Blog

  • Punjab News: AAP PARTY में शामिल हुए BSP के पूर्व अध्यक्ष

    Punjab News: AAP PARTY में शामिल हुए BSP के पूर्व अध्यक्ष

    मोहालीः बसपा के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को हाल ही में पार्टी ने निष्कासित किया था। विधानसभा चुनाव में जसवीर सिंह गढ़ी ने फगवाड़ा में चुनाव लड़ा था। जिसके बाद आज सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की मौजूदगी में जसवीर सिंह गढ़ी आप पार्टी में शामिल हो गए।

    बता दें कि पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती ने पार्टी से जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने गढ़ी को पार्टी से हटाकर अवतार सिंह करीमपुरी को अध्यक्ष पद पर बिठाया था। गौर हो कि जसबीर सिंह गढ़ी साल 2019 से बसपा प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    उनकी अध्यक्षता में ही साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। इस चुनाव में पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन किया था। उनकी अध्यक्षता में ही BSP महासचिव नच्छतर पाल सिंह ने नवांशहर से जीत हासिल की थी। वहीं, उन्होंने खुद भी फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 31232 वोट (24.41%) लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

  • Jalandhar News: घर से निकलने से पहले हो जाए सावधान, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Jalandhar News: घर से निकलने से पहले हो जाए सावधान, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधर, ENS: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार यानी कल शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होकर एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटरगंज,गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माईं हींरा गेट, भगवान वाल्मीक गेट, पटेल चैक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौंक, बस्ती अड्डा चैक, भगवान वाल्मीक चौक (ज्योति चौक), रैणक बाजार, मिलाप चौक और गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन पर समाप्त होगा। इस नगर कीर्तन में भक्तों की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए, नगर कीर्तन को लेकर कल सुबह 09.00 बजे 3 बजे यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

    जारी की गई सूचि के अनुसार मदन फिलोर मिल चोंक, अलास्का चोंक, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन, सिंगल पुली दामोरिया ब्रिज, किशनपुरा चोंक/रेलवे गेट, दोआबा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौंक, कपूरथला चौंक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी.प्वाइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फूलावालां चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक, मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चोंक की ओर रूट डायवर्ट किया गया है।

    ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे 02/01/2025 को आयोजित विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर उपरोक्त निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के बजाय वैकल्पिक लिंक मार्गों का उपयोग करें। ऐसे में इन लिंक सड़कों का उपयोग करके ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

     

  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर Car हुई हादसे का शिकार, उड़े परखच्चे, 2 गंभीर घायल

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर Car हुई हादसे का शिकार, उड़े परखच्चे, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर : नए साल के शुरुआत में ही हादसों के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है। जहां सुबह जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव मनूकां के पास कार हादसा का शिकार हो गई। हादसे के दौरान एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के कारण यू.पी से कश्मीर जा रहे आल्टो कार सवार फलों के 2 व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान तारिक अहमद पुत्र अब्दुल्ला अहमद और रियाज अहमद दोनों निवासी कश्मीर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ।  जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार चालक के संतुलन बिगड़ने जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी।

    हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: चाइना डोर का कहर जारी, हादसे में फटी व्यक्ति की Jacket

    Punjab News: चाइना डोर का कहर जारी, हादसे में फटी व्यक्ति की Jacket

    लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा चाईना डोर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि पतंगों के त्यौहारी सीजन की शुरुआत होते ही फिर से सरेआम चाईना डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। प्रत्येक सीजन की तरह इस सीजन में चाईना डोर का आतंक देखने को मिल रहा है।

    जहां चाईना डोर के चलते हादसे होने की घटनाएं सामने आई है। एक हादसे में चाईन डोर कार के बम्पर को काटते हुए अंदर से निकल गई। गनीमत यह रही कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं अन्य मामले में चाइना डोर की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। घातक डोर बच्चे हाथों व गले में लग गई।

    इसी तरह बाइ पर व्यक्ति की दोनों बाजू पर चाईना डोर की चपेट में आ गई। इस दौरान घातक डोर से व्यक्ति जैकेट फट गई। इस घटना में भी गनीमत यह रही कि सर्दी के चलते व्यक्ति जैकेट सहित कपड़े पहने हुए थे, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके शहर में चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है।

  • Punjab News : एक किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : एक किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस लगातार नशा तस्करों को पकड़ने में लगी हुई है ताकि मोगा को नशा मुक्त जिला बनाया जा सके। इसी के तहत पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कि पहचान देशदीप सिंह और हरमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपीडी लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि देश दीप सिंह ओर हरमन दीप सिंह अपने मोटरसाइकिल नंबर P B-63 D-3684 पर अफीम बेचने का धंधा कर रहे है ओर इस समय कच्चा दोसांझ रोड पर ग्राहकों की तलाश कर रहे है।

    वही पुलिस ने तुरंत हरकत में आते ही गुप्त सूचना के अधार पर कच्चा दोसांझ रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोक कर जब तलाशी ली तो उनसे एक किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर, उसने नशा तस्करी में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेशकर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी कि यह अफीम कहां लेकर आते है और किसे बेचते है।

  • Punjab News: नए साल पर श्मशानघाट में संस्कार के दौरान गैस भट्टी में हुआ धमाका, 5 झुलसे

    Punjab News: नए साल पर श्मशानघाट में संस्कार के दौरान गैस भट्टी में हुआ धमाका, 5 झुलसे

    मोगाः पूरे देश में जहां आज नए साल का जश्न मनाया जा रहा हैं, वहीं जिले के गांव चिदा में खुशी उस वक्त गम में बदल गई, जब चिदा गांव के रहने वाले मास्टर सुखदेव सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान श्मशानघाट में सुखदेव का दाह संस्कार करने के दौरान वहां पर बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार संस्कार के दौरान गैस वाली भट्ठी में धमाका हो गया और इस धमाके से 5 लोग झुलस गए।

    लोगों का कहना है कि जैसे ही सुखदेव के शरीर को गैस वाली भट्ठी में डालकर आग लगाने की कोशिश की गई तो आग नहीं जली। जिसके बाद शरीर को बाहर निकालकर दोबारा गैस वाली भट्ठी में डाला गया और गैस वाली भट्ठी को चलाया गया, लेकिन फिर आग नहीं जली। इस दौरान अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। जिसके चलते दाह संस्कार के दौरान 5 लोग आग की चपेट में आ गए।

    घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि श्मशान घाट में खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास खड़े लोगों को दिखना बंद हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विस्फोट से भट्ठी की चिमनी की छत भी उड़ गई, जो करीब 15 से 20 फीट ऊंची है और उसकी ईंटें दूर-दूर तक बिखर गईं। इस घटना में 5 लोगों के चेहरे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

     

  • Punjab News: गायक Diljit Dosanjh के Live Show में उड़ी कानून की धज्जियां, शराब की बोतलें बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: गायक Diljit Dosanjh के Live Show में उड़ी कानून की धज्जियां, शराब की बोतलें बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में दलजीत दुसांझ के लाइव शो के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई। जहां शो में शराब को उत्साहित करने वाले गाने और शराबें चली। वहीं आज सुबह ग्राउंड में शराब की खाली बोतले दिखाई दी। वहीं इस मामले को लेकर पंडित राव धरेनवर ने कहा कि वह हाईकोर्ट का रूख करेंगे। दरअसल, 31 दिसंबर को पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का लाईव शो का आयोजन था।

    जहां हजारों की संख्या में दिलजीत को सुनने के लिए प्रशसंक ग्राउंड में पहुंचे थे। पंडित राव धरेनवर ने आरोप लगाए है कि दिलजीत दोसांझ ने शो में दिलजीत ने शो में शराब को उत्साहित करने वाले गीत गाकर हाईकोर्ट की अवेहलन की है। पंडित राव धरनेवर ने कहा कि 22 जनवरी 2019 को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया था।

    जिसमें कहा गया था कि लाइव शो के दौरान कोई भी गायक शराब को उत्साहित करने वाला गाना नहीं गा सकता, लेकिन पीएयू में शो के दौरान आवाज भी 75 डेसीमल से ज्यादा थी और मंच पर शराब को उत्साहित करने वाले गाने भी चल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना पुलिस कमिश्नर और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरपर्सन और डिप्टी डायरेक्टर ह्यूमन एंड चाइल्ड राइट को मंच पर शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन फिर भी हाईकोर्ट के नियमों की अवेहलना की गई।

    उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रूख करने को मजबूर है। जहां वह हाईकोर्ट में पंज तारा, पटियाला पैग और इसी तरह के अन्य गानों को यूट्यूब से हटाने का अनुरोध करेगा, जहां लाइव शो के दौरान शराब को उत्साहित करने वाले गाने गाए गए थे, वहीं मैदान में सुबह शराब की खाली बोतले, सोडे की बोतलें सुबह दिखाई दीं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

  • अटल बिहारी बाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा बीबीए विभाग के 35 छात्रों का औद्योगिक क्षेत्र दौरा

    अटल बिहारी बाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा बीबीए विभाग के 35 छात्रों का औद्योगिक क्षेत्र दौरा

    ऊना सुशील पंडित: अटल बिहारी बाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा के बीबीए विभाग के 35 छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने एक दिवसीय औद्योगिक क्षेत्र के दौरे के लिए अपनी शुभकामना देकर रवाना किया।  बीबीए , बीसीए के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर रेखा शर्मा ने बताया कि यह दौरा छात्रों को उद्योगों की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस दौरे के दौरान, छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल स्थित दो प्रमुख उद्योगों – मिसेज बेक्टर फूड्स (क्रीमिका) और जुपिटर मल्टीफूड्स प्रोसेसर्स (हिम्पा) का दौरा किया।

    सबसे पहले, छात्रों ने सुबह 11:00 बजे मिसेज बेक्टर फूड्स का दौरा किया, जहां उन्हें खाद्य निर्माण प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद, दोपहर 12:30 बजे, छात्रों ने जुपिटर मल्टीफूड्स प्रोसेसर्स का दौरा किया, जहां यूनिट के मालिक रोहित वर्मा ने छात्रों को उत्पाद पैकेजिंग और वितरण से संबंधित तकनीकों को समझाया। दौरे के दौरान, छात्रों का नेतृत्व बीबीए विभाग की प्रोफेसर रंजना देवी और राजेंद्र सिंह ने किया।

    यहां छात्रों  ने को एक्सपर्ट ने उद्योगों की विभिन्न प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया और उनके सवालों का उत्तर दिया, जिससे छात्रों को व्यावसायिक दुनिया के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त हुई। यह दौरा छात्रों के शैक्षिक और पेशेवर विकास में सहायक सिद्ध हुआ और उन्हें व्यावसायिक जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

  • धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में स्वामी ओंकारानंद की पुण्यतिथि पर कमेटी ने साधु संतों को बांटे गर्म कपड़े

    धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में स्वामी ओंकारानंद की पुण्यतिथि पर कमेटी ने साधु संतों को बांटे गर्म कपड़े

    सदाशिव मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का बन चुका है केंद्र, मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए होती है विशेष व्यवस्था

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तरी भारत में प्रसिद्ध ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में श्री श्री 1008 स्वामी ओंकारानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर मंदिर में विशाल कार्यक्रम किया गया।  स्वामी जी की पूजा अर्चना करने के बाद सैकंडों की संख्या में आए मंदिर परिसर में सभी साधू संतों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा द्वारा गर्म कपड़े और दान दक्षिणा दी गई। सभी को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि श्री श्री 1008 स्वामी ओंकारानंद जिरह सदाशिव मंदिर के संस्थापक रहे हैं, उनके आशीर्वाद से आज सदाशिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगता है। शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में हर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्था रहती है।

    सदाशिव मंदिर अब न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी प्रसिद्ध है। तलमेहड़ा के गांव बही में स्थित यह प्राचीन मंदिर भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।सदाशिव मंदिर में शिवरात्रि, सावन मास के मेले,श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद विशाल दंगल  का आयोजन होता है। इस दिन हजारों श्रद्धालु यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

          मंदिर परिसर के साथ प्राकृतिक सुंदरता 

    बंगाणा के रामगढ़ धार के ऊंचे टीले पर स्थित सदाशिव मंदिर अपनी सुंदरता पर चार चांद लगाता है। मंदिर के चारों ओर ऊंचे पहाड़  ओर प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण इसकी विशेषता है। तलमेहड़ा गांव की शांत पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर ध्यान और योग के लिए आदर्श स्थान माना जाता है।  मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क बनाई गई हैं, और कमेटी द्वारा मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके अलावा, यहां रहने के लिए धर्मशालाओं का निर्माण किया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है। ओर हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।

           सदाशिव मंदिर में सुबह शाम आरती पूजा के लिए विशेष पुजारियों की व्यवस्था,

    बंगाणा के सदाशिव महादेव मंदिर उन सभी लोगों के लिए खुला है, जो भगवान शिव के दर्शन और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं। यदि आप भी आध्यात्मिक शांति और ऐतिहासिक धरोहर का आनंद लेना चाहते हैं, तो बंगाणा मुख्यालय से 18 किमी की दूरी तय करके तलमेहड़ा गांव पहुंचकर मंदिर में सीधा पहुंच सकते हैं। क्योंकि सदाशिव महादेव मंदिर, श्रद्धा और भक्ति का एक ऐसा स्थान है, जहां आने वाले हर भक्त को ईश्वरीय आशीर्वाद और आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

  • विशेष बच्चों ने डीसी को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

    विशेष बच्चों ने डीसी को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

    ऊनासुशील पंडित: साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ केयर टेकर और शिक्षक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने उपायुक्त को अपने हस्तनिर्मित बधाई कार्ड भेंट किए।

    उपायुक्त ने इस स्नेहिल व्यवहार के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की उनके समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज का सबसे कीमती संसाधन हैं और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से समाज में योगदान दे सकें।

    बच्चों ने इसके बाद अन्य कार्यालयों में जाकर भी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।