Blog

  • Punjab News: करियाना व्यापारी के कत्ल की शेरा मान ने ली जिम्मेदारी, SHO को दी चेतावनी

    Punjab News: करियाना व्यापारी के कत्ल की शेरा मान ने ली जिम्मेदारी, SHO को दी चेतावनी

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में करियाना दुकान मालिक पर मोटरसाइकल सवार हमलावरों ने गोलियां चला दी। गोलियां लगने से दुकान मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि ढिल्लो के रूप में हुई है। वहीं अब इस कत्ल की जिम्मेदारी सरहदी कसबा डेरे बाबा नानक के नजदीकी गांव मान के विदेश में रहने वाले शेरामान द्वारा ली गई है। शेरामान ने पोस्ट में लिखा है कि देर रात डेरा बाबा नानक में रवि करियाना स्टोर के मालिक रवि ढिल्लों का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं शेरा मान लेता हूं। पोस्ट में शेरामान ने कत्ल का दूसरा जिम्मेदार एसएचओ सतपाल को बताया है। शेरामान ने कहा कि आने वाले दिनों में जो एसएचओ का साथ देगा उसका भी यही अंजाम होगा।

    बता दें कि रवि ढिल्लों को कुछ समय पहले गैंगस्टर द्वारा रंगदारी की कॉल्स की गई थी, जिस पर उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मी भी दिए गए थे। लेकिन जब गोली की घटना हुई तो इस दौरान उनके साथ पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं थे। गोली लगने के बाद रवि ढिल्लों को परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। रवि ढिल्लो युवराज गार्डन के पास बटाला रोड पर दुकान करता है।

    घटना रवि ढिल्लों के घर के बाहर 9:15 मिनट के करीब हुई। जब रवि 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर के बाहर पहुंचा ही था, कि जब वह परिवार को दरवाजा खोलने के लिए बोल रहा था कि पीछे से अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घायल रवि को परिवार की तरफ अमृतसर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डेरा बाबा नाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना होने के बाद एसपी गुरप्रताप सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुखराज सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि डेरा बाबा नानक के एक करियाणा मालिक रवि ढिल्लो पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलियां चला दी गई, जिस पर रवि की मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। गौर होकि रवि को कुछ समय पहले रंगदारी की कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस की तरफ से उन्हें दो सुरक्षाकर्मी दे दिए गए थे। लेकिन जब यह घटना हुई तो उस दौरान पुलिस कर्मचारी उनके साथ मौजूद नहीं थे और रवि मंगलवार की रात दुकान बंद करके अकेले ही घर आ रहे थे।

  • Punjab News: व्यक्ति ने लगाए झूठे केस में फंसाने के आरोप, इंसाफ न मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने लगाए झूठे केस में फंसाने के आरोप, इंसाफ न मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में एक व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती झूठे केस में फंसाने और गैंगस्टर बनाने के आरोप लगाए है। व्यक्ति ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई रखी और प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। वीडियों में सचिन नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह एक आम इंसान है और किसी दुकान पर दिहाड़ी करके अपने घर का गुजारा कर रहा है। लेकिन पिछली दिनी वह एक शूज दुकान पर शूज देखने गया था, वहां से कीमत पूछकर वापिस आ रहा था। उसने बताया कि दुकानदार की ओर से झूठा आरोप लगाया कि उसने पिस्तौल निकालने की कोशिश की है। सचिन ने बताया कि उसने पैंट की पिछली जेब में मोबाइल रखा था वह उसे निकाल रहा था। जबरदस्ती उसे केस में फसाया जा रहा है और गैंगस्टर का नाम दिया जा रहा है। उसने बताया कि वह काफी दिनों से परेशान चल रहा है और उसे बदनाम किया जा रहा है। उसके घर पर छोटे-छोटे बच्चे, मां और अन्य पारिवारिक सदस्य भी परेशान है। सचिन ने प्रशासन से इस पूरे मामले में जांच की मांग की और तुरंत इंसाफ दिलाने की अपील कही है। सचिन ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं दिया गया तो वह कुछ जहरीली वस्तु खाकर मर जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
  • Punjab News: 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर बठिंडा के रेलवे स्टेशन के सामने हंडिया बाजार के पास एक ही रात में 5 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकानों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकानों के पिछले गेट तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

