Blog

  • पंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, नशे में धुत युवक घुसा गुरुद्वारा साहिब में

     बठिंडा : बुधवार शाम 5:30 बजे प्रीतनगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति शराब पीकर घुस आया। ग्रंथी और संगत ने युवक को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद बाहर निकालकर पुलिस को बुलाया। लोगों ने आरोप लगाया कि युवक ने शराब पी थी और बेअदबी करने की मंशा से गुरुद्वारे में दाखिल हुआ था। संगत ने त्रिपड़ी मेन चौक पर प्रदर्शन कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और बेअदबी की धारा के तहत केस दर्ज करने को कहा। एसपीसिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    युवक की पिटाई करते लोगों और प्रदर्शन करने वालों की वीडियो वायरल हो रही है। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि लोगों के मुताबिक युवक गुरुद्वारे में शराब पीकर दाखिल हुआ था। जिसे हिरासत में लिया गया है। अभी किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारे में गया था।

  • पंजाबः सुबह-सुबह गोदाम में आग लगने से सिलेंडर हुए ब्लास्ट, मचा हड़ंकप, देखे वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड संधू कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में आज सुबह धागे के गोदाम आग लगी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 सिलेंडर ब्लास्ट हुए है। जिसके बाद धमाके की आवाज से इलाकानिवासियों में दहशत पाई गई। आग लगने की सूचना के दौरान तुरंत गोदाम से लोगों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

    स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिख रही है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि घटना की सूचना मिलते ही सुंदर नगर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 3 गाड़िया मौके पहुंची। इस दौरान आग ज्याद होने के चलते दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत आस पास के घरों को खाली करवाया। इस भीषण आग में गोदाम का सामान जलकर राख हो गया। 

  • पंजाब : नशें में धुत पुलिसकर्मी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ केंद्र सरकार हिट एंड रन कानून पारित कर रही है और ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर इसका विरोध कर रहे है। ड्राइवरों का तर्क था कि अगर दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके पर रुका रहा तो राहगीर उसके साथ मारपीट कर सकते है। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर के बटाला रोड पर देखने को मिला, जहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने चार मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।जिससे 2 युवक भी घायल हो गए और जब कार में सवार पुलिसकर्मी रुका तो मौके पर मौजूद लोगों ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी की बुरी तरह से पिटाई भी कर दी। जिसके बाद पास के पुलिस स्टेशन के कुछ कर्मचारी मौके पर आ गए।

    कार चला रहे पुलिसकर्मी की जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी शराब पीये हुए था और तेज रफ्तार में आकर 4 मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 युवक भी घायल हो गए है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों का कहना है कि पुलिसकर्मी नशे में था जिसके कारण कार उसकी कार मोटरसाइकिलों से टकरा गई।हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन जिन युवकों की मोटरसाइकिलें कार से टकराईं है, अब उन्हें न्याय मिलेगाष पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है।

  • सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    किश्तवाड़: जम्‍मू-कश्‍मीर का किश्‍तवाड़ वीरवार की सुबह भूकंप के झटकों से हिल गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप देर रात 12.38 बजे आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ के पास था। भूकंप 33.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.67 डिग्री देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। कड़कड़ाती ठंड में घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। बता दें कि कश्‍मीर में इस समय जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

  • पंजाब : चाइना डोर पर पुलिस का एक्शन, भारी मात्रा में गुट्टू बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : लोहड़ी पर्व ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों प्रतिबंधित चाइना डोर का कारोबार बढ़ रहा है। चोरी-छिपे गट्‌टू धड़ल्ले से बिक रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी बाजार में चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। जहां चाइना डोर लोगों और पशु पक्षियों को घायल कर रहा है। वही चाइना डोर ने कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट की ओर से 105 गुट्टू चाइना डोर के बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि एसएसपी अश्विनी गोटियाल के निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिबंधित चाइना डोर की

    बिक्री को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पैक्टर सुखराज सिंह एसएचओ सिविल लाइन के आदेश पर उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर उमरपुरा चौक स्थित एक दुकानदार के घर के अंदर से 105 गट्टू चाइना डोर बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर  धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाबः विवादों में घिरी सैंट्रल जेल, कैदी मना रहे बर्थडे पार्टी का जश्न

    लुधियाना: पंजाब की जेलों मेें प्रतिबंधित सामान या बंदियों में पार्टियां होने पर सरकार द्वारा भले ही रोक लगाई गई है। लेकिन उसके बावजूद सैंट्रल जेल आए दिन विवादों में घिरती रही है। वहीं अब सैंट्रल जेल एक बार फिर से विवादों में आ गई है। वहीं सोशल मीडिया पर जेल की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें जेल के बैरक में बैठे बंदी हैपी बर्थडे कहते दिख रहे हैं और गिलास टकराकर चियर्स करते भी दिखे। इस वायरल वीडियो के बाद यह चर्चा छिड़ गई है। कि राज्य सरकार और जेल मंत्रालय की जवाबदेही कहां टिकी है। जो सैंट्रल जेल से इस तरह की पार्टियों की वीडियो वायरल हो रही है। अगर वीडियो वायरल हुई है तो शेयर भी इंटरनैट से हुई है। जो जेल में ही किसी बंदी के पास चलता हो सकता है।

    वीडियो देखकर पता चलता है। इसे जेल की एक बैरक में ही बनाया गया है और इसके वायरल होने के बाद जेल प्रशासन भी सोच में पड़ गया। इस पर रोक कैसे लगेगी। और हालात देखकर सुरक्षा एजैंसियां भी बेबस दिख रही हैं। अब देखना होगा कि जेल के अधिकारी ऐसे आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचते है। जो जेल जैसे अति संवेदनशील केन्द्रों से भी पार्टियां होने की वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो के बाद जेल प्रशासन की नींद खुली है। सैंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जबकि अधिकारी जेल की सुरक्षा को लेकर लगातार दावे कर रहे हैं कि मोबाइल फोन और अन्य सामग्री किसी भी स्थिति में अंदर ले जाना नामुमकिन है। जेल प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलता सैंट्रल जेल का वीडियो वायरल हुआ है।

    जिस वीडियो में जेल में बंद बंदी खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। वहीं अधिकारी समय समय पर दावा करते है कि जेल की सुरक्षा में इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसके बावजूद यहां मोबाइल, नशीलें पदार्थ, मोबाइल सिम व आपत्तिजनक वस्तुएं लगातार मिल रही हैं। दूसरी ओर इस मामले को लेकर बलबीर सिंह डिप्टी सुपरिटैंडैंट, सैंट्रल जेल का कहना है कि वायरल हो रहा वीडियों बर्थडे पार्टी की है जिसमें बंदी जश्र मना रहे थे। जब सूचना मिली तो अधिकारी मौके पर गए तो जिस बंदी की बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था और जिस मोबाईल से वीडियों बनाई गई थी उस मोबाईल को बंदी ने तोड़ दिया। कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को भेज दिया गया है। बाकी अन्य बंदियों पर जेल मैन्यूअल अनुसार कार्रवाई कर दी गई है। ।

  • पंजाबः आतंकी गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया का एक्शन 

    पंजाबः आतंकी गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया का एक्शन 

    चंडीगढ़ः भारत सरकार ने नए साल के पहले दिन कुख्‍यात गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा एक्‍शन लेते हुए लारेंस बिश्नोई के फरार साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया था। वहीं मोस्ट वांटेड गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया फेसबुक ने भी एक्शन ले लिया है। दरअसल, फेसबुक अनुसार गोल्डी का अकाउंट अब खुफिया एजेंसियों के अलर्ट पर हैं। फेसबुक से भी गोल्डी बराड़ के पेज हटाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति फेसबुक पर अब आतंकी को सर्च करेगा तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों के पास उसका अलर्ट पहुंच जाएगा।

    गोल्डी बराड़ का नाम सर्च करते ही फेसबुक द्वारा अलर्ट किया जा रहा है कि-यह व्यक्ति कई खतरनाक एसोशिएट संगठनों के साथ जुड़ा है। इसलिए फेसबुक इसे सर्च करने की मंजूरी नहीं देता। उसके फेसबुक अकाउंट पर यह भी लिखा है कि यह व्यक्ति हेट आपराधिक एक्टिविटी का है। यदि कोई व्यक्ति हेट स्पीच जैसा कंटेंट पोस्ट करेगा तो उसका खाता भी तुरंत फेसबुक से हटा दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर आतंकियों के खिलाफ ये बड़ा एक्शन है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था। अब केंद्र सरकार की कार्रवाई के बाद फिर गोल्डी चर्चा में है।

  • पंजाबः सड़क किनारे से युवती का श’व बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रीन लैंड स्कूल के पास गांव भोरा कट में देर रात सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवती का शव पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक युवती की पहचान सिम्पी निवासी सलेम टाबरी के तौर पर हुई है। पता चला है कि सिम्पी 1 दिन से लापता थी और परिवार के सदस्य उसकी तलाश में लगे थे। आस-पास के लोगों ने परिजनों को बताया कि एक युवती का शव सड़क किनारे पुलिस को मिला है। परिवार के सदस्य इस पर सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

    घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चैक करने में पुलिस जुट गई है ताकि पता चल सके कि असल में युवती को किसी अज्ञात वाहन ने फेट मारी है या किसी व्यक्ति ने उस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि परिवार से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह घर से चली गई थी। सिम्पी दिमागी रूप से भी ठीक नहीं थी। युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • आजादी के 75 साल बाद इन गांवों में पहुंची बिजली

    नई दिल्ली : देश को आजादी मिले हुए 75 साल हो गए है। लेकिन अभी भी दूर-दराज के कई ऐसे गांव है। जहां अबतक बिजली नहीं पहुंची है. जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में LoC के पास ऐसे ही दो गांवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई है  एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिला के केरन इलाके में कुंडियां और पतरू गांव में 75 साल में पहली बार बिजली पहुंची है यहां रहने वाले लोगों ने पहली बार बिजली का अनुभव महसूस किया है उन्होंने बताया कि समृद्ध सीमा योजना के तहत स्थापित किए गए 250-KV के  दो सब स्टेशनों का उद्घाटन कश्मीर मंडलायुक्त वीके भिदुरी ने किया है  

    गांव के लोगों ने LG मनोज सिन्हा का जताया आभार

    प्रवक्ता ने कहा इन गांवों में रहने वाले लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुशासन के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने देश से अलग-थलग पड़े समुदायों में ग्रिड कनेक्टिविटी पहुंचाई उन्होंने बताया, जैसी ही उनके घर बिजली की रोशनी से जगमगाए, वातावरण खुशी और उल्लास से भर गया, जो कई दशकों का लंबा इंतजार खत्म होने का प्रतीक था। 

  • पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट हुई जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, यानी की कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर देने वालें स्टूडेंट्स की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जो भी बच्चे इस साल बोर्ड के पेपर दे रहें हैं, वह स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।  

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की समय सारिणी जारी

    कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च 2024 को समाप्त होगी। 
    वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। 
    कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च, 2024 तक कराइ जाएंगी। 
    कक्षा 8वीं की परीक्षा 7, 11, 12, 15, 16, 18, 20, 21 और 27 मार्च, 2024 तक होगी।
    इस परीक्षाओं को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

    ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा का टाइम टेबल

    सबसे पहले आपको PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। 
    होमपेज पर दिख रहे PSEB बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट लिंक पर टैप करना होगा।
    इसके बाद एक PDF File खुल कर सामने आएगी, जिसमें आपको परीक्षार्थियों के परीक्षा की डेट को खोजना होगा।
    तारीखें मिलने के बाद आप उस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। चाहे तो अपनी सहूलियत के लिए उसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं। 
    इससे अधिक जानकारी के लिए आप PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।