Blog

  • Jalandhar: मेन चौंक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचरों से भिड़ गया युवक, कई फोन बरामद 

    Jalandhar: मेन चौंक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचरों से भिड़ गया युवक, कई फोन बरामद 

    जालंधर, ENS: महानगर में स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं रविवार देर शाम नामदेव चौक के निकट एक्टिवा सवार दो लुटेरे पैदल जा रहे युवक का मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे, इस दौरान युवन ने बहादुरी दिखाई और वह लुटेरों से भिड़ गया। वहीं एक्टिवा सवार लुटेरों का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और एक्टिव वहीं छोड़ भाग गए। थाना बारादरी की पुलिस ने मौके पर पहुंचे लुटेरों की एक्टिवा कब्जे में ले ली और एक्टिवा की तलाशी दौरान डिगीं से 4 मोबाइल बरामद हुए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली निवासी विशाल कुमार पुत्र प्रताप कुमार ने बताया कि वह जालंधर के बर्तन बाजार में काम करता है। उसने बताया कि वह रात को भगवान वाल्मीकि चौक के निकट स्थित मार्केट से शॉपिंग करने के बाद नामदेव चौक की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह नामदेव चौक क्रॉस करते हुए टैक्सी स्टैंड के निकट पहुंचा तो इस दौरान एक्टिवा सवार दो युवक जाकर उनके पास रुके और किसी का पता पूछा।

    इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता एक लुटेरे ने दातर निकाल कर उसकी गर्दन पर रख जान से मारने की धमकी दे उसका मोबाइल लूट लिया और लुटेरों के भागते समय वह उनसे भिड़ गया और लुटेरे की एक्टिवा नीचे गिर गई, जिसके बाद लुटेरे एक्टिवा छोड़ मोबाइल लेकर भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना बारादरी की पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच लुटेरों की एक्टिवा कब्जे में ले ली। वहीं पुलिस ने जब एक्टिवा की डिग्गी खोलकर तलाशी ली तो उसमें से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं देर रात पुलिस आरोपियों की एक्टिवा के नंबर को ट्रेस करने के बाद लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

  • Jalandhar: अवैध माइनिंग मामले में अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: अवैध माइनिंग मामले में अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    धड़ा-सट्टा, लॉटरी सिस्टम और नशा का कारोबार को लेकर चन्नी ने केजरीवाल को घेरा

    जालंधर, ENS: शाहकोट में अवैध माइनिंग मामले में अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि आजकल चुनाव आयोग के अधीन पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट है। चन्नी का कहना हैकि इस कारण उनके हाथ खुले हुए है, लेकिन पहले आप पार्टी के नेताओं ने उनके हाथ बांधे हुए थे। चन्नी ने कहा कि बीते दिन जब माइनिंग अधिकारी अवैध माइनिंग की सूचना मिलने पर शाहकोट में कार्रवाई करने के लिए गए। इस दौरान वहां पर गोलियां चल गई। इस घटना में अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से थाने में पहुंचे। चन्नी ने कहाकि आज जालंधर में सीएम भगवंत मान ने दौरा करना है, इस दौरान वह उनसे पूछना चाहते है कि यह अवैध माइनिंग करवाने वाले कौन लोग है।

    इसमें विधायकों की क्या अहम भूमिका है। चन्नी ने आरोप लगाए है कि यह सब कुछ आप पार्टी के लीडरों द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस एफआईआर में उन लोगों के नाम दर्ज होने चाहिए जो विधायक और हलका इंचार्ज अवैध माइनिंग को करवा रहे है। वहीं चन्नी ने कहा कि वह केजरीवाल से एक बात पूछना चाहते है कि उन्होंने साफ-सुथरा प्रशासन देने का वायदा किया था। चन्नी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि जालंधर में धड़ा-सट्टा, लॉटरी सिस्टम और नशा का कारोबार कौन चला रहा है। चन्नी ने कहा कि पहले सुशील रिंकू और आप विधायक ने लूट मचाकर रखी थी। लेकिन अब एक और आप पार्टी का विधायक लूट मचा रहा है। चन्नी ने कहाकि अब आज जब केजरीवाल जालंधर में आए है तो चेन स्नेचिंग की वारदातों, गुंडागर्दी, और फिरौती मांगने के मामलों को आप जवाब देकर जाना। 