    इस घटना के कारण शहर वासियों में दहशत का माहौल है। चोरी हुई दुकानों में से एक दवाइयों की दुकान भी शामिल है, जहां चोरों ने नकदी और सामान के साथ-साथ सिरिंज भी चोरी की। हैरानी की बात यह है कि दुकान के कैमरों में यह फुटेज कैद हुई है कि चोरों ने वहीं पर बैठकर नशे के टीके भी लगाए। इससे इलाके में बढ़ रही नशा समस्या पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

     

  • मोटें चश्मों से परेशान है तो ये Foods खाएं, आंखों को मिलेगी राहत

    मोटें चश्मों से परेशान है तो ये Foods खाएं, आंखों को मिलेगी राहत

    हेल्थः पहले समय में उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होती थी और लोगों को चश्मा लगता था, लेकिन आजकल के दौर में कम उम्र में ही यहां तक कि बच्चों को भी मोटा चश्मा लग जाता है। आंखों के स्वास्थ्य को ठीक रखने में खानपान अहम भूमिका निभाता है। अगर अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको विटामिन-ए, विटामिन सी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का भी सेवन करना चाहिए।

    – गाजर और शकरकंद: गाजर और शकरकंद दोनों में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है जिसे शरीर विटामिन ए में परिवर्तित कर देता है. इसलिए इसका सेवन आंखों की रोशनी की कमजोरी में जरूर करना चाहिए।

    – पत्तेदार हरी सब्जियांः केल, पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैंथिन का अच्छा स्रोत होती हैं। ये आपकी आंखों के लिए एक प्राकृतिक सनब्लॉक का काम करती हैं जो उन्हें हानिकारक नीली रोशनी से बचाते हैं।

    – फैटी फिशः साल्मन, टूना, मैकेरल और बाकी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं जो रेटिना के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करती हैं। ओमेगा-3 उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन (एएमडी) की दिक्कत और आंखों की ड्राईनेस के रिस्क को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    खट्टे फलः संतरे, अंगूर, कीवी, नींबू और कीनू विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है और ओवरऑल आंखों की सेहत के लिए अच्छा है। विटामिन सी आंखों में हेल्दी ब्लड वेसल्स को बनाए रखने में मदद करता है और मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकता है।

  • Punjab News: घर के बाहर बैठे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर

    Punjab News: घर के बाहर बैठे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर

    अमृतसरः पुलिस थाना खिलचियां के अंतर्गत आने वाले गांव छज्जरवड्डी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान जुगराज सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छज्जरवड्डी का युवक जुगराज सिंह अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा था।

    इस दौरान 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए, जुगराज सिंह के घर के सामने खड़े होकर उससे बात की, फिर उसे गोली मारकर फरार हो गए। जाते हुए रास्ते में भी उन्होंने हवा में फायर किए। मिली जानकारी के अनुसार जुगराज सिंह के शरीर पर 7 गोलियां लगी हैं।

    गंभीर रूप से घायल जुगराज का इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। इस संबंध में एसएचओ अवतार सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में भूंकप, लगातार 2 बार दहली धरती

    Punjab के पड़ोसी राज्य में भूंकप, लगातार 2 बार दहली धरती

    चम्बाः पंजाब के साथ लगते पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के चम्बा में आज सुबह करीब एक घंटे में 2 बार भूकंप महसूस किया गया। चम्बा में तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर पहला भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई। वहीं दूसरा भूकंप 4 बजकर के 39 मिनट पर आया।

    यह पिछले भूकंप की तुलना में तेज था और इसकी तीव्रता 4.0 रही। इसके अलावा एक अन्‍य भूकंप पाकिस्‍तान में भी रिकॉर्ड किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बुधवार तड़के भूकंप आने की जानकारी दी है। केंद्र के मुताबिक, चंबा में पहला भूकंप 3 बजकर के 27 मिनट पर आया और इसकी गहराई जमीन की सतह से 20 किमी नीचे थी।

    इसके करीब एक घंटे बाद आए भूकंप का केंद्र भी चंबा ही रहा। यहां पर सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी नीचे रहा। वहीं दो बार लगातार आए भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह सुबह लोग घरों से बाहर आ गए।

  • पति का अजीब कारनामा, पत्नी को Actor Nora Fatehi जैसी बनाने के लिए करता था ये काम

    पति का अजीब कारनामा, पत्नी को Actor Nora Fatehi जैसी बनाने के लिए करता था ये काम

    गाजियाबादः एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति खिलाफ महिला थाने में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही जैसी दिखने और बनने के लिए मजबूर करता था। इसके लिए वह रोजाना तीन-तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दबाव डालता और जिस दिन वह इतना वर्कआउट नहीं करती तो उसे भूखा रखा जाता।

    महिला ने बताया कि उसका पति, जो कि एक सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर है, अक्सर उसे ताने मारता है। पति कहता कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है क्योंकि उसे तो बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी सुंदर और आकर्षक पत्नी मिल सकती थी।

    शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च में गाजियाबाद में हुई थी। शादी में गहने, महिंद्रा स्कॉर्पियो, 10 लाख कैश और अन्य सामान भी दिया। इसके बावजूद, विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने और अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला का कहना है कि पति और उसके परिजन लगातार जमीन, कैश और महंगे सामान की मांग करते थे। जब वह इन मांगों को पूरा करने से इनकार करती, तो उसे ताने दिए जाते और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ती। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अक्सर दूसरी महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देखता रहता था। जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करता और धमकिया भी देता था। महिला ने अपनी शिकायत में पति के अलावा सास, ससुर और ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Jalandhar News: बाबा सिद्ध सोढल मेले से पहले खुली निगम की पोल, तालाब बनी सड़कें, देखें Live

    Jalandhar News: बाबा सिद्ध सोढल मेले से पहले खुली निगम की पोल, तालाब बनी सड़कें, देखें Live

    नार्थ में तीनों अंडर ब्रिज में भरा पानी

    जालंधर, ENS: महागनर में आज सुबह 7.45 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान सुबह से हो रही बारिश ने नगर निगम के दावों की एक बार फिर से पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, बाबा सिद्ध सोढल का मेला इस साल 6 सितंबर को होने जा रहा है। लेकिन बाबा सिद्ध सोढल के मेले से पहले नगर निगम द्वारा की जाने वाली तैयारियों को लेकर पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। फाटक से लेकर बाबा सिद्ध सोढल मंदिर तक सड़क तालाब बनी हुई है। हालात यह हो गए हैकि कुछ लोगों के वाहन पानी में बंद हो गए। वहीं अंडर ब्रिज की बात करें तो वहां पर भी पानी भरा हुआ है। ऐसे में मेले को लेकर कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अगर मेले के आसपास दोबारा बरसात होती है तो वहां पर झूला लगाने वाले और फड़ी लगाकर सामान बेचने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से सड़क तालाब बनी हुई है, ऐसे में मेले के दौरान श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नार्थ में तीन अंडर ब्रिज बने हुए है, जहां फाटक बंद होने पर ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए लोग इन अंडर ब्रिज का सहारा लेते है, लेकिन बरसाती मौसम में हालात यह हो गए है कि तीनों अंडर ब्रिज, दोमोरिया पुल, इकहरी पुली और गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज पानी से भरे हुए है। ऐसे में एक ओर सोढल फाटक की सड़क पानी से लबालब है। जिससे राहगीरों को बरसाती मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • Jalandhar Phagwara Highway पर शूगर मिल-गोल्ड जिम सहित कई ठिकानों पर ED की रेड, देखें वीडियो

    Jalandhar Phagwara Highway पर शूगर मिल-गोल्ड जिम सहित कई ठिकानों पर ED की रेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित फगवाड़ा के पास वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम, और जर्नैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार सुबह फगवाड़ा में कार्रवाई करते हुए वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है।

    लंबे समय से मिल और इसके मालिक जर्नैल सिंह वाहिद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ईडी टीम ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली। बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं।

    कई वर्षों से किसान इस बकाये की अदायगी को लेकर विरोध जता चुके हैं। ईडी अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

     

     

  • कैंटर और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    कैंटर और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा सुबह करीब 3 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर हुआ, जब एक कैंटर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर इलाके के रहने वाले थे। ये लोग महेंद्रगढ़ में काम करते हैं और फसल कटाई के काम के सिलसिले में अपने परिवारों के साथ लौट रहे थे।

    पिकअप में कुल 37 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हादसा नीलौठी के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां सामने से आ रहे एक कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।

    हादसे के बाद सभी घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतकों के शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के असल कारणों की पड़ताल की जा रही है।