Blog

  • सीएम मान ने एक और ‘गारंटी’ की पूरी, अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, 16 खड्‌डें शुरू

    सीएम मान ने एक और ‘गारंटी’ की पूरी, अब ऑनलाइन बिकेगी रेत, 16 खड्‌डें शुरू

    लुधियाना : भगवंत मान की आप सरकार ने आज एक और गारंटी को पूरा कर दिया है। पूरे पंजाब में अब ऑनलान और सस्ती रेत मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने आज लुधियाना के गोरसिया कादरबख्श​​​​​​ में रेत खड्‌ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी।

    सी.एम. मान द्वारा आज लुधियाना से सस्ती रेत योजना शुरू की गई है। उन्होंने पब्लिक माइनिंग साइट की शुरूआत की है। राज्य में अब साढ़े 5 प्रति क्यूबिक फीट के हिसाब से रेत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह दोबारा पंजाब को पंजाब बनाएंगे।

    भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले लोगों को गारंटी दी थी कि रेत माफिया को खत्म करेंगे। अब लोगों को ऑनलाइन रेत मुहैया करवाने की शुरुआत कर दी गई है। चुनाव से पहले वादे नहीं गारंटियां दी थी जिन्हें पूरा किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जिन खड्‌डों को किया जा रहा है इन पर जेसीबी या टिप्पर माफिया आदि नहीं चलेगा। ये लोगों का पंजाब है, लोग खुद अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर आएं और खुद रेत साढ़े 5 रुपए फीट के हिसाब से लेकर जाएं। इन खड्‌डों पर माफिया को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इन खड्‌डों पर किसी तरह की कोई गुंडापर्ची नहीं लगने देंगे। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत एक्शन प्रशासन लेगा।

  • गुरु अमरदास चौक में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, जाने मामला

    गुरु अमरदास चौक में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, जाने मामला

    जालंधर/वरुण: गुरु अमरदास चौक में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चालान को लेकर यहां हंगामा हो गया। इसके बाद रविदास समाज के लोगों ने वहां धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

    शख्स द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हरदीप सिंह द्वारा उनके परिवार के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। इसे लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • श्मशान जा रही अर्थी पर उठकर बैठ गई महिला, मचा हड़कंप

    श्मशान जा रही अर्थी पर उठकर बैठ गई महिला, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली: उत्तराखंड के गांव में एक अजीब घटना घटी है। यहां पर एक परिवार के लोग 102 वर्ष की बुजुर्ग महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जा रहे थे। अचानक महिला अर्थी पर उठकर बैठ गई। महिला को इस तरह से उठ कर बैठा देख पहले तो हड़कंप मच गया। फिर परिवार महिला को वापस घर ले आए। अब परिवार में महिला को जिंदा देख खुशी का महौल है। बताया जा रहा है कि यह महिला गांव में सबसे ज्यादा उम्र की हैं।

    जानकारी के मुताबिक नारसन खुर्द में रहने महिला102 साल की हो चुकी थी वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थींष इसी बीच शनिवार को वह अचानक मूर्छित हो गई। आनन फानन में उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने भी जांच पड़ताल की और उन्हें मृत घोषित कर वापस भेज दिया। जैसे ही श्मशान से पहले शव को पिंडदान के लिए उतारा गया, अचानक से उस महिला के शरीर में हरकत होने लगी। इसे देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। 

    थोड़ी देर तक हाथ पैर हिलाने के बाद महिला अचानक से अर्थी पर उठकर बैठ गई। थोड़ी देर में वहां मौजूद सभी लोगों को माजरा समझ में आया। इसके बाद लोग उन्हें लेकर वापस घर पहुंचे। घर में बूढ़ी दादी को जिंदा देखकर परिवार में खुशी का माहौल हो गया। अब दूर दूर से लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

  • स्कूटी चालक आवारा बैल से टकराया, मौत

    स्कूटी चालक आवारा बैल से टकराया, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल अम्ब थाना के अंतर्गत आते गांव नंदपुर के नजदीक सड़क हादसे में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक व्यक्ति स्कूटी पर गांव नंदपुर के नजदीक पहुंचा तो एक आवारा बैल स्कूटी के आगे आ गया। ओर स्कूटी सवार गिर पड़ा। हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रकाश चंद(44) पुत्र उद्यम चंद, निवासी त्यार, बंगाणा के रूप में हुई है।
  • दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 6 जख्मी

    दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 6 जख्मी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव डंगोली में दो कारों के बीचभीषण भिड़ंत हुई है जिसमें  में एक महिला की मौत हो गई और करीब 6 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों में से एक महिला की नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक महिला की पहचान विष्णु देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी होशियापुर, पंजाब के के रूप में हुई है। हादसे में अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया जा रहा है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला की बड़सर तहसील के तहत पड़ते गांव लोहाड़ला  के निवासी नवीन कुमार(26) कार से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इनके साथ गाड़ी में कौशल्या देवी(78) पत्नी स्वर्ण सिंह भी थीं। जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर गांव डंगोली पहुंचने पर इनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। दूसरी कार में सवार सभी लोग पंजाब के मुकेरियां से बाबा बालक नाथ मंदिर (शाहतलाई) माथा टेकने जा रहे थे।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के एयर बैग तक खुल गए। दूसरी कार में सवार मुकेरियां के गांव भीखोवाल निवासी 6 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचार हेतु पहुंचाया, जहां पर गांव भिखोवाल की रहने वाली विष्णु देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कौशल्या देवी(78) बड़सर की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया।

