होशियारपुर, सोनू थापरः तलवाड़ा के डैम रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने होटल Moon क्यू 3 में रेड की। इस दौरान पुलिस ने होटल में चल रहे जिस्म फिरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 6 जोड़ो को काबू किया है। पुलिस आरोपियों को काबू कर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक को भी काबू किया है। वहीं पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।
Blog
-

पंजाबः नहर में कार गिरने से 2 की मौत
लुधियाना: दोराहा की सरहिंद नहर में हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नहर में आल्टो कार गिर गई। कार में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। उक्त मृतक बुजुर्ग मोगा के बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार गुरथली नहर के पुल नजदीक एक आल्टो कार के नहर में गिरने से शोर मच गया। नजदीक ही चौक में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर कार को बाहर निकालने का काम शुरू किया। कार को रस्सियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तब तक कार में सवार एक महिला और एक पुरुष दोनों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोराहा थाने के एसएचओ विजय कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
-

40 लाख की नगदी और 1.90 करोड़ के कीमती सामान सहित तहसीलदार गिरफ्तार
बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने तहसीलदार अजित राय के घर और बेंगलुरु तथा दक्षिण कन्नड़ जिलों में उसकी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में 40 लाख रुपये नकद और 1.90 करोड़ रुपये के कीमती सामान मिले हैं। अधिकारियों ने बेंगलुरु और उसके आसपास 100 एकड़ जमीन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि ये संपत्तियां आरोपी अधिकारियों के दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम से खरीदी गई थीं।

लोकायुक्त को अजित राय के पास चार फॉर्च्यूनर गाड़ियां, चार थार जीप और एक लैंड क्रूजर होने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों को लैंड क्रूजर का 2.5 करोड़ रुपये का खरीद बिल मिला। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी इस लक्जरी वाहन के बारे में जानकारी नहीं दे रहा था जिसके बाद वाहन को जब्त करने के लिए विवरण एकत्र किया गया था। अधिकारियों को यह भी जानकारी मिली कि अधिकारी रोल्स रॉयस वाहन का भी उपयोग कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि उसने बेंगलुरु के करीब स्थित डोड्डाबल्लापुर शहर में 95 एकड़ जमीन खरीदी थी। उसने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में अपने भाई के नाम पर 35 से 40 एकड़ खेत खरीदे थे। लोकायुक्त अधिकारियों को आरोपी अधिकारी के बारे में जानकारी मिली कि उसने बेंगलुरु के पास एडुथोर में एक आलीशान घर बनाया है और बेंगलुरु में उसके पास 10 से 15 फ्लैट हैं।
छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने 1.45 लाख रुपये मूल्य की 16.2 लीटर विदेशी ब्रांड शराब की बोतलें भी जब्त कीं। उसके आवासों पर लगभग 30 घंटे तक छापेमारी की गई और आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस उसे 24 घंटे में अदालत में पेश करेगी। सूत्रों ने बताया कि अजित राय बेंगलुरु और उसके आसपास बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ जमीन की खरीद में दलाली करने में शामिल था। उसने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे। उस पर आरोप था कि उसने अमीरों की अवैध संपत्तियों को कार्रवाई से बचाया था। उसे हाल ही में बिना कोई पोस्टिंग दिखाए तहसीलदार पद से के.आर. पुरम् से स्थानांतरित किया गया था।
-

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र में मायापुरी कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के 3 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ गई। 3 में से 2 बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार देर रात को नूडल्स खाने के बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे ने पहले नूडल्स खाया, फिर उसके बाद पराठे के साथ चाऊमीन खाई। इसके बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में परिजनों ने बिना देरी किए तीनों बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र में स्थित मायापुरी कॉलोनी में एक मकान में भूपेंद्र, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। भूपेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता है। भूपेंद्र के तीन बच्चे हेमा, तरुण और प्रवेश हैं। हेमा और तरुण की मौत के बाद भूपेंद्र ने सोनीपत सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत की। जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे ने पहले नूडल्स खाया, फिर उसके बाद पराठे के साथ चाऊमीन खाई। इसके बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
ऐसे में परिजनों ने बिना देरी किए तीनों बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र में स्थित मायापुरी कॉलोनी में एक मकान में भूपेंद्र, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। भूपेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता है। भूपेंद्र के तीन बच्चे हेमा, तरुण और प्रवेश हैं। हेमा और तरुण की मौत के बाद भूपेंद्र ने सोनीपत सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत की। जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
-

