Blog

  • पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और तेज

    पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान किया और तेज

    संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; एक वर्ष में 729 गिरफ्तारियां

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में अपने साइबर सुरक्षा नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को नई गति दी है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रत्येक जिले तथा पुलिस कमिश्नरेट में विशेष साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाने के बाद पुलिस बल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक वर्ष में 729 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले लगभग एक वर्ष के दौरान पंजाब पुलिस तथा स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने राज्य के 29 साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों में कुल 956 एफआईआर दर्ज कीं तथा विभिन्न साइबर धोखाधड़ी मामलों में 729 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन कार्रवाइयों से बड़ी संख्या में नागरिकों को उनकी मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों गंवाने से बचाया गया।

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने पिछले चार वर्षों में साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने रोकथाम और जन-जागरूकता पर भी समान रूप से बल दिया है। इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में लगभग 657 नागरिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी और साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सशक्त कानून-प्रवर्तन और व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध से जनता की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता निरंतर बनाए रखेगी। मई 2025 से अब तक स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा के नेतृत्व में स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने तकनीक आधारित और उच्च स्तरीय साइबर अपराधों से जुड़े 57 मामले दर्ज किए हैं तथा 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इसी अवधि में पुलिस कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के अधीन स्थापित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों (सीसीपीएस) ने पूरे राज्य में विभिन्न साइबर धोखाधड़ी मामलों में 673 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मलेरकोटला सीसीपीएस ने 41 मामलों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया, लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने 86 मामलों में 181 गिरफ्तारियां कीं, एसएएस नगर सीसीपीएस ने 52 मामलों में 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया, खन्ना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 31 एफआईआर में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पठानकोट सीसीपीएस ने 44 मामलों में 23 गिरफ्तारियां कीं, पटियाला सीसीपीएस ने 74 एफआईआर दर्ज कर लगभग 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा कपूरथला सीसीपीएस ने 26 एफआईआर दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने संगठित साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश करने में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष की शुरुआत में डिवीजन ने कंबोडिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों में स्थित साइबर स्कैम कंपाउंडों से बचाए गए भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों की जांच की। जांच में सामने आया कि पीड़ितों को विभिन्न राज्यों में सक्रिय ट्रैवल एजेंटों, प्लेसमेंट कंसल्टेंटों, भर्ती एजेंटों और उनके सहयोगियों द्वारा विदेश भेजा गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

    एक अन्य बड़ी कार्रवाई में स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में प्रयुक्त होने वाले म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो साइबर अपराधियों के लिए बैंक खाते खुलवाने और उपलब्ध कराने का कार्य करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, फर्जी बैंक एवं केवाईसी दस्तावेज, 14 चेकबुक, उद्यम प्रमाणपत्र, छह रबर स्टैंप, 5,100 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) तथा विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 20 लाख रुपये की राशि बरामद की। मई 2025 से अब तक राज्यभर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशनों ने भी नौ एफआईआर दर्ज कर पांच म्यूल अकाउंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कपूरथला में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भी खुलासा किया, जहां से अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी की जा रही थी। आरोपी पीड़ितों को बिटकॉइन (बीटीसी ) तथा हवाला चैनलों के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित करते थे। इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के विरुद्ध पंजाब पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

     

  • Punjab News: छत की मुरम्मत को लेकर विवाद, विधवा का साथ देने पर पड़ोसी पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: छत की मुरम्मत को लेकर विवाद, विधवा का साथ देने पर पड़ोसी पर हमला, देखें वीडियो

    डेराबसी: जिले के गांव जवाहरपुर में एक विधवा महिला के घर की छत की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विधवा महिला का साथ देने आई पड़ोसी की पिटाई की गई और उसकी सोने की चूड़ी भी छीन ली गई। पीड़ित महिला ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुमनजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग विधवा सोना देवी के पति और दोनों बच्चे पहले ही निधन का शिकार हो चुके हैं। वह अपनी बेटी के पास रहती थीं और हाल ही में अपने पुराने घर की टूटी छत की मरम्मत कराने गांव आई थीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुमनजीत कौर के अनुसार जैसे ही सोना देवी ने अपने दामाद के माध्यम से छत का काम शुरू करवाने की कोशिश की, तो उसके जेठ के पुत्र लक्की महरा ने इसका विरोध करते हुए काम रोकने और धमकी देने शुरू कर दी। आरोप है कि जब सोना देवी मदद के लिए गांव के पंच जसवीर सिंह के पास गईं तो सहायता मिलने की बजाय उन्हें धमकाया गया। इसके बाद रोती हुई सोना देवी सुमनजीत कौर के घर पहुंची। सुमनजीत कौर ने अपने पुत्र को गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर मामला सुलझाने के लिए भेजा, पर वहां विवाद और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खुद मौके पर पहुंची तो जसवीर सिंह की पत्नी सीमि रानी, उसका पुत्र रोहित, सुरिंदर कौर, लक्की महरा और अजे कुमार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके बाल खींचे गए, सिर पर वार किया गया और हाथापाई के दौरान उसकी सोने की चूड़ी भी छीन ली गई। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि भविष्य में उसने या उसके पुत्र ने सोना देवी की मदद की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सुमनजीत कौर ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर पिटाई, धमकी और आभूषण छीनने के आरोपों में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।
  • खानपुर एवं टक्का ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित

    खानपुर एवं टक्का ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना सुशील पंडित : वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत खानपुर एवं टक्का, जिला ऊना में एक माह के वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संतृप्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक, लीड बैंक कार्यालय, ऊना के तत्वावधान में जिला अग्रणी प्रबंधक विजय सिंह तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र ऊना के समन्वयक राज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

    इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक विजय सिंह ने पंचायत प्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

    उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम नागरिक कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं, वृद्धावस्था के लिए नियमित पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं तथा स्वरोजगार एवं कृषि गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। विजय सिंह ने केवाईसी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बैंक खातों की जानकारी समय-समय पर अद्यतन रखने पर बल दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

    उन्होंने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, नियमित बचत की आदत विकसित करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय रूप से सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता ग्रामीण विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाया जा सकता है। यह शिविर जिला ऊना में 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे एक माह के वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के संतृप्ति अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता एवं नामांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने ऐसे जागरूकता शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इनके नियमित आयोजन की सराहना की।

  • महिला का खून से लथपथ शव बरामद, प्रेम प्रसंग के चलते कत्ल की आंशका, देखें वीडियो

    महिला का खून से लथपथ शव बरामद, प्रेम प्रसंग के चलते कत्ल की आंशका, देखें वीडियो

    कासगंजः गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, नगर के समीपवर्ती गणेशपुर गांव में एसार पेट्रोल पंप के पास एटा रोड पर एक 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला की पहचान शिवली पत्नी सनोज निवासी पुराने थाने के पास सिढ़पुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से सबूत जुटाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला शिवली गणेशपुर गांव में केनरा बैंक के पास मृत पाई गई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग या किसी रंजिश का परिणाम मानकर जांच कर रही है।

    दरअसल, 40 वर्षीय भाई शमशाद ने बताया कि बहन गांव के ही एक युवक से बातचीत करती थी। वह घर में भी आता-जाता रहता था। बहन ने उससे शादी करने की बात कही थी। एक ही समुदाय का होने के चलते परिवार भी शादी के लिए मान गया था। लेकिन वह बार-बार अपने परिवार का हवाला देकर शादी से इनकार करता रहा। भाई ने आशंका जताई है कि उसी युवक ने उसके बहन की हत्या की है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया है और आसपास के लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

     

  • भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के एक नाई के घुटने का निःशुल्क ऑपरेशन, फिर से काम पर लौटने की जगी उम्मीद

    भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के एक नाई के घुटने का निःशुल्क ऑपरेशन, फिर से काम पर लौटने की जगी उम्मीद

    चंडीगढ़: एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद मोहाली के नाई मोहम्मद जुल्फिकार को यह लगने लगा था कि अब वे अपनी आजीविका का एकमात्र सहारा खो देंगे। घुटने में गंभीर चोट के उपचार का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था और वे अपने परिवार के भविष्य को लेकर गहरी चिंता में थे। लेकिन भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया। योजना के अंतर्गत उनका घुटने का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ और अब वे दोबारा अपने काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

    बता दें कि एक दिन वे मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। उनकी एक टांग मोटरसाइकिल के नीचे फंस गई और इंजन चालू रहने के कारण वे कई मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे। एक घुटने पर मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिससे चलना-फिरना भी कठिन हो गया।

    जुल्फिकार ने कहा, “मैं हर दिन दर्द से जूझ रहा था। बार-बार यही सोचता था कि यदि मैं ठीक से खड़ा ही नहीं हो सका तो काम कैसे करूंगा, और यदि काम नहीं कर पाया तो परिवार का गुजारा कैसे चलेगा?”

