Blog

  • पंजाबः Raja Warring को सलाह देना Sukhpal Khaira को पड़ा मंहगा, पार्टी ने नोटिस किया जारी 

    पंजाबः Raja Warring को सलाह देना Sukhpal Khaira को पड़ा मंहगा, पार्टी ने नोटिस किया जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस पार्टी में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के मामले को लेकर सुखपाल खैहरा ने बयान दिया था। इसके बाद पार्टी में एक नई रार की शुरुआत होती दिख रही है। पंजाब मामलों के पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विधायक सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी किया है। खैहरा ने पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से एक व्यक्ति (पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु) के लिए पार्टी कैडर की ऊर्जा बर्बाद नहीं करने की सलाह दी थी।

    उन्होंने कहा था पंजाब के सामने कई ज्वलंत मुद्दे हैं। प्रधान और कैडर को वही मुद्दे उठाने चाहिए थे। इस बयान के बाद पार्टी प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने भी खैहरा को सलाह नहीं देने को कहा था। वड़िंग ने कहा था कि मुफ्त की सलाह देने से कद्र घटती है। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की भ्रष्टाचार के आरोप में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरने दिए जा रहे हैं।

    राजा वड़िंग द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सियासी बदलाखोरी के तहत आशु को फंसाया जा रहा है। शनिवार शाम जब पत्रकारों ने राजा वड़िंग से खैहरा द्वारा की दी गई सलाह पर प्रतिक्रिया मांगी थी तो राजा वड़िंग ने कहा था कि बिना मांगे सलाह देने से सम्मान कम होता है। इसके साथ ही उन्होंने धरना-प्रदर्शन को सही ठहराते हुए यह भी कहा कि अपने मित्र, अपने सहयोगी और अपनी पार्टी के नेता के साथ खड़े होना कुछ गलत नहीं है।

  • पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने दी पुलिस को धमकी, कहा- पीठ पर नहीं, बल्कि ललकार कर करेगा वार

    पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने दी पुलिस को धमकी, कहा- पीठ पर नहीं, बल्कि ललकार कर करेगा वार

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर धमकियां दे रहे है। वहीं अब पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने पुलिस को धमकी दी है। दरअसल, एसआई दिलबाग सिंह की बोलेरो में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) लगाकर उड़ाने का षड्यंत्र विफल होने पर पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा बौखला गया है। उसने पंजाब पुलिस को धमकी एक ईमेल से वेब चेनल के जरिये भेजी गई है।

    दिल्ली दरबार वालों के पीछे लगकर अपना नुकसान न कर लेंः रिंदा

    रिंदा ने धमकाया है कि आइईडी मामले में कार्रवाई करने और फरार आरोपियों के परिवारों पर दबाव डालने वाले पुलिस अधिकारियों के पते और ठिकाने उससे छिपे नहीं हैं। वह पीठ पर नहीं, बल्कि ललकार कर वार करेगा। रिंदा ने कहा है कि वे दिल्ली दरबार वालों के पीछे लगकर अपना नुकसान न कर लें। दिल्ली वाले उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसी सुरक्षा नहीं दे सकते। ईमेल में लुधियाना पुलिस के सीआइए स्टाफ-2 के किसी अधिकारी के साथ बातचीत का भी जिक्र है। डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है।

    आइईडी लगाने वाले दीपक ने खोले राज 

    उधर, बोलेरो में आइईडी लगाने वाले दीपक ने ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में रविवार को कई राज खोले हैं। आरोपी ने एक अन्य साथी और फर्जी दस्तावेजों पर सिम बेचने वाले अपने एक साथी का नाम भी बताया है। इस बाबत जिले से जुड़े कुछ इनपुट अमृतसर पुलिस ने लुधियाना पुलिस को भेजे हैं। पता चला है कि दीपक अपने साथी के साथ घटना के बाद कुछ दिन लुधियाना में भी रुका था। बता दें कि, आरोपी की पहचान तरनतारन के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बोलेरो में आइईडी फिट की थी।

  • पंजाब में आम सरकारः सीएम मान सहित नेताओं का 3 घंटे का होटल बिल 2 लाख रुपए से पार, देखें वीडियों

    पंजाब में आम सरकारः सीएम मान सहित नेताओं का 3 घंटे का होटल बिल 2 लाख रुपए से पार, देखें वीडियों

