Blog

  • School Bus ने E-Rickshaw चालक को रौंदा, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

    School Bus ने E-Rickshaw चालक को रौंदा, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

    जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इलाहाबाद बैंक चौराहे पर स्कूल बस ने ई-रिक्शा चालक को रौंद दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा प्राइवेट स्कूल की बस से टकराता साफ नजर आ रहा है। सीसीटीवी सामने आने के बाद से वीडियो काफी वायरल हो रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    स्कूल बस ने ई-रिक्शा चालक को रौंदा
    स्कूल बस ने ई-रिक्शा चालक को रौंदा

    हादसे के वक्त ई-रिक्शे में दो पैसेंजर भी बैठे हुए थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन इस दौरान 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बृजलाल कोरी निवासी रांझी, बिलपुरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। हादसे के समय बस में कोई भी विद्यार्थी सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल की बस का चालक बच्चों को छोड़कर पचपेढ़ी स्थित स्कूल की ओर लौट रहा था।

    एडीशनल एसपी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक चौराहे पर सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें ई-रिक्शा चालक बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ई-रिक्शा में सवार दो यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। दुर्घटना के समय जैसे ही बृजलाल अपनी सवारियों के साथ चौराहे पर पहुंचा, तभी स्कूल बस से टक्कर हो गई और वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News: गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीटा, पीड़ित परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीटा, पीड़ित परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः छावनी खटीक मंडी में उस समय हंगामा हो गया, जब पैसे उधार के मामले में गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। मामले की जानकारी देेते हुए पीड़ित सलमाइना की सास ने बताया कि उसने पड़ोसियों ने घर में आकर उसकी बहू से साथ आकर मारपीट कर दी। घटना के दौरान सास ने कहा कि वह घर पर नहीं थी, इस दौरान उसके पीछे से आकर गर्भवती बहू पर हमला कर दिया।

    महिला का कहना है कि अजंली, वीना, शांति और उनके बच्चों सहित अन्य नौजवानों ने घर में आकर बहू से मारपीट की है। पीड़िता ने कहा कि उसने पड़ोसियों को पैसे उधार दिलवाए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने एक कमेटी उठाई थी, लेकिन जब पैसे मांगने जाते है तो हमला कर देते है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से पहले वह खुद पैसे मांगने के लिए पड़ोसियों के पास गई तो उन्होंने उस पर हमाल कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

    पीड़िता का आरोप है कि घटना संबंधी पुलिस को शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाये उन्हें से डांट रही है। महिला ने कहा कि वह नौकरी करती है, ऐसे में वह काम पर गई हुई थी, पीछे से पड़ोसियों ने आकर बहू पर हमला कर दिया। पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है और पड़ोसियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Mobile Phone ने छीन ली 2 जिंदगियां, बस चालक ने युवकों को रौंदा

    Mobile Phone ने छीन ली 2 जिंदगियां, बस चालक ने युवकों को रौंदा

    जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, खुशी खुशी मेला घूमकर वापस अपने गांव आ रहे 2 युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार की दोपहर कमलेश सेन (32) अपने दोस्त अमर सिंह गौड़ (24) के साथ जबलपुर मेला घूमना आया था। शाम को दोनों वापस बाइक क्रमांक एमपी 20 एनई 6527 से अपने गांव खैरी जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक राजघाट पौड़ी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही राधा बस सर्विस की तेज रफ्तार बस एमपी 15 पीए 1454 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सहित दोनों युवक बीच सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

    बाइक को टक्कर लगते ही बस भी सड़क किनारे जाकर खड़ी हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से बात की तो उन्होंने बताया कि घटना के समय बस चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

  • Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, रूका ट्रीटमेंट, किसान नेता ने बंद करवाई ड्रिप

    Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, रूका ट्रीटमेंट, किसान नेता ने बंद करवाई ड्रिप