    ऑपरेशन का खर्च उनकी चिंता को और बढ़ा रहा था। उपचार काफी महंगा था और इतनी बड़ी राशि जुटाना उनके लिए लगभग असंभव था। इसी दौरान उन्हें पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी मिली। मोहाली के जिला अस्पताल में उनका एंटीरियर आर्थ्रोस्कोपिक मेनिस्कस रिपेयर/मेनिसेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। इस उपचार पर कुल 53,455 रुपये का खर्च आया, जिसे योजना के अंतर्गत पूरी तरह वहन किया गया। इससे उन्हें बिना किसी आर्थिक चिंता के आवश्यक उपचार मिल सका।

    उन्होंने कहा, “जब मुझे पता चला कि मेरे इलाज का पूरा खर्च योजना के तहत कवर होगा, तो ऐसा लगा जैसे मेरे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। कई महीनों बाद पहली बार मुझे उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी।”

    ऑपरेशन के बाद जुल्फिकार तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही अपनी दुकान पर लौटकर पहले की तरह मुस्कुराहट और समर्पण के साथ ग्राहकों की सेवा करने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सोचकर ही बहुत खुशी होती है कि मैं फिर से अपने काम पर लौट सकूंगा। मैं इस अवसर के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का दिल से आभारी हूं।”

    स्टेट हेल्थ एजेंसी, पंजाब के आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग अवधि के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 53.38 लाख रुपये की लागत से 190 ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत फ्रैक्चर संबंधी सर्जरियां ऑर्थोपेडिक उपचार की सबसे बड़ी श्रेणी के रूप में सामने आई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, कार्यस्थलों और खेल गतिविधियों के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाने तथा बुजुर्गों को गिरने से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

     

  • Jalandhar News: रेकी करके पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश, नौजवान ने दिखाई बहादुरी, देखें Live

    Jalandhar News: रेकी करके पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश, नौजवान ने दिखाई बहादुरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना सूर्य एंक्लेव के अधीन आते इलाके के नौजवान पर गोली चलाने की कोशिश की गई। इस दौरान नौजवान की बहादुरी से बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शिवम ने बताया कि उसका एक साल पहले कुछ नौजवानों के साथ विवाद हो गया था और मामला थम गया था। वहीं बीते दिन उसे लद्देवाली में 4 नौजवानों द्वारा उसे रोका गया और उस पर पिस्तौल से हमला करने की कोशिश की गई। नौजवान ने बहादुरी दिखाते हुए नौजवान को काबू कर लिया और नौजवान के कब्जे से पिस्तौल छीन लिया। वहीं पीड़ित के पिता सोहन लाल ने कहाकि उक्त नौजवानों के साथ बेटे की पुरानी रंजिश थी और दोनों में हुए विवाद को लेकर 50 हजार रुपए में राजीनामा हो गया था।

    जिसके बाद बीते दिन 3 नौजवान घर के बाहर आए और उनके द्वारा गली में बेटे की रेकी की गई। जिसके बाद बेटा जब घर से निकला तो उक्त नौजवानों ने पहले घटना स्थल पर खाली चक्कर काटा और उसके बाद पिस्तौल दिखाने लगे। जिसके बाद एक नौजवान द्वारा पिस्तौल से बेटे पर हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान बेटे ने बहादुरी दिखाई और पिस्तौल छीन ली।

    घटना को लेकर सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। घटना के बाद से नौजवान घर से फरार है। वहीं बरामद पिस्तौल नौजवान का चाचा वापिस ले गया है। शिवम के पिता ने कहा कि वह नगर निगम के सफाई कर्मी है और उन्हें भी जान का खतरा है। पीड़ित का आरोप है कि बेटे की रेकी की सूचना भगवान वाल्मीकि मोहल्ला के रोहित ने दी थी और घटना में नोवित नामक नौजवान भी शामिल है। परिवार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नौजवानों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

  • बारिश का कहर: 2 बार Indigo Flight की लैंडिंग नाकाम, यात्री परेशान, देखें वीडियो

    बारिश का कहर: 2 बार Indigo Flight की लैंडिंग नाकाम, यात्री परेशान, देखें वीडियो

    मुंबई: मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मुबंई में बारिश के कारण इंडिगो की फ़्लाइट को लैंडिग के दौरान भारी परेशानी हुई। दरअसल, इंडिगो की फ़्लाइट 6E6544 की लैंडिंग 2 बार नाकाम रही।

    हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसके बाद पायलट द्वारा विमान को सूरत में सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, शनिवार दोपहर वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो फ़्लाइट 6E6544 में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें यात्री फ्लाइट के क्रू मेंबर से लैंडिंग को लेकर वजह पूछ रहे है। इस दौरान क्रू मेंबर ने बताया कि बारिश के कारण जमीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके कारण लैंडिंग में परेशानी हो रही है। वहीं फ्लाइट में सवार यात्री भी परेशान दिखाई दिए।

    बता दें कि शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं चालू हैं। हालांकि, यात्रियों ने दिन के दौरान लोकल ट्रेन नेटवर्क में देरी की सूचना दी। बताया जा रहा है कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बहुत ज्यादा बारिश के कारण मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को दोपहर की पाली के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। बीएमसी के डेटा के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में मुंबई के बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

     

  • Highway पर बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला, देखें CCTV

    Highway पर बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला, देखें CCTV

    मनालीः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले में तेल से लोडेड एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान जीवन लाल निवासी मंडी के रूप में हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था कि अचानक मोड़ पर कैंटर बेकाबू हो गया और टैंकर की चपेट में व्यक्ति के आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद टैंकर सड़क किनारे खड़ी बस से भी टकराया। हालांकि घटना में टैंकर पलटने से बच गया। दरअसल, व्यक्ति सड़क क्रॉस कर रहा होता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वह लगभग पूरी सड़क पार कर चुका होता है। तभी कुल्लू की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने मोड़ पर कट मारा। इससे वह अनियंत्रित हो गया और कंडक्टर साइड का पिछला हिस्सा सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति से टकरा गया।हादसे को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना था कि यदि टैंकर भी पलट जाता तो उसके ज्वलनशील तेल के फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक पठानिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे लोगों ने पकड़ रखा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फोरलेन निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। बीडीसी सदस्य सौरव गुलरिया ने बताया कि टैंकर ने बेरहमी से जीवन लाल को उड़ाया है। उन्होंने NHAI के सड़क के डिजाइन को भी फॉल्टी बताया। उन्होंने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां तीखा कर्व बनाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे हर वक्त अवैध पार्क रहती है। हादसे के वक्त भी सड़क किनारे एक बस पार्क थी। उन्होंने मांग की मृतक के परिजनों को टैंकर मालिक से उचित मुआवजा दिलाया जाए। बताया जा रहा है कि मृतक जीवन लाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी समेत 3 बेटे पीछे छूट गए हैं। जीवन लाल किसी काम से पंचायत घर गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। उनका आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा।    
  • सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, चालक मौके से फरार

    सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, चालक मौके से फरार

    करनालः हरियाणा के करनाल में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, नमस्ते चौक के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान नगला 20 वर्षीय कमल निवासी समीप चौक करनाल और 19 वर्षीय अंकित राणा निवासी गांव रसूलपुर कलां के रूप में हुई है। इस भीषण भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालकर ट्रक समेत फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    बताया जा रहा है कि वह नमस्ते चौक पास दोनों युवक सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे और कुछ खाने-पीने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कमल के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में माहौल काफी गमगीन रहा। दूसरी ओर अंकित राणा के परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे। परिजनों में मातम का माहौल है।

    अस्पताल में पहुंचे जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि नमस्ते चौक के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि ट्रक और ड्राइवर का पता लगाया जा सके। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला अस्पताल के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं और अक्सर तेज रफ्तार में होते हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार पहले भी यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। आज भी इसी लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली।

     

  • Punjab की Club Dancer का कंकाल मिलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab की Club Dancer का कंकाल मिलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंजाब की क्लब डांसर का सेक्टर 20 में कंकाल मिलने के मामले में थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 30 दिसंबर को पंजाब के कपूरथला की क्लब डांसर माधुरी उर्फ सिमरन का कंकाल मिला था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में पुलिस ने गुजरात के सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोे आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस जांच में सामने आया था कि क्लब डांसर 13 नवंबर की रात से लापता हुई थी और 30 दिसंबर को शाम मिला था।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक माधुरी मोहाली के जीरकपुर में लिव इन पार्टनर के साथ अक्तूबर 2025 से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि माधरी उर्फ सिमरन जीरकपुर के क्लबों में डांस करती थी। उसका लिव इन पार्टनर इंद्र भी जीरकपुर में ही उसके साथ रहता था।

    13 नवंबर की रात को माधरी घर नहीं लौटी। इसके बाद उसका कंकाल के रूप में शव सेक्टर-20 श्मशान घाट एरिया से बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए तो जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतका माधरी उर्फ सिमरन है, जो उसके दोस्त इंद्र की लिव इन पार्टनर थी।