Blog

  • आज का राशिफल 19 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 19 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि:आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।

     

    वृष राशि:आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

    कर्क राशि:आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

    तुला राशि:आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।


    धनु राशि:
    आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सम्बन्ध बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलाएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।

    मीन राशि:आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

  • Punjab News: शिव सेना नेता और उसके बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: शिव सेना नेता और उसके बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। शहर में शिवसेना के नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ है। इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हमले में घायल हुए जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल अपने तीन अन्य साथियों सहित करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करवल परिवार ने दो दिन पूर्व पुलिस को शिकायत देकर इस घटना का संदेह भी व्यक्त किया था। फिलहाल कोई भी इस हमले को लेकर बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन हिंदू संगठनों ने इस हमले के विरोध में कल फगवाड़ा बंद रखने का एलान किया है। वहीं, फिलहाल शिवसेना नेताओं द्वारा हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

    सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण
    घटना की सूचना पाकर सिविल डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंच गये हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी एकत्रित कर ली है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • ऊना पुलिस ने 6.16 ग्राम चिट्टे सहित तीन पकड़े

    ऊना पुलिस ने 6.16 ग्राम चिट्टे सहित तीन पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पुलिस ने गांव चताडा में तीन लोगों को चिट्टे सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपित व्यक्तियों की पहचान अभिनंदन(20) निवासी लोअर देहलां, सूरज कुमार(28) लोअर देहलां और मिंदर पाल उर्फ़ मिन्दी(50) निवासी गांव चताडा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के कत्ल मामले में पुलिस आयुक्त Gurpreet Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के कत्ल मामले में पुलिस आयुक्त Gurpreet Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के बस स्टैंड पर सुबह ट्रांसपोर्ट इंचार्ज की गोलियां मारकर 3 व्यक्तियों ने हत्या कर दी। इस मामले में अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर कुछ घंटों बाद ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के मौत की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने लेते हुए पोस्ट में लिखा- डोनी बल, अमर खब्बे, प्रभ दासूवाल, मोहब्बत रंधावा और कौशल चौधरी ने मक्खन की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

    पुलिस आयुक्त जीपीएस भुल्लर ने कहा…
    वहीं, मामले संबंधी पुलिस आयुक्त जीपीएस भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने मामले संबंधी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कहा कि मामले को पुलिस टीम बड़ी बारिकी से छानबीन कर रही। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    3 हमलावारों ने वारदात को दिया अंजाम
    घटना को अंजाम 3 हमलावारों ने दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक नजदीकी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनके आधार पर तीनों हमलावरों की पहचान दिख रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रवीन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मक्खन सिंह की डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले तीनों हमलावर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं।

  • दून विधायक चौधरी राम कुमार ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    दून विधायक चौधरी राम कुमार ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    450 मरीजों के स्वास्थ्य की करी1 जांच बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधायक चौधरी राम कुमार ने पट्टा महलोग सामुदायिक केंद्र में वर्धमान ग्रुप द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। पहाड़ी क्षेत्र में डॉक्टर की नियमित उपलब्धता न होने से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया, जहां सुबह से शाम तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर में करीब 450 मरीजों की जांच की गई और सभी को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में कैंसर जांच, नेत्र परीक्षण  रक्तचाप एवं शुगर टेस्ट सहित सामान्य स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही ग्रामीणों को निवारक स्वास्थ्य सेवा के महत्व को लेकर जागरूक भी किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठाएं, क्योंकि स्वस्थ समाज ही विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। वर्धमान समूह की ओर से यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। समूह के प्रतिनिधि आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि यह शिविर लोगों की भलाई और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि स्थायी प्रगति लोगों की भलाई से ही शुरू होती है। हमारा प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचें और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता की संस्कृति विकसित हो। यह स्वास्थ्य शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए राहत साबित हुआ, बल्कि उद्योग, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से यह संदेश भी दिया कि सामूहिक पहल से ही पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है।
  • Punjab News: इस जिले में हुए गोलीकांड की सीसीटीवी आई सामने

    Punjab News: इस जिले में हुए गोलीकांड की सीसीटीवी आई सामने

    अमृतसर: शहर के ख्वाली गांव में तीन महीने पहले हुई गोलीबारी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 21 अगस्त 2025 को हुई इस घटना में 21 साल के मनरुप सिंह को गोली लगी थी परंतु अब वह चलने-फिरने में असमर्थ है।

    परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस हमलावरों के साथ मिली हुई थी इसलिए उन्होंने कई हफ्तों तक सीसीटीवी फुटेज भी छुपा कर रखी जिसके कारण उन्हें न्याय मिलने में देरी हुई। पीड़ित के पिता शमशेर सिंह ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा मनरुप घर से बाहर निकल रहा था।