पंजाबः इस ऑफिस में नकली दवाएं बनाने वालों पर पुलिस की रेड, समान जब्त कर एक को किया काबू
जीरकपुरः पुलिस ने जीरकपुर के बिशनपुरा में नकली दवाएं बनाने वालों पर छापामारी की है। आयुर्वेदिक कंपनी लाइफ अवेदा की शिकायत पर पुलिस ने नकली दवाएं बनाने वाले हरप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना जीरकपुर के एसएचओ के निर्देश पर एएसआई नायब सिंह पुलिस टीम समेत 28 जून की देर शाम आरोपी कंपनी के संचालक आरोपी हरप्रीत सिंह के जीरकपुर स्थित ऑफिस पहुंचे। यहां चंद सेकेंड पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया। साथ ही एक बैग व अन्य सामान भी जीरकपुर थाने साथ ले गए, लेकिन आरोपी हरप्रीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सूचना परिवार को बीती रात 3 बजे फोन कर दी।
आरोपी हरप्रीत के खिलाफ कार्रवाई के बाद थाना जीरकपुर के तीन पुलिसकर्मी 28 जून की ही रात उसके बिशनपुरा स्थित ऑफिस पहुंचे। यहां कंपनी के कर्मचारी हर्ष से पूछताछ के बाद उससे दवाइयों के सैंपल पुलिस थाने मंगवाए गए। साथ ही एएसआई नायब सिंह के कहने पर पुलिसकर्मियों ने ऑफिस में मौजूद पीसी उठा लिए। इसके बाद पुलिसकर्मी आज सुबह कंपनी कर्मचारी हर्ष के घर पहुंचे और तलाशी के बाद उसे अपने साथ ले गए। एसएसओ जीरकपुर ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही। हालांकि उन्होंने मामले संबंधी अन्य तथ्यों और कार्रवाई की जानकारी देने से इनकार किया।
-

अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में 5 बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित सबसे व्यस्त बस स्टैंड में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। बता दें कि कांटाटोली के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में आग लग गई। घटना की भयावह तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में बसें धू-धूकर जलती नजर आ रही है। बसों में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों और सैकड़ों की संख्या में मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। गौरतलब है कि ऐसा ही हादसा पिछले साल दीवाली के मौके पर हुआ था। जब बस में आग लगने से उसमें सो रहे चालक और सह चालक की मौत हो गई थी। हालांकि, ताजा घटना में फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि बसों में कोई मौजूद था या नहीं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीरवार की दोपहर को अचानक बस स्टैंड के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा। थोड़े ही देर में 2 बसें धू-धूकर जलने लगी। इन जल रही बसों ने कुछ ही मिनटों में पास खड़ी 3 अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि मिनटों में बसें जलकर खाक हो गई। इन खड़ी बसों में आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने आने में विलंब किया।
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा में गुरुवार को दिन के 1 बजे 5 बसों में आग लग गई। दो अलग-अलग स्थान पर खड़ी बस आग लगने की घटना में जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना पुलिस, अग्निशमन दस्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने अपने स्तर से बसों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बसों में आग लगने के बाद बस स्टैंड में मौजूद एजेंट, हॉकर बुकर, चालक, खलासी और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका से सहमे लोग इधर-उधर भागने लगे। जिन बसों में आग लगी थी, उसके आसपास खड़ी अन्य बसों को उनके चालक लेकर तुरंत आगे की ओर निकल गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
काफी मशक्कत के बाद भी बस में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के बाहर एक छोर पर खड़ी रांची जमशेदपुर लाइन की 3 बस में और एक अन्य स्थान पर खड़ी धनबाद लाइन की दो बसों में आग लगी। पुलिस के मुताबिक 5 बसों में आग लगने की घटना के संबंध में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन इस मसले को लेकर आगे गहराई से छानबीन की जाएगी। इधर घटना को लेकर बस स्टैंड परिसर में दबी जुबान से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही थी।
-