    संगरूर: खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए आज 58वां दिन हो गया है।वहीं देर रात डल्लेवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से इंकार दिया है। जगजीत डल्लेवाल की हालत डॉक्टरों द्वारा नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि डल्लेवाल का मेडिकल ट्रीटमेंट पिछले करीब 10 घंटे से बंद पड़ा है। इसकी वजह यह है कि डल्लेवाल की देखरेख के लिए तैनात मेडिकल टीम में किसी अनुभवहीन ट्रेनी सदस्य से डल्लेवाल की बाजू पर सही तरीके से ड्रिप नहीं लग पाई।

    बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफलता न मिलने पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रात को ही ड्रिप लगवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सुबह तक दोबारा ट्रीटमेंट शुरू नहीं हो पाया है। मेडिकल टीम के इस रवैये से आहत किसान नेताओं ने न केवल टीम पर आपत्ति जताई, बल्कि सरकार भी निशाना साधते हुए इसे कड़ी लापरवाही करार दिया व डल्लेवाल के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात करने के दावे पर भी सवाल उठाया।

    किसानों ने एलान किया कि आज इस पर कड़ा नोटिस लेते हुए पटियाला प्रशासन से मांग की जाएगी कि वह माहिरों के पैनल को तैनात करके भविष्य में ऐसी लापरवाही को रोकें। बुधवार सुबह सीनियर पुलिस अधिकारी खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से बातचीत करने पहुंचे। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि रात ग्यारह बजे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को एक ग्लुकोज की छोटी बोतल लगाई गई, जिसे एक घंटे में समाप्त किया जाना था। डल्लेवाल के साथ ट्रॉली में मौजूद साथी अमरीक सिंह ने बताया कि पौने घंटे से ड्रिप ठीक से नहीं चल रही है।

    जब मेडिकल टीम को सूचित किया तो डल्लेवाल के पास पहुंचे टीम के सदस्य ने ड्रिप की रफ्तार तेज कर दी, जिसके कुछ समय बाद ही डल्लेवाल की बाजू में सुजन आने लगी, दोबारा से सेहत कर्मी को बुलाया गया तो उसने कहा कि सूई बंद हो गई है। अन्य जगह पर लगानी होगी। बार-बार प्रयास करने पर भी सेहत कर्मी से सूई नस में नहीं लगी व डल्लेवाल की बाजू से खून बहने लगा। जिस पर डल्लेवाल ने ड्रिप लगवाने से इंकार कर दिया। जब मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने मुलाजिम से पुछा कि वह कौन है व ड्रिप लगाने में इतनी दिक्कत क्यों हो रही है तो उसने जवाब दिया कि वह डॉक्टर नहीं, बल्कि ट्रेनी है। डॉक्टर सो रहे हैं।

    जिसके चलते किसान नेताओं ने डल्लेवाल के कहने पर ड्रिप लगवाना बंद कर दिया। सुबह काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि जब मौके पर तैनात सरकारी डॉक्टरों की टीम से बात की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। रात वाले ट्रेनी से बात की तो उसने कहा कि वह साउथ एरिया से है, जिस कारण उसे उनकी बातचीत समझ नहीं आ रही। इस पर कड़ा नोटिस लेते किसान नेता कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल के इलाज के नाम पर यह सरासर गैरजिम्मेदाराना रवैये है। यह डल्लेवाल को तंदरुस्त करने की बजाए, उनके सेहत से खिलवाड़ है।

  • Punjab News: लुटेरों ने 2 भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: लुटेरों ने 2 भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः यहां व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को लूटने की नियत से उस पर ये हमला किया गया था। जानकारी मुताबिक, लुधियाना के हैबोवाल इलाके में 17 जनवरी को सब्जी मंडी पुली पर बनी दुकान में लूटपाट करने के लिए घुसे कुछ बदमाशों ने दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    दुकानदार ने बताया कि करीब 25-30 लुटेरों ने उस पर व उसके भाई पर हमला करते हुए कहा कि वह हमें जान से मार देंगे। इस दौरान लुटेरे मुझे और मेरे भाई को घायल करके फरार हो गए। उसने कहा कि उसका भाई इस घटना में गंभीर घायल हो गया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया और मांग की कि इन लूटेरों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित ने कहा कि इन लुटेरों की वजह से ही आज लुधियाना शहर सेफ नहीं है। ये नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस कारण आज दुकानदारों में सहम का माहौल है।