    तभी 5-7 हमलावरों ने अचानक से गोलीबारी शुरु कर दी। गोली मनरुप के पैर के निचले हिस्से में लगी जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों का कहना है कि लंबे समय से वह अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करवा रहे हैं परंतु अब उसे जीवन भर विकलांगता से जूझ रहा है।

    पिता शमशेर सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस न सिर्फ हमलावरों को ही बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि सबूत भी मिटाए हैं। घटना के एक हफ्ते के बाद पीड़ितों के खिलाफ क्रॉस केस भी दर्ज किया गया था। उनका यह कहना है कि हमलावर अभी भी घूम रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    परिवार पर उन्होंने राजीनामा करने का भी दबाव डाला है। इस मामले में डीएसपी नीरज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 21-08-25 को पदो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में थाना लोपोके में मुकदमा संख्या 197 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    इसमें मनरुप सिंह नाम का युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। कुलबीर सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 26 अगस्त को भी एक क्रॉस केस दर्ज किया गया था क्योंकि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

    डीएसपी ने कहा कि दोनों ही पक्ष गिरफ्तारी से बच रहे हैं परंतु इस मामले में जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अब इस मामले में सीसीटीवी सामने आने से कई खुलासे हो सकते हैं। वहीं परिवार वालों का कहना है कि उन्हें न्याय दिलवाया जाए।

     

  • Punjab News: 3 जिलों के SSP सहित 2 IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 3 जिलों के SSP सहित 2 IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में तबादलों का दौर जारी होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते होम अफेयर विभाग ने 3 जिलों के एसएसपी सहित 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। जिला बटाला में तैनात एसएसपी सोहेल कासिम मीर को अब अमृतसर देहात की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

    इसके साथ ही SBS नगर के एसएसपी डा. मेहताब सिंह को बटाला ट्रांसफर किया गया है। वहीं, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब के पद पर तैनात अखिल चौधरी का तबादला एएनटीएफ में बतौर एआईजी कर दिया गया है। नीचे दी गई सूची में अन्य अफसरों के तबादलों की जानकारी मौजूद है।

  • सीएम सुक्खू ने रखी पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

    सीएम सुक्खू ने रखी पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हेलीपोर्ट की आधारशिला रखी। हेलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, उपयोगिता भवन और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हेलीपोर्ट को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके पश्चात चंडीगढ़ और शिमला के लिए किफायती किराए पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के लिए कई विकासात्मक योजनाएं तैयार कर रही हैं। पालमपुर में एक पर्यटन गांव विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, लेकिन भाजपा के कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस पर रोक लगवा दी। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जिले के लोगों के लिए आय के नए अवसर सृजित हो सकें।

    इससे पूर्व, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का भी निरीक्षण किया और मरीजों और कर्मचारियों से बातचीत की। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से लेकर अन्य अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों, यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

    विधायक आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही क्षेत्र का दौरा कर लगभग 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने तथा साथ ही डिजिटल एक्स-रे और एम्बुलेंस सुविधा का भी आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार आईटी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश ऊन महासंघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: Aggrawal Dhaba पर GST की रेड में मिला करोड़ों का कैश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Aggrawal Dhaba पर GST की रेड में मिला करोड़ों का कैश, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): कूल रोड पर स्थित मशहूर अग्रवाल ढाबे पर केंद्र से आई GST विभाग की टीम द्वारा आज दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि GST विभाग की टीम को ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर मंगलवार सुबह सेंट्रल GST विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। इस दौरान यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे।

  • Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, बिजली विभाग के कर्मचारियों से परेशान होकर एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान ढाई एकड़ जमीन का मालिक था। बिजली विभाग द्वारा मोटर कनेक्शन तब्दील न किए जाने की परेशानी बताते हुए विभाग के दो कर्मचारियों के नाम सुसाइड पत्र लिखे मिले है।

    मानसा जिले के गांव धलेवां के किसान जगराज सिंह द्वारा कई साल पहले मोटर कनेक्शन खरीदा गया था और कनेक्शन बेचने वाले किसान द्वारा पूरी प्रक्रिया कर उक्त किसान को कनेक्शन देने की विभाग को अपील भी की थी मृतक किसान के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि उनके भाई जगराज सिंह द्वारा गर्ने गांव के एक किसान से मोटर कनेक्शन लिया था और उन्होंने पूरी प्रक्रिया कर कनेक्शन देने का विभाग को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार उनका भाई रिश्वत भी दे चुका था लेकिन उन्होंने कनेक्शन उनके नाम नहीं किया और उन्हें परेशान करते रहे। जिसके चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निकालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    वहीं किसान नेता महेंद्र सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक किसान जगराज सिंह को बिजली विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते ये कदम उन्होंने उठाया। जब तक बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।