Blog

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा भारतीय मिठाइयों के व्यंजनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शेफ गुलशन कुमार (एक उद्यमी) कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुए।

    शेफ बनी बी अटवाल (सहायक प्रो.फेसर, एचएम) ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया और कहा कि भारतीय मिठाइयों को इसकी शुद्धता के कारण दुनियाभर में पहचाना जाता है।

    शेफ गुलशन कुमार ने छात्रों को भारतीय मिठाइयाँ बनाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि शादियों और त्योहारों के दौरान भारतीय मिठाइयों की हमेशा उच्च माँग रहती है।यहाँ तक कि भारतीय रेस्तरां भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाकर दुनियाभर में कारोबार कर रहे हैं।सत्र के दौरान शेफ ने विद्यार्थियों को व्यंजन बनाने की विधि का लाइव प्रदर्शन प्रदान करने के लिए स्पंजी रसगुल्ला, रसमलाई, गुलाब जामुन और काला जामुन तैयार किए।यह वास्तव में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अनुभवथा।

    स. हरमोहिंदर सिंह (प्रमुख, एचएम) ने शेफ गुलशन कुमार को अपनी रेसिपी के रहस्य को विद्यार्थियों के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मिठाई की शुद्धता सभी के जीवन में प्यार, स्नेह और समृद्धि का प्रतीक है।

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर घंडावल में रखेंगे बैंबू विलेज की आधारशिला

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर घंडावल में रखेंगे बैंबू विलेज की आधारशिला

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 8 जून को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे। साथ ही वह मॉडल प्राथमिक स्कूल सूमरकलां के नए भवन का शिलान्यास भी रखेंगे। इसके बाद वीरेंद्र कंवर दोपहर एक बजे घंडावल में बैंबू विलेज परियोजना की आधारशिला करेंगे। 

    9 जून को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रातः 10 बजे बंगाणा विश्राम गृह में जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 12.30 बजे कंवर लठियाणी में रूरल इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास करेंगे। 10-12 जून तक वीरेंद्र कंवर पिपलू मेले में शामिल होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई….

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई….

    नई दिल्ली. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब पुलिस ने उन 8 लोगों की गिरफ्तारी की है जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला को शूट करने वाले अपराधियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दी. इतना ही नहीं इन लोगों ने शूटरों को पनाह भी दी और उसके लिए रेकी भी की. जानकारी मुताबिक पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि पुलिस ने मूसेवाला हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को पनाह देने, रेकी करने और उन्हें आवाजाही में मदद करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    पंजाब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के साथ फैन के रूप में सेल्फी लेने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. इस व्यक्ति ने मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर के साथ भी जानकारी साझा की थी. मूसेवाला हत्याकांड पर बनी एसआईटी ने उन चार शूटरों की भी पहचान करने का दावा किया है जिन्होंने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी.

  • पंजाबः धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब इस मंत्री पर भी गिरी गाज….

    पंजाबः धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब इस मंत्री पर भी गिरी गाज….

    चंडीगढ़ः पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी वन विभाग भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस भ्रष्टाचार मामले में अन्य 6 लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह कार्यवाही विजिलेंस ब्यूरों द्वारा की गई है और किसी भी समय पूर्व मंत्री संगत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। 

    गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

  • PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    लुधियाना। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते व लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को वाट्सएप काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। इसके बाद बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह बिट्टू के पर्सनल नंबर पर वाट्सएप काल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंधी बिट्टू की तरफ से पंजाब सरकार के गृह विभाग को जानकारी दी गई है। उनके पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की पुष्टि की है।

    बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह चंडीगढ़ में आतंकवादी हमले में माैत हाे गई थी। इसके बाद से लगातार उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है। इस दौरान उन्हें इस तरह की तरह हटाना चिंता का विषय है। बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लगातार सक्रिय हुए हैं और कई लोगों को जान से मार देने की धमकियां मिल रही है।

  • Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    एकेडमी का रिकॉर्ड तलब करने की तैयारी में जिला प्रशासन

    वीज़ा लगवाने का कह कर 19 लाख लेने के आरोप

    जालंधर (अनिल/वरुण)। बकायदा पंजाब सरकार से वीजा कंस्लटैंट यानि वीजा परामर्श केटेगरी का लाइसैंस लेकर लाखों रुपए की वीजा डील करने वाली ट्रैवल एजैंसी आर्यन्स अकैडमी एक बार फिर विवादों में है। सरकार की लाइसैंस शर्तों के मुताबिक केवल परामर्श देकर वाजिब फीस लेने की बजाय वीजा लगवाकर देने के बदले 19 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप इस बार अकैडमी संचालक अनिल शर्मा पर लगा है।

    जानकारी अनुसार माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एकेडमी से एक पीडि़त दयाजोत सिंह की याचिका पर संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर जालंधर से गत दिवस जबाव-तलब भी किया था। बताया जा रहा है कि पीडि़त की शिकायत को दबाए जाने पर उसने माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद एसीपी बलकार सिंह ने शपथ पत्र देकर खुद केस की सुपरविजन करने का जिम्मा लिया है।

    वहीं, दूसरी तरफ रजिस्टर्ड आफिस की बजाय कहीं और आफिस खोलकर ट्रेवल एजैंटी का धंधा करने की शिकायत का जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए आर्यन्स अकैडमी के संचालक अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पता चला है कि अनिल कुमार अभी पेश नहीं हुआ है लेकिन उसने अपने वकील को भेजकर केस की पैरवी का रूख स्पष्ट किया है।

    उधर, यह भी पता चला है कि जिला प्रशासन आर्यन्स अकैडमी के रिकार्ड को भी तलब करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि संचालक ने अभी  तक क्लाइंट रिटर्न फाइल नहीं की है तथा न ही रैंट डीड की नई कापी ही पेश की है। 

    उधर, इस बाबत जब अनिल शर्मा का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया लेकिन फिर भी उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि उक्त आर्यन अकादमी के मालिक अनिल शर्मा उस समय भी विवादों में आया था जब उसने यूक्रेन में इमीग्रेशन क्लियर करने तक की बातें कह कर भोले भाले बच्चों को कथित तौर पर बहकावे में लेकर ठगा था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी और नतीजतन बच्चे यूक्रेन जाकर फंस गए थे। उस समय भी आर्यन अकादमी चर्चा में रही थी जब प्रदर्शनकारियों ने अकादमी दफ्तर के बाहर तथा संबंधित थाने में प्रदर्शन किया था।

  • सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी…

    सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी…

    बठिंडा। पंजाब दाैरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मानसा जा रहे राहुल का काफिला गलत रास्ते पर भटक गया। करीब 15 मिनट तक काफिला गलत रूट पर रहा। राहुल आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने आए हैं। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग यहां पहुंचे हैं। 12 बजे राहुल मूसेवाला के घर पहुंचे।

  • फिर बढ़ने लगा कोरोना, मिल रहे खतरनाक वेरिएंट के मरीज…

    फिर बढ़ने लगा कोरोना, मिल रहे खतरनाक वेरिएंट के मरीज…

    नई दिल्ली। कुछ दिनों की राहत के बाद कोरोना वायरस ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रविवार को यहां 1036 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. इन नए केस के साथ महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने का वीकली ऐवरेज 26 फरवरी के बाद उच्च स्तर पर चला गाय है. वहीं मुंबई में भी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां 5 दिनों में 50 फीसदी मरीज बढ़े हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी महाराष्ट्र में जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उनमें से 60-70 प्रतिशत मुंबई से ही हैं.

