Blog

  • अवैध माइनिंग मामले में ED ने दी दबिश

    हरियाणा :  यमुनानगर जिले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED)की टीम ने दस्तक दी है। ईडी की टीम ने खनन कारोबारी गुरप्रीत सबरवाल के निवास स्थान पर रेड की है। टीम आज सुबह खनन कारोबारी के सेक्टर 17 की कोठी नंबर 1049 में पहुंची। यह रेड जठलाना के घाट नंबर 14 से जारी हुए फर्जी ई-रवाना से जोड़कर देखी जा रही है। गुरप्रीत सबरवाल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। मगर लंबे समय से यमुनानगर में ही रह रहे हैं। गुरप्रीत सरबवाल का नाम जाने माने खनन कारोबारियों में शामिल हैं।

    छापेमारी खत्म होने के बाद ईडी ने दिलबाग सिंह और इसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। दिलबाग के घर ईडी की टीम ने 100 घंटे से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल्स की पड़ताल की। दिलबाग और उनके सहयोगियों पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 5 करोड़ नकद और 100 से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद की थी। यमुनानगर में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट में 2 केस दर्ज किए गए थे।

    अवैध माइनिंग मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पंचकूला में दबिश दी। माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर के घर पर सुबह से रेड चल रही है। ईडी टीम माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर के सेक्टर 4 स्थित घर और माइनिंग साइट दोनों जगह टीम सुबह-सुबह पहुंच गई थी।

  • प्रदेश सरकार के सहयोग से बसाल में स्थापित हुआ टफंड ग्लास उद्योग, लगभग 40 लोगों को मिला रोजगार

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग के सहयोग व मार्गदर्शन से जिला ऊना के तीन युवा उद्यमियों ने गांव बसाल में एक टफंड ग्लास का उद्योग स्थापित किया है। देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस उद्योग में लगभग 40 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 80 प्रतिशत कर्मचारी मूलतः हिमाचलवासी हैं। युवा उद्यमियों में से एक युवक तनवीर ठाकुर ने बताया कि इससे पूर्व वह निजी क्षेत्र में सिविल इंजीनियर के रूप में नौकरी करता था।  फिर उन्हें एक दिन कुछ ऐसा करने का ख्याल आया, जिसकी बदौलत वे कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। इसके पश्चात् उन्होंने अपने दो युवा उद्यमी मित्रों राहुल सैनी तथा सुखबिंदर सिंह के साथ मिलकर जिला ऊना के गांव बसाल में टफंड ग्लास की उत्पादन इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया। तनवीर ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा दिए गए 1000 वर्ग मीटर के औद्योगिक प्लॉट पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई। उन्होंने बताया कि उद्योग में उत्पादन आरंभ हुए अभी केवल 2 महीने हुए हैं तथा इस दौरान उत्पादन अपेक्षा के अनुरूप बेहतर है।


    देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि उद्योग विभाग के औद्योगिक क्षेत्र बसाल में जिला के तीन युवा उद्यमियों द्वारा टफंड ग्लास के उत्पादन की इकाई स्थापित की गई है, जिसमें आधुनिक प्रौद्योगिकी की मशीनरी व उपकरण स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस इकाई की स्थापना के लिए उद्योग विभाग द्वारा लगभग 1000 वर्ग मीटर का औद्योगिक प्लॉट उद्योग विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है, जिसमें उन्हें लगभग साढे सात लाख रुपए की बचत हुई है। इसके अलावा उद्योग विभाग द्वारा देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश सरकार की ओर से रियायती दरों पर बिजली, इकाई द्वारा सरकार को दिए गए वस्तु एवं सेवा कर के 80 प्रतिशत हिस्से की वापसी के साथ-साथ अन्य प्रोत्साहन भी समय-समय पर प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस इकाई में उत्पादन शुरू हो चुका है तथा यहां पर अति उत्तम गुणवत्ता का टफंड ग्लास निर्मित किया जा रहा है। अंशुल धीमान ने क्षेत्र के शिक्षित व रोजगार युवाओं का आह्वान किया है कि वे उद्योग विभाग के माध्यम से अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आएं तथा आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार सृजन का माध्यम बनें, जिसके लिए विभाग की ओर से कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सहायता भी दी जा रही है।  


    उद्योग में कार्यरत स्थानीय लालसिंगी निवासी नरेश कुमार, तलवाड़ा निवासी विवेक शर्मा तथा प्रागपुर निवासी प्रदीप राणा ने प्रसन्नतापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इस उद्योग के खुलने से उनके जैसे अनेक हिमाचलियों को अपने घर के समीप तथा प्रदेश के भीतर रोजगार प्राप्त हुआ है।


