Blog

  • पंजाब : पुलिस ने अलग-अलग जगह से निकाला फ्लैग मार्च,  देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने अलग-अलग जगह से निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।पुलिस द्वारा जिला भर में अमन कानून की अवस्था को बरकरार रखने के लिए आज जिला भर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस द्वारा ये मार्च निकाल कर लोगों को ये विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय इमानदारी और पूरी मेहनत से जनता की सेवा में लगी हुई है।

  • खाकी दागदारः थाना प्रभारी ने मदद का झांसा देकर महिला को होटल में ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो, सस्पेंड

    खाकी दागदारः थाना प्रभारी ने मदद का झांसा देकर महिला को होटल में ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो, सस्पेंड

    लखनऊः आलमबाग थाने में तैनात दरोगा अमरेश सिंह ने महिला से छेड़छाड़ की। उसे होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया। बेसुध हालत में अश्लील वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उसके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक एक साल पहले दरोगा सरोजनीनगर के हाइडिल चौकी पर तैनात था। वहीं पर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई थी। सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक विवाद का मामला था।