Blog

  • Jalandhar News: पटाखों की दुकानों को लेकर निकाले जाने वाले ड्रॉ के भरवाए गए फार्म, देखें Live

    Jalandhar News: पटाखों की दुकानों को लेकर निकाले जाने वाले ड्रॉ के भरवाए गए फार्म, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के रेडक्रॉस भवन में पटाखा मार्किट लगाने को लेकर ड्रा निकाला जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 20 व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डीसीपी नरेश डोगरा की अगुवाई में व्यापारियों से अभी ड्राक के लिए फॉर्म भरवाए गए है। पटाखा व्यापारियों में मार्किट सजाने को लेकर निराशा पाई जा रही है। दरअसल, इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। नगर निगम और प्रशासन अभी भी पटाखा मार्केट की साइट फाइनल नहीं कर पाया है। लम्मा पिंड चारा मंडी, खालसा स्कूल ग्राउंड के बाद शहीद बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने का विरोध हो गया।

    अब निगम पठानकोट बायपास पर ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन को लेकर मंजूरी का प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है। जिसके बाद ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन पर सफाई के प्रबंध शुरू हो गए है। निगम ने मार्केट के लिए फायर एनओसी दे दी है। लम्मा पिंड चारा मंडी में मार्केट के लिए इसलिए मना हुआ क्योंकि पास ही निगम वर्कशॉप है जहां 100 से अधिक वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, खालसा स्कूल भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यहां ट्रेफिक की भयंकर समस्या होनी थी। शहीद बेअंत सिंह पार्क के लिए पीएसआईईसी ने एनओसी नहीं दी।

    बताया गया कि पार्क के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती हैं। इस बीच चौहकां कलां की भी बात उठी लेकिन कोई इस पर नहीं माना। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है कि अब हमारा रुख पठानकोट बायपास की जमीन पर है। दूसरी ओर पटाखा व्यापारियों का कहना है कि हर साल उन्हें मार्किट लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दीवाली के पर्व को लेकर कम समय बचा है। इस बार भी पटाखा मार्किट को लेकर व्यापारियों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, व्यापारियों के पास करोड़ों का माल फंसा हुआ है।

  • Punjab News: BSF की संवेदनशील जानकारी Pakistan भेजने वाला युवक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: BSF की संवेदनशील जानकारी Pakistan भेजने वाला युवक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बीएसएफ और फौज की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान भेजने पर पुलिस थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दलजीत सिंह और गुरदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर तथा गुरजंट सिंह उर्फ जंटी उर्फ गुरी निवासी गांव हकीमपुर थाना कलानौर फौज और बीएसएफ से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। उक्त आरोपियों ने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान 15 अगस्त को भी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी थी।

    इन तीनों अपराधियों के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में मुकदमा नंबर 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दलजीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ डेरा बाबा नानक अशोक कुमार ने बताया कि एक जासूस को गिरफ्तार कर गुप्त सूत्रों के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Actor Shahrukh Khan की बढ़ी मुसीबतें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा समन

    Actor Shahrukh Khan की बढ़ी मुसीबतें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा समन

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज एक्टर और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटोटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के मामले में समन जारी किया है। यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर की गई याचिका पर जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

    समीर वानखेड़े ने मांगे 2 करोड़ रुपये

    वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज में एक किरदार उन्हें दर्शाने की कोशिश करता है। यह किरदार एनसीबी अधिकारी की भूमिका में है और जिस दृश्य में इसको दिखाया गया है वह उन्हें बदनाम करने वाला है। उन्होंने अदालत से यह अनुरोधिक किया है कि शो का कंटेंट मानहानिकारक घोषित कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है। वानखेड़े ने यह दावा किया है कि शो जब से ऑन एयर हुआ है तब से उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक प्रतिक्रियाओं से जूझना पड़ रहा है। उनकी सावर्जनिक छवि को भी गंभीर नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, शो न सिर्फ झूठा है बल्कि उनकी पेशेवर ईमानदारी पर भी सवाल उठा रहा है।

    छवि के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता

    मानहानि याचिका में वानखेड़े ने यह भी कहा है कि किसी भी क्रिएटिव या फिल्मी कल्पना की आड़ में किसी व्यक्ति की छवि के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। वानखेड़े ने यह भी बताया है कि शो में उनका नाम या पहचान का सीधा इस्तेमाल भले न किया हो परंतु दर्शकों के लिए यह साफ है कि किरदार उनकी जिंदगी से प्रेरित है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी शुरुआती सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर कहा है कि सात दिनों में जवाब दिया जाए। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी जिसमें दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी।
  • Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के गुरुपर्व पर श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने को अपने जीवन का एक सौभाग्यशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब आकर मत्था टेकने का अवसर मिला।

    सोमन्ना ने कहा कि वे कल से ही अमृतसर के दौरे पर हैं और यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी ले रहे हैं। वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे, ताकि प्रभावित लोगों के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। अमृतसर जिले के कई गांव अभी भी मुश्किल हालात में हैं और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    केंद्र सरकार पहले ही 1600 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, लेकिन अगर और जरूरत पड़ी तो हम और भी धनराशि लाएंगे। मंत्री सोमन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सेवा की जाएगी और बाढ़ राहत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मोदी सरकार पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए प्रयासरत हैं।

  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारत के खिलाफ बड़ा बयान, बोले – ‘युद्ध हुआ तो हमें बड़ी फतेह मिलेगी’

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारत के खिलाफ बड़ा बयान, बोले – ‘युद्ध हुआ तो हमें बड़ी फतेह मिलेगी’

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के मंत्री एक के बाद एक बयान देते हुए दिख रहे हैं। पाकिस्तानी नेता भारत के साथ जंग का खतरा महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना से मना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि भारत से जंग के आसार असली हैं। इससे मैं इनकार नहीं कर रहा। अगर हालात बिगड़ेंगे तो पाकिस्तान को बड़ी फतेह मिलेगी।

    पहले से ज्यादा बड़ी फतेह मिलेगी

    एक पाकिस्तान चैनल के साथ बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि – इतिहास भी गवाह है कि भारत कभी सचमुच एकजुट ही नहीं था सिवाय औरंगजेब के समय पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था हम घर में आपस में बहस करते हैं लेकिन जब भारत से जंग की बात आती है तो हम सभी एक साथ हो जाते हैं। मेरा ख्याल है कि अगर अब अल्लाह न करें कि कोई ऐसी सिचुएशन राइज हुई जिसके चांस हैं उससे मैं बिल्कुलक मना नहीं करता। अगर राइज होगी तो अल्लाह हमें पहले से ज्यादा बड़ी फतेह देगा इंशाल्लाह।

    पाकिस्तान में बड़ी हलचल

    ख्वाजा आसिफ का यह बयान आने के बाद पड़ोसी देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल मच चुकी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर कई मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति भी अभी अस्थिर है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर सख्ती, आर्थिक संकट और सेना की बढ़ती हुई भूमिका के बीच ख्वाजा आसिफ का यह बयान राजनीतिक समर्थन जुटाने की कोशिश भी हो सकता है।

    अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

    पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है। कई बार उसकी ओर से आतंकी हमले करने की कोशिश भी की जा चुकी है परंतु भारत ने पहलगाम हमले के बाद उसको अच्छे से सबक सिखा दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया था। इस दौरान उसने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना की ओर से पाकिस्तान की मिल्ट्री ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था।
  • Punjab News: दरबार साहिब में सजा सुंदर जलो साहिब, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: दरबार साहिब में सजा सुंदर जलो साहिब, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन, देखें वीडियो

    अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने संगत को दी शुभकामनाएं

    अमृतसरः आज, चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में सुंदर जलो साहिब विशेष रूप से सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में गुरुमुख प्रेमी श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और सतगुरु के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब में सुंदर जलो साहिब सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और प्रार्थना की।

    हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि सतगुरु धन-धन गुरु रामदास जी विनम्रता और वैराग्य के प्रतीक थे, जिन्होंने मानवता को सेवा, ध्यान और प्रेम का संदेश दिया। दुनिया भर की संगत सतगुरु जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। इसी के चलते सारा दिन पाठ के साथ श्रद्धालुओं को गुरु की बाणी के साथ जोड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में दिन भर गुरमत समारोह आयोजित किए गए। शाम को, रहरास साहिब के पाठ के बाद, मनमोहक दीपमाला और आतिशबाजी की जाएगी।

    वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सभी को गुरु जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। जत्थेदार गड़गज ने अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु रामदास जी का जन्म चूना मंडी, लाहौर में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन के पहले 7 वर्ष वहीं बिताए। उनके माता-पिता के चले जाने के बाद, उनकी दादी उन्हें बसरका ले गईं, जहां तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी भी रहते थे। इसके बाद गुरु रामदास जी श्री गोइंदवाल साहिब पहुंचे और गुरु अमरदास जी की विनम्रतापूर्वक सेवा की। उनकी सेवा भावना और ईश्वरीय आशीर्वाद को देखते हुए, गुरु अमरदास जी ने उन्हें गुरुपद सौंपा और श्री गुरु रामदास जी ने आदेशानुसार चक रामदासपुर (वर्तमान अमृतसर साहिब) की स्थापना की। यहां श्री अमृत सरोवर का निर्माण किया गया, जिसके नाम पर यह शहर “श्री अमृतसर साहिब” के नाम से जाना जाता है। श्री गुरु रामदास जी की बाणी 30 रागों में रची-बसी है और उन्होंने गुरबाणी के माध्यम से जीवन के हर पहलू में मनुष्य का मार्गदर्शन किया। उनके पवित्र शब्द – बाणी गुरु, गुरु है बाणी, बाणी अमृत सार हमें याद दिलाते हैं कि गुरबाणी ही हमारा सच्चा गुरु है।

    उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इन दिनों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए, सभी सिखों को गुरुद्वारों में सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए और हर परिस्थिति में गुरबाणी के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। जत्थेदार गड़गज ने अपील की कि सिख समुदाय गुरबाणी से जुड़े रहें, गुरु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सभी के कल्याण के लिए तत्पर रहें।

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अग्नि भेंट करने पर SGPC प्रधान धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अग्नि भेंट करने पर SGPC प्रधान धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जम्मू में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच पवित्र स्वरूपों को पेट्रोल डालकर जलाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक भी है।

    धामी ने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे समय में जब जम्मू से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी से जुड़े नगर कीर्तन और आयोजन को लेकर सरकारों के साथ विचार-विमर्श चल रहे हैं, उसी प्रदेश में ऐसी निंदनीय घटना हुई। एसजीपीसी प्रमुख ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए क़ानूनों में संशोधन कर सख्त दंड का प्रावधान होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। अध्यक्ष धामी ने सिख संघ को शांति बनाए रखने की अपील करते कहा कि दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए शिरोमणि कमेटी की ओर से हर संभव कदम उठाया जाएगा।

  • Jalandhar News: LPU पहुंचे CM मान-केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री ने संजीव अरोड़ा बोले- आधे घंटे में होगी बिजली की शिकायत का हल, देखें Live

    Jalandhar News: LPU पहुंचे CM मान-केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री ने संजीव अरोड़ा बोले- आधे घंटे में होगी बिजली की शिकायत का हल, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित अन्य कैबिनेट मंत्री Lovely Professional University पहुंचे। लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने सासंद अशोक मित्तल सहित अन्य नेताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहाकि आप सरकार ने पंजाब में वह काम करके दिखाए जो इतिहास में पिछली सरकारों ने नहीं किए। इस दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर अहम बताते हुए कहा कि 66 केवी नेटवर्क में नई तारे लगाई गई। 88 हजार 803 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है, जोकि इतिहास में पहले कभी नहीं लगाए गए। सीएम मान और केजरीवाल की अगुआई में आज ऊर्जा क्रांति लाई जा रही हैं। 1030 नए 11 केवी फीडर लगाए गए।

    खेत और उद्योग जगत को बिजली पर्याप्त हुई। आप सरकार 2035 में पंजाब को रगंला पंजाब बनाने पर विचार कर रही है। इसी के चलते आज सभी नेता एकत्रित हुए है। आप सरकार 5 हजार करोड़ का निवेश बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए खर्च करेंगे। आने वाले साल में 24 घंटे बिजली मिलेगी। अब तक 70 नए सब स्टेशन, 25 हजार किलोमीटर नई तारों का निर्माण किया गया है। इसके बाद जालंधर और बठिंडा के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। आप से जुड़े नेताओं ने बताया कि केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान जालंधर और बठिंडा के लोगों के लिए बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित परियोजना का उद्घाटन किया।

    जालंधर में 11 बजे रखे कार्यक्रम के बाद वह बठिंडा के लिए रवाना होंगे और वहां से पंजाब के लिए 3,100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ जाएंगे और वहां उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (Entrepreneurship Mindset Course) की शुरुआत करेंगे। दरअसल, CM भगवंत मान दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आप नेताओं से मीटिंग भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। संजीव अरोड़ा ने कहाकि जब वह लुधियाना में उपचुनाव लड़े उस दौरान उन्होंने सड़कों पर लटक रही तारों को लेकर चिंता प्रगट की। जिसके बाद सत्ता में आने के बाद शहर को लटक की तारों को हटाने का काम शुरू किया।

    उन्होंने कहाकि स्टाफ की कमी को लेकर उन्हें काफी फोन आते रहते है। ऐसे में बिजली विभाग में 15 अक्टूबर तक 2500 नए मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है। वहीं 2 हजार के करीब इटर्नशिप पर मुलाजिमों को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की शिकायत को लेकर लोगों को 2 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब आधे घंटे में बिजली की शिकायत को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 300 मुलाजिम लोगों की शिकायत सुनने के लिए पटियाला और मोहाली में तैनात किए जा रहे है।

  • शादी समारोह से लौट रहे युवकों की तालाब में गिरी स्कार्पियों, 4 की मौत, देखें वीडियो

    शादी समारोह से लौट रहे युवकों की तालाब में गिरी स्कार्पियों, 4 की मौत, देखें वीडियो

    फतेहपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह भोर पहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में टायर पंक्चर होने से स्कॉर्पियो तालाब में गिर गई। चारों युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के मृतकों में साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर (28), और राहुल केसरवानी (25) शामिल हैं। वहीं, चालक राहुल कुमार, महेश, अमित, सुमित, नीरज समेत पांच को बचा लिया गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो पानी में डूबी हुई नजर आ रही है।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा तब हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में पानी में डूबने चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के सब्जी मंडी खुल्दाबाद से नौ लोग कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वापस लौटते समय बड़ौरी ओवरब्रिज के पास स्कार्पियो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे खंदक में जा घुसी। गाड़ी में पानी भर जाने के कारण चार लोगों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

     

     

  • Punjab News: लूटेरे ने महिला से बालियां छीनी, आरोपी घबराहट में बाइक छोड़कर फरार

    Punjab News: लूटेरे ने महिला से बालियां छीनी, आरोपी घबराहट में बाइक छोड़कर फरार

    लुधियानाः शहर के ग्यासपुरा इलाके में महिला से लूट का मामला सामने आया है। लूटेरे प्रेस संचालक मीना देवी से कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते 60 वर्षीय मीना देवी निवासी ग्यासपुरा के महादेव नगर मोहल्ला, जो इलाके में प्रेस चलाती हैं, ने बताया कि रोज की तरह करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। करीब 8:15 बजे जब वे रास्ते में पहुंचीं, तो एक स्प्लेंडर बाइक सवार युवक आया और कान की बाली झपटकर फरार हो गया। वारदात के दौरान आरोपी घबराहट में अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

    सूचना मिलते ही ग्यासपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरी और झपटमारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।