Blog

  • बड़ी लापरवाहीः खुले फाटक में निकल गई ट्रेन, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    बड़ी लापरवाहीः खुले फाटक में निकल गई ट्रेन, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    दादरीः ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित खोदना सोराजपुर रेलवे फाटक पर गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां खुले फाटक में ही गेटमैन ने मालगाड़ी निकला दी। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि फाटक खुला हुआ था और दोनों ओर वाहन चालक व राहगीर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरती है।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिना किसी चेतावनी या अलर्ट के अचानक मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही है। फाटक खुला होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपनी बाइक और गाड़ियां पीछे करने लगे, जबकि कुछ लोग इतने करीब से ट्रेन गुजरते देख स्तब्ध रह गए। घटना को लेकर स्थानीय निवासियों ने रेलवे विभाग और गेटमैन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    लोगों का कहना है कि अगर कोई वाहन या पैदल यात्री ट्रैक पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने रेलवे से फाटक पर सुरक्षा बढ़ाने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। निवासियों का यह भी कहना है कि इस फाटक पर सुरक्षा इंतजाम पहले से ही कमजोर हैं और कई बार ऐसी स्थितियां बन चुकी हैं, जो बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थीं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर रेलवे फाटकों पर सुरक्षा प्रबंधन की कमी को उजागर कर दिया है।

  • Haryana News: टाटा पिकअप और कार की भयानक टक्कर, घायल हुई महिला, देखें वीडियो

    Haryana News: टाटा पिकअप और कार की भयानक टक्कर, घायल हुई महिला, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में टाटा पिकअप और कार की टक्कर हो गई है। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि टाटा पिकअप को पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी है।

    कार को काफी नुकसान हुआ है। कार में एक महिला भी सवार थी जिसको हल्की चोटें आई है। फिलहाल दोनों गाड़ियों के चालक अभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच अभी चल रही है।

  • Punjab News: कार से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का शव बरामद

    Punjab News: कार से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का शव बरामद

    नवानशहरः बलाचौर में नामवर व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रवि सोबती के रूप में हुई है। रवि सोबती को नवांशहर व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष बताया जाता है। रवि की खालसा फार्म के नज़दीक कार में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कथित हत्या का प्रतीत होता है और जिस कार में शव मिला, उसे ही अंदर से जलाने का प्रयास किया गया लगता है। पुलिस ने शव व कार अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह उप-मंडल अस्पताल, बलाचौर लाया गया है।

  • मां के साथ सो रही बच्ची को भेड़िए ने दबोचा, डेढ़ कि.मी. दूर मिली हड्डियां, इलाके में दहशत

    मां के साथ सो रही बच्ची को भेड़िए ने दबोचा, डेढ़ कि.मी. दूर मिली हड्डियां, इलाके में दहशत

    बहराइचः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, शनिवार तड़के मां के बगल में सो रहे 1 साल की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। जबड़े में दबाते ही बच्चे की चीख निकल गई जिससे मां जाग गई और उसने शोर मचाया तो भेड़िया भागने लगा। मां चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया और गायब हो गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ किमी दूर बच्ची की हड्डियां ही मिली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह ने बताया कि कुछ हड्डियां मिली हैं। ये किसकी है इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    जानकारी देते मजरा जरूवा गांव के राम कुमार ने बताया कि बेटी आरवी रात में पत्नी राम कुमारी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह करीब 3 बजे भेड़िया दबे पांव आया और बच्ची पर हमला किया। उसे जबड़े में दबाकर खेतों की ओर भागा। बच्ची के चीखने पर पत्नी की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया और पीछे-पीछे दौड़ीं, लेकिन भेड़िया बेटी को लेकर खेतों की तरफ भाग गया। शोर-शराबा सुनकर मेरी भी नींद खुली। गांव वाले भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। तब से बच्ची की तलाश जारी है।

    मां राम कुमारी ने बताया कि रात में अचानक भेड़िए ने बच्ची पर हमला कर दिया, जिसके बाद हम शोर मचाते हुए उसके करीब 500 मीटर तक पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वो बंधे की ओर भाग गया। उसके बाद से कोई पता नहीं चल पा रहा है। मेरे आंखों के सामने मेरी बच्ची चली गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा और वन रेंजर ओंकार यादव मौके पर पहुंचे। वन रेंजर ने बताया कि खेतों और आसपास के इलाकों में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ हड्डियां मिली हैं। ये किसकी है इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • क्या आप भी खाना खाते समय देखते हैं मोबाइल, एक्सपर्ट्स से जानें सेहत पर कैसे होगा असर?