    केस बढ़ने पर स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई. इसमें तय हुआ कि अभी नई पाबंदियां नहीं लगाई जाएंगी. फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं है. पूरे हालात पर निरंतर नजर रखी जाएगी। यदि अस्पतालों में मरीज बढ़े तो फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

    बैठक में मंत्री टोपे ने 1 हफ्ते में मिले संक्रमितों का आंकड़ा बताया. इस हिसाब से पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत मरीज मुंबई में, 7.4 पर्सेंट मरीज पुणे में, 3.3 फीसदी रायगढ़ में और 2 प्रतिशत पालघर में मिले. आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में फरवरी के बाद फिर तेजी से संक्रमित मिल रहे हैं. बढ़ते मरीजों को देखते हुए कई लोग मुंबई में चौथी लहर की आशंका जता रहे हैं, हालांकि एक्सपर्ट अभी इससे इनकार कर रहे हैं. महाराष्ट्र में अभी औसत पॉजिटिविटी रेट 4.25 पर्सेंट है, जो 13 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है. डॉक्टर महाराष्ट्र में मरीज बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 सब  स्ट्रेन को बताते हैं. यहां अधिकतर मरीज इसी 2 वैरिएंट के मिल रहे हैं.

    अगर पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को यहां 24 घंटे में 3714 नए संक्रमित मिले. यह सोमवार को मिले मरीजों की तुलना में 17 फीसदी कम हैं. 3714 नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,31,85,049 तक पहुंच गया है. इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या 26,976 है. य कुल मामलों का 0.06 पर्सेंट है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई. इसी के साथ कोरोना से अब तक देश में  मरने वालों का आंकड़ा 5,24,708 हो गया है.

  • नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार….

    नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार….

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। थाना क्षेत्र सतनामपुरा की पुलिस ने नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जॉनी पुत्र बंसीलाल निवासी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कृपालपुर कॉलोनी के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी एक्टीवा PB 08 CK 9553 पर सवार होकर आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी एक्टीवा से मोमी लिफाफे निकालकर फेंक दिया। जब लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन और डेढ़ लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। 

    इसी तरह एएसआई गुरदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी सहित कृपालपुर कलौनी के नजदीक आरोपी लखविंदर सिंह वासी फगवाड़ा को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर 25 नशीले टीके बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • शिशु रोग विशेषज्ञ के घर पर विजिलेंस ने की रेड

    शिशु रोग विशेषज्ञ के घर पर विजिलेंस ने की रेड

    निजी तौर पर प्रैक्टिस करने की सूचना के बाद पड़ी रेड

    ऊना/सुशील पंडित। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के घर वीती देर शाम विजिलेंस ने रेड मारी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ विपिन चंद्र शर्मा द्वारा अपने घर पर शिशुओं की जांच करने और दवाई देने की सूचना विजिलेंस को मिली थी । विजिलेंस ने जब डॉक्टर के घर रेड की तो वह शिशुओं की जांच कर रहे थे और उसके पास लगभग 80 मरीज आए थे ।जबकि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते और ना ही उसकी एवज में फीस वसूल कर सकते हैं परंतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिशु रोग चिकित्सक होते हुए डॉ विपन चंद्र शर्मा ने अपने घर में ही क्लीनिक खोल रखा है और दवाइयां भी दे रहे थे।

    मौके पर मौजूद कई मरीजों की चिकित्सा परामर्श के लिए विजिलेंस टीम में क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके अन्य शिशु रोग विशेषज्ञ से ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई ।
    कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने दवाओं की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया था। विजिलेंस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    विजिलेंस ऊना के डीएसपी अनिल मेहता, इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया सहित विजिलेंस टीम ने डॉक्टर के घर दबिश दी और डॉक्टर से दवाओं के रिकार्ड संबंधी भी पूछताछ की। विजिलेंस टीम ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिया है पता चला है कि डॉक्टर से ₹1लाख तक का कैश भी बरामद हुआ है। डीएसपी अनिल मेहता ने बताया विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है कार्रवाई अभी जारी है।