाली की तरफ से होकर आने वाले किसानों को चंडीगढ़ के बॉर्डर गांव फैदा पर ही रोकने का प्लान बनाया गया है। यहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से मोहाली पुलिस के साथ कई दौरे की बातचीत भी की गई है ताकि मोहाली की तरफ से आने वाले किसानों को रोका जा सके। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से किसानों को रोकने के लिए थ्रीलेयर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। जिसकी पहली लेकर में चंडीगढ़ पुलिस के जवान तो दूसरी लेयर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान के साथ वज्र वाहन और वाटर कैनन वाहन भी तैनात होंगे। इसके अलाव तीसरे लेयर की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦੇਸ਼ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਖੰਨਾ :  ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਕਤਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਦੇ ਮਨੀਲਾ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ। ਇੱਥੇ ਫਾਈਨਾਂਸਰ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ (58) ਖੰਨਾ ਦੇ ਨੰਦ ਸਿੰਘ ਐਵੀਨਿਊ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਉਹ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮਨੀਲਾ ਵਿੱਚ ਫਾਈਨਾਂਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਕਤਲ ਦੀ ਖਬਰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਖੰਨਾ ‘ਚ ਰਹਿੰਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ। ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਲੜਕਾ ਮਨੀਲਾ ਵਿੱਚ ਫਾਈਨਾਂਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ ਸਨ।

    ਇਨ੍ਹੀਂ ਦਿਨੀਂ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਪੰਜਾਬ ਆਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਮਨੀਲਾ ਵਿਖੇ ਸੀ। ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਫੋਨ ‘ਤੇ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਕਿ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸਦਾ ਸਖ਼ਤ ਨੋਟਿਸ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਮੰਗੀ ਗਈ। ਭੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਪਤਨੀ, ਇੱਕ ਪੁੱਤਰ ਅਤੇ 2 ਧੀਆਂ ਛੱਡ ਗਏ।