    क्या आप भी खाना खाते समय देखते हैं मोबाइल, एक्सपर्ट्स से जानें सेहत पर कैसे होगा असर?

    सेहत: खाना खाते समय मोबाइल देखना एक आम आदत बन गई है। छोटे बच्चे तो बिना इसके खाना ही नहीं खाते। वहीं पेरेंट्स भी बच्चों को खिलाने के लिए मोबाइल का सहारा लेते हैं ताकि उनका ध्यान भटक जाए और वो पूरा खाना खा लें। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह आदत बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत को धीरे-धीरे बुरा असर डाल रही है। इस आदत को लेकर उन्हें गंभीर चेतावनी भी दी गई है।

    बच्चों पर होता है असर

    एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने का समय सिर्फ पेट भरने का नहीं बल्कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास का भी अहम हिस्सा होता है। इस दौरान माता-पिता की आंखों में देखकर बात करना, आवाज सुनना और चेहरे के हाव-भाव समझना सीखता है परंतु जब बच्चे खाना खाते समय मोबाइल स्क्रीन में देखते हैं तो यह प्रक्रिया रुक जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे बच्चों में बोलने की समस्या हो सकती है क्योंकि वो शब्दों को सुनने, समझने और दोहराने की प्रैक्टिस नहीं कर पाते। मोबाइल देखकर खाना खाने से बच्चों के व्यवहार पर भी असर होता है। बच्चे किसी चीज पर ध्यान नहीं लगा पाते और खुद से खाना खाने की क्षमता भी उनमें देरी से विकसित होती है।

    इंसुलिन रेजिस्टेंस का बढ़ेगा खतरा

    मोबाइल देखकर खाना खाने से सिर्फ छोटे बच्चे ही नहीं बड़े लोगों पर असर होता है। इससे ध्यान भटकता है और व्यक्ति बिना सोचे समझे ज्यादा कैलोरी खा लेता है। इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। पोर्शन साइज और पेट भरने की संकेतों पर यदि आप ध्यान नहीं देते तो लंबे समय से मेटाबॉलिक समस्याएं भी हो सकती है। इसके अलावा इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है। ध्यान भटकने के कारण जरुरत से ज्यादा खाना, प्रोसेस्ड फूड का सेवन और ब्लड शुगर स्पाइक्स जैसी कंडीशन बनेगी जिससे आगे चलकर इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपनी इस आदत को सुधारने से आप कई तरह की गंभीर परेशानियों से बच सकते हैं।
  • घर में लगी भीषण आग, 90 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जली

    घर में लगी भीषण आग, 90 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जली

    ग्वालियरः हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 90 वर्षीय बेनी बाई पत्नी श्याम सिंह अपने कमरे में सोकर आराम कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में अचानक आग भड़क गई और वह लपटों में घिर गईं। रात करीब 11 बजे जैसे ही लपटें दिखीं, बेटे ने तुरंत चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने लगे।

    परिजन ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जब तक दरवाजा टूटा और आग पर काबू पाया, बेनी बाई पूरी तरह जल चुकी थीं जिस समय हादसा हुआ वहां उसके बिस्तर के पास ही ठंड से बचाव के लिए हीटर जल रहा था। जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है तो हीटर का तार व प्लग दोनों बुरी तरह जल चुके थे। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को आशंका है कि वृद्ध महिला हीटर से लगी आग में झुलसी है, क्योंकि हीटर से महिला की रजाई भी जली है। पुलिस घर में रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है कि किस तरह हादसा हुआ है।

  • Punjab News: हाइवे पर 2 पक्षों में जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: हाइवे पर 2 पक्षों में जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर देर रात 2 पक्षों में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जहां एक युवती ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाए, वहीं लड़कों वालों ने भी उन पर मारपीट और दात से हमला करने के आरोप लगाए है। युवती तनु ने बताया कि उसका पति जिससे उसकी लव मैरिज हुई थी। जो कोई काम नहीं करता था। खर्च के लिए पैसे तक नहीं देता था। वह पैट्रोल पंप पर काम पर लगी थी, पहले दिन वह काम पर जा रही थी कि पति बीच रास्ते आकर उससे बहस करने लगा और कहा कि वह काम नहीं करेगी। जब विरोध किया तो उनसे मारपीट शुरू कर दी।

    इस दौरान उनकी और से भी कुछ थप्पड़ अपने पति को मारे गए है,लेकिन कोई हथियारों से हमला नहीं किया है। लड़के मौसा और जीजा उन पर झूठे आरोप लगा रहे है कि हमने हथियारों या दातों से हमला किया है। युवती तनु ने बताया कि उसके पति कि बहन उल्टा उन्हें धमकी दे रही है। कि अगर मेरे भाई को कुछ हो गया तो वह उसे छोड़ेगी नहीं, सब कुछ तबाह कर देगी।

    वहीं लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि जमालपुर चौक में उनके लड़के से बहरहमी से मारपीट की गई है। दात और कड़े से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी किया गया है। वह इस समय सिविल अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुल 7 लोगों ने मिल कर उस पर हमला किया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल कार्रवाई की मांग कर रहे है।

  • Dhurandhar को मिल रहे Negative Reviews पर आर.माधवन का आया बयान, बोले – ‘Success हैरान करेगी’

    Dhurandhar को मिल रहे Negative Reviews पर आर.माधवन का आया बयान, बोले – ‘Success हैरान करेगी’

    मनोरंजन: इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। जबसे मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई है तभी से फैंस अपनी राय रखते दिख रहे हैं। धुरंधर को काफी नेगेटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग दे दिया है। ऐसे में अब एक्टर आर माधवन ने इन सभी मुद्दों पर बात की है। एक्टर ने कहा कि जो कुछ अभी धुरंधर के साथ देख रहे हैं वो सब रंग दे बसंती में भी देख चुखे हैं।

    फिल्म की कमाई ने करवाया सबको चुप

    आर माधवन ने 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती का भी हिस्सा थे। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था परंतु वो फिल्म की कहानी का अहम किरदार थे। उनका कहना है कि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब भी लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे परंतु इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस देकर लोगों को चुप करवा दिया। बाद में जाकर फिल्म कल्ट बनी। एक्टर ने यह भी बताया कि जो भी उनकी फिल्म के लिए एंड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है वो उसको नोट भी करते हैं।

    सक्सेस देखकर हैरान रह जाते हैं

    एक यूट्यूब चैनल पर एक्टर ने कहा कि – ‘कुछ रिव्यूअर्स सच में फिल्म का रिव्यू करते हैं वो या तो बिल्कुल नए होते हैं या फिर बहुत एक्सपीरियंस्ड और रिव्यू का मतलब भी समझते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो रिलीज वाले दिन या उससे पहले ही अपने रिव्यू में डिजास्टर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारे लिए उनका महत्व कम हो जाता है। एक एक्टर के तौर पर हम ऐसे पलों का सपना देखते हैं जब लोग पहले तो फिल्म को खारिज कर देते हैं और फिर उसकी सक्सेस देखकर हैरान हो जाते हैं’। एक्टर ने आगे कहा कि – ‘मुझे याद है जब रंग दे बसंती रिलीज होने वाली थी तो कई डिस्ट्रीब्यूटर पीछे हट गए पहला शो देखने के बाद उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत लंबी है। ये हमारी फिल्म नहीं है हम इसे नहीं चला पाएंगे। राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली में टीवी के पास बैठे थे सिर को घुटनों के बीच दबाए हुए। उन्होंने कहा ता कि इसके बाद मुझे अपने गांव जाना पड़ेगा मैं इससे आगे कुछ समझता ही नहीं। मैं इससे अच्छी फिल्म नहीं बना सकता वो बहुत परेशान और उदास थे। आमिर फिल्म के प्रोड्यूसर्स रॉनी स्क्रूवाला हम सब एक ही कमरे में थे’।

