Blog

  • विकास खंड हरोली व अंब में  पंचायती  उप चुनावों हेतू सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

    विकास खंड हरोली व अंब में  पंचायती  उप चुनावों हेतू सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

    ऊना (सुशील पंडित)। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड हरोली के तहत होने वाले पंचायती उप चुनावों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रावमापा बालीवाल के राजेश कुमार व अनिल कुमार, रावमापा पूवोवाल के विनय कुमार व विक्रम दास, रावमापा धर्मपुर के प्रदीप कुमार तथा रावमापा रोड़ा से संदीप कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा रावमापा रोड़ा से राजेश कुमार, रावमापा भदसाली के मनोज कुमार शर्मा व बलजीत सिंह, एलएलडी रावमापा पंजावर के नरेश कुमार व राजीव कुमार को आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी किया गया है।

    इसके अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायतों में होने वाले उप चुनावों हेतू सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएकेएम रावमापा चिंतपूर्णी से संजीव कुमार तथा रावमापा ज्वार के चंचल कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। डाॅ मदन कुमार ने बताया कि सीएकेएम रावमापा चिंतपूर्णी के रमनदीप तथा रावमापा ज्वार के संजीव कुमार को आरक्षित सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम

    चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम

    फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

    ऊना (सुशील पंडित)। चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

  • पंजाबः कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 118 ब्लॉक प्रेजिडेंट किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    पंजाबः कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने 118 ब्लॉक प्रेजिडेंट किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस सरकार के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 118 ब्लॉक प्रेजिडेंट की नियुक्तियां की है। जारी की गई नियुक्तयां इस प्रकार हैः-

  • जालंधरः प्राइवेट स्कूलों को लेकर एडीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधरः प्राइवेट स्कूलों को लेकर एडीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर, (वरुण): स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिवावकों के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। यानि कि अब स्कूल प्रबंधन ने फीस बढ़ाने या वर्दिया और पसंदीदा शॉप से किताबें खरीदने के लिए मनमानी की तो या अभिभावकों पर दवाब डाला तो कार्रवाई की जाएगी।यह जुर्माना 30 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक का लग सकता है, साथ ही उनकी मान्यता रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी। 

    एडीसी ने जारी किए आदेश

    यह फैसला एडीसी -कम-जिला स्तरीय रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन मेजर अमित सरीन ने कमेटी की बैठक के दौरान सुनाया गया है। उन्होंने पंजाब रेगुलेशन आफ फीस अएडिड एजुकेशनल इंटीट्यूशंस संशोधित एक्ट-2019 का विद्यक संस्थानों को पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संस्थाएं इस एक्ट को लागू करने के लिए पाबंद हैं, ताकि अभिभावकों को अनएडिड स्कूलों की तरफ से फीस बढ़ाने सहित अन्य चार्ज के कारण किसी समस्या का सामना करना पड़े। इस कानून को लागू करने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 

    शिकायत मिलने पर जुर्माना के साथ एनओसी रद्द करने की भी होगी कार्रवाई 

    अगर कहीं भी इसकी शिकायत आती है तो उस संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि कहीं फीस बढ़ाने, किताबें, वर्दियों को बेचने, ओवरचार्ज करने आदि के संबंध में कमेटी के पास शिकायत लेकर आ सकते हैं। कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी शिकायत पेंडिग न रहे। जुर्माना भी लगेगा और एनओसी रद्द करने की भी कार्रवाई होगी। 

    अभिवावकों को स्कूल प्रबंदन ना डाले दवाब

    सभी स्कूल व शिक्षण संस्थान इसका ध्यान रखें। स्कूल सुनिश्चित करें कि वे किसी भी अभिभावकों को किताबें, वर्दियां खरीदने के लिए मजबूर नहीं करें और कम से कम शहर की 20 दुकानों में स्कूल की किताबें होनी अनिवार्य है। एडीसी ने कहा कि स्कूलों का शिक्षा देना ही असल कार्य है, इसे मुनाफा व व्यापार का साधन नहीं बनाना चाहिए। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजीव जोशी, कमेटी मेंबर एडवोकेट मनु जिंदल सहित अन एडिड स्कूलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