    लालसिंगी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है तथा इससे पूर्व वह दिल्ली में एक उद्योग में नौकरी करता था। दिल्ली में नौकरी के दौरान वेतन कम मिलता था जिसका अधिकतर हिस्सा वहां पर रहने तथा घर आने-जाने में ही खर्च हो जाता था। इसके अलावा आर्थिक तंगी के साथ-साथ समय का भी अभाव रहता था क्योंकि दिल्ली से घर आने-जाने में ही 2 दिन लग जाते थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं के प्रयासों व प्रदेश सरकार के सहयोग से उन्हें घर के नजदीक ही अच्छे वेतन के साथ रोजगार हासिल हुआ है जिसके लिए वह प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग का धन्यवाद करते हैं।


    तलवाड़ा निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से गलास इंडस्ट्रीज में नौकरी कर रहा है। इससे पहले वह जालंधर में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले ही उन्हें देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार हासिल हुआ है और घर के समीप निजी रोजगार प्राप्त कर बेहद प्रसन्नता हो रही है। इसके लिए वह प्रदेश सरकार के आभारी हैं।


    जिला कांगड़ा के प्रागपुर निवासी प्रदीप राणा ने बताया कि देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में काम करने से पहले वह जालंधर में एक निजी संस्था में नौकरी करते थे जहां उन्हें 17 हजार रुपए मासिक पगार मिलती थी। उन्होंने बताया कि इस नए रोजगार में उन्हें 20 हजार रूपये प्रतिमाह तनख्वाह मिल रही है तथा जालन्धर की तुलना में यहां उसका खर्च भी कम हो रहा है।

  • पंजाबः Bal Bharati Public School में शिक्षा विभाग और पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक तरह कोहरे और ठंड के चलते सरकार ने 14 तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर कुछ स्कूल अभी भी मनमर्जी करने से नहीं रूक रहे है। आज ही हलका दक्षिणी इलाके में स्कूल खुलने की सूचना विधायक राजिंदर कौर छीना को मिली और उन्होंने स्कूल में दबिश देकर उसे बंद करवाया था। वहीं अब एक ओर स्कूल खुलने का मामला सामने आया है। यह मामला बाल भारती पब्लिक स्कूल का है।

    दरअसल, पुलिस और शिक्षा विभाग को बाल भारती पब्लिक स्कूल के खुलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्कूल में दबिश दी। इस दौरान देखा गया कि सरकार के छुट्टियों के आदेश के बावजूद प्रबंधक द्वारा स्कूल खोला गया था। बताया जा रहा है कि विधायक कुलवंत सिद्धू को बच्चों के पेरेंट्स ने स्कूल खुले होने की शिकायत दी थी। जिसके चलते स्कूल में पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से दबिश दी गई। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा देखा गया। हंगामे के बाद स्कूल के प्रिंसीपल का कहना था कि स्कूल में होने वाले प्रोग्राम को लेकर बच्चों को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्कूल के लीगल एडवाइजर हरीश राय ने विधायक पर धमकियां देने के आरोप लगाए।

    बता देंकि बढ़ी रही ठंड को लेकर सीएम भगंवत की ओर से 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहे है और स्कूल में बच्चों को बुला रहे है। जब विभाग द्वारा दबिश दी जाती है तो स्कूल प्रबंधक द्वारा होमवर्क देने या प्रोग्राम को लेकर बच्चों को बुलाने का कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अमृतसर में कुछ दिन पहले ठंड लगने से बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं आज कोहरे के कारण सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। 

  • टायर फटने से हुआ हादसा, 4 की मौ’त, 5 घायल

    नई दिल्ली : ऋषिकेश में एक सड़क दुर्घटना में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर के वाहन का टायर फटने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ऋषिकेश में चिल्ला नहर के पास एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से दो वन अधिकारियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने कहा कि पीड़ितों में वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल और प्रमोद ध्यानी शामिल हैं, जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्यजीव वार्डन आलोकी देवी नहर में गिर गईं और लापता हैं। इस घटना में 5 अन्य लोग भी घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की सूची में PMO में तैनात एक वरिष्ठ अफसर के भाई भी शामिल है।

    पुलिस जानकारी के मुताबिक चीला रेंज में हुए इस दुर्घटना में 10 लोग इंटरसेप्टर वाहन सवार थे। सैनी ने कहा कि चिल्ला वन कॉलोनी के ड्राइवर सैफ अली खान और एक अन्य व्यक्ति, कुलराज सिंह, अन्य दो लोग थे जिनकी इस घटना में मृत्यु हो गई। उन्होंने आगे कहा, SDRF, अग्निशमन सेवाएं, जल पुलिस और स्थानीय लोग आलोकी देवी की तलाश में नावों पर नहर की खाक छान रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए और  अस्पताल में ले जाया गया। 

  • इंसानियत शर्मसार! 4 साल के बेटे की हत्या कर बैग में लेकर घूम रही महिला गिरफ़्तार 