जालंधरः घर के बाहर बैठे युवक पर हमलावारों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: धोगड़ी इलाके में देर रात करीब 11:30 बजे एक युवक को कुछ युवकों ने रंजिशन गोली मार दी। गोली उसकी बाईं जांघ पर लगी, जिसे इलाज के लिए देर रात उसे सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से परिवार उसे जोहल अस्पताल ले गया। जख्मी की पहचान माइन खत्री निवासी धोगड़ी के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ़ डांक्टर BS जोहल ने बताया कि गोली लगने से घायल अवस्था में पीड़ित देर रात उनके अस्पताल में आया था। जिसका ऑपरेशन करने के बाद गोली निकाल दी थी। पीड़ित ख़तरे से बाहर है और उसकी तबीयत अभी स्थिर है।
थाना आदमपुर के प्रभारी मंदीप ने बताया कि परिवार ने उन्हें सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि देर रात सैर करने के बाद उनका बेटा घर के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था। जिस दौरान अज्ञात हमलावारों ने उस पर गोली चला दी। गोली माइन की जांघ में लगी है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। थाना प्रभारी ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

चलती गाड़ी की छत पर बैठक रील बना कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो
चंडीगढ़ : यूटी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें कुछ लोग पंजाबी गाने पर सड़क पर चलती गाड़ी की छत पर बैठक कर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सरेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर रील बनाने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने तीन वाहनों का चालान किया है।
यह मामला बीते 24 जून का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि उस दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहर में थे और पुलिस ने यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। फिर भी पंजाब के युवकों ने शहर में खुलेआम यातायात निययों की धज्जियां उड़ा दीं। अब यातायात उल्लंघन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सेक्टर-23/36 की डिवाइडिंग रोड पर दोपहर 3 से 3.30 बजे के बीच बनाई गई है। कुछ युवक मोहाली के खरड़ के पते पर पंजीकृत थार, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ियों की छत और खिड़की पर बैठकर रैश ड्राइविंग करते हुए रेस लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंजाबी गीत बज रहा है और उनके साथी रील बना रहे हैं। बाद में इस रील को इंस्टग्राम पर पोस्ट किया गया।
-

पंजाब : SC आयोग ने DGP गौरव यादव सहित इन अधिकारियों को किया तलब, देखें वीडियो
चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के वीडियो का मामला पंजाब सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के लगभग दो सप्ताह बाद, आयोग ने 31 जुलाई की सुबह 11 बजे पंजाब सरकार के अधिकारियों नई दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है |
एससी आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी गौरव यादव और डीआइजी (सीमा क्षेत्र) नरेंद्र भार्गव को समन जारी किया है। एससी आयोग ने इन तीनों को 31 जुलाई को सुबह 11 बजे तलब किया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले केशव कुमार की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आयोग ने अपने अध्यक्ष विजय सांपला के आदेश पर 5 मई को पंजाब सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी कर उन्हें कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने और पीड़ित जिसे मंत्री की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे थे को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा । 5 मई के नोटिस के बाद 25 मई और 5 जून को भी नोटिस भेजे गए । इन नोटिसों के बाद अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआइजी की ओर से 12 जून को कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई।
इस बीच सौंपी गई कार्रवाई रिपोर्ट का अध्ययन करने के उपरांत, अध्यक्ष विजय सांपला के आदेश पर आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, पंजाब पुलिस के महानिदेशक और अमृतसर बॉर्डर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक को 31 जुलाई को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में आयोग के सामने पेश होने को कहा है। आयोग ने मामले के जांच अधिकारी को भी सुनवाई में शामिल होने के लिए कहा है।
आयोग ने अधिकारियों से नवीनतम कार्रवाई रिपोर्ट और प्रासंगिक फाइलों, केस डायरी और अन्य कार्यवाही सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज लाने के लिए भी कहा है। आयोग ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता को सुनवाई के दिन आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा जा सकता है।
-

पंजाब : नानी दोहते पर लाठी और तेजधार हथियार से हमला
अबोहर: जिले में स्थित अजीत नगर में नानी- दोहते पर मोहल्ले के कुछ युवकों ने रंजिश के चलते लाठी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। तेजधार हथियार सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, नानी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन 18 वर्षीय आकाशदीप पुत्र मिट्टू सिंह ने बताया कि वह कुछ माह पहले कंडक्टरी का काम करता था।
उस समय उसने किसी जानकार को अपनी जगह पर लगवा दिया और खुद धान की बिजाई के काम में जुट गया। उसने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ युवक उसके द्वारा उन्हें कंडक्टरी पर न लगाए जाने के चलते रंजिश रखते थे। इसी के चलते गत शाम उक्त युवक उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब उसकी नानी ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने लाठी से हमला कर दिया। जब वह अपनी नानी के बचाव में आया तो हमलावर युवकों ने उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में उसके सिर पर 7 टांके आए और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं।