  • पंजाबः स्कूल में पढ़ रहे बच्चों पर गिरा पंखा, छात्र घायल

    पंजाबः स्कूल में पढ़ रहे बच्चों पर गिरा पंखा, छात्र घायल

    बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के गांव फल्हड़ के सरकारी मिडल स्कूल में कक्षा में पढ़ रहे बच्चों पर अचानक पंखा गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे जब यह हादसा हुआ। इस हादसे में एक छात्र घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल बठिंडा दाखिल करवाया।

    इस हादसे को लेकर परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची के नाक पर टांके लगे है। लेकिन गनीमत यह रही बच्ची इस हादसे में बाल-बाल बच गई। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाए कि स्कूल के स्टाफ ने बच्ची को तुरंत उपचार मुहैया नहीं करवाया व परिजनों के आने का इंतजार करते रहे। बच्ची की हालत अब ठीक बताई जा रही है। हालांकि इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • पंजाबः अमृतसर में हुए गैंगस्टरों के एनकाउंटर की होगी जांच

    पंजाबः अमृतसर में हुए गैंगस्टरों के एनकाउंटर की होगी जांच

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मामले में पंजाब पुलिस ने हाल ही में अमृतसर के अटारी बॉर्डर के नजदीक गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया था। अमृतसर में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की अब जांच की जाएगी। एनकाउंटर की जांच के लिए आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी एसपी- डीटैक्टिव गुरदासपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा इस टीम में अमृतसर रूरल में अजनाला के डीएसपी और एसएचओ घरिंडा को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले की एसडीएम अजनाला पहले से ही मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं। 

    20 जुलाई को रूपा और मन्नू का किया था एनकाउंटर

    बता दें कि 20 जुलाई को बॉर्डर एरिया अटारी के गांव भकना में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दो कातिलों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को मार गिराया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट इंक्वायरी शुरू हो गई। दोनों गैंगस्टरों के पोस्टमार्टम भी मजिस्ट्रेट की अगवाई में किए गए। इसके बाद अब आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने भी SIT का गठन कर दिया है। जो इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आईजी बॉर्डर रेंज को देंगे।

    पुलिस अधिकारियों और गांव के लोगों से की जाएगी पूछताछ

    वहीं आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने जानकारी दी कि सिटी की अध्यक्षता एसपी – डी गुरदासुपर डॉ. मुकेश कुमार करेंगे। उनके अलावा डीएसपी अजनाला संजीव कुमार और एसएचओ घरिंडा इंस्पेक्टर करमपाल सिंह इस टीम का हिस्सा होंगे। उनका कहना है कि यह घटना अमृतसर में हुई थी। इसलिए इसकी जांच की जिम्मेदारी दूसरे शहर के अधिकारी को सौंपी गई है। इस दौरान एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और गांव के लोगों से पूछताछ की जाएगी और इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपी जाएगी। 

  • पंजाबः PSPCL ने जारी की 600 यूनिट फ्री बिजली की Letter, जानें किन्हें होगा फायदा

    पंजाबः PSPCL ने जारी की 600 यूनिट फ्री बिजली की Letter, जानें किन्हें होगा फायदा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई फ्री बिजली को लेकर शेड्यल सामने आया है। मान सरकार ने राज्य को जारी की फ्री 600 यूनिट देने की थी। इस घोषणा की चिट्ठी बिजली महकमे पीएसपीसीएल ने जारी कर दी है। जारी की गई चिट्ठी के मुताबिक इस स्कीम का लाभ अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ी जाति (बीसी), गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों (बीपीएल) स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को ही मिलेगा। सामान्य वर्ग (जनरल कास्ट) के लोगों को इसका कोई खास लाभ नहीं होगा। सर्दियों में तो फिर भी जीरो बिल का लाभ मिल सकता है लेकिन गर्मी के सीजन में लगभग पूरा ही भुगतान करना पड़ेगा। सामान्य वर्ग के लोग को साथ में मीटर चार्ज, सर्विस चार्ज, मैंटीनेंस चार्जेस इत्यादि लेवीस का भी साथ में ही भुगतान करना पड़ेगा। 

    पीएसपीसीएल ने फ्री बिजली का उदाहरण देकर समझाया लाभ

    पीएसपीसीएल की चिट्ठी के अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, बीपीएल, स्वातंत्रता सेनानी के परिजनों वह भी सिर्फ पोते (Grandson) तक यदि किसी का बिल 300 यूनिट प्रतिमाह के हिसाब से दो महीने में 600 यूनिट से बढ़ जाता है तो उन्हें बिल का भुगतान छह यूनिट काट कर देना होगा। जबकि सामान्य वर्ग को 600 यूनिट से ज्यादा बिल आने पर पूरा भुगतान करना होगा। चिट्ठी में बाकायदा उदारहण देकर समझाया गया है। 

    पीएसपीसीएल ने रखी ये शर्त

    पीएसपीसीएल ने मुफ्त बिजली का लाभ लेने वालों अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, बीपीएल, स्वातंत्रता सेनानी के परिजनों (वह भी सिर्फ पोते-Grandson) के लिए एक शर्त भी रखी है। इन सभी उपरोक्त कैटागिरी में आने वाले लोगों स्व-घोषणापत्र बिजली विभाग के दफ्तरों में जमा करवाना होगा। बिजली विभाग ने इसका बाकायदा इसका एक प्रारूप भी साथ में अटैच करके भेजा है। इसे जमा करवाने के बाद ही उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ मिल पाएगा।

  • जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। शुक्रवार को जिले में 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है थी वहीं शनिवार को 60 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

  • पंजाबः यात्री ने विमान में की शर्मनाक हरकत 

    पंजाबः यात्री ने विमान में की शर्मनाक हरकत 

    अमृतसरः गुरुनगरी के एयरपोर्ट पर पुलिस ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के मामले उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी यात्री को विमान के अंदर घुसकर दबोचा है। आरोपी की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। आरोपी पर उड़ते विमान में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

    निजी कंपनी इंडिगो एयरलाइन यह फ्लाइट लखनऊ से श्रीनगर जा रही थी। एयरपोर्ट पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोप है कि यात्री ने विमान में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। फ्लाइट के अमृतसर लैंड होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद आरोपित यात्री मोहम्मद दानिश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

    आरोपी की पहले एयर होस्टेस के साथ हुई थी कहासुनी 

    जानकारी के अनुसार इंडिगो की यह फ्लाइट संख्या 6 ई 6075 ने शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे लखनऊ से उड़ान भरी थी। इसे जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर जाना था। फ्लाइट के दौरान किसी बात को लेकर मो. दानिश की एयर होस्टेस के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। बीच रास्ते में गंभीर मामला होने पर एयर होस्टेस ने इस बात की शिकायत अमृतसर कंट्रोल रूम में कर दी।

    पुलिस ने जमानत पर आरोपी को किया रिहा

    इसके बाद जैसे ही फ्लाइट अमृतसर लैंड हुई तो सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत विमान के अंदर घुसकर आकर मो. दानिश को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

  • बाढ़ से मचा हाहाकार! 17 लोगों की मौत, 6 लापता

    बाढ़ से मचा हाहाकार! 17 लोगों की मौत, 6 लापता

    ईरान के सूखा प्रभावित दक्षिणी फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। सरकारी टीवी चैनल पर शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में एस्ताहबान के गवर्नर युसेफ कारेगर के हवाले से बताया गया कि शहर में बहने वाली रूदबल नदी का जलस्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया।

    कारेगर के मुताबिक, बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को बचा लिया, जबकि कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं। ईरान जलवायु परिवर्तन के कारण दशकों से सूखे का सामना कर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले दिनों देशभर में संभावित भारी मौसमी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान में नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर इमारतों और सड़कों के निर्माण से अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मार्च 2018 में फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 44 लोगों की जान चली गई थी।