    बेंगलुरु: एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। जानकारी के मुताबिक, एक 39 वर्षीय महिला सीईओ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई। हालांकि, हत्या का मकसद अभी पता नहीं चला है

    जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सूचना सेठ के रूप में की गई है। सूचना सेठ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप माइंडफुल एआई लैब की सीईओ हैं। उन्हें सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बैग में उनके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था। सूचना सेठ ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। महिला कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंच चुकी थी।

    इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने रूम से चेकआउट किया तो साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून का धब्बा देखा,  सोमवार, 8 जनवरी की सुबह सूचना सेठ अपना बैग लेकर जिस रूम से वापस जाने के लिए निकली थीं, उस रूम में खून के धब्बे मिले थे। सेठ सोमवार को अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल के कर्मचारियों से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। स्टाफ ने फ्लाइट लेने की सलाह दी मगर सूचना सेठ ने टैक्सी के लिए कहा। स्टाफ ने बताया कि बार-बार सूचना टैक्सी बुक करने पर जोर दे रही थी। स्टाफ ने गौर किया कि उसका बेटा गायब है। उनके जाने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ ने उनके अपार्टमेंट में खून के धब्बे भी देखे थे।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना सेठ ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या की, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि बेटा अपने पिता से मिले। उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। केस कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन पति ने बेटे से मिलने की इच्छा जाहिर की तो कोर्ट ने उसे परमिशन दे दी। हालांकि उसने विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने उसकी बात नहीं सुनी, जबकि उसे कतई मंजूर नहीं था कि बेटा अपने पिता से मिले। इसलिए वह उसे अपने साथ गोवा ले गई। उसने चैकआउट करने से एक दिन पहले शनिवार रात को ही बेटे को मार दिया था। 

  • पंजाब: प्यार में रोड़ा बन रहे व्यक्ति को दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया। इस मामले में कत्ल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भागीरथ सिंह मीना एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है और 1 महिला और 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को जलालाबाद रोड के पास लिंक रोड पर खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिस पर तेजधार हथियारों के निशान थे। मृतक सिंह पुत्र किकर सिंह निवासी लाधुआना जिला फाजिल्का का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तरीकों से मामले में कथित आरोपियों का पता लगाया और आरोपी बेअंत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सोहनेवाला और सुखविंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह निवासी बस्ती बोरियावाली श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक सोहन सिंह कथित आरोपी सुखविंदर कौर का रिश्तेदार है। मृतक सोहन सिंह जो सुखविंदर कौर को उसके प्रेमी बेअंत सिंह से मिलने से रोकता था। इसलिए, बेअंत सिंह और सुखविंदर कौर ने अपने रास्ते में हटाने के लिए सोहन सिंह की हत्या कर दी। उपरोक्त मामले में दोनों आरोपियों को नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • जालंधरः फर्जी जमानत बांड को लेकर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को आपराधिक मामलों में आरोपियों की फर्जी जमानत बांड देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राज्य में एक हाईप्रोफाइल गिरोह सक्रिय है, जोकि आपराधिक मामलों में झूठी जमानत देकर आरोपियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन भार्गव कैंप जालंधर में एफआईआर नंबर 01 दिनांक 05.01.2024 को आईपीसी की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 47, 120बी के तहत दर्ज किया गया था। स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह न्यायालयों में फर्जी सिक्योरिटी के रूप में आईडी कार्ड, आधार कार्ड, स्टाम्प जैसे झूठे/फर्जी दस्तावेज जमा करता था। 

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गहन जांच के बाद पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गी पुत्र तरलोक सिंह निवासी फत्तू ढींगा जिला कपूरथला, रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गाखला कॉलोनी जालंधर, पंकज राम उर्फ ​​गंजू पुत्र स्व. गुरनाम दास निवासी चेराटा अमृतसर, गुरुमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी चेराटा अमृतसर, सुखदेव कुमार पुत्र मोहन लाल शर्मा निवासी गाखला कॉलोनी जालंधर, राकेश कुमार पुत्र महेंद्र राम निवासी गाखला जालंधर और  जालंधर निवासी जोधा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के पास से 122 फर्जी आधार कार्ड, 41 फर्जी जिला कलेक्टर कार्ड/नंबरदार कार्ड, 15 तहसीलदार और नंबरदार की फर्जी मोहरें और 35 फर्द, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और सात स्टाम्प पैड सहित बड़ी संख्या में जाली/जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों सुखदेव कुमार और राकेश कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड है क्योंकि उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुखदेव कुमार के खिलाफ पहले से ही सात एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि राकेश कुमार के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। स्वपन शर्मा ने अपराध को रोकने और शहर में हर तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

  • पंजाबः कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! मीटिंग छोड़कर रैली में पहुंचे सिद्धू 