    गोपाल नगर हैबोवाल निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर व्यक्ति ने रोष जताते हुए मीडिया से बात की। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: एक्शन में नगर निगम, 45 से अधिक झुग्गियों पर चला पीला पंजा

    Punjab News: एक्शन में नगर निगम, 45 से अधिक झुग्गियों पर चला पीला पंजा

    कपूरथलाः कपूरथला नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से ट्रीटमेंट प्लांट बनी झुग्गियों को लेकर एक्शन लिया है। इस दौरान नगर निगम की टीम ने बड़ी संख्या में झुग्गियों में रह रहे प्रवासी मजदूरों की करीब 50 झुग्गियों पर डिच मशीन चला दी। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार वरिंदर भाटिया, निगम सचिव सुशांत भाटिया, इंस्पेक्टर भजन सिंह, थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह, पीसीआर प्रभारी चरणजीत सिंह, यातायात प्रभारी दर्शन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहीं।

    वहीं नगर निगम की कार्रवाई को लेकर प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उन्होंने यह जगह एक व्यक्ति से कथित तौर पर 30 हजार रुपये में ली थी, जिसने कहा था कि रजिस्ट्री करवाने के बाद यह जगह आपको दे दी जाएगी। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि लेकिन आज प्रशासन द्वारा अचानक उनकी झुग्गियां तोड़ दी गई हैं।

  • Punjab News: राम मंदिर शिलान्यास दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: राम मंदिर शिलान्यास दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    टेंट हाउस से नहीं मिल रहा लंगर लगाने का सामान

    पठानकोटः उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या मंदिर में श्री राम लला के स्थापना दिवस को लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं पठानकोट की बात करें तो जिले में राममय की गूंज हर जगह से सुनाई दे रही है, हर तरफ श्री राम के नाम की चर्चा हो रही है। इसे उत्सव की तरह मनाने के लिए लोगों द्वारा प्रयास शुरू हो गए हैं। श्री राम लला के शिलान्यास को लेकर संगत लंगर का आयोजन कर रही है। जिसके कारण लोगों को टेंट हाउस में लंगर लगाने के लिए सामान भी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जब टेंट हाउस मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों में राम मंदिर स्थापना दिवस के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता है कि टेंट हाउस का सारा सामान बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में एक बार फिर से रामलला का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में एक बार फिर से श्री राम नाम के जयकारे गूंजेंगे और पूरे शहर में एक हजार से ज्यादा लंगर देखने को मिलेंगे।
  • Punjab News: ई-रिक्शा पर हो रहे जुर्मानों को लेकर वाहन मालिकों में रोष, ADCP हरपाल सिंह से की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा पर हो रहे जुर्मानों को लेकर वाहन मालिकों में रोष, ADCP हरपाल सिंह से की ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में ई-रिक्शा की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और जिले के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा पर अलग-अलग नंबर लगा दिए थे और नियम तोड़ने वालों पर भारी चालान भी किए जा रहे हैं जिसको लेकर अब ई-रिक्शा मालिकों ने एडीसीपी हरपाल सिंह से मुलाकात की।

    जानकारी देते हुए ई-रिक्शा मालिकों ने बताया कि उन्होंने 5 से 10 ई-रिक्शा रखे हैं तथा वे अपने ई-रिक्शा को किराये पर देते हैं। हालांकि, पुलिस ई-रिक्शा पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का चालान ठोक रही है जिसे एक अकेले व्यक्ति के लिए भरना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी एडीसीपी हरपाल सिंह से मिले थे और एडीसीपी हरपाल सिंह ने तब कहा था कि अगर कोई भी ई-रिक्शा चालक गलती करता है तो उस पर 500 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन अब हर बैटरी रिक्शा पर 10 या 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है, जिसे चुकाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने आज फिर से एडीसीपी हरपाल सिंह से मांग की कि इन जुर्मानों को कम किया जाए ताकि हम कुछ कमाई कर सकें, नहीं तो सारी कमाई इन जुर्माने में ही जाएगी।

    वहीं इस मामले पर बोलते हुए एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि शहर में कुछ व्यापारी बैटरी ई-रिक्शा खरीदकर उन्हें किराए पर भेजते हैं। वह व्यापारी ई-रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं देखते और उन्हें किराए पर ई-रिक्शा दे देतें हैं जिस कारण कई लोग ऐसे हैं जो बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि हमने इन व्यापारियों से भी अपील की है कि शहर में पहले ही ई-रिक्शा बहुत ज्यादा हो गए हैं और अब वे इस कारोबार पर कम ध्यान दें। यूनियन और उन्होंने बैटरी रिक्शा चालकों को भी निर्देश दिया कि वे अपने ई-रिक्शा पर स्टिकर लगाएं और वर्दी भी पहनें ताकि वे पुलिस कर्मी उनका किसी भी तरह से चालान न कर सकें। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा मालिकों ने उनकी बात पर गौर किया और सोमवार तक सभी नियमों पर अमल करने का समय मांगा है।

  • राष्ट्रपति Donald Trump के शपथ समारोह में दिखा आतंकी पन्नू, लगाए खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    राष्ट्रपति Donald Trump के शपथ समारोह में दिखा आतंकी पन्नू, लगाए खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी देखा गया। दरअसल, ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल के हॉल में शपथ ग्रहण किया। ट्रंप के शपथ ग्रहण में देश-दुनिया के कई मेहमान और नेता भी शामिल हुए। ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाह होने वाले सेलिब्रेशन कार्यक्रम में भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया था। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय पन्नू समारोह स्थल के अंदर नजर आया था। इस दौरान वीडियो में पन्नू को खालिस्तानी नारा भी लगाते हुए देखा गया। पन्नू ने दावा किया है कि उसे ट्रंप गुट ने आमंत्रित किया था। वहीं, सूत्रों ने दावा किया है कि पन्नू ने एक अपने संपर्क के जरिए टिकट खरीदा था। जिसके बाद वो ट्रंप के आधिकारिक समारोह में प्रवेश किया। इतने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में पन्नू की उपस्थिति भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ाती है। पिछले साल अमेरिका ने भारत के पूर्व अधिकारी खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ‘हत्या की साजिश रचने’ का आरोप लगाया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि पूर्व भारतीय अधिकारी ने न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए भाड़े के शूटर की हायरिंग की गई थी। इसके साथ-साथ अमेरिका ने पूर्व भारतीय अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया था। अमेरिका ने विकास यादव का नाम पन्नू की हत्या के असफल प्रयास के संबंध में लिया था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। बताया जाता है कि विकास यादव भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व अधिकारी है। हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मामले की लंबी जांच के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जांच में इसके पिछले आपराधिक संबंध और पृष्ठभूमि भी सामने आई थी। हालांकि, भारत सरकार ने ऐसे किसी व्यक्ति का नाम बताया जिसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को कमजोर करने वाले कुछ संगठित आपराधिक समूहों, ड्रग्स तस्करों और आतंकवादी संगठनों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों की ओर से जानकारी मिलने पर सरकार ने नवंबर 2023 में एक हाई लेवल जांच कमेटी गठित की थी।    
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत

    कपूरथलाः जिले में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांव रामगढ़ के पास बाइक सवार 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मोहिम्मदपुर के 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।इसकी पुष्टि थाना भुलत्थ के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि घटना स्थल पर जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह पहुंचे हुए हैं। और घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रभदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह दोनों वासी गांव महमदपुर के रूप में हुई है।

    एसएचओ हरजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव महमदपुर वासी प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरो दवारा सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ASI मनजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगो के बयान दर्ज किए जा रहे है।