Blog

  • देश की अखंडता बनाए रखने में जनरल जोरावर सिंह का अविस्मरणीय योगदान: वीरेंद्र कंवर

    देश की अखंडता बनाए रखने में जनरल जोरावर सिंह का अविस्मरणीय योगदान: वीरेंद्र कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने किया जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा का अनावरण
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा यहां के अनेक वीर सपूतों ने आजादी से पूर्व व आजादी के पश्चात देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हिमाचल प्रदेश के वीर योद्धाओं में जनरल जोरावर सिंह का विशेष सम्मान है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रेस्ट हाउस चौक बंगाणा के समीप जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कही। प्रतिमा का निर्माण कुटलैहड़ वेटर्नज एसोसिएशन ने किया है।
    एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल केसी शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ वेटर्नज एसोसिएशन भूतपूर्व सैनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का एक संगठन है, जो भूतपूर्व सैनिकों के साथ साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने  बताया कि एसोसिएशन कुटलैहड़ क्षेत्र में वॉर मेमोरियल, सैनिक विश्राम गृह, सीएसडी कैंटीन तथा ईसीएच सेंट्रर खोलने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए प्रदेश सरकार तथा ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 
    इस अवसर पर कैप्टन सुभाष चंद कौंडल, सचिव सूबेदार मान चंद, कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, कैप्टन महेंद्र सिंह, कैप्टन किशोरी लाल, कैप्टन रणवीर सिंह, सूबेदार (सेना मेडल) दौलत राम, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, मुछाली पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, भाजपा मंडल प्रवक्ता सुरेंद्र हटली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
  • कार-बाइक पर भारत सरकार लिखवाया तो खैर नहीं, जानें निजी गाड़ियों के लिए जारी हुआ नया फरमान

    कार-बाइक पर भारत सरकार लिखवाया तो खैर नहीं, जानें निजी गाड़ियों के लिए जारी हुआ नया फरमान

    नई दिल्लीः सरकारी कर्मचारी होना आज के समय में बेहद मायने रखता है। सरकारी कर्मचारी को शादी से लेकर समाज तक में अलग रसूख मिलता है। ऐसे में केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों में अपनी निजी गाड़ियों पर भारत सरकार लिखना आम हो गया है। भारत सरकार ही नहीं, बल्कि लोग मंत्रालयों, विभागों और पदों के भी नाम लिखते हैं, जो कानूनी तौर पर सही नहीं है, साथ ही परिवहन विभागों  के नियमों का उल्लंघन भी है। लेकिन लोग इसकी परवाह नहीं करते। इसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने एक शासनादेश उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों और सभी जिलों के लिए जारी किया है।

    इसमें किसी भी प्राइवेट वहिकल पर भारत सरकार, उसके मंत्रालय, विभाग या पदों का नाम लिखवाने पर सख्त हिदायत दी गई है। शासनादेश में कहा गया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा प्राइवेट या पर्सनल वहिकल पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया नहीं लिखवाया जाएगा। ये दिशानिर्देश सभी मंत्रालय और विभागों के कर्मचारियों परलागू होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है। 

    1 सितंबर 2019 से लागू मोटर वाहन कानून  (Motor Vehicle Act 2019) में भी स्पष्ट दिशानिर्देश हैं और नंबर प्लेट में कोई भी अन्य बात लिखने को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना गया है। वाहनों के नंबर प्लेट में ऐसा कोई भी पद, मंत्रालय, विभाग आदि लिखने को छेड़छाड़ ही माना जाता है। ट्रैफिक रूल्स के हिसाब से तो नंबर प्लेट पर रोमन में ही नंबर अंकित कराया जा सकता है।

    मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, अजीबोगरीब अंकों या अक्षरों में नंबर लिखवाना भी गलत है। इसको लेकर 500 से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। भारत सरकार, कोई मंत्रालय, पद विभाग आदि लिखवाने पर 500 रुपये और नंबरों से छेड़छाड़ पर 5000 रुपये तक जुर्माना हो सकता है। बार-बार उल्लंघन पर वाहन मालिक की गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।