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक बार फिर से विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की होटल में मीटिंग दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित 4 और लोगों का 3 घंटे का बिल विवादों का कारण बना हुआ है। 4 स्टार होटल के बिल का खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट ने खोला है। उन्होंने कहा कि 4 स्टार होटल में 3 घंटे का बिल 2.18 लाख रुपए बना है, जोकि 2.18 लाख रुपए अभी तक होटल के पास नहीं पहुंचे है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी वोल्वो बस की शुरुआत करने के समागम के समय 15 जून को वे यहां दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम सहित 4 नेता ठहरे थे।

    इस मामले में जालंधर प्रशासन बिल क्लियर करने को लेकर पशोपेश में है,  जिसमें दिल्ली के आप लीडर्स द्वारा 4 दिन ज्यादा रुकना भी शामिल है। आरटीआई एक्टिविस्ट जसपाल मान की ओर से एप्लीकेशन फाइल की गयी थी जिसमें वे समागम के दौरान हुए खर्च को जानना चाहते थे। जालंधर प्रशाशन की ओर से केवल होटल बिल की डिटेल दी गई है और कहा गया कि समागम के दौरान हुए बाकी खर्च की जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। आरटीआई के जवाब में प्रशासन ने कहा कि इस समागम के लिए कोई फण्ड जारी नहीं किया गया था।

    होटल की ओर से 2.18 लाख का बिल भेजा गया है जिसमें 1.37 लाख 6 कमरों का और 80,712 रूपए 38 लंचबॉक्स का बिल बना। इसके अलावा होटल की ओर से 50,902 रूपए आप के दिल्ली लीडर राम कुमार झा के कमरे मे ठहरने और सर्विस के लिए चार्ज किये गए हैं। लग्जरी खाने के बिल पर अब पंजाब में राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर आदमपुर से अकाली नेता पवन कुमार टीनू ने आप सरकार पर निशाना साधा है। वहीं भाजपा अकाली दल ने भी आप पर निशाना साधा है।

    आरटीआई के मुताबिक़ 4 स्टार होटल द्वारा 17,788 रूपए सीएम अरविन्द केजरीवाल के रूम और सर्विस का 22,836 रूपए सीएम मान का 15,460 रूपए दिल्ली के ट्रासंपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत का 22, 416 रूपए प्रवेश झा का और 8,062 रूपए दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार के रूम और सर्विस का चार्ज किय गया है। 

  • युवती से बंधक बनाकर गैंगरेप, सोशल मीडिया में वायरल किया दरिंदगी का वीडियो

    युवती से बंधक बनाकर गैंगरेप, सोशल मीडिया में वायरल किया दरिंदगी का वीडियो

    गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन दरिंदों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वारदात के बाद वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आरोपितों के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया।

    गैंगरेप की ये घटना गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र की है. आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने एक आरोपी भोरे थाने के पियरौटा गांव निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो दरिंदे बैरौना गांव के राघव मांझी और और लुहसी गांव निवासी आशिफ मंसूरी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर के पास मक्के की खेत की तरफ गई थी. इसी दौरान तीन दरिंदों ने उसका मुंह दबा कर पकड़ लिया और बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस ने तीनो दरिंदों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के बाद धमकी मिलने से से पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है।

    इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर रही है. जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, साथ ही स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलाने की बात भी पुलिस ने कही है।

  • दर्दनाक हादसाः ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन घायल

    दर्दनाक हादसाः ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन घायल

    बरेली। यूपी के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल है. बरेली से 70 किलोमीटर दूर स्थित सिरसा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्राली की भीषण भिडंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी और सीएमओ पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तराखंड से बहेड़ी गुरुद्वारे में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को उत्तराखंड से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरूष शामिल है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. उधर, डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सिरसा पुलिस चौकी के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई. मौके पर एसएसपी और सीएमओ पहुंचे. सबसे पहले इलाज के लिए घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मृत लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • राशिफल (सोमवार 29 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 29 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी, परिवार का साथ मिलेगा।

    वृषः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मिथुनः धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कर्कः बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार का साथ बना रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

    सिंहः कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

    कन्याः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    तुलाः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

    धनुः आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।

    मकरः किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।

    कुंभः कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।

    मीनः परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

  • नशीले पदार्थ सहित कनु गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित कनु गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 3 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भगत सिंह चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पीबी 08 एपी 7232 गाड़ी को रोककर चेकिंग की गई तो गाड़ी चालक कनु निवासी संतोखपूरा के पास से 20 ग्राम हीरोइन बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਮਨੁੱਖੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਏਕਤਾ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ–ਭਾਟੀਆ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਭੁਪਾਲ ਜਠੇਰੇ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ । ਸ੍ਰੀ ਆਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਉਪਰੰਤ ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਜੂਰੀ ਰਾਗੀ, ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਆਰ. ਸੀ. ਐਫ) ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜਥਿਆਂ ਨੇ ਰਸਭਿੰਨੇ ਕੀਰਤਨ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।

    ਸਟੇਜ ਸਕੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਮਨੁੱਖੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਏਕਤਾ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਹੈ, ਇਸ ਵਿਚਲੀ ਬਾਣੀ ਅਧਿਆਤਮਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈਚਾਰੇ, ਸਹਿਨਸ਼ੀਲਤਾ, ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸਾਂਝੀਵਾਲਤਾ ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੰਦਿਆ ਮਨੁੱਖੀ ਜੀਵਨ ਦਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੀ ਰਹੇਗੀ। ਹਾਜ਼ਿਰ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਮਾਸਟਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਗੁਰੂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਹਨ ਅਤੇ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਵੀ ਦੱਸੀ। ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਗੀ ਸਿੰਘਾਂ, ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਤਰਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ, ਬਾਪੂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐਡਵੋਕੇਟ ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਤਿਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਉਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ,ਧੰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਕਮਲ ਸਿੰਘ, ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਐਂਟੀ ਕੁਰੱਪਸ਼ਨ ਬਿਊਰੋ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਬਿਊਰੋ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦਰਸ਼ਨਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਵਿਕਰਮ, ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸੰਤੋਸ਼ ਕੌਰ, ਲਖਬੀਰ ਕੌਰ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਸਮੇਤ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ, ਬਾਬਾ ਫਤਹਿ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • अन्तरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की कपूरथला इकाई की ओर से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

    अन्तरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की कपूरथला इकाई की ओर से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: काव्य गोष्ठी में कुल 16 प्रतिभागी रहेअंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के संस्थापक आदरणीय डा. नरेश नाज़ गुप्ता एवं विदेश महासचिव और पंजाब एवं हिमाचल की प्रभारी आदरणीय मोनिका ठाकुर एवं डा. इरादीप प्रभारी महिला काव्य मंच पंजाब एवं डा. वीना विज उपाध्यक्ष पंजाब ने इस काव्य गोष्ठी में उपस्थित होकर चार चांद लगा दिए

    गोष्ठी के प्रारम्भ में महिला काव्य मंच कपूरथला इकाई की अध्यक्ष प्रिं प्रोमिला देवी अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया और राधा शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी कवियित्रियों का परिचय दिया और बारी बारी सभी ने मधुर आवाज़ में कविता पाठ किया

    प्रारम्भ में प्रो परमजीत ने बहुत सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का आगाज किया फिर प्रो सरला भारद्वाज, डा. वीना विज, प्रो नीलम सेठी, प्रो नीरू ग्रोवर, प्रो अनु बहल, डा. इरादीप, प्रो नरिंदर नीत, सपना सैनी, मीनाक्षी शर्मा, रजनी वालीया, निधि शर्मा, मोनिका ठाकुर, राधा शर्मा, प्रिं प्रोमिला देवी अरोड़ा, एवं महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ गुप्ता ने अपनी सुरीली आवाज में कविता पाठ सुनायाअंत मे डॉ नरेश नाज़ सर ने सफल गोष्ठी के लिए आशीर्वाद दिया और प्रिं प्रोमिला अरोड़ा ने सबका धन्यवाद कियाइस तरह कपूरथला इकाई की अगस्त माह की काव्य गोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

  • बददी की प्रेरणा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

    बददी की प्रेरणा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

    हिमाचल के लिए गोल्ड जितने वाली बनी पहली महिला रेसलर

    बददी/सचिन बैंसल: एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ठाकुर ने फाइनल मैच में यूपी की पहलवान को 8-2 से हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले सबसे पहले मैच में प्रेरणा ने दिल्ली की पहलवान को चित किया और अगले राउंड में प्रवेश किया। उसके बाद उसका मुकाबला हरियाणा के पहलवान के साथ हुआ जहां प्रेरणा ने 8-3 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान को 10-04 से हरा कर गोल्ड मेडल मैच में यूपी की पहलवान को हराया। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल में ने पहली बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 15 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। प्रेरणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता व कोच महेंद्र  मेहता को दिया है और उन्होंने कहा है कि वह रोजाना सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया में प्रैक्टिस करती हैं जिसका फल उन्हें आज मिला है । उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का नेतृत्व नेतृत्व करें और गोल्ड मेडल भारत के लिए लेकर आये।