Blog

  • पंजाबः उप-तहसील में आप विधायक की रेड, रिश्वत लेते पटवारी-नंबरदार काबू, देखें वीडियो

    माछीवाड़ा साहिब : पंजाब में आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। इसी के तहत कई अधिकारियों को काबू किया जा चुका है। वहीं आज आप विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने अचानक माछीवाड़ा उप-तहसील में रेड की। इस दौरान उप-तहसील के कर्मियों में हड़कंप मच गया। आप विधायक द्वारा दी गई इस दबिश के दौरान पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक दयालपुरा ने बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गया तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपए की रिश्वत मांगी और सौदा 2500 रुपए में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के ध्यान में लाया, जिन्होंने रिश्वत के 2500 रुपए के नोटों की फोटो स्टेट निकलवाकर अपने पास रख ली और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गया। जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था। नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी।

    इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह और थाना प्रमुख संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और नंबरदार  को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी समराला ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पटवारी के पास जाने वाली रिश्वत की रकम लेने वाले नंबरदार गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है, उसने पटवारी के कहने पर तेजविंदर सिंह से 2500 रुपए लिए थे। उसने कहा कि इस मामले में पुलिस जो भी पूछताछ करेगी वह उसका सहयोग करेगा क्योंकि इस रिश्वत के पैसे से उसका कोई लेन-देन नहीं है। हलका विधायक दयालपुरा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने लोगों से वादा किया था कि वे सरकारी दफ्तरों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे और आज उन्होंने माछीवाड़ा उपतहसील में नंबरदार को पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों को सहयोग करना चाहिए कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो तुरंत मामला उनके ध्यान में लाएं। विधायक दयालपुरा ने रिश्वतखोरी का मामला सामने लाने के लिए शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह की सराहना की और लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएंगे तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा।

  • पंजाब : भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर कसे तंज, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के ऊपर बड़े सवाल खड़े किए। 1 नवंबर को होने वाली डिबेट को लेकर उन्होंने कहा है उन्होंने प्रशासन से बातचीत की, यह उन्होंने एक लिस्ट भी तैयार की है। लेकिन प्रशासन ने इस पर कुछ भी बोलने से हाथ खड़े कर दिए है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया की टीम भी दिल्ली से स्पेशल तौर पर बुलाई गई है। सुनील जाखड़ ने कहा कि जब बहस भगवंत मान ने अपने तरीके से ही करनी है मीडिया भी उनका होगा और एंकर भी उनके होंगे, तो वह हमारे से क्या बहस करेंगे। इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने यह भी कहा कि हमारा स्टैंड पानी को लेकर बिल्कुल साफ है।

    पंजाब के पास एक बूंद भी पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अबोहर इलाके में 1000 फीट तक पानी नहीं है,  ऐसे में पानी दूसरे राज्य को देना उचित नहीं है। इस अवसर पर लगातार शराब पॉलिसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के लीडरों को राहत न मिलने को लेकर भी उन्होंने कहा के सुप्रीम कोर्ट यह साफ कर चुकी है कि इस मामले में बड़ी धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि उसे मीटिंग में जो भी शामिल था वह कोई भी बच नहीं पाएगा। सुनील जाखड़ ने पर पंजाब की लायन आर्डर की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर लगातार एक के बाद एक कत्ल कर रहे है। लाइन ऑर्डर की स्थिति खराब हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ जा रहे हैं और उनके वहां पर कोई काम नहीं है, वह वोट मांग रहे है।

     पंजाब के पैसे की बर्बादी की जा रही है। सुनील जाखड़ ने और भी अन्य मुद्दों पर पंजाब की सरकार को घेरा और मंच का संचालन करने के लिए जो नाम हमने दिए थे, उन में क्या दिक्कत है, उनको सरकार क्यों रिकमेंड नहीं करती। उन्होंने कहा कि निर्मल जोड़ा और भगवंत मान पहले बहुत सारे नाटक इकट्ठे कर चुके है, पर यह पंजाब का मुद्दा है। इस पर बात पूरी गंभीरता से होनी चाहिए, अपने आप को 30 मिनट से बढ़कर 40 मिनट देने के मुद्दे पर भी कहा कि मैं सिर्फ एक लाइन में ही पूरा मुद्दा खत्म कर दूंगा।

