Blog

  • पंजाब : विदेश से युवक को फांसी की सजा से बचाकर लाया सरबत दा भला ट्रस्ट, देखें वीडियो

    अमृतसर : सरबत दा भला ट्रस्ट के एसपी ओबेरॉय की बदौलत लगभग पांच महीने की कार्रवाई के बाद शेखोपुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को मौत की सजा से मुक्त कर भारत वापस लाया गया। गुरप्रीत सिंहव ने बताया कि 2019 मैं 3 पाकिस्तानी युवकों के साथ दुबई गया था। जहां उन्होंने अपराध किया ओर मैं नजायज़ रुप से ही फंस गया था। जिसके बाद अदालत ने मुझे मौत की सजा सुनाई।

    जिसके बाद मेरे परिवार ने सरबत दा ट्रस्ट भाला के एसपी ओबेरॉय से मुलाकात की। जिसके बाद मुझे लगभग 5 महीने बाद भारत वापस लाया गया। सरबत भला ट्रस्ट के सदस्य सुखदीप सिद्धू ने कहा कि 2019 में गुरप्रीत नाम का युवक दुबई गया था। जहां युवक को हत्या के मामले में नजायज फंसाया गया था और दुबई की अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी।

    सुखदीप सिंह सिद्धू की मदद से परिवार के सदस्य सरबत दा भला ट्रस्ट के एसपी ओबराय से मिले। जिसके बाद उन्होंने इस परिवार का दामन थामा और युवक को दुबई से छुड़ाकर वापस भारत ले आए। उनके परिवार को लगभग 2 लाख ब्लड मनी दी गई, जो भारतीय करंसी के अनुसार 46 लाख रुपये है। सुखदीप सिद्धू ने कहा कि सरकार ने भी बहुत मदद की और भारतीय दूतावास ने कागजी प्रक्रिया में बहुत सहयोग किया।

  • दर्दनाक हादसा: छात्रों को रौंदकर खाई में पलटी तेज रफ्तार बस, 3 की मौ+त, देखें वीडियो

    कानपुरः घाटमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद खाई में पलट गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, परिजनों को भी सूचित किया गया है। जानकारी के अनुसार, पतारा में स्टेशन रोड के सामने साइकिल से जा रहे तीन छात्रों को रोडवेज बस ने कुचल दिया है। हादसे में तीनो की मौत हो गई और बस खाई में जा घुसी।

    मृतकों में अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार शामिल हैं, जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों हमीरपुर के भरुआसुमेर स्थित पॉलिटेक्निक के छात्र थे। प्रतिदिन स्टेशन में साइकिल खड़ी कर ट्रेन से कॉलेज जाते थे। क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा किया गया है। वहीं, हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। मृतकों के परिजन पहुंच रहे हैं।

  • सड़कों पर उतरी आप पार्टी, बीजेपी के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन 

    नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वीरवार रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एजेंसियों को भेजकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया, यह लोकतंत्र की हत्या है।गोपाल राय ने आज सुबह 10 बजे हम ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने का किया था। जिसके बाद आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए है और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

    दरअसल, आप पार्टी ने बीते दिन मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होेने वाला प्रदर्शन एक खुला प्रदर्शन है, जो भी तानाशाही के खिलाफ है, वह इस प्रदर्शन में शामिल हो सकता है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन की तरफ से सपोर्ट का आश्वासन दिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एर्नाकुलम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रात में ही प्रदर्शन किया। इसी तरह दिल्ली में भी सीएम आवास के बाहर आम आदमी पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

    वहीं ईडी की टीम ने केजरीवाल से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। ED उनसे गवाहों के बयान के आधार पर सवाल कर रही है। इसके लिए लिस्ट बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इधर, राहुल गांधी CM केजरीवाल के घर उनके परिवार से मिलने जा सकते हैं। केजरीवाल की रात ED की लॉकअप में कटी। आज केजरीवाल को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले भी दिल्ली CM का मेडिकल किया जा सकता है। ED केजरीवाल की रिमांड पाने के लिए के प्रयास करेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे।

  • फगवाड़ाः लुटेरे गिरोह की 6 विदेशी व 8 स्वदेशी युवतियां काबू, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला की फगवाड़ा सब-डिवीजन में GT रोड पर रात के समय राहगीरों को ब्लैकमेल कर लूटने वाली 6 नाइजीरियन समेत 14 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सतनामपुरा पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इन लड़कियों के कब्जे से राहगीरों से लूटी 2700 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में भी संलिप्त हैं। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार, पुलिस ने फगवाड़ा के गांव महेड़ू में लॉ गेट पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान 2 व्यक्तियों वरिंदर सिंह निवासी बुड्ढा थेह ब्यास और अरविंदर कुमार उर्फ साबी निवासी नानक नगरी थाना सतनामपुरा ने पुलिस को लड़कियों के बारे में शिकायत दी।

    शिकायत में बताया कि लॉ गेट के पास लड़कियां भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा जिस्मफरोशी व ब्लैकमेल कर रही हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापे मारे और ​शिकायतकर्ताओं के बताए स्थान से 14 लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 ,506 व 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि यह लड़कियां रात के समय जालंधर से लॉ गेट आती थीं और लोगों को चाकू और अन्य हथियार दिखाकर ब्लैकमेल कर लूटती थीं। जब कोई इनका विरोध करता तो उन्हें डरातीं थी कि वह उन्हें झूठे मामले में फंसा देंगी।

    उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में भी संलिप्त हैं। इस मामले में जांच की जा रही है। इन विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट और वीजा संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर व डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गईं लड़कियां स्टूडेंट नहीं हैं। 6 लड़कियां नाइजीरिया और घाना की रहने वाली हैं। इनके वीजा वैध हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि फगवाड़ा पुलिस ने इससे पहले दो अलग-अलग मामलों में 32 युवतियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें 14 नाइजीरियन, थाइलैंड और घाना से संबंधित थी।

  • पंजाब : युवक ने ब्लेड से काटी गले की नस, जाने मामला

    बटाला : मेहता चौक पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक 21 वर्षीय युवक ने शहर के चौक पर स्थित सार्वजनिक शौचालय में  ब्लेड से अपनी सांस की नली काट ली। शौचालय में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया और तुरंत कार्रवाई की गई।

    थाना प्रमुख गगनदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाबा बकाला साहिब अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर भेज दिया गया।थानाध्यक्ष गगनदीप सिंह के अनुसार घायल युवक की पहचान टकापुर गांव के बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत स्थिर होने के बाद बयान लिए जाएंगे। परिवार के बाकी लोगों से बात की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जाएगी।

  • ‘सोने दे कंगणा’ गाना गाते नजर आए CM मान, विपक्ष ने किया ट्रोल

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी माहौल में खुद को तरोताजा रखने के लिए पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ गाते नजर आए। एक कार में जब मुख्यमंत्री गीत गा रहे थे तब उनके साथ प्रसिद्ध गायक सुखविंदर भी मौजूद थे। सुखविंदर ने न केवल मान की आवाज के कायल नजर आए बल्कि उनके जमीन से जुड़ने की बात भी कही। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को संगरूर में थे और इस दौरान ही वे अपने दोस्त सुखविंदर से मिले और दोनों एक ही कार में बैठ निकले थे। वीडियो में कार की अगली सीट पर बैठे मान को सुखविंदर पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ सुनाने को कहते हैं। सुखविंदर के कहने पर मान बेहद सुरीली आवाज में गीत को गाते हैं तो गायक सुखविंदर उनकी आवाज की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कैसे एक मुख्यमंत्री डाउन टू अर्थ (जमीन से जुड़ा) है।

    बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की ओर से चंडीगढ़ में रखी पार्टी में भी पंजाबी लोकगीत छल्ला सुनाकर हैरान कर दिया था। उधर, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा कि भगवंत शाह आपने गाया तो ठीक है। पंजाब में कानून व्यवस्था के जो हालात हैं किसी को विश्वास नहीं रहा। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि भगवंत मान जी आप मुख्यमंत्री हैं और जब आपके अपने जिले में जहरीली शरीब पीने से आठ लोगों की मौतें हो चुकी हों तो आपका इस तरह गाना शोभा नहीं देता।

  • खुशखबरीः इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

    जम्मूः बाबा अमरनाथ की इस साल की यात्रा 29 जून से शुरु होगी। इस साल की बाबा अमरनाथ की यात्रा रक्षा बंधन वाले दिन 19 अगस्त को संपन्न होगी। यात्रा 52 दिन की होगी। लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद प्रशासन का ध्यान बाबा अमरनाथ यात्रा पर केंद्रित होगा। यात्रा की तैयारियां शुरु हो गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार को बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। बैठक में बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। 

    सूत्रों ने बताया कि इस साल की बाबा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों, यात्रा की अवधि, पंजीकरण शुरु करने समेत सभी संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। हालांकि बोर्ड की बैठक की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यात्रा को 29 जून से शुरु करने की तैयारी है। यात्रा के लिए पंजीकरण इस महीने के अंत में शुरु किया जा सकता है। एडवांस पंजीकरण व विभिन्न बैंकों की शाखाओं में पंजीकरण होगा। इसकी विस्तार से जानकारी बोर्ड की बैठक से संबंधित जानकारी में मिलेगी। हमेशा की तरह पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी होगा। 

    जैसे ही यात्रा की अधिकारिक घोषणा की जाएगी तो उसके बाद तैयारियां तेजी पकड़ेगी। देश भर में डॉक्टरों की टीमों का गठन जल्द ही किया जाएगा जो स्वास्थ्य का प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगे। यात्रा के लिए जुलाई माह से आरती का सीधा प्रसारण भी होगा। आवश्यक सेवाओं के लिए जल्द ही संबंधित डिप्टी कमिश्नर अधिसूचना जारी करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने की व्यवस्था की तैयारियां भी शुरु हो जाएगी। पिछले साल करीब एक सौ बीस लंगर लगाने की अनुमित दी गई थी।

  • जालंधरः 12 प्रमुख मार्किट रहेंगी बंद, जाने मामला

    जालंधर, ENS : होली के उत्सव में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते शहर के विभिन्न बाजार व एसोसिएशनों द्वारा सामूहिक तौर पर बाजारों को बंद रखा जा रहा है। ताकि सभी लोग होली का उत्सव मना सकें। जानकारी देते हुए इलैक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने बताया कि इलैक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी 12 मार्कीटें 25 मार्च को होली वाले दिन बंद रहेंगी।

    इनमें फगवाड़ा गेट मार्कीट, शेर-ए-पंजाब, गुरुनानक, चाहार बाग, रेलवे रोड, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग, मिलाप चौक, हांगकांग प्लाजा, सिद्धू मार्कीट, आहूजा मार्कीट, जगदम्बे मार्कीट, कृष्णा मार्कीट आदि शामिल हैं। एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि होली पर बाजार बंद रखे जा रहे है।

  • पंजाब : सेहत विभाग ने इन सेंटरों पर की छापेमारी, 3 के लाइसेंस सस्पेंड

     लुधियाना : सेहत विभाग ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की रेड का मामला सामने आया है।  लुधियाना में जगराओं, रायकोट व माछीवाड़ा के 3 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए है। जबकि जगराओं व माछीवाड़ा के 2 सेंटरों को शो काज नोटिस जारी कर वहां मिली अनियमितता पर जवाब मांगा गया है। जिन सेंटरों को शो काज नोटिस जारी किया गया है, उन्हें जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। सिविल सर्जन ने यह कार्रवाई जांच में खामियां पाए जाने पर की है।

    सिविल सर्जन ने हठूर के एसएमओ डॉ.वरुण सग्गड़ व साहनेवाल के एसएमओ डॉ.रमेश की अगुवाई में दो टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने 18 व 19 मार्च को दो दिन में समराला, माछीवाड़ा, जगराओं व रायकोट इलाके के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग की। जांच के दौरान पता चला कि माछीवाड़ा के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में रजिस्टर्ड डॉक्टर करीब एक महीने के बाहर गया हुआ था। लेकिन इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी गई। सेंटर की चाबी भी वहां के स्टाफ के पास थी। जगराओं के सेंटर में पाया गया कि जो डॉक्टर ईको कार्डियोग्राफी के लिए रजिस्टर्ड था, उसने अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग भी कर दी और मरीज का रिकार्ड भी ओपीडी रजिस्टर में दर्ज नहीं था।

    रायकोट के स्कैनिग सेंटर में पीसी/पीएनडीटी का रिकार्ड मेंटेन नहीं था। मरीजों के फार्म एफ पर साइन व मोहर भी नहीं थी। टीम द्वारा सौंपी रिपोर्ट के बाद सिविल सर्जन ने वीरवार को तीनों सेंटरों का लाइसेंस सस्पेंड कर संबंधित एसएमओ को मशीन सील करने के निर्देश दे दिए गए हैं।वहीं चेकिंग के दौरान माछीवाड़ा के एक सेंटर में पाया गया कि दो मरीजों के फार्म एफ भरकर कैंसिल कर दिए गए।

    इसके अलावा जगराओं के एक सेंटर में ईकोकार्डियोग्राफी के लिए रजिस्टर्ड डॉक्टर द्वारा मरीज का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग किया गया, जिसके लिए इन दोनों सेंटरों को शो काज नोटिस जारी कर दिया गया है। लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ.जसबीर सिंह औलख ने कहा कि चेकिंग का मकसद पीसी पीएनडीटी के पूरी तरह से पालन को सुनिश्चित करना है। जिन सेंटरों में खामियां पाई गई हैं, उन पर कार्रवाई की गई है। यह चेकिंग अगले दिनों में भी जारी रहेगी

  • सीवर में गिरने से 2 की मौ’त, एक की हालत नाजुक

    नई दिल्ली : मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मलाड में 15 फुट गहरे भूमिगत सीवर के एक चैंबर में गिरकर एक किशोर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक है। यह हादसा शाम करीब साढ़े 5 बजे मलाड पश्चिम क्षेत्र के अंबुजवाड़ी में अब्दुल हमीद रोड पर मालवानी गेट नंबर 8 पर हुआ।

    एक ही परिवार के 3 लोग सार्वजनिक शौचालय के भूमिगत सीवर नाले के 15 फीट गहरे चैम्‍बर में गिर गए। मुंबई फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोग तीनों को निकालने में कामयाब रहे और उन्हें कांदिवली स्थित अस्पताल ले गए। हादसे में 18 वर्षीय सूरज केवट को तुरंत मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे विकास केवट (20) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।