Blog

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें Live

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें Live

    श्री मुक्तसर साहिबः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हो चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव बादल में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए है।  वहीं सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

    प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके खेत में पहुंच गई है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के बादा जेपी नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं हैं। वह नेता नहीं थे, वह एक राजनेता थे। उन्होंने समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए अपना जीवन योगदान दिया। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा।  

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    बठिंडाः जिले में वीरवार सुबह तलवंडी साबो रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे दौरान कार पलटियां खाते हुए सड़क से उतर झाड़ियों में जा गरी।

    हादसे का पता चलते ही गांव कोटशमरी पुलिस मौके पर पहुंची। सहारा जनसेवा के वर्कर विक्की ने बताया कि सहारा जनसेवा के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि तलवंडी साबो रोड पर कोई हादसा हुआ है। जैसे ही वे एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तो एक कार पलटी हुई थी और उसमें 3 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी थे।

    लोगों की मदद से तीनों को तुरंत बठिंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विक्की ने बताया कि तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। कार चालक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह पुत्र निवासी महिमा सरकारी के रूप में हुई है। बाकी मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू, देखें Live

    पंजाबः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू, देखें Live

    श्री मुक्तसर साहिबः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हो चुकी है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव बादल में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी शख्सियतों सहित सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए है। परिवार सहित वहां मौजूद हर आंख नम है। सुखबीर सिंह बादल, मनप्रीत सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और आदेश प्रताप सिंह ने प्रकाश सिंह बादल की अर्थी को कंधा दिया। प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया है। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी बादल को नमन करने पहुंचे। 

  • पंजाबः अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मुक्केबाज कौर सिंह का हुआ निधन

    पंजाबः अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मुक्केबाज कौर सिंह का हुआ निधन

    संगरूरः पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज कौर सिंह ने 74 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज जिला संगरूर में उनके गांव खनाल खुर्द में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुक्केबाज कौर सिंह डायबिटीज बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 2 दिन पहले पटियाला व बाद में कुरुक्षेत्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सूबेदार कोर सिंह 1970 में भारतीय फौज में भर्ती हुए थे।  जहां देश की सेवा करते उनके भीतर मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम स्थापित करने का जज्बा पैदा हुआ।

    उनके इस शौक को पूरा करने के लिए कर्नल बलजीत सिंह जोहल ने अपना भरपूर सहयोग देते हुए पुणे इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग कैंप जाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।  यहां से कौर सिंह ने मुक्केबाजी की ट्रेनिंग ली। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने नेशनल खेलों के दौरान सिकंदराबाद में  पहला स्वर्ण पदक जीता, जिसके बाद उन्हें इंडियन कप के लिए चुना गया। सूबेदार कोर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों तथा किंग कप में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। 9वीं एशियन चैंपियनशिप मुंबई में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज कौर सिंह पहले इकलौते खिलाड़ी थे। उन्होंने विश्व के नंबर वन मुक्केबाज मोहम्मद अली के साथ भी दो-दो हाथ किए थे।

    वर्ष 1982 में मुक्केबाज कौर सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिर 1983 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने वर्ष 1984 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया, जहां हुई एक घटना ने उनके मन में खटास भर दी, जिसके बाद उन्होंने मुक्केबाजी से संन्यास लेने का फैसला लिया। उन्होंने मुक्केबाजी से संन्यास जरूर ले लिया लेकिन खेल के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। बुधवार देर रात को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मुक्केबाज कौर सिंह के जीवन को छात्रों तथा नौजवानों तक पहुंचाने के लिए इस बार पंजाब सरकार ने नौंवी और दसवीं की पाठ्य पुस्तकों में उनकी जीवनी को शामिल किया था। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दुख जताया है।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की सुरक्षा कटौती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की सुरक्षा कटौती मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज वीरवार को हाईकोर्ट में सिद्धू की याचिका पर सुनवाई हुई। ‘जेड प्लस’ सुरक्षा हटाने को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका के माध्यम से सिद्धू ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। सिद्धू को अभी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, उन्होंने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा की मांग की थी। उनकी याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई की गई। याचिका में सिद्धू की तरफ से कहा गया है कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