  • दर्दनाक हादसाः हिमस्खलन में फंसे 28 ट्रैकर्स, 10 के शव बरामद, 18 अब भी लापता

    दर्दनाक हादसाः हिमस्खलन में फंसे 28 ट्रैकर्स, 10 के शव बरामद, 18 अब भी लापता

    देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 28 ट्रैकर्स फंस गए। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल बिष्ट ने बताया कि हिमस्खलन में फंसे 28 में से 10 के शव बरामद हो गए हैं। हालांकि 18 लोग अब भी लापता हैं। वहीं NDRF, SDRF और सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है। भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया। 

    5 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर हुआ हादसा

    न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक द्रौपदी का डंडा 5,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एजेंसी के मुताबिक उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि एवलॉन्च में फंसे लोगों में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही और उनके प्रशिक्षक शामिल हैं। 

    गृहमंत्री, रक्षामंत्री ने ली हादसे की जानकारी

    सीएम पुष्कर  सिंह धामी ने ट्वीट में बताया कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है।

    उन्होंने ट्वीट किया किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव मदद देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF, ITBP व सेना की टीमें पूरी तत्परता से राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।

    बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

    ट्रैकर्स को रेस्क्यू करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन इस बीच बर्फबारी शुरू हो गई है, जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अगर बर्फबारी से अभियान के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

  • होशियारपुर से बड़ी ख़बरः अमेरिका में परिवार के 4 सदस्य Kidnap, मचा हड़कंप 

    होशियारपुर से बड़ी ख़बरः अमेरिका में परिवार के 4 सदस्य Kidnap, मचा हड़कंप 

    होशियारपुरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। टांडा उड़मुड़ के अधीन आते हरसी गांव के अमेरिका में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य कैलिफोर्निया स्थित मर्सैड से अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। अगवा हुए लोगों की पहचान जसदीप सिंह व अमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह, जसलीन कौर पत्नी जसदीप सिंह और उनकी 8 साल की बेटी रूही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। मामले की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस ने अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हुई है कि साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से 4 लोगों को उनकी मर्जी के खिलाफ लेकर जाने की पुष्टि हुई है। जहां यह घटना हुई वह स्थान रोडवेज से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक संदिग्धों के नामों का खुलासा नहीं किया है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि घटना को अंजाम देने का मकसद क्या है। इस मामले में घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर 911 को सूचित करने को कहा है।

  • जालंधरः सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग में सब इंस्पेक्टर ने जीता Gold Medal

    जालंधरः सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग में सब इंस्पेक्टर ने जीता Gold Medal

    जालंधर/वरुण: देहात की महिला सब इंस्पेक्टर मीना कुमारी ने ट्रैफिक एजुकेशन सेल द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही उनका चयन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (यूएसए) में भी हुआ है। उनकी इस जीत पर डीजीपी गौरव यादव ने उन्हें बधाई दी है।

  • जालंधरः जिमखाना क्लब विवाद मामले में राकेश शर्मा की सदस्यता सस्पेंड

    जालंधरः जिमखाना क्लब विवाद मामले में राकेश शर्मा की सदस्यता सस्पेंड

    जालंधर/वरुणः महानगर में जिमखाना क्लब के विवाद को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, काफी समय पहले ट्रांस्पोर्टर पप्पू खौसला और राकेश शर्मा उर्फ केछी के बीच काफी विवाद हुआ था। राकेश शर्मा उर्फ केछी द्वारा क्लब की महिला सदस्यो के बीच गाली गलौच किया गया। विवाद बढ़ा तो इस क्लब प्रबंधन द्वारा दोनों सदस्यो को शोकाज़ नोटिस जारी कर दिया गया। क्लब की प्रधान और डिवीज़नल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा द्वारा मामले की जांच एसडीएम जयइन्द्र को सौंपी गई। साथ ही आदेश दिए गए कि मामले की जांच पूरी होने तक दोनो सदस्य क्लब के कार्ड रूम में नही जाएंगे। इस मामले को लेकर डिवीज़नल कमिश्नर द्वारा की गई जांच के बाद क्लब के वरिष्ठ सदस्य पप्पू खौसला को राहत दी है।