  • पंजाब : तेज रफ्तार Truck ने Motorcycle को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार Truck ने Motorcycle को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान सतीश कुमार और घायल की पहचान राजन कुमार के तौर पर हुई है। मृतक युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था।

    जानकारी के अनुसार दो दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक एक कबाड़ी की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से गए थे। दोनों दोस्त वापस लौटते समय जैसे ही वे जीटी रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार 14 टायर वाले ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से एक युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि दूसरा युवक दूसरी तरफ गिरा, उसे कुछ चोटें आईं है, लेकिन वह बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक डीएस ट्रांसपोर्ट का था। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

  • Punjab: AAP विधायक की ऑडियों हुई वायरल, Bikram Majithia ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो  

    Punjab: AAP विधायक की ऑडियों हुई वायरल, Bikram Majithia ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो  

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के दोरान लुधियाना में अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने आप सरकार पर जमकर नाशाने साथे। उन्होंने आप सरकार के अपने ही विधायक पर अपनी ही आप सरकार पर उंगली उठाने के आरोप लगाने का खुलासा किया है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए बिक्रम मजीठिया ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की बात की , जिसमें लुधियाना का एक आप विधायक बोल रहा है कि लुधियाना में मैच फिक्सिंग हो चुकी है। आप पार्टी ने डमी एमएलए को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दे दी और पूरी तरह से मैच फिक्सिंग कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलें भी सेफ नहीं है। बड़े गैंगस्टर जेल में रहते हुए इंटरव्यू दे रहे हैं, व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब से सिद्धू मूसेवाला जैसे सिंगर का मर्डर हो जाना सरकार की नालायकी है।

    बिक्रम मजीठिया ने लुधियाना संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को भी घेरा ओर कहा कि जो व्यक्ति 15 साल से अपने हल्के के लोगों का फोन तक नहीं उठाता, दुख-सुख में शामिल नहीं होता, ऐसे मौकापरस्त उम्मीदवार को लोग मुंह नहीं लगाएंगे।

  • Porsche Car Accident मामलाः सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में विभाग के हेड समेत 2 ग‍िरफ्तार

    Porsche Car Accident मामलाः सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में विभाग के हेड समेत 2 ग‍िरफ्तार

    पुणेः कार क्रैश मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में नया अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो फॉरेंसिक विभाग के एचओडी यानी हेड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य डॉक्टर्स को भी हिरासत में लिया है। सभी पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। बता दें कि पुणे पोर्शे कार क्रैश के नाबालिग आरोपी वेदांत का मेडिकल टेस्ट पुणे के ससून अस्पताल में हुआ था। वेदांत ने शराब के नशे में दो लोगों को टक्कर मारी और दोनों की जान चली गई।

    हालांकि फॉरेंसिक जांच में डॉक्टर्स ने दावा किया कि वेदांत ने शराब नहीं पी थी। फॉरेंसिक टीम पर आरोप है कि उन्होंने वेदांत का ब्लड सैंपल बदल दिया था। जिससे जांच में वेदांत के शराब पीने के सबूत मिट गए। अब पुलिस ने मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक विभाग के मुखिया समेत दो डॉक्टर्स को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद 19 मई की सुबह करीब 11 बजे पुणे के ससून अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी फॉरेंसिक जांच करवाई गई। हालांकि शुरुआती जांच में वेदांत के ब्लड सैंपल में शराब पीने की बात सामने नहीं आई। लेकिन बाद में वेदांत की दूसरी ब्लड रिपोर्ट आई और उसमें वेदांत के शराब पीने की बात कुबूली गई थी।

    इसी वजह से पुलिस को शक है कि अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और मामले की गंभीरता को समझते हुए दूसरी ब्लड रिपोर्ट जारी कर दी। गौरतलब है कि पुणे पोर्शे कार क्रैश शुरुआत से ही विवादों के घेरे में है। 18 मई की रात 17 साल के वेदांत ने शराब के नशे में दो लोगों को पोर्शे कार से टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर मौत हो गई। वेदांत महाराष्ट्र के बड़े बिल्डर विशाल अग्रवाल का बेटा है। लिहाजा विशाल ने अपने बेटे को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनवाने से लेकर ड्राइवर पर आरोप लगाने तक इस केस को गुमराह करने की कई कवायदें हुईं। मगर सारी कोशिशें फेल हो गईं।