    आज सुनवाई के दौरान भी उन्होंने कहा कि सरकार ने जेल से बाहर आते ही उनकी सुरक्षा हटा ली, अब इससे उन्हें जान का खतरा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया है कि उन पर खतरे का आकलन कर उन्हें पहले जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। लेकिन जब वे अपनी सजा पूरी कर रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा घटा कर वाई प्लस श्रेणी की कर दी गयी, जबकि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। सिद्धू ने हाईकोर्ट को बताया कि हाल ही में उनके घर की सुरक्षा को भेद कर एक अनजान व्यक्ति अंदर भी आ गया था। ऐसे में उनकी जान को खतरा है।

    उन्होंने कोर्ट से मांग करी की उन्हें पहले मिली सुरक्षा को बहाल किया जाए। वीरवार को सिद्धू की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सिद्धू पर खतरे और उनकी सुरक्षा का आकलन कर सरकार हाईकोर्ट को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे।हाईकोर्ट ने कहा कि जब सरकार ने आश्वासन दिया था कि जब नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होंगे तो उनकी जेड प्लस सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी तो फिर उनकी सुरक्षा को कैसे कम कर दिया गया। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

  • युवती की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

    युवती की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

    भोपाल: मध्य प्रदेश के धार शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक युवती की युवक ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब धार शहर के रिहायशी इलाके में सुबह के समय हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी युवक पिछले दो सालों से युवती का पीछा कर रहा था। दो साल से आरोपी युवती का उत्पीड़न कर रहा था और उससे जबरन शादी के लिए प्रताड़ित कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई है। 22 वर्षीय युवक पूजा नाम की युवती के पीछे पड़ा था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन युवती बार-बार उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। इसी कारण बुधवार को युवक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।

    जानकारी के अनुसार, पूजा एक रेस्तरां में काम करती थी और धार के पड़ोस में ब्रह्मकुंड में अपनी माँ और दो बहनों के साथ रहती थी। बुधवार को जिस दौरान घटना हुई, उस समय युवती काम पर जा रही थी तभी आरोपी उसके सामने आ गया और उसने युवती को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही पीड़िता की मौत हो गई और शख्स वहां से फरार हो गया। गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने से पहले कई बार आरोपी ने पूजा का पीछा किया उससे शादी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक, युवती और उसके परिजनों ने शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। उसके खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

    वह पीड़िता के परिवार और दोस्तों को धमकाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी दीपक राठौर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ब्रह्मकुंड स्थित घर पर दबिश दी। हालांकि, दीपक ने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और दीपक दोनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के घर को भी ध्वस्त कर दिया जिसे सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण बताया था। वहीं, युवती की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश हैं और वह आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कराई गई शिकायत दर्ज, जानें मामला

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कराई गई शिकायत दर्ज, जानें मामला

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसी क्रम में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो साम्प्रदायिक अधिकार होंगे। वह यह कैसे कह सकता है? हमने इस पर भारत के चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज की है।

    मेरे खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे बिना वजह दर्ज किए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहले ही चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा चुकी है। वहां शिकायत दर्ज कराने के बाद हम यहां आ गए।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा, “हम एक महत्वपूर्ण मुद्दे के साथ हाई ग्राउंड पीएस में आए हैं। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।” गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

  • बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फभारी के बीच उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़

    बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फभारी के बीच उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़

    15 टन से अधिक फूलों से सजाया मंदिर 

    बद्रीनाथः केदारनाथ के बाद अब भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट भी यात्रियों के लिए खुल गए हैं। कपाट खुलने से पहले ही बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालु वहां जयकारे लगाने के साथ झूमते हुए नजर आए। हर साल की तरह इस साल भी पहली पूजा और आरती देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। आईटीबीपी के बैंड के अलावा गढ़वाल स्काउट्स भी इस मौके पर प्रस्तुति दी। कपाट खुलने से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मंदिर पहुंच गए थे। मंदिर को 15 टन से अधिक फूलों से सजाया गया है।

    12 महीने भगवान विष्णु जहां विराजमान होते हैं, उस सृष्टि के आठवें बैकुंठ धाम को बद्रीनाथ के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु यहां 6 महीने विश्राम करते हैं और 6 महीने भक्तों को दर्शन देते हैं। वहीं दूसरी मान्यता यह भी है कि साल के 6 महीने मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो बाकी के 6 महीने यहां देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं जिसमें मुख्य पुजारी खुद देवर्षि नारद होते हैं। 

    बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है। इस दिन का चयन टिहरी नरेश करते हैं जो कि एक पुरानी परंपरा रही है। पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल बताते हैं कि जिस तारीख से वैशाख शुरू हो वही तिथि से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं और परंपरा के अनुसार नरेंद्र नगर के टिहरी नरेश की तारीख तय करते हैं। परंपराओं के अनुसार यहां 6 महीने मनुष्य और 6 महीने देवता भगवान विष्णु की आराधना करते हैं।

    बद्रीनाथ धाम के अंदर भी जगह-जगह निर्माण कार्य और तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। संत महात्माओं की टोली बद्रीनाथ पहुंच गई है तो श्रद्धालु भी धाम में पहुंच चुके हैं। सडकें पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ी हो चुकी हैं। गोविंदघाट से रास्ता बद्रीनाथ और सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के लिए अलग होता है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानी सीमा सड़क संगठन की ओर से पीपीपी की तर्ज पर एक रेस्टोरेंट भी बनाया जा रहा है। अगले 2 दिनों में यह रेस्टोरेंट्स है तैयार हो जाएगा और बद्रीनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर क्वालिटी का खाना मिलेगा।

  • पंजाबः पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत बादल, देखें Live

    पंजाबः पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत बादल, देखें Live

    चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज उनके खेत में किया जाएगा। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे होगा। उनके पार्थिव शरीर को कल मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया था। वहीं आज पिता की अंतिम विदाई से पहले सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल लिपटकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने के लिए सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने के लिए एनसीपी के नेता शरद पवार सहित श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी गांव बादल पहुंचे हैं।  

    बादल गांव में किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है जहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी। गांव बादल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से जांच की जा रही है। बादल निवास से 100 मीटर पहले ही हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। वहीं बादल निवास के आगे भी डिटेक्टिव मशीन से स्कैन कर हर किसी अंदर भेजा जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। बादल निवास के अंदर भी भारी फोर्स तैनात है।

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार हरचरन सिंह बैंस भी भावुक दिखे। बैंस ने कहा कि बादल हमेशा अपने पारिवारिक सदस्य की तरह उन्हें प्यार व सम्मान देते थे। यहां तक कि अनेकों बार तो उनके साथ ही खाना खाते थे। बादल की एक खासियत थी कि वो हर किसी के सुख-दुःख में शरीक होते थे। अगर किसी कारणवश किसी के सुख में वे शरीक न भी हो पाएं, मगर उनकी ये कोशिश रहती थी कि हर किसी के दुःख में जरूर शरीक हों। इस मामले में वे अपने कट्टर प्रतिद्वंदी कह लो या विपक्षी नेता भी हो तो उसके दुःख में शरीक होने जरूर जाते थे। उनका मानना था कि राजनीति में उनकी विचारों की लड़ाई हो सकता है। इसे निजी लड़ाई नहीं मानना चाहिए। वे हमेशा पंजाब के हितों के बारे में सोचते रहते थे।

  • जालंधर पहुंचेंगे CM मान, सुशील रिंकू के साथ इन दो जगह पर करेंगे रोड शो 

    जालंधर पहुंचेंगे CM मान, सुशील रिंकू के साथ इन दो जगह पर करेंगे रोड शो 

    जालंधर/वरुणः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकसभा उपचुनाव पर नजरें टिकी हुई है। वह इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसी के चलते सीएम मान लगातार जालंधर के दौरे कर रहे है। वहीं आज फिर सीएम मान जालंधर के दौरे पर है। जहां वह दो जगह पर रोड शो कर रहे हैं। सीएम मान शाम को 4 बजे पहले फिल्लौर-गोरायां के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे और उसके बाद शाम को 6 बजे उनका रोड शो आदमपुर में है। गोरायां भी भगवंत मान सुशील रिंकू को साथ लेकर रोड शो ही निकालेंगे। आदमपुर में भारतीय नेशनल हाईवे अथॉरिटी फ्लाईओवर ब्रिज का काम कर रही है।

    लेकिन ब्रिज का काम ऐसे मुहूर्त में शुरू हुआ कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार काम छोड़ कर भाग रहे हैं। पुल निर्माण की वजह से ही वहां पर सड़क का भी निर्माण नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि वाहनों में सफर करने वालों को खड्डों में से सड़क ढूंढनी पड़ती है। लोग कई बार टूटी सड़क के निर्माण को लेकर सरकार, नेताओं से लेकर अधिकारियों के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। टूटी सड़क पर धरने भी लगाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।अब लोगों ने उपचुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है। आज मुख्यमंत्री अपने रोड शो के दौरान सड़क निर्माण को लेकर लोगों को नया आश्वासन दे सकते हैं।