    इस भयानक हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भिखोवाल निवासी कमलेश कुमारी, देवेंद्र सिंह, अनीता रानी, देवांशी(2) और बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए व शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत 

    अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के थाना मैहतपुर के तहत अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 33 वर्षीय राहगीर युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पैदल जा रहे युवक को चढतगढ़ लमलैहड़ा के नजदीक अज्ञात गाड़ी चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व 108 की मदद से घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की युवक की पहचान राज कुमार(33) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी चढतगढ़ के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी ओनर के लिए राहत भरी खबर, शेयर वाइज रजिस्ट्री दोबारा शुरू करने के लिए एकमत हुए सभी राजनीतिक दल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी ओनर के लिए राहत भरी खबर, शेयर वाइज रजिस्ट्री दोबारा शुरू करने के लिए एकमत हुए सभी राजनीतिक दल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। प्रॉपर्टी एसोसिएशन प्रॉपर्टी शेयरहोल्डर वेलफेयर एसोसिएशन बिल्डर आफ चंडीगढ़एंड ट्राइसिटी प्रॉपर्टी कंसलटेंट वेलफेयर फेडरेशन चंडीगढ़ जैसे कई संगठन  एक छत के नीचे कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 22 ,12 में सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट पर  विचार विमर्श के लिए  एकत्र हुए।

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले के बाद शहर में प्रॉपर्टी की शेयर वाइज रजिस्ट्रेशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिमन्यु तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट को आम भाषा में समझाते हुए बताया था कि रोक अपार्टमेंट वाइज सेल पर लगी है शेयर वॉइस पर नहीं।

    इसी के साथ नवनिर्मित एसोसिएशन को अपनी हेल्पलाइन पर शहर के हजारों प्रॉपर्टी ओनर ने संपर्क किया व अपनी समस्या से अवगत करवाया  और आज बड़ी संख्या में लोग इस एसोसिएशन से जुड़े।  इस मौके पर एसोसिएशन के,  कमल गुप्ता प्रेसिडेंट चंडीगढ़ प्रोपर्टी कन्सल्टेंट एसोसिएशन, जितेंद्र सिंह जनरल सेक्रेटरी, सुभाष शर्मा मीडिया एडवाइजर व सुनील कुमार वाइस चेयरमैन  मौजूद रहे ।

  • टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने प्रशासन के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कॉलेजों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहा है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन की जॉइंट एक्शन कमेटियां प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रही हैं। यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने टीचर्स के लिए सेंट्रल सर्विस रुल्स लागू नहीं किए और नॉन-टीचिंग स्टाफ का छठा पे कमीशन भी लागू नहीं किया।

    DAV कॉलेज टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट सुमित गोखलानी ने कहा कि प्रशासन ने पिछले महीने पंजाब सरकार की 7वें पे कमीशन नोटिफिकेशन को अडॉप्ट किया था। हालांकि मार्च, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा के बावजूद सेंट्रल सर्विस रुल्स उन पर लागू नहीं किए।

  • भावगुड़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    भावगुड़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पीएनबी बैंक कोट-बेजा ने स्कूल को भेंट किया वाटर प्यूरिफॅायर सिस्टम

    बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की भावगुड़ी पंचायत में उच्च विद्यालय भावगुड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूम धाम से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक कोट-बेजा के प्रबंधक अश्वनी गुप्ता ने शिरकत की । वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायत प्रधान दुर्गावती एवं उप प्रधान कैलाश चन्द रहे । कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और दीप प्रज्जवलित के साथ की गई । स्कूल प्रधानाचार्य रजनी देवी ने स्कल की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की ।

    उसके उपरान्त स्कूली छात्रों ने गीद्दा, भांगडा, पहाडी नाटी व अन्य रंगा रंग प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें तालियां बिखेनरे पर विवश कर दिया । अपने संबोधन में अश्वनी गुप्ता ने छात्रों को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने का आहवान किया तथा उस लक्ष्य को लेकर अखंड पुरूर्षाथ करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही मनुष्य की जीवन की रीढ़ होती है । इसलिए हमें अपने व्यक्तित्व को उच्च बनाने के लिए समय प्रबंधन के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए फिर परिस्थितयां चाहे कैसी भी हो हमें मंजिल अवश्य ही मिलती है और यही प्रकृति का नियम है । जो सब पर एक सा लागू होता है ।

    उन्होंने वर्ष भर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्रों को पुरूषकार देकर भी सम्मानित किया । अश्वनी गुप्ता ने अपनी नीजि कमाई से 3100 रूपये नकद इनाम स्वरूप स्कूल प्रबंधन समिति को भेंट किए । स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि को टोपी, शाॅल व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पीएनबी कोट-बेजा की ओर से सीएसआर के तहत स्कूल के लिए वाटर प्यूरिफायर भेंट किया गया ।

  • इंसाफ मोर्चा ने नेशनल हाईवे को किया बंद, देखें वीडियो 

    इंसाफ मोर्चा ने नेशनल हाईवे को किया बंद, देखें वीडियो 

    फरीदकोट: बेअदबी मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले डेढ़ साल से बहबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चा द्वारा पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम आज समाप्त हो गया है जिसके चलते मोर्चा के नेताओं ने नेशनल हाईवे 54 बठिंडा-अमृतसर मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए स्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है।

    उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि बहबल कलां इंसाफ मोर्चा द्वारा पहले भी यह ऐलान किया गया था कि नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा  लेकिन उस समय शहीदी दिवस और कोहरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।