    वेदांत के पिता और दादा दोनों ने ना सिर्फ ड्राइवर को बंदी बनाकर उसका फोन छीन लिया बल्कि ड्राइवर की पत्नी को भी धमकी दी। वेदांत की मां ने भी ड्राइवर से आरोप खुद पर लेने की इमोशनल अपील की। मगर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और पुलिस के सामने एक-एक करके सारे राज खुलते चले गए। 24 मई को पुणे की स्पेशल कोर्ट ने वेदांत के पिता समेत 6 आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है।

  • पंजाबः अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CM Maan सिर्फ चुटकुले सुना सकते… 

    पंजाबः अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- CM Maan सिर्फ चुटकुले सुना सकते… 

    लुधियानाः गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। उन्होंने इस रैली में इंडिया अलायंस पर जमकर निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनावों में 400 सीटें जीतने का दावा किया है। साथ ही लुधियाना की जनता से रवनीत बिट्टू को जिताने की अपील की है। 

    कांग्रेस ने पंजाब को बांटा, आप ने पूरा नहीं किया वादा

    गृह मंत्री ने कांग्रेस पर पंजाब को बांटने का आरोप लगाता हुए कहा कि पंजाब से ड्रग्स का खात्मा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उनपर ओर कहा कि केजरीवाल पंजाब का पैसा लेकर देश भर में घूम रहे हैं। पंजाब की आप सरकार ने अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ चुटकुले सुना सकते हैं, पंजाब चलाना उनका काम नहीं है।

  • Extreme Bar में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, DJ बजाने वाले का कत्ल, देखें वीडियो

    Extreme Bar में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, DJ बजाने वाले का कत्ल, देखें वीडियो

    रांचीः एक्स्ट्रीम बार में मामूली विवाद को लेकर चली गोली चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार (26 मई) देर रात को एक्स्ट्रीम बार में गोली चली। पुलिस को रात के करीब 1 बजे इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप उर्फ सैंडी के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में डीजे चलाने वाले युवक को गोली मार दी। गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी पहुंचे। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

  • Cyclonic Storm रेमल का कहर, पेड़-खंबे उखड़े, मकान ढहे

    Cyclonic Storm रेमल का कहर, पेड़-खंबे उखड़े, मकान ढहे

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान “रेमल” का लैंडफॉल पश्चिम बंगाल की तटीय इलाकों में हो चुका है। पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच 135kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। साथ ही तेज बारिश हुई।तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई है। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, घर ढह गए, बिजली के खंभे भी उखड़ गए। साथ ही सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ।

    रविवार रात 8.30 बजे बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर आईलैंड (पश्चिम बंगाल) और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के नजदीकी तटों पर लैंडफॉल शुरू हुआ था। जो 4 घंटे से ज्यादा जारी रहा। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में खूब बर्बादी देखने को मिल रही है। बता दें कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के साथ ही बीरभूम, नदिया, पूर्वी बर्धमान, बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हालत खराब है। अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में हवा की गति 100-120 किमी प्रतिघंटा से अधिक हो जाएगी। बता दें कि अगले कुछ घंटे तक चक्रवाती तूफान का कहर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर जहां-तहां गिरे पड़े है।

