Blog

  • 11 लाख रुपये की कार, रिपेयरिंग का बिल आया 22 लाख

    11 लाख रुपये की कार, रिपेयरिंग का बिल आया 22 लाख

    बेंगलुरु : कुछ दिन पहले बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसमें एक शख्स की volkswagen polo hatchback कार को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में उसने रिपेयरिंग के लिए अपनी इस कार को रिपेयरिंग सेंटर भेज दिया। लेकिन 20 दिन बाद जो बिल आया, उसे देखकर उसके होश उड़ गए. शख्स ने कंपनी से इसकी शिकायत की एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना का जिक्र किया। जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. शख्स ने बताया कि उसे कार रिपेयरिंग का बिल 22 लाख रुपये आया है।

    जबकि कार की असल कीमत 11 लाख रुपये ही थी. हालांकि, बाद में कंपनी ने मामले का संज्ञान लिया और शख्स को राहत दी। बेंगलुरु के रहने वाले अनिरुद्ध गणेश नाम के शख्स ने LinkedIn पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपनी Volkswagen कार को रिपेयर होने के लिए रिपेयरिंग सेंटर भेजा था। इस कार की कीमत 11 लाख रुपये थी, लेकिन कार रिपेयरिंग सेंटर ने उन्‍हें 22 लाख का बिल थमा दिया. जिसके बाद वह समझ नहीं पा रहे थे कि रिपेयरिंग का बिल चुकाया जाए या फिर अपनी कार को रिपेयरिंग सेंटर में ही छोड़ दिया जाए. LinkedIn प्रोफ़ाइल के मुताबिक, अनिरुद्ध एमेजॉन में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।

  • पंजाब: वन विभाग कार्यालय के बाहर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    पंजाब: वन विभाग कार्यालय के बाहर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    बंठिडा: बंठिडा में वन विभाग कार्यालय के बाहर उस समय माहौल गर्मा गया जब वहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। घटना के सामने आते ही हरकत में आए प्रशासन ने दीवारों पर लिखे नारों को तत्काल मिटा दिया।

  • रामलीला के दौरान झूला टूटने से चार लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    रामलीला के दौरान झूला टूटने से चार लोग घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में देर रात को झूला टूटने से तीन बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए है। चारों घायलाें को जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डॉ एसपी सिंह की निगरानी में तीनों का इलाज चल रहा है। रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार श्री सुलामल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के दौरान रात के करीब 11:00 बजे झूले का एक कप टूट कर नीचे गिर पड़ा।

    इस कप में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे चारों को गंभीर चोट आई और झूला टूटने के बाद रामलीला मैदान में अफरा तफरी का माहौल बन गया। समिति के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना से आई पुलिस की टीम ने घायलों को तुरंत एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसपी सिंह की देखरेख में घायलों का इलाज किया गया। घायलों में गिरधरपुर बिसरख की रहने वाली निशा पत्नी अवनीश और उनकी बेटी 8 वर्षीय अवनी शामिल है। इसके अलावा कैलाश नगर के रहने वाले चमन लाल की 10 साल की बेटी हेमा भी गंभीर रूप से घायल हुई है। एक घायल का पता लगाया जा रहा है।एक बच्ची के माथे पर गंभीर चोट आई है, जिसको चार टांके लगाए गए हैं।

  • ट्रैक्टर ट्राली हादसा : अपनों की लाशें देखकर नहीं थम रहे लोगों के आंसू

    ट्रैक्टर ट्राली हादसा : अपनों की लाशें देखकर नहीं थम रहे लोगों के आंसू

    कानपुर: कानपुर के कोरथा गांव में शनिवार शाम को मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। जब खबर मिली कि 26 लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई है तो गांव में किसी के घर खाना तक नहीं पका। भीतरगांव मार्ग पर पानी से भरे तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 महिलाएं, 9 बच्चे और 5 किशोर की जान चली गई। सभी चंद्रिका देवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे का कारण ट्रैक्टर चालक का नशे में होना रहा। अब गांव के हर दूसरे घर के बाहर शव रखे हुए हैं। यहां शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। हादसे में जिसने भी अपने किसी को खोया है वे बेसुध हैं। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में केवल रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