    पहले भी देख चुका था ऐसा रिव्यू

    आर.माधवन ने कहा कि – ‘राकेश की उस हालत को देखकर मैं डर गया था। सोच रहा था कि ये क्या हो गया? ये तो बहुत बढ़िया फिल्म होने वाली ती लेकिन आमिर और राकेश दोनों बहुत कॉन्फिडेंट थे। वो लगातार उन्हें हौंसला देते रहे और राकेश ने कहा कि चिंता मत करो मैं तु्म्हारे साथ हूं फिर फिल्म धमाका कर गई। पैसे के मामले में नहीं असर के मामले में भी पूरी तरह हिट हो गई। अब यही चीज धुरंधर के साथ हुई वो पहले भी मैं देख चुका था’। गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर ने अभी तक थिएटर्स में काफी तगड़ी कमाई कर ली है। सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ रही है उस लिहाज से ये कई रिकॉर्डस तोड़ने वाली है।
       
  • Jalandhar News: हाईकोर्ट से पूर्व SHO भूषण को लगा बड़ा झटका, पुलिस प्रशासन में मची हलचल

    Jalandhar News: हाईकोर्ट से पूर्व SHO भूषण को लगा बड़ा झटका, पुलिस प्रशासन में मची हलचल

    जालंधर, ENS: पोक्सो एक्ट मामले में फिल्लौर थाने में एसएचओ रहे भूषण कुमार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने भूषण कुमार की याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है। कोर्ट में सबूत किए पेश के बाद दूसरे पक्ष की दलील सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत इस मामले में कार्रवाई तेज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार भूषण कुमार का केस आखिरी पड़ाव पर है। दरअसल, भूषण कुमार के खिलाफ दलील दी गई कि वह जमानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित कर सकता है और उन्हें खतरा है।

    हाई कोर्ट ने इन दलीलों को मान लिया और जमानत पटीशन पर रोक जारी लगा दी है। भूषण कुमार को अभी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। कोर्ट ने कहा कि केस में पेश किए गए सबूतों और जांच की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस स्टेज पर जमानत देना सही नहीं होगा। दूसरी ओर चाइल्ड कमीशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने खुद निगरानी की और भूषण कुमार के खिलाफ केस शुरू किया। स्थानीय नागरिकों और सोशल वेलफेयर संगठनों ने भी कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया है और निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है।

    बता देंकि फिल्लौर क्षेत्र में यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और स्थानीय नागरिक भी अदालत के फैसले को महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं। भूषण कुमार पर नाबालिग लड़की और उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार तथा यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय उसे और उसकी मां को परेशान किया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता और उसकी मां न्याय हेतु थाने पहुंची थीं।

    आरोप है कि एसएचओ ने उल्टा उनका फोन रिकॉर्ड किया और बातचीत अश्लील/अनुचित तरीके से की, जिससे ऑडियो वायरल हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना फिल्लौर में FIR दर्ज की, जिसमें आरोपों के आधार पर धारा 504, 334, 75(1) BNS, 67(D) पुलिस एक्ट और I.T. एक्ट समेत अन्य धाराएं शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर (सस्पेंड) कर दिया गया।

     

  • Punjab News: व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, हाथ-पैर बंधा मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, हाथ-पैर बंधा मिला शव, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के हाथी गेट के पास व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बॉडी के हाथ पैर बंधे हुए थे जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते ACP जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई है, जो जूते का बिजनेस करता था। यशपाल अपनी दुकान के ऊपर रहता था, जबकि उसका परिवार अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना व्यक्ति के संदिग्ध हालातों में मरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टि से यह हत्या लग रही है, क्योंकि शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। यशपाल अपनी दुकान में रहता तथा सोता था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।