    इस रैली को लेकर राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज देवेंद्र यादव ने भले ही अमृतसर में पार्टी की तकरार को लेकर इंकार कर दिया था। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी में अभी भी तकरार जारी है। दरअसल, आज कांग्रेस नेता यादव चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में नेताओं की मीटिंग करने पहुंचे। जहां उन्होंने सीनियर कांग्रेसी नेताओं सबसे पहले मीटिंग की। बताया जा रहा है किजब उनसे पूछा गया कि नवजोत सिद्धू मीटिंग में आने के बजाय अलग से रैली करने चले गए तो उनके पास जवाब नहीं था। यादव ने कहा कि अभी वह पार्टी नेताओं से मीटिंग करने जा रहे हैं।

    उसके बाद इस बारे में बात करेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इंचार्ज की इस मीटिंग में वड़िंग-बाजवा और सिद्धू को बिठाकर मनमुटाव खत्म करवाने की योजना थी, लेकिन सिद्धू के करीबियों ने उनके रैली में जाने की बात कह दी। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अगर कोई अलग से रैली करता है तो कांग्रेस प्रधान होने के नाते उन्हें उस पर कोई एतराज नहीं है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस को कमजोर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के समक्ष मुद्दे को उठाएंगे। वह यह चीज मीडिया को नहीं बताएंगे। जहां तक कांग्रेस का आज का प्रोग्राम है।

    वह यह है कि पार्टी के इंचार्ज देवेंद्र यादव आज नेताओं से मिलेंगे। हो सकता है सिद्धू का अपना कोई प्रोग्राम हो। वहीं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिंह सिद्धू की अलग रैली करने को गलत माना है। उनका कहना है इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा जब वह खुद राजस्थान के इंचार्ज थे तो वह पार्टी लाइन से अलग चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करते थे। पहले पार्टी की बात करनी चाहिए। फिर अन्य बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने मीडिया से कहा वह सिद्धू को लेकर उनसे सवाल न किया करें। सिद्धू के साथ रिलेशन ठीक नहीं है। हालांकि कांग्रेस नेता अर्शप्रीत खडियाल ने कहा कि विपक्षी इसे बेवजह का मुद्दा बना रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਿੱਟ ਐਂਡ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਣੇ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਅਨੋਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਾਨੂੰਨ ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਚਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਸ਼ਰਮਿੰਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰਾ ਇਕੱਠਾ ਹੋਇਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਿਟ ਐਂਡ ਰਨ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਦੱਸਿਆ। ਉੱਥੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਸ਼ਰਮਿੰਦਾ ਕੀਤਾ। ਜੋ ਇਸ ਵੇਲੇ ਗੱਡੀਆਂ ਚਲਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਆਮ ਡਰਾਈਵਰ ਮੁੱਠੀ ਭਰ ਤਨਖਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਆਮ ਇਨਸਾਨ ਦੇ ਵੱਸ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਹੈ ਵੱਡਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਅਤੇ ਸਜ਼ਾ ਕੱਟਣੀ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਕਿਸੀ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਮਨਜ਼ੂਰ ਨਹੀਂ ਹੈ।

    ਕੋਈ ਵੀ ਡਰਾਈਵਰ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਕਿਸੇ ਹਾਦਸੇ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਕਹਿ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਦੇ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮਿੰਦਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜੇਕਰ ਚੱਕਾਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਬਾਰੇ ਸੋਚ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਹਪੁਰ, ਨਾਜਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਹਪੁਰ, ਵਿਵੇਕ ਸ਼ਰਮਾ ,ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ, ਬਲਕਰਾਂ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ,ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਰਾਈਵਰ ਭਾਈਚਾਰਾ ਮੌਜੂਦ ਸੀ।

  • पंजाबः अस्पताल के खिलाफ अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम की कार्रवाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर कौंसिल द्वारा चलाई गई। दरअसल, नगर कौंसिल द्वारा रोजाना दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसी बीच आज नगर कौंसल के कर्मचारी डेरा बाबा नानक रोड पर एक निजी अस्पताल द्वारा किए गए लगभग 60 से 65 फुट के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंचे। जहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। निगम कर्मियों का आरोप है कि निजी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी ऑपरेटर के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के अधिकारी अशोक कुमार ने कहना है कि अस्पताल के कर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के आदेशों के अनुसार शहर से सभी प्रकार के अवैध कब्जे पूरी तरह से हटाए जा रहे हैं ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि इन अवैध कब्जों की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। आज जब नगर परिषद ने डेरा बाबा नानक रोड पर एक निजी अस्पताल द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को छुड़ाने की कोशिश की तो लोक परिषद के कर्मचारियों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि बाद में अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद अस्पताल प्रबंधन को 3 दिनों का समय दिया गया है। अगर वह 3 दिन में अवैध कब्जे को नहीं हटाते तो भारी फोर्स के साथ अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की जाएगी।