Blog

  • पंजाबः केबिनेट मंत्री के खिलाफ बसपा ने इस उम्‍मीदवार का किया ऐलान

    संगरूरः पंजाब के संगरूर संसदीय क्षेत्र में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब ने स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर से उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशानुसार पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय संयोजक बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती ले रही हैं।

    बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि डॉ. मक्खन सिंह बामसेफ के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े थे और बसपा पंजाब के वर्तमान महासचिव हैं। गढ़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में दलित उपमुख्यमंत्री न बनाने का बदला बसपा का दलित चेहरा उम्मीदवार लेगा। संगरूर लोकसभा क्षेत्र में मजदूरों, गरीबों, दलितों और दबे-कुचले लोगों की एक बड़ी आबादी है, जो पूंजीवाद और जातिवाद के तहत जुल्म और अत्याचार के शिकार हैं।

    इस वर्ग की लड़ाई बहुजन समाज पार्टी लोकसभा प्रत्याशी डॉ. मक्खन सिंह के माध्यम से लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर ने कहा कि दलित समाज के चेहरे डा. मक्खन सिंह को प्रत्याशी बनाना बसपा हाईकमान का दूरदर्शी निर्णय है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी बसपा विधायक डा. नछत्तर पाल, पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैणी, प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर, प्रदेश सचिव दर्शन सिंह झलूर, मास्टर अमरजीत झलूर, गुरलाल सेला आदि उपस्थित थे।

  • पंजाबः अकाली दल के नेता ने CM और संजय सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्य सभा मेंबर संजय सिंह के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गई है। अकाली दल का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का उपयोग चुनाव के लिए किया जा रहा है। SAD के लीगल विंग के हेड एडवोकेट व प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर की तरफ से शिकायत दी गई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सीएम की सरकारी रिहायश का गलत प्रयोग किया जा रहा है।

    सीएम भगवंत मान और संजय सिंह की तरफ से वहां पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रियों, विधायकों और उम्मीदवारों की मीटिंग की जा रही है। यह सीधे ही चुनावी आचार संहिता उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंधी कुछ वीडियो भी आयोग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • पंजाबः वारदात को अंजाम देकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः नंगल में लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आज एक बार फिर से नंगल में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन इस बार लुटेरे कार में सवार होकर आए और बुजुर्ग महिला की बांहों से दो सोने की चूड़ियां उतारकर फरार हो गए। नंगल शहर में लगातार तीसरे दिन हुई लूटपाट से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। इस लूट की घटना को लेकर कई जगहों के सीसीटीवी चेक किए गए हैं, जिनमें से कई सीसीटीवी पुलिस के हाथ लग गए हैं। बुजुर्ग महिला के मुताबिक, सुबह जब वह अपने घर के सामने टहल रही थी तो उनके सामने दो कारें आईं, जिनमें से एक कार आगे चली गई। जबकि दूसरी कार उस महिला के पास आकर रूकी।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस दौरान कार की अगली सीट पर बैठा व्यक्ति उससे बातचीत करने लग जाता है और उनके पीछे की सीट पर एक महिला बैठी हुई थी, जो कि उससे गाड़ी से उतरकर मिलने लगती है और कहती है कि आपने हमें पहचाना नहीं। कार सवार महिला कहती है कि लेकिन उसने आपको पहचान लिया है। इतना कहकर वह महिला को जफ्फी डाल लेती है और दोबारा कार में बैठ जाती है। उसके बाद वह सभी बुजुर्ग महिला से कहते है कि आप हमारे लिए अपने घर से पानी ले आओ, हमें पानी पीना है लेकिन हम अंदर नहीं आना चाहते। आगे कहते है कि हमें यहीं बैठकर पानी पीना है, हमें आगे जाना है  हम जल्दी में हैं। यह सुनकर बुजुर्ग महिला पानी लेने के लिए अपने घर की ओर मुड़ती है और अपने गेट तक पहुंचती है, लुटेरे गाड़ी स्टार्ट करके भाग जाते हैं और लुटेरे भाग जाते हैं। बुजुर्ग महिला के मुताबिक 10 मिनट बाद जब वह घर के अंदर आती है तो देखती है कि उसके हाथ से 2 सोने की चूड़ियां गायब हैं और जब वह बाहर आती है तो दोबारा देखती है और चिल्लाने लगती है, तब तक लुटेरे फरार हो चुके होते हैं।

    जिसके बाद वृद्ध महिला अपने बेटे को फोन करती है और उसे वहां बुलाती है, जिसके बाद वह पुलिस स्टेशन जाकर पूरी घटना की शिकायत देती है। उनके मुताबिक पुलिस ने भी वहां आकर जायजा लिया गया। इस संबंध में जब SHO नंगल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस लूट की घटना को लेकर हमारी पार्टी ने कई जगहों के सीसीटीवी चेक किए हैं। जिनमें से काफी सीसीटीवी हमें मिल गए हैं और उसके आधार पर हम जल्द ही इन लूट की वारदातों को पकड़ लेंगे। पुलिस ने नंगल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से मेल-मिलाप न करें, अगर कोई ऐसा अनजान व्यक्ति आपके पास आता है जिस पर आपको संदेह हो तो आप तुरंत पुलिस को सूचित कर सकते हैं।

  • पंजाबः अदानी सेलो प्लांट के बाहर किसानो का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    मोगाः गांव डगरू के पास बने अदानी सेलो प्लांट के बाहर संयुक्त किसान मोर्चे के बेनर तले भारती किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों की गिनती में महिलाओं सहित किसान इकट्ठे हुए। वहीं जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा के सरकार मंडियों को बंद करवाना चाहती है और जो गेहूं की खरीद है प्राइवेट हाथों में सौंपना चाहती है। किसानों का कहना है कि ऐसे में मंडी में काम करने वाले मजदूर, ट्रक ड्राइवर, पल्लेदार के इलावा लाखों लोग बे-रोजगार हो जाएंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वहीं पंजाब सरकार 26 नए सेलो प्लांट खोलने जा रही है जो सभी कॉपरेटिव घरानों के हाथों में होंगे। जिसका आज उनके द्वारा विरोध किया जा है। किसानों ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि सभी सेलो प्लांट को वह खुद संभाले। जिससे किसानो के साथ-साथ दूसरे लोग भी अपना जीवन सही तरीके से चला सके। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी ना की तो उनकी ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा। वहीं किसानो ने अपील की है कि कोई भी सेलो प्लांटों में गेहूं लेकर ना जाए।

  • पंजाबः IAS अधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर CM का आया बयान

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों से पहले आज अकाली को दल बड़ा झटके देते हुए भाजपा ने पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर और उनके बेटे को पार्टी में शामिल किया है। वहीं IAS अधिकारी परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के कुछ समय बाद सीएम मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने ट्विट के जरिये बताया कि परमपाल कौर का आईएएस पद से दिया इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ” बीबा जी जितनी जल्दी IAS बनने की थी, छोड़ने के लिए कुछ तौर तरीके है। कृप्या करके इस्तीफा देने के तरीके समझे, नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।”

  • पंजाबः अब पूर्व DGP शुरू कर सकते है राजनीति सफर

    BJP से हो सकते हैं उम्मीदवार, मंत्री सोम प्रकाश की कट सकती है टिकट

    होशियारपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं एक और नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर लगे हुए है। दूसरी ओर IAS अफसर पद से इस्तीफा देकर राजनीति में सफर शुरू करने की होड़ में लगे हुए है। हाल ही में IAS  पद छोड़कर परमपाल कौर मलूका भाजपा में शामिल हुई है और कहा जा रहा है कि वह बठिंडा से चुनाव लड़ सकती है। वहीं अब राज्य के पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता भी राजनीति में आने की तैयारी में है। उनके बीजेपी में शामिल होने और होशियारपुर (रिजर्व) सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

    हालांकि पार्टी के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में कई नामी लोग पार्टी ज्वाइन करेंगे। सहोता 1988 बैच के IPS अधिकारी है। सितंबर 2022 में उनकी रिटायरमेंट हुई थी। वह होशियारपुर जिले के दसूहा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। वह मजहबी सिख वाल्मीकि समुदाय से हैं। जिसकी दोआबा में अच्छी खासी उपस्थिति है। 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को तीन महीने के लिए सीएम बनाया था। उस समय सहोता को कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया गया था।

    होशियारपुर लोकसभा सीट से मौजूदा समय केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सांसद हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान की तरफ से घोषित पहली सूची में सोम प्रकाश के नाम को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में सोमप्रकाश की टिकट कट सकती है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी इस सीट पर उम्मीदवार के नामों पर मंथन में जुटी हुई है और इस सीट के लिए सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के नाम पर विचार किया जा रहा है। पंजाब भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनके पीछे अपना समर्थन दे रहा है। जहां तक सहोता के परिवार का संबंध है तो करीब दो दशक पहले दसूहा से BSP की टिकट पर उनके पिता लोकसभा चुनाव लड़े थे। मीडिया से बातचीत में सहोता ने कहा कि उन्हें अभी तक भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने राजनीति में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा मैं अपने मूल स्थान पर हमेशा सक्रिय रहा हूं क्योंकि मेरा परिवार अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

  • पंजाबः भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और अमृतसर में राजनीति पूरी तरह से गर्म है। इस मौके पर आज अमृतसर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने कार्यकत्ताओं से साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। तरनजीत सिंह संधू ने पत्रकारों को कहा कि उनका पूरा ध्यान अमृतसर के विकास पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो पार्टी नेतृत्व कर रही है उसके नेता खुद रिश्वतखोरी में लिप्त हैं और पंजाब में रिश्वतखोरी एक बड़ा मुद्दा है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में पंजाब में आप पार्टी की सरकार है और यहां नशा, कानून व्यवस्था और रिश्वतखोरी एक बड़े मुद्दे है। संधू ने कहा कि पंजाब के लोगों की छोटी-छोटी मांगे अभी भी लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संधू ने कहा कि आज के समय अमृतसर में किसी भी गली में जाकर देख लीजिए, हालात वैसे ही बने हुए है, जैसे पहले थे। संधू ने कहा कि शहर के सासंद ने भी 7 सालों में कोई बड़ा काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि किसानों की आय बढ़े। उन्होंने कहा कि किसानों के एमएसपी मुद्दे सहित अन्य मुद्दों को लेकर वह हाईकमान से बात करेंगे। 

  • जालंधर के बाद इस सीट पर फंसा पेच, कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मैदान में उतर सकते है सुखपाल खैरा

    संगरूरः लोकसभा क्षेत्र जालंधर के बाद अब संगरूर सीट भी राजनीतिक दलों के लिए मूछ का सवाल बन गई है। खासकर आम आदमी पार्टी के लिए संगरूर सीट जीतना बड़ी चुनौती बन गई है। क्योंकि संगरूर सीट पंजाब में आम आदमी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। संगरूर सीट पर चुनौती इसलिए खड़ी हुई क्योंकि आम आदमी पार्टी पहले ही उपचुनाव में यह सीट हार गई थी और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी। अब लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और राजनीतिक दलों की नजर भी संगरूर सीट पर है।

    वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनी जालंधर रैली में कहा था कि आम आदमी पार्टी संगरूर और जालंधर सीट जीतने की कोशिश करेगी। लेकिन अब ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी भी अपने दिग्गज नेता सुखपाल खैरा को संगरूर से उम्मीदवार बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर से मैदान में उतार सकती है। इस सीट पर लगभग खैरा के नाम की ही चर्चा है।

    सुखपाल खैरा का प्लस प्वाइंट यह भी रहने वाला है कि मान सरकार ने 2015 में ड्रग्स केस खोला था, अब मान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि हम इस केस को आगे नहीं बढ़ाएंगे। अगर खैरा संगरूर से चुनाव लड़ते हैं तो सुखपाल खैरा इसी मुद्दे पर फोकस कर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। वहीं अकाली दल के लिए भी ये सीट काफी अहम है। अकाली दल यहां से परमिंदर सिंह ढींडसा को मैदान में उतार सकता है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है। वहीं मीत हेयर कैबिनेट का चेहरा होने के नाते मतदाताओं को आकर्षित कर सकते हैं।

  • पंजाबः बेअंत सिंह के बेटे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, इस सीट पर होगी कांटे की टक्कर

    फरीदकोट: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गोलियां चलाने वाले बेअंत सिंह के बेटे ने अब लोकसभा चुनाव 2024 में उतरने का फैसला किया है। बेअंत सिंह के बेटे सर्बजीत सिंह खालसा ने स्टार उम्मीदवारों की सीट बन चुके फरीदकोट (SC) से आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस चुनावी मैदान में अभी तक आम आदमी पार्टी के कर्मजीत सिंह अनमोल और BJP ने हंस राज हंस को उतारा जा चुका है। ये पहली बार नहीं है जब सर्बजीत सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं। सर्बजीत सिंह ने अपना राजनीतिक करियर 2004 से शुरू किया था।

    2004 में वे पहली बार बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें 1,13,490 वोट मिले थे। उन्होंने 2007 में बरनाला की भदौड़ सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। तब उन्हें मात्र 15,702 वोट पड़ी थी। सर्बजीत सिंह की मां व बेअंत सिंह की पत्नी बिमल कौर ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के देहांत के बाद 1989 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने रोपड़ से चुनाव लड़ा था। उन्हें इस दौरान 4,24,101 वोट पड़े थे और वे सांसद बन संसद में पहुंची थी। वहीं, बेअंत सिंह के पिता ने भी 1989 में बठिंडा से चुनाव लड़ा था और वे 3,16,979 वोटों के साथ सांसद बने थे।

    कांग्रेस के स्टार सांसद मुहम्मद सादिक इस सीट से सांसद हैं। जिसके बाद इस साल AAP ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के हास्य कलाकार और सीएम भगवंत मान के करीबी कर्मजीत अनमोल को टिकट दिया है। वहीं पंजाब से चुनाव हारने के बाद दिल्ली से सांसद बन चुके हंस राज हंस को इस साल भाजपा ने फरीदकोट से टिकट दिया है। कांग्रेस की टिकट इस साल दोबारा से मुहम्मद सादिक को मिलने का अनुमान है।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और बहू बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

    बठिंडा: पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद को छोड़ कर अपनी पत्नी परमपाल कौर मलूका सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद से काफी खफा चल रहे थे। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में शिअद द्वारा उनको रामपुरा फूल से टिकट नहीं दिया गया। पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी शिअद से काफी खफा रहे थे। क्योंकि पहले शिअद द्वारा उनको मौड़ हल्के का इंचार्ज लगा दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इसके चलते उन्होंने मौड़ में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी। लेकिन चुनाव के समय उनको रामपुरा से ही टिकट दिया गया। जबकि वह खुद के लिए मौड़ से तो बेटे गुरप्रीत मलूका के लिए रामपुरा फूल से टिकट मांग रहे थे। लेकिन शिअद ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में तो वे शिअद के साथ रहे लेकिन अब लोकसभा चुनाव में वे शिअद प्रधान से नहीं माने। हालांकि सुखबीर सिंह बादल द्वारा उनको मनाने की कोफी कोशिशें की गई थी। लेकिन उनको मना नहीं पाए। इस संबंध में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि अज्जकल दे जवाक केहड़ा मन्नदे ने जी। मैं तां ओहनां नूं केहा सी कि रहन दियो की करोंगे जा के। चलो ओहनां दी मर्जी ऐ।