    वहीं दूसरी ओर कल्ब के सदस्य राकेश शर्मा उर्फ केछी इस मामले में मुख्य दोषी पाए गए है। जिसके बाद राकेश शर्मा की सदस्यता से दो माह के लिए सस्पेंड कर दी गई है। इस मामले की एसडीएम जयइन्द्र सिंह द्वारा मामले की जांच की गई। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान कार्ड रूम के अन्य सदस्य और महिला सदस्यों ने भी जांच अधिकारी को बताया कि विवाद का कारण पप्पू खौसला नहीं बल्कि राकेश शर्मा उर्फ केछी है।

    इसके साथ महिला सदस्यो द्वारा यहां तक कहा गया कि राकेश शर्मा द्वारा रूटीन में ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। जांच अधिकारी एसडीएम द्वारा मामले की जांच रिपोर्ट डिवीज़नल कमिश्नर को सौंप दी गई। जांच में सामने आए तथ्यो के आधार पर डिवीज़नल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा द्वारा अश्वनी खोसला को क्लीन चिट दी गई और इस विवाद के लिए दोषी पाए गए राकेश शर्मा की सदस्यता दो माह के लिए सस्पेंड कर दी है।

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में होंगे शामिल, पुराना बस स्टैंड पर होगा समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: सात अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 296.32 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड ऊना पर प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं तथा इस दौरान वह ऊना के लिए 296.35 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  128 करोड़ की लागत से बने  ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) का लोकार्पण करने के साथ-साथ 36.29 करोड़ से बने नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना, 33.88 करोड़ से बने मिनी सचिवालय, 28.20 करोड़ से बने आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, 8.55 करोड़ से बने आईटीआई मैहतपुर, 6.78 करोड़ से बने सर्किट हाऊस ऊना, 6.20 करोड़ की लागत से निर्मित बचे हुए घरों को पानी के कनेक्शन देने के लिए परियोजना, 4.34 करोड़ से बने 30 बिस्तर वाले बसदेहड़ा अस्पताल, 2.03 करोड़ की लागत से बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के कार्यालय, 1.22 करोड़ से निर्मित मलाहत के लिए पेयजल परियोजना, 1.20 करोड़ से बनी रामपुर पेयजल योजना, 1.09 करोड़ से बनी नंगड़ा पेयजल परियोजना, 71.19 लाख से बने बीज केंद्र भवन, 57.68 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय ऊना के सभागार, 55 लाख से ग्रीन एवेन्यू के लिए बनी पेयजल योजना , 51.50 लाख से बने प्रैस क्लब भवन ऊना, लोअर लालसिंगी के लिए 40 लाख से बनी पेयजल परियोजना, 42 लाख से लोअर बसोली के लिए निर्मित पेयजल परियोजना, 48 लाख से बनी बहडाला पेयजल परियोजना तथा 48 लाख रुपए से ग्राम पंचायत बनगढ़ में पींग बैरी पेयजल परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 23.38 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे। जिनमें 11.93 करोड़ की लागत से बनने वाले ई-किसान भवन, 4.39 करोड़ की लागत से संतोषगढ़ पुल से शमशान घाट जनकौर से सुनेहड़ा पुल तक सड़क के सुधारीकरण कार्य, 5.92 करोड़ से बनने वाले जिला कोषाधिकारी ऊना के कार्यालय तथा 1.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कल्याण विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास की आधारशिला भी रखेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत पुराने बस स्टैंड पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाएं। सत्ती ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने ऊनावासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ हिस्सा लें।

  • जालंधरः त्यौहारी सीजन में यातायात का बुरा हाल, अस्पताल से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस  

    जालंधरः त्यौहारी सीजन में यातायात का बुरा हाल, अस्पताल से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस  

    जालंधर/वरुणः महानगर में त्यौहार का सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक की समस्या से लोगों के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण आम लोग ही नहीं एंबुलेंस को भी काफी परेशानी आ रही है। वहीं आज दोपहर थाना डिवीजन नंबर 4 से कुछ मीटर दूर ही सिविल अस्पताल में प्रवेश करने के लिए एंबुलेंस को भी काफी समय तक जाम में फंसना पड़ा और खासी मशक्कत के बाद एंबुलेंस सिविल अस्पताल में प्रवेश कर पाई। दरअसल, एंबुलेंस ड्राइवर बस्तियात इलाके से बुजुर्ग मरीज को लेकर आए थे।

    कई बार हूटर बजाए लेकिन गेट के बाहर खड़े आटो रिक्शा वालों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अस्पताल के निजी सुरक्षाकर्मी को भनक लगी तो मौके पर पहुंचा लेकिन जाम खुलवाने में उसको भी जूझना पड़ा। कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन की ओर से वहां पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की थी परंतु बाद में ड्यूटी पर जवान गायब दिखने लगे।

    वहीं इस मामले को लेकर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. राजीव शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के साथ तालमेल कर समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने अस्पताल में बनी चौकी में भी पुलिसकर्मियों की तादाद बढ़ाई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। 

  • चैतन्य शर्मा ने 251 कन्याओं के साथ किया अष्टमी पूजन

    चैतन्य शर्मा ने 251 कन्याओं के साथ किया अष्टमी पूजन

    ऊना/सुशील पंडित: शक्ति स्वरूपा मां जगत जननी दुर्गा जी के पावन नवरात्र पर्व के तहत दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक और गगरेट जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने अपने कार्यालय में  251 कन्याओं के साथ अष्टमी पूजन सम्पन्न किया।

    इस मौके पर युवा शक्ति पराक्रम के कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा में शक्ति” को संबल देते हुए पूरे गगरेट में घर-घर जाकर 10 हजार से अधिक कन्याओं को कंजक उपहार के रूप में स्टेशनेरी किट्स बांटी। इस कंजक किट में शिक्षा से जुड़ी स्टेशनरी शामिल थी, जिससे क्षेत्र की बेटियों को पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।

    “शिक्षा में शक्ति” अभियान के तहत गगरेट के 26 हजार से अधिक छात्रों को YSP ने छात्रवृत्ति प्रदान की है। जिससे आज उनकी शिक्षा में किसी भी तरह की समस्या नहीं आ रही है। यही नहीं छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम आए दिन आयोजित किया जा रहा है और जरूरतमंद छात्रों की मदद की जा रही है।

    चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर जगत कल्याणी रूप में घर पर पधारी सभी कन्याओं से अपने क्षेत्र गगरेट विधानसभा, प्रदेश और देश की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मानना है कि अगर मातारानी ने चाहा तो “ग्रेट गगरेट” बनाने का सपना जल्द ही हासिल किया जाएगा।

  • इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन: छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

    इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन: छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारा, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में बुक फेयर का आयोजन किया गया। टीचर पेरेंट्स मीट के दौरान लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस बुक फेयर में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आए‌। उन्होंने भी पुस्तकों में काफी दिलचस्पी दिखाई और अपनी मनपसंद पुस्तकें भी खरीदी। इस बुक फेयर को लगाने का उद्देश्य बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न कर उनका ज्ञानवर्धन करना था। इस बुक फेयर में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें जैसे पत्र-पत्रिकाएँ, शब्दकोश, पंचतंत्र- हितोपदेश की कहानियाँ, दंतकथाएँ, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटो बायोग्राफी, ज्ञान-विज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, चित्रकला की पुस्तकें, खेल जगत पर आधारित पुस्तकें, चित्रकथाएँ, खेल-खेल में गणित सीखें आदि पुस्तकें थीं। बच्चों ने इस बुक फेयर में अपनी-अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें खरीदी।

    इस अवसर पर शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ स्कूल्स) ने बताया कि आजकल बच्चों का रुझान सोशल मीडिया में इतना बढ़ गया है कि वे पुस्तकों को भूल गए हैं, उन्हें किताबें पढ़ने की आदत ही नहीं रही है; जबकि पुस्तकें केवल हमारी सच्ची मित्र ही नहीं बल्कि सही मार्गदर्शक भी हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करती हैं। इसलिए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए उन्हें किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि  उनकी रीडिंग स्किल भी निखरेगी।