  • Emergency Landing करते समय 3 सेकेंड में जिंदा जले 67 लोग

    Emergency Landing करते समय 3 सेकेंड में जिंदा जले 67 लोग

    रनवे पर बिखरा मलबा और लाशें

    क्यूबाः इमरजेंसी लैंडिंग करते समय 3000 फीट की ऊंचाई से नीचे आते समय जहाज बिजली की लाइनों से टकरा गया और जोरदार धमाके के साथ प्लेन रनवे पर आग का गोला बन गया। प्लेन में सवार 67 लोग जिंदा जल गए। हालांकि पायलट ने बिजली की लाइनें देखीं और प्लेन को थोड़ा ऊपर करके बचने का प्रयास किया, लेकिन वह लाइनों को तोड़ता हुआ निकल गया, जिससे दाईं साइड का आउटबोर्ड विंग फ्लैप टूट गया। इसके बाद 3 सेकेंड के अंदर जहाज विमान का दूसरा विंग जमीन से टकराया और जोरदार धमाका हो गया। आग लगने से जहाज आसमान में टुकड़े-टुकड़े होकर गिर गया। आगे वाला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया और उसमें सवार लोग मारे गए। 2 जोग जिंदा बचे थे और हादसे का जिम्मेदार पायलट को ठहराया गया था। आज भी लोगों के जेहन में आंखों से देखे गए उस हादसे की यादें ताजा हैं। वहीं विमान हादसा क्यूबा के इतिहास का सबसे घातक हादसा था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरोफ्लोट फ्लाइट 331 एक इल्यूशिन Il-62M द्वारा संचालित इंटरनेशनल फ्लाइट थी, जो 27 मई 1977 को क्यूबा के हवाना में जोस मार्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 1 किलोमीटर (0.62 मील) दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही थी कि प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया। प्लेन CCCP-86614 के रूप में रजिस्टर्ड था और हादसे के समय तक प्लेन 5,549 घंटे उड़ चुका था। इसकी फ्लाइट ने आने-जाने के मिलाकर 1144 चक्कर पूरे कर लिए थे। प्लेन 1975 में एयरोफ्लोट एयरलाइन को सौंप दिया गया था। पुर्तगाल के लिस्बन में स्टॉपेज के समय नए क्रू ने प्लेन की कमान संभाल ली थी। 5 सदस्यीय क्रू में कैप्टन विक्टर ओरलोव, सह-पायलट वसीली शेवेलेव, नेविगेटर अनातोली वोरोब्योव, फ्लाइट इंजीनियर यूरी सुसलोव और रेडियो ऑपरेटर एवगेनी पानकोव शामिल थे। प्लेन में 5 फ्लाइट अटेंडेंट थे।

    मीडिया रिपोर्टhttps://en.wikipedia.org/wiki/Aeroflot_Flight_331 के अनुसार, प्लेन ने लिस्बन एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन हवाना के पास पहुंचने पर क्रू मेंबर्स ने मौसम खराब होने और दिशा भटकने की बात ATC को बताई। ATC अधिकारियों ने प्लेन को 15,000 फीट (10,700 से 4,600 मीटर) नीचे उतरने की अनुमति दी। उसके बाद 3,000 फीट (910 मीटर) नीचे उतरने की अनुमति दी गई। उस समय घने बादल छाए थे और दृश्यता 8 किलोमीटर (5.0 मील; 4.3 नॉटिकल मील) थी और 40 मीटर (130 फीट) की ऊंचाई पर घना कोहरा था। लैंडिंग करते समय पायलट ने बिजली की तारों से बचने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में केवल 2 लोग बचे थे, एक पश्चिम जर्मन महिला और एक सोवियत पुरुष। मारे जाने वाले लोगों में गिनी-बिसाऊ के कवि और संगीतकार जोस कार्लोस श्वार्ट्ज शामिल थे। जांच में पता चला कि आखिरी पलों में क्रू मेंबर्स से गलतियां हुईं। ऊंचाई की गलत रीडिंग हुई, जिसके कारण समय से पहले प्लेन उतारना पड़ा। क्रू द्वारा रेडियो अल्टीमीटर के गलत उपयोग का भी हवाला जांच रिपोर्ट में दिया गया।

  • Arvind Kejriwal पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें वजह

    Arvind Kejriwal पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें वजह

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायिर की है। इस याचिका में उन्होनें अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की है। उन्होनें इसके लिए अपनी सेहत का हवाला दिया है। 

    सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने इस याचिका में अपनी सेहत का हवाला दिया है,   उन्होंने अपनी याचिका में कहा, ‘गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है। मेरा कीटोन लेवल हाई है। मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। इसलिए मुझे PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की ज़रूरत है.’ अपनी सेहत का हवाला देते अरविंद केजरीवाल ने जांच करवाने के लिए 7 दिन और मांगे हैं।

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा. अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ही अंतरिम जमानत दी है. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया अब भी जेल में हैं।