    हादसे में किसी ने अपनी मां को खोया, किसी ने बेटी, किसी ने बहन, किसी ने पत्नी, किसी ने बेटा. अपनों को लाश देखकर लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव का एक व्यक्ति ऐसा है जिसके छह सदस्य इस दुनिया में अब नहीं है। कोरथा के सिया राम की माँ, बेटा, भतीजी, भाभी, चाची, भांजी की मौत इस हादसे ने ले ली। CHC में 11 डॉक्टरों की टीम बुलाकर रात में ही पोस्टमार्टम करा लिया गया। जिसके बाद मृतकों के परिजनों को शव सौंप दिए गए। शवों का अंतिम संस्कार लगभग किया जा चुका है। साथ ही फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।

    गांव के ही रमेश निषाद के घर भी दुखों का पहाड़ टूटा है। उसकी बहू सहित सात साल और नौ साल को उसके दो बच्चे भी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हादसे में 9 बच्चों सहित 5 किशोंरो की जान गई है। मंदिर से दो बच्चे खेलने के लिए खिलौने लेकर आए थे अब वे तालाव के पानी में उतरा रहे हैं। उन्हें क्या पता था कि अब वे कभी भी इन खिलौनों से नहीं खेल सकेंगे।

  • टाॅपलेस हसीना ने बदन पर छिड़का स्प्रे पेंट और निकल पड़ी सबके सामने, Video..

    टाॅपलेस हसीना ने बदन पर छिड़का स्प्रे पेंट और निकल पड़ी सबके सामने, Video..

    नई दिल्लीः सुपरमॉडल बेला हदीद की ड्रेस पेरिस फैशन वीक के रनवे पर हर किसी को हैरान कर गई। उन्होंने कोपर्नी वूमेंसवियर स्प्रिंग/समर 2023 के दौरान रनवे पर चलने के दौरान स्प्रे-ऑन ड्रेस पहन रखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, रनवे पर चलते हुए शुरू में वह टॉपलेस थीं। उन्होंने हवाई चप्पलें और स्लिप-ऑन हाई-हील्स के अलावा कुछ नहीं पहना था। उन्होंने अपने एक हाथ से अपने स्तनों को ढंक लिया, जबकि उनके बालों को एक स्लीक अपडू में स्टाइल किया गया था।

    बेला ने फ्रेंच लेबल के फैशन शो के ग्रैंड फिनाले के लिए अपने शरीर पर एक फ्यूचरिस्टिक कोपर्नी स्लिप ड्रेस स्प्रे-पेंट किया था। गीगी हदीद की बहन बेला के लिए फैब्रिकन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और स्प्रे-ऑन फैब्रिक के आविष्कारक डॉ. मानेल टोरेस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने पोशाक बनाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Diet Prada ™ (@diet_prada)

    सेबस्टियन मेयर और अरनॉड वैलेंट, जिन्होंने पिछले साल एक सुनसान ग्रीक द्वीप पर शादी के बंधन में बंधे थे, उन्हें ब्रांड फैशन प्रौद्योगिकी की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बेला हदीद के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उर्फी की सोच भी यहीं तक नहीं गई होगी।

    शो के आगे जूम पर एक पूर्वावलोकन में अरनौद ने कहा, “यह सदियों से महिलाओं के सिल्हूट का हमारा उत्सव है।” सेबस्टियन ने कहा, “और हम अपने सौंदर्य को और अधिक विकसित और वैज्ञानिक तरीके से अपडेट करना चाहते थे।”

    अरनौद ने आगे बताया, “हम इस पल को डॉ. टोरेस को समर्पित करना चाहते थे, क्योंकि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। हमने महसूस किया कि यह बिल्कुल आवश्यक था कि उन्होंने हमारे लिए प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जो अनुभव को और भी जादुई बनाता है।”

  • इस जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता…

    इस जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता…

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 आंकी गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक जसपुर गांव के कई घरों में दरारें भी देखी गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

  • जालंधर: पीएपी कैंपस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: पीएपी कैंपस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। पीएपी कैंपस के वीआईपी गेट से 20 मीटर दूर दीवार पर 30 जून को खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम उर्फ सोनू पुत्र मनजीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी, मजीठा रोड, ताज पैलेस वाली गली, नंगली भठा, अमृतसर के रूप में हुई है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिवार को सूचित कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। थाना कैंट की पुलिस ने इस मामले की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू आईपीसी की धारा 121-ए, 124- ए, 153 ए, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा-66-ए और एफ के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस में आईपीसी 120-बी के तहत आरोपी राम उर्फ सोनी को नामजद किया है।

  • पंजाब: लक्खा सिधाना सहित 11 लोगों पर  मामला दर्ज 

    पंजाब: लक्खा सिधाना सहित 11 लोगों पर  मामला दर्ज 

    चंडीगढ़। जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लक्खा सिधाना और लखबीर सिंह लंडा नामी गैंगस्टर समेत कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ फिरौती मांगने व अन्य धाराओं के तहत थाना हरिके में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हरिके में कैनेडा में बैठे नामी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ अलग-अलग व्यापारियों व व्यक्तियों से फिरौती मांगने व पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन की मदद से हथियार मंगवाने के मामले में नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में लक्खा सिधाना सहित कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस दर्ज किए गए मामले की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। 

    सूत्रों से पता चला है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला 2 सितंबर का है। पुलिस ने इस मामले में लखबीर सिंह लंडा व लक्खा सिधाना के इलावा नछत्तर सिंह, अनमोल सोनी, सतनाम सिंह, गुरकीरत सिंह, चढ़त सिंह, गुरजंट सिंह, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह व दलजीत सिंह को भी नामजद किया है। वर्णनीय है कि नामी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ पाकिस्तान से ड्रोन की मदद द्वारा कई बार हथियार व विस्फोटक सामग्रियां भी मंगवाई जा चुकी है जिसकी पुलिस द्वारा जांच जारी है। इस बाबत जब जिले के एस.एस.पी. रणजीत सिंह ढिल्लों से बात की गई तो उन्होंने इस मामले के बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की। उधर, इस मामले का पता चलते ही लक्खा सिधाना के समर्थकों द्वारा पंजाब में तर्पण पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर सियासी दबाव का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • बुजुर्ग कैदी ने की ऐसी शर्मनाक करतूत, उसी की जान आफत में पड़ गई

    बुजुर्ग कैदी ने की ऐसी शर्मनाक करतूत, उसी की जान आफत में पड़ गई

    फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग कैदी ने ऐसी शर्मनाक करतूत की, जिससे उसी की जान आफत में पड़ गई। दरअसल, शुक्रवार रात करीब 12 बजे कैदी ने अपने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकालकर अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। इसके बाद कैदी की हालत बिगड़ गई। ऐसे में इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। इसके बाद जेल पुलिस तत्काल आनन-फानन में कैदी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। पूरा मामला फिरोजाबाद जिला जेल का है, जहां मैनपुरी निवासी एक 65 वर्षीय कैदी शाहिर अली, हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। 31 अगस्त 2013 को इटावा जेल प्रशासन ने उसे फिरोजाबाद जिला कारागार में ट्रांसफर कर दिया था। तब से वह जिला कारागार में बंद है।

    शुक्रवार रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगुली में पहने जाने वाली रिंग चढ़ा ली, इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसकी जानकारी जेल में बंद बंदी और कैदियों को हुई तो उन्होंने जेल प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल कैदी का इलाज चल रहा है। इस बारे में जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शाहिरअली हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। शुक्रवार की देर रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगूठी चढ़ा ली थी तो हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी बंदियों से मिलने के बाद उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। 

  • फुटबाल मैच में मची भगदड़, 150 के करीब लोगों की मौत

    फुटबाल मैच में मची भगदड़, 150 के करीब लोगों की मौत

    इंडोनेशियाः इंडोनेशिया के मलंग में शनिवार रात एक पेशेवर फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मैच दौरान भगदड़ मचने से150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घरेलू टीम की हार के बाद भारी संख्या में फैंस ने मैदान में घुसने लगे, जिससे पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया और कई लोग कुचल गए. अरेमा फुटबॉल क्लब की पर्सेबाया सुरबाया से 3-2 से हार के बाद, दर्जनों फैंस ने अरेमा के होम ग्राउंड कंजुरुहान स्टेडियम के मैदान में उतरने का प्रयास किया।

    अशांति फैलने से पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे दहशत फैल गई. पूर्वी जावा पुलिस प्रमुख के महानिरीक्षक निको अफिंटा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया. मरने वालों की संख्या को लेकर भ्रम फैलने पर सरकार समर्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि 153 लोग मारे गए है, जबकि अरेमा फुटबॉल क्लब ने यह संख्या 182 बताई है।