  • पंजाबः सुबह-सुबह कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के खमाणों से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खमाणों के वार्ड नंबर 2 में सुबह करीब 7 बजे एक बेटे द्वारा अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 21 साल के नरिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा नामय युवक ने अपनी 62 वर्षीय मां परमजीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जो शिरोमणि अकाली दल बादल के पारंपरिक अकाली नेता जत्थेदार रतन सिंह और गांव रामगढ़ के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह रामगढ़ की बहन थीं।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना खमाणों के प्रमुख इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, एएसआई राम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब से फोरेंसिक अधिकारियों की एक विशेष टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। मृतक परमजीत कौर के भाई प्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने उसके बाद अपना गला और जीभ काट ली, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक पहले भी ऐसी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर चुका है। जानकारी के मुताबिक परमजीत कौर के शव को सिविल अस्पताल खमाणों के शवगृह में भेज दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ :  ਪਿੰਡ ਕਲਸ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 2.462 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 4 ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ 30 MM ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਇੱਕ ਸਾਂਝੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੇ

    ਪਿੰਡ ਕਲਸ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 2.462 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 4 ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ 30 MM ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਦੇ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈਰੋਇਨ ਜੋ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਪਾਸੋਂ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ।

  • इस इलाके में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः वीरभद्र इलाके में सुबह एकाएक कई बसों में भयंकर आग लग गई। आग पहले एक बस में लगी और देखते देखते कई और गाडियों को अपनी चपेट में ले लिया। शहर के वीरभद्र नगर के पास खडी बसें आग की चपेट में आ गईं। आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें आग की भयंकर लपटें दिख रही है। जिस जगह यह आग लगी वहां बस स्टैंड के पास एक गैराज था। देखते ही देखते कई बसों में आग लग गई है।

    आशंका जताई जा रही है कि आग गैराज से शुरू हुई.अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बसें गैरेज में खड़ी थीं। हमारे अग्निशमन कर्मी मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

  • आंतकवादियों ने युवक को मारी गोली, मौत

    नई दिल्ली : कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।यह मामला पुलवामा के एक गांव का है, जहां यूपी के रहने वाले मुकेश कुमार को आतंकियों ने निशाना बनाया।

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली :  भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार वाहन ईंधन के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि यह हालात करीब 1.5 साल से बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर है

    तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 108.64 रुपए और डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर है।

  • पंजाबः पुलिस और नगर निगम की टीम ने की बाज़ारों में कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान जहां बाजार में रौनक लगनी शुरू हो गई है वहीं नगर निगम की तहबाजारी टीम और पुलिस की टीम द्वारा दुकानों के बाहर सामान लगाकर कब्जे करने को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। इसी के तहत निगम अधिकारी से जब एनकाउंटर न्यूज ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान लगाकर कब्जे किए जा रहे है। इस दौरान सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या आ रही है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि वह दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने सामान लगाने के साथ दुकानों पर आ रहे ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने के कारण आ रही समस्या को हल करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों को लेकर आ रही समस्या को लेकर अपील की गई है। प्रशासन द्वारा अक्रोचमेंट को बाजारों से हटाया गया।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़: सर्दी का मौसम शुरू होते ही से स्कूलों के समय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा 1 नवंबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय बदलाव किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 1 नवंबर से 28 फरवरी तक स्कूलों का समय बदला गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार सभी प्राइमरी स्कूल का नया समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा। यह समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। 

  • जालंधरः इस इलाके में पति-पत्नी की मौ’त

    जालंधर, ENS: महानगर के गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पति-पत्नी में झगड़ हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े के दौरान पत्नी ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके कुछ देर बाद ही पति ने पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान प्रेम बहादुर और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक प्रवासी प्रेम बहादुर वेटर का काम करता था। दपंति का कोई बच्चा नहीं है। घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी ने रखवा दिया है।

    पुलिस के अनुसार दोनों के शव देखने में 3 दिन पुराने लग रहे हैं। दोनों के शव काले पड़ चुके थे और बदबू आ रही थी।दोनों गदईपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बारे में सोमवार सुबह पता चला। मिली जानकारी के अनुसार दोनों करीब 2 माह पहले ही नेपाल से जालंधर आए थे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोनों के कमरे से बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने भी उन्हें 3 दिन से नहीं देखा था। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई।