Blog

  • राजस्व जिला बीबीएन में 125 शराब दुकानों की नीलामी हुई

    राज्यकर व आबकारी विभाग ने कमाये 143 करोड रूपये

    बद्दी/ सचिन बैंसल : आबकारी राजस्व जिला बीबीएन मे स्थित शराब की 125 दुकानों का आबंटन नीलामी व टैंडर विधि से झाड़माजरी स्थित बीबीएनआइए के सभागार मे जिलाधीश मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया। विभाग ने 143.37 करोड़ का आबकारी राजस्व अर्जित किया। पिछले वर्ष यही राजस्व 126.53 करोड था । इस वर्ष 16.84 करोड अधिक अर्जित किया व आबकारी राजस्व मे 13.43 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई

    सर्व प्रथम नालागढ़ युनिट की 53 दुकानों की सरकारी कीमत 37.47करोड़ रुपये पर बोली व निविदा आमंत्रित की गई। खेमचंद ने नालागढ़ यूनिट को उच्चतम निविदा 43.75करोड पर अपने नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 6.28 करोड़ अधिक राजस्व 16.75 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। बरोटीवाला युनिट मे शराब की 14 दूकानों  की सरकारी कीमत 15.43 करोड़ रुपये रखी गयी । यह यूनिट  लेखराम ने 18.15 करोड़ की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया ।इस यूनिट से सरकार को 2.71 करोड़ अधिक राजस्व 17.56 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ।

    सांई रोड युनिट मे शराब की 20 दुकानें रखी गयी इस यूनिट की सरकारी कीमत 26.35 करोड़ रुपये रखी गयी। यह यूनिट  भूपिंदर कौर ने 30.31 करोड़ की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया ।इस यूनिट से सरकार को 3.93 करोड़ अधिक राजस्व 15 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। स्वराज माजरा युनिट में शराब की 16 दुकानें रखी गया। इस यूनिट की सरकारी कीमत 20.13 करोड  रुपये रखी ।यह यूनिट  हंसराज मेहता ने 23.16 करोड़  की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 3.03 करोड़ अधिक राजस्व 15.05 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ।

    किशनपुरा युनिट में शराब की 22 दुकानें रखी गयी। इस यूनिट की सरकारी कीमत 27.13 करोड  रुपये रखी गयी ।यह यूनिट गुरमेल सिंह ने 28 करोड़ की उच्चतम बोली देकर अपने नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 87 लाख अधिक राजस्व 3.20 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। उप आयुक्त राज्यकर व आबकारी विभाग जिला बीबीएन एस डी शर्मा ने बताया कि टीम भावना व हितधारकों के बीच कंपीटिशन करवाकर यह कामयाबी हासिल हुई।
  • ऊनाः नियम तोड़ने वाले 144 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 144 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही भुगतान करते हुए सरकारी खजाने में 20900 रूपए जमा भी करवा दिए। इसके अलावा पुलिस ने 9 ऐसे लोगों के भी चालान किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • झलेड़ाः मोटरसाइकिल हुई चोरी

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब झलेड़ा से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जाड़ला कोइड़ी निवासी शुभम चांदला पुत्र शिव कुमार ने लिखा है कि 22 फरवरी को उसने अपना मोटरसाइकिल झलेड़ा में अपनी दुकान के बाहर खड़ा किया था जो कि किसी व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
  • जोगीपंगाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी

    ऊना/सुशील पंडित : जोगीपंगा में बुधवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस को शिकायत देने वाले गढ़शंकर निवासी हरभजन सिंह ने दावा किया है कि बुधवार रात जिस समय वह शादी में सम्मलित होने के लिए जा रहा था तब एक तेज रफ्तार कार जोगीपंगा की ओर से आई और उसने आगे चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने गाड़ी भगाई और फरार हो गया। सदर थाने में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। 
  • हीरा नगरः अवैध शराब बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब के हीरानगर में पुलिस को एक व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरानगर में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस ने जब उस संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास देसी शराब वीआरवी संतरा ब्रांड की 12 बोतलें पाई गईं। आरोपी का नाम संजीव कुमार पुत्र पूरण सिंह बताया जा रहा है। संजीव के पास शराब से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज न मिलने के चलते अम्ब पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • अम्बः चिट्टे के साथ एक व्यक्ति काबू

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंभू पंजाबी वैष्णो ढाबा के पास एक व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को रोककर जब उसकी तालाशी लो तो उसके पास 1.30 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान गगरेट के संघनेई गांव वासी राजिन्द्र कुमार पुत्र उदय शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने अम्ब थाने में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मंडल ने किया गुजरात टाइटंस के हेड फिजियो गौरव शर्मा का स्वागत

    खेल में फिजियो का महत्वपूर्ण योगदान होता है : गौरव शर्मा

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बरोटीवाला के धौलर माजरी निवासी आईपीएल की गुजरात टाईटन टीम के मुख्य फिजियो थेरेपिस्ट गौरव शर्मा का बरोटीवाला पहुंचने पर स्वागत किया। दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मधाला ने सदस्यों ने उसका शाल और हिमाचली टोपी पहना कर स्वागत किया। गौरव शर्मा हिमाचल के पहले ऐसे युवा है जिन्होंने आईपीएल की क्रिकेट टीम के मुख्य फिजियो रूप में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने दून समेत पूरे हिमाचल का भारत में नाम रोशन किया है। 

    गौरव शर्मा दून के सूरजपुर पंचायत के टिपरा गांव के रहने वाले है। अपनी जमा दो की पढ़ाई बरोटीवाला से पूरी करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से ग्रुजेएशन की। उसके बाद बैंगलौर से फिजियो थरेपिस्ट का कोर्स किया। गौरव शर्मा  भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की फिटनेस करने बाद लाईम लाईट में आए और उन्हें गुजरात टाईटन का मुख्य फिजियो बनाया गया। 

    गौरव शर्मा ने कहा कि एक फिजियो का कार्य टीम मैनेजमेंट में काफी महत्वपूर्ण होता है। आईपीएल में फ्रैचाईजी स्टार खिलाड़ियों पर काफी पैसा लगाती है। टुर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी फिट रहे यह सारी जिम्मेदारी फिजियो की होती है। उसे खेलने लायक बनाए रखना के लिए उसे काम करना पड़ता है। वर्तमान में कुछ लोग सड़कों के किनारे तेल मालिश के नाम पर लोगों को लूटते है। एक फिजियो पूरी  तरह से कोर्स करने व लंबे अनुभव के बाद अपने काम माहिर होता है। यह काम एक गहरे समुद्र से गोता लगा कर उसमें मोती निकालने वाला कार्य होता है। बुधवार को देर सांय गौरव शर्मा गुजरात के लिए रवाना हो गए है। आईपीएल सीजन के बाद वह वापस हिमाचल आएंगे।

    दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मन्धाला के प्रधान स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनका क्लब हमेशा खेल को प्रोत्साहित करता है वह खिलाड़ियों व खेल के अन्य स्टाफ को सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आने वाली 30 और 31 मार्च को एक बड़ा कबड्डी का टूर्नामेंट भी करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल के साथ जोड़ना है।
  • मैक्स लाईफ में 25 व एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद भर जाएंगे – अक्षय शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : मैक्स लाईफ इंशोयरेंस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड वार्ड नं 3 सिटी सेंटर ऊना द्वारा मैक्स लाईफ में 25 पद और एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 मार्च को प्रातः10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली, 13 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

     अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो और ग्रेजुएशन और आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त इन पदों के लिए 10 से 20 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में एक्स सर्विसमैन भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82848-79966 व 89884-25215 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
  • प्रधानमंत्री ने प्रसाद योजना कार्यों का ऑनलाईन माध्यम से किया शुभारंभ

    प्रसाद योजना के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में किए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य – सुदर्शन बबलू
     
    ऊना/ सुशील पंडित : प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद योजना के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न विकास/प्रयोजना कार्यों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बवलू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ऑनलाईन प्रसाद योजना के लिए लगभग 25 करोड़ रूपये स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यावाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए।

    सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में जुड़ी है और करोड़ों श्रद्धालु यहां आकर अपना शीश निवाते है। प्रदेश सरकार के सत्ता में आते ही माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में अनेकों विकासात्मक कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी का भव्य मंदिर बनाने तथा सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मंदिर में अन्य विकासात्मक कार्यों पर लगभग 250 करोड़ रूपये मास्टर प्लान के तहत खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकल्प चलाए जा रहे है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के माध्यम से पहले लड़कियों की शादी में 15 हज़ार रूपये की राशि दी प्रदान की जाती थी। लेकिन वर्तमान में इस आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 25 हज़ार रूपये कर दिया गया है ताकि गरीब परिवार को लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिले इसके लिए मंदिर में हवन, प्रसाद, जागरण व लंगर करवाने के लिए ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपूर्णी जी के दशनार्थ सुगम दर्शन पर्ची प्रणाली आरंभ की गई है।

    जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु को माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने में काफी आसानी हो रही है और श्रद्धालुओं द्वारा इस सुगम दर्शन पर्ची प्रणाली को काफी सराहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी मुख्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास और रख-रखाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का प्रमुख पवित्र धार्मिक स्थल है।जहां पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अलावा धार्मिक स्थल को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी संदेश सुनाया गया। इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश चंदन कपूर, सहायक निदेशक पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार संदीप शुक्ला, सहायक प्रबंधक पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार सुषमिता, खुशबू प्रिया सहित पूर्व विधायक बलवीर चौधरी के अतिरिक्त मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी अजय सिंह, एसडीओ टेम्पल ट्रस्ट राजकुमार जस्वाल, मंदिर न्यास के ट्रस्टी, पुजारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • जिला में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतू 9 मार्च को लगेगा चिकित्सा शिविर – सीएमओ 

    ऊना/ सुशील पंडित : सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 9 मार्च को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 तरीक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं।