Blog

  • जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधरः इस MLA को कोर्ट ने जारी किया सम्मन, जानें मामला

    जालंधर/ हर्षः कोरोनाकाल में वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल पर दर्ज हुए केस में कोर्ट में सम्मन जारी किए है। दरअसल, अंगुराल जब भाजपा नेता थे तो उन पर थाना भार्गव कैंप में पर्चा दर्ज हुआ था,  केस अदालत में विचाराधीन था, जिसमें धारा 188 का चार्ज नहीं लगा था। केस में डीसीपी ने डिप्टी कमिश्नर को इस केस की मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। लेकिन कई माह से मंजूरी की फाइल प्रोसेस में है।

    शहर के पूर्व डीसी जसप्रीत सिंह के समय से ही इस केस की मंजूरी पुलिस मांग रही है। इस मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सख्त हैं। 15 मई को हुई सुनवाई में कहा गया था कि डीसी ऑफिस जालंधर की तरफ से कोई भी इस केस में अप्रूवल देने के लिए कोई सीरियस एफर्ट नहीं किया जा रहा है। इसलिए अंतिम बार मौका दिया जा रहा है और इस पर कार्रवाई पूरी की जाए।

    एक जून को हुई सुनवाई में बताया गया कि शीतल अंगुराल को नोटिस जारी हुआ था, वो रिसीव नहीं हुआ और वापस आ गया। इसलिए दोबारा नोटिस जारी किया गया है और प्रॉसीक्यूशन को अंतिम मौका दिया जाता है कि वह सबूत पेश करे, इसके साथ ही अगर शीतल अंगुराल खुद इस केस में व्यक्तिगत रूप से 12 जून को अपीयर नहीं हुए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अमित कुमार उत्तर केवल कृष्ण निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है इसका पता तब चला जब मृतक के भाई ने छत के ऊपर जाकर देखा तो कमरे में अमित कुमार का शव लटक रहा था उन्होंने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक की मौत का कारण नहीं पता चला लेकिन मृतक के परिजनों ने उसकी मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को ठहराया उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी.

  • जालंधर : विक्की कालिया सुसाइड केस में राजकुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों को भेजा जेल

    जालंधर : विक्की कालिया सुसाइड केस में राजकुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों को भेजा जेल

    जालंधर/वरुण : विक्की कालिया सुसाइड केस में आप नेता राजकुमार शर्मा और उसके साथी विनोद शर्मा का 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है। माननीय अदालत ने आरोपियों को ज्युडिशीयल कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कमीशनरेट पुलिस ने 2 व्यक्तियों को सुसाइड केस के मामले में हिरासत में लिया था। इस दौरान नार्थ से आप नेता ने समर्थकों सहित थाना एक के बाहर काफी हंगामा भी किया था और अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। वहीं सूत्रों की मानें तो सुसाइड केस में नामजद लोगों की भी आगे गिरफ्तारी संभावना है।

    गौरतलब है कि 28 जनवरी को विक्की कालिया ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया था। उनसे मिले सुसाइड नोट उन्होंने लिखा था कि उनके व उनके परिवारिक सदस्यों के खिलाफ हुई एफआईआर में सैटिंग करवाने के लिए आप नेता राज कुमार ने फोन पर संपर्क करने के बाद भरवाई बुला कर उनसे 20 लाख रुपए लिए थे, लेकिन काम नहीं करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को राजकुमार शर्मा की भरवाई की लोकेशन भी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले राजकुमार शर्मा को हिरासत में लिया था उसके बाद अन्य दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया था। अब देखना यह है कि अन्य लोगों पर पुलिस कब कार्रवाई करेंगी।

  • जालंधर : इस इलाके से बच्चा हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर : इस इलाके से बच्चा हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुण: महानगर के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव बुलंदपुर में एक 10 वर्षीय बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।  मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि जांच के दोरान पता चला है कि बच्चा अपनी मां से रूठकर घर से चला गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्चा जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जल्द ही बच्चे को ढुंढकर परिजनों के हवाले करने का प्रयास कर रही है।

  • मिसाइल हमले दौरान 2 साल की बच्ची की मौत, कईं घायल

    मिसाइल हमले दौरान 2 साल की बच्ची की मौत, कईं घायल

    यूक्रेन:  मध्य यूक्रेन के नीप्रो शहर के पास एक रूसी मिसाइल हमले दौरान दो साल की एक बच्ची की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। इस हादसे में पांच बच्चों सहित 22 लोग घायल हो हुए हैं।

    सेरही लिसाक ने टेलीग्राम मैसेजिंग चैनल पर लिखा, “रात भर में, एक लड़की का शव, जो अभी दो साल की थी, एक घर के मलबे के नीचे से निकाला गया। “लिसाक ने कहा कि इस्कंदर शार्ट रेंज क्रूज मिसाइलों द्वारा एक आवासीय क्षेत्र पर हमले के बाद अस्पताल में सत्रह लोगों का इलाज किया जा रहा था।

    बीते वर्ष से ही रूस और यूक्रेन के बीच घमासान यद्ध जारी है। इस युद्ध के दौरान दोनों देशों के कईं शहर तबाह हो गए हैं. करोड़ों लोगों की जाने जा चुकी हैं. लाखों लोग घरों से बेघर हो गए हैं और न जाने कितने ही नागरिकों को देश छोड़कर दुसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है.

  • ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें तीन ट्रेनों की चपेट में आने से हज़ारों की तदाद मेें यात्री घायल हुए थे। इस हादसे में 288 लोगों की मोत का आंकड़ा कल तक सामने आया था। इस घटना पर भारतीय रेलवे बोर्ड की और से जया वर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि इस हादसे के बाद ओडिसा में रेलवे सुविधाओं की रेस्टोरेशन प्रोसेस को लम्बा समय लगेगा, इस हादसे में घायल और मर्तकों के परिवार के प्रति सहानुभूति भी जाहिर की। 

  • एक दिन के लिए चपरासी बना मेयर! जानें मामला

    एक दिन के लिए चपरासी बना मेयर! जानें मामला

    रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा नगर निगम के मेयर अजय मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय से सेवानिवृत्त चपरासी का बहुत ही खास तरीके सम्मान किया। एक अनोखे सम्मान में उनको एक दिन के लिए मेयर की कुर्सी पर बैठने की अनुमति दी। बता दें कि यज्ञ नारायण जीवन भर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम किया और उन पर एक भी दाग पूरे करियर के दौरान नहीं लगा। उनकी सराहनीय सर्विस के लिए उनकी अधिकारियों और महापौर अजय मिश्रा की नजर में अलग पहचान थी। वहीं इस सम्मान का आभार व्यक्त करते हुए यज्ञ नारायण ने इस को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण माना

    दरअसल, रीवा नगर निगम के महापौर अजय मिश्र बाबा ने नगर निगम कार्यालय में पदस्थ चपरासी को उसके सेवानिवृत्त होने  पर अनोखा सम्मान दिया. बता दें कि चपरासी यज्ञ नारायण कुशवाहा को महापौर अजय मिश्रा ने अपनी कुर्सी बैठा कर एक दिन का महापौर बनाया। 

  • इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    नई दिल्लीः मशहूर एक्टर और डायरेक्टर नितिन गोपी का निधन हो गया है। उन्होंने 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके देहांत से उनके करीबियों को बड़ा सदमा लगा है और स्टार्स से लेकर फैंस तक उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक़ नितिन गोपी बेंगलुरु के इत्तमाडू स्थित अपने घर में थे, जब उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और सीने में दर्द उठा। परेशानी होने के बाद उनके परिवार वाले उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

  • सरकारी बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन…

    सरकारी बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन…

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए PNB ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PNB Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 मई को शुरू हुई थी और 11 जून, 2023 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 240 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए के लिए आवेदन कर रहे हैं, अन्य विवरण के लिए नीचे ध्यान से पढ़ें।

    PNB Recruitment

    • ऑफिसर-क्रेडिट: 200 पद
    • ऑफिसर-इंडस्ट्री: 8 पद
    • ऑफिसर-सिविल इंजीनियर: 5 पद
    • ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 4 पद
    • ऑफिसर-आर्किटेक्ट: 1 पद
    • ऑफिसर-इकोनॉमिक्स: 6 पद
    • मैनेजर-इकोनॉमिक्स: 4 पद
    • मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 3 पद
    • सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
    • मैनेजर-साइबर सुरक्षा: 4 पद
    • सीनियर मैनेजर- साइबर सुरक्षा: 3 पद

    उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंक और पर्सनल इंटरव्यू 50 अंक का होगा। जो उम्मीदवार भाग-I में बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाई अंक प्राप्त करते हैं, उनके द्वारा भाग-II में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार योग्यता के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग पर विचार किया जाएगा।

    अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- रुपए और SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹59/- रुपए है। इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

  • मां ने ड्रम में बंद करके 4 बच्चों को मारा, फिर खुद भी दी जान

    मां ने ड्रम में बंद करके 4 बच्चों को मारा, फिर खुद भी दी जान

    बाड़मेरः बाड़मेर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला ने पहले अपने चार बच्चों को लोहे के ड्रम में बंद कर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बारे में जिस किसी ने भी सुना तो वह सन्न रह गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

    जानकारी के अनुसार वारदात बाड़मेर जिले के मंडली थाना इलाके के बानियावास गांव की ढाणी में हुई। वहां शुक्रवार को जेठाराम की पत्नी उर्मिला ने पहले अपने चार बच्चों को लोहे के ड्रम में बंद कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद ने भी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गहलोत पुलिस जाब्ते के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने पांचों शवों को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारीयों को इसकी सूचना दी। उसके बाद बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा मौके पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। 

    उनके आने के बाद अब आज सभी शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद उनकी ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है।