फगवाड़ा: पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक नछतर गिल के घर मातम छा गया। नछतर गिल की पत्नी दलविंदर कौर की 48 साल की उम्र में देहांत हो गया। पंजाब के गायक नछतर गिल उदासी भरे गीत गाकर मशहूर हुए थे। उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे बंगा रोड फगवाड़ा में किया जाएगा।
Blog
-

जालंधर: इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग
जालंधर/वरुण: सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस ,आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से छह गाड़ियां लगीं। फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है उसी के लिए रखे गए ज्वलनशील मैटीरियल में आग लगी और उसने भयानक रूप धारण कर लिया। यह हादसा सोढल में काली माता मंदिर के बैक साइड पड़ते ग्लोबल नगर स्थित राजदेव इंडस्ट्री में हुआ। मौके पर मौजूद फायर कर्मचारियों ने बताया कि आग सिक्का पिघलाने के लिए वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को लगी थी। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने जब ज्वलनशील मैटीरियल से आग की लपटें निकलती हुई देखीं तो पहले अपने ही स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काबू में नहीं आई।
लपटें बढ़ती चली गईं और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई।
ब्रिगेड की टीम के एक अधिकारी ने बताया कि पांच से छह गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगीं। उन्होंने कहा कि सिक्का पिघलाने के लिए जो ज्वलनशील मैटीरियल रखा था उसमें आग लगी थी, लेकिन अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री के प्रबंधकों से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नुकसान को देखकर इतने ज्यादा तनाव में थे कि बात करने की हालत में नहीं थे -

पंजाब में बड़ी वारदात की साजिशः इस जिले में आतंकियों व गैंगस्टरों के छिपे होने की आशंका
पहले से अधिक चौकसी बरतने के आदेश जारी
तरनतारनः जिले से संबंधित कई नामी गैंगस्टर इन दिनों आईएसआई के साथ अपना नेटवर्क बना रहे है। जिले में आए दिन वारदात भी हो रही हैं। आतंकियों व गैंगस्टरों का बड़ा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस) के संपर्क में हैं। आईएसआई से मिले निर्देशों के तहत आतंकी व गैंगस्टर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके चलते वह तरनतारन जिले में पनाह लेकर बैठे हैं। यह रिपोर्ट गृह विभाग की ओर से हाल ही में पुलिस प्रशासन को दी गई है।
इसके बाद रात के समय पहले से अधिक चौकसी बरतने के आदेश जारी हुए हैं। एसपी (इंवेस्टीगेशन) विशालजीत सिंह ने बताया कि आईएसआई के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जिले में मुस्तैदी बरती जा रही है। सीमा से जुड़ने वाली गांवों की सड़कों पर बीएसएफ के साथ मिलकर नाकाबंदी की जा रही है। बीते दिन गांव संघा के पास वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच में से दो गैंगस्टरों को गुरदेव सिंह उर्फ प्रिंस निवासी कक्का कंडियाला, चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा को हथियारों समेत दबोच लिया गया था जबकि तीन आरोपी मौके से भाग निकले थे।
बता दें कि गृह विभाग की ओर से पुलिस प्रशासन को हाल ही में रिपोर्ट देते चेताया गया था कि पंजाब को दहलाने के लिए आईएसआई की ओर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) व ए कैटागिरी के गैंगस्टरों ने नशा तस्करों से मिलकर आईएसआई के निर्देशों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ड्रोन के माध्यम से भारी मात्रा में आइईडी, खतरनाक हथियार के साथ मादक पदार्थ मंगवाए हैं।
नशीले पदार्थों के माध्यम से नशा तस्करों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है। आईएसआई अब इस नीति पर है कि ड्रोन से पंजाब भेजे जाने वाली हेरोइन की खेपों के साथ हथियार भी भेजे जाएं। कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा, पाकिस्तान में रहते हरविंदर सिंह रिंदा ने आईएसआई के टारगेट को पूरा करवाने का जिम्मा उठाया है।
-

रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेबे नानकी में कार्यक्रम आयोजित
फगवाड़ा (राजेश कुमार)। स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा स्थानीय रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेबे नानकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट तहत विजेता छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अशोक शर्मा रिटायर्ड एसबीआई ऑफिसर शामिल हुए और गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर रमन नेहरा समाज सेवक उपस्थित हुए। बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट के डबल्स में सलोनी अंजलि को प्रथम पुरस्कार मनीषा प्रीति कुमारी को द्वितीय पुरस्कार जसप्रीत एवं पूजा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ और इसी प्रकार सिंगल्स में सुरेखा को प्रथम प्रिंस को द्वितीय और रोमेल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ इस टूर्नामेंट में सरस्वती अंकित हिमांशु तनीश सोनम अंजली पूजा जतिन कृष्णा भारती और काजल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य रविंदर सिंह पनेसर के अतिरिक्त स्कूल के मुख्य सलाहकार रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेमपाल पब्बी भी उपस्थित हुए प्रिंसिपल रजनी गुप्ता के अनथक प्रयासों से इस टूर्नामेंट का आयोजन सफलता से संपन्न हुआ। स्कूल अध्यापिका सीमा दीप्ति रितु परमजीत कौर अरुण लता सुमन प्रिंस ज्योति जागृति वाला प्रियंका इत्यादि ने भरपूर सहयोग किया। मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग ले ताकि शारीरिक विकास ठीक ढंग से हो सके और छात्र-छात्राएं निरोग रहे। रमन नेहरा ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करें और खेलों में भी भाग लेते हुए अपना व स्कूल का नाम रोशन करें।
-

पंजाबः निहंग-हिंदू नेता हुए आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी
हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एएसपी, एडीसीपी और एसएचओ
जिले में निहंग और हिंदू नेता आमने-सामने हो गए। मंगलवार शाम कुछ निहंग सिखों ने हिंदू नेता रोहित साहनी का दफ्तर घेरने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 7 निहंग सिखों ने फव्वारा चौक स्थित साहनी के दफ्तर में रोष प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस और निहंगों के बीच कुछ बहसबाजी भी हुई। जिसके बाद पुलिस निहंग सिखों को थाना डिवीजन नंबर 8 में ले गई। कुछ देर बाद ही रोहित साहनी भी हिन्दू नेताओं को साथ लेकर थाना डिवीजन नंबर 8 के बाहर पहुंच गए।
जिसके बाद हिन्दू नेताओं और निहंग सिखों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी जसरूप कौर बाठ, एडीसीपी तुषार गुप्ता और एसएचओ नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे। हालात पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। रोहित साहनी ने कहा कि उन्होंने अमृतपाल के लिए जो 21 हजार का चेक देने की बात कही थी, वह इसलिए कही थी क्यों कि अमृतपाल पंजाब का माहौल खराब कर रहा है। उसके दिमाग का उपचार होना जरूरी है।
रोहित साहनी ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जो हिन्दू नेता गलत बयानबाजी करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। वहीं जो अमृतपाल जैसे लोग भड़काऊ भाषण देते हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तुषार गुप्ता ने कहा कि 5 निहंग सिख फव्वारा चौक में आए थे। मौका रहते हालात पर काबू पा लिया। मामले की जांच की जा रही है कि ये 5 लोग कौन है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

जालंधरः हथियारों को लेकर DCP Ankur Gupta ने जारी किए ये निर्देश
जालंधर/वरुणः शहर में हथियारों को लेकर डीसीपी अंकुर गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने कानून व्यवस्था दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और असला नियम, 2016 की धारा 32 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्र में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, मैरिज पैलेसों, होटलों, हॉल आदि में विवाह, पार्टियों एवं अन्य सभा स्थलों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने एवं प्रदर्शन करने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति हथियारों को प्रमोट करने वाले गीतों को और हिंसा, लड़ाई, झगड़े का महिमामंडन करने वाले गीतों और हथियारों को लेकर तस्वीरें आदि खिंचवा कर या हथियारों की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर अपलोड करने पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह आदेश 16.11.2022 से 15.01.2023 तक लागू रहेगा।
-

जालंधरः DMC Hospital पर निगम की कार्रवाई, भेजा नोटिस
जालंधर/वरुणः महानगर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बिल्डिंग ब्रांच टीम की ओर से कई इमारतों को नोटिस जारी किए जा चुके है। वहीं आज निगम टीम ने शहीद उधम सिंह नगर स्थित डीएमसी अस्पताल को नोटिस जारी कर इमारत से दस्तावेज दिखाने के लिए तलब किया है।
बताया जा रहा है कि निगम टीम द्वारा जारी नोटिस में डीएमसी अस्पताल की इमारत का सीएलयू और नक्शे समेत अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक डीएमसी इमारत को लेकर उन्हे कई दिनों से शिकायत आ रही थी। इस शिकायत के आधार पर आज उन्होंने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया है। बता दें कि इससे पहले भी निगम टीम ने शहर में कई इमारतों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
-

पंजाबः चाइना डोर को लेकर सरकार ने राज्य के DC को जारी किए ये निर्देश
चंडीगढ़: पंजाब में चीनी डोर के साथ हाल ही में घटी दुखदायक घटना का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों को चीनी डोर बेचने और इसका प्रयोग करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के हुक्म दिए हैं। विज्ञान प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भावुक होते हुए कहा, ‘‘बीते दिन रोपड़ में 13 साल के बच्चे गुलशन की चीनी डोर के कारण मौत हो गई, जबकि यह बच्चा साइकिल पर जा रहा था जिस कारण उसका कोई कसूर भी नहीं था। पिछले समय में चीनी डोर से हमारे बच्चों, बुज़ुर्गों और अन्य जीव-जंतुओं को बहुत नुकसान हुआ।
मुख्यमंत्री ने इस दुखदायक घटना का गंभीर नोटिस लिया और मानवीय जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लोगों के खि़लाफ़ सख़्त कदम उठाने के हुक्म दिए हैं।’’ मीत हेयर ने सख़्त शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के साथ किसी भी तरह का लिहाज़ नहीं बरता जायेगा और उनके खि़लाफ़ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि राज्य में चीनी डोर बेचने और बरतने पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी है और यहाँ तक कि राज्य में इस की मैनुफ़ेक्चरिंग करने का भी एक भी यूनिट नहीं है, परन्तु फिर भी कुछ लोग दूसरे राज्यों से डोर लाकर बेचने के ग़ैर-कानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं, जिनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
उन्होंने यह डोर बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो इसकी बिक्री तुरंत बंद कर दें या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। चीनी डोर बेचने वालों को मानवता का दुश्मन बताते हुए मीत्र हेयर ने लोगों से अपील की कि इस डोर को बेचने और बरतने वालों की शिकायत सम्बन्धी जि़लो के डिप्टी कमिश्नर या स्थानीय सरकार संबंधी दफ़्तर में जाएं, जिससे तुरंत कार्यवाही की जा सके। उन्हों ने अभिभावकों को भी अपील की कि वह अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए इसका प्रयोग न करने दें और इससे होने वाले नुकसान संबंधी अवगत करवाएं।
-

पंजाबः 80 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में ASI और ड्राइवर गिरफ्तार
लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को इंडियन रिजर्व बटालियन के एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और एक ड्राइवर को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बात का खुलासा करते हुए विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना शहर के जनकपुरी निवासी कैलाश कुमार की शिकायत पर मोहाली में तैनात आरोपी एएसआई गुरजिंदर सिंह और ड्राइवर पीयूष आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी और ड्राइवर अंतर-राज्यीय चेक पोस्ट, शंभू, पटियाला जिले में प्रवेश करों का भुगतान किए बिना लोहे के कबाड़ से लदे अपने वाहनों को अनुमति देने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस अधिकारी को ड्राइवर समेत दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पुलिस अधिकारी और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
-

पंजाबः पुलिस ने नायब तहसीलदार भर्ती मामले में किया सनसनीखेज खुलासा, देखें वीडियो
पटियालाः जिले में पंजाब पुलिस ने आज नायब तहसीलदार की भर्ती मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे नायब तहसीलदारों की भर्ती फिर से सवालों के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक भर्ती घोटाले में पुलिस अधिकारी के भाई की संलिप्तता भी सामने आई है। पटियाला जोन के आईजी मुखविंदर सिंह छिना और नए एसएसपी वरुण शर्मा अपनी कार्यवाही की पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ कुछ लोगों को एग्जाम दिलवाया गया था और इसके आधार पर सलेक्श हुई थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में 3 पटियाला और एक हरियाणा और कुरुक्षेत्र जिले से संबंधित है। आरोपियों ने एग्जाम करवाने और उनकी सलेक्शन करवाने के लिए स्टूडेंट्स से 20 से 22 लाख रुपए लिए थे। आरोपियों ने किसी ओर को एग्जाम में डमी कैडिडेंट को बिठाकर एग्जाम करवाए। पेपर दौरान आरोपियों ने टीचर्स के साथ एग्जाम की सेटिंग की हुई थी। गौरतलब है कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पहले इस मामले को उजागर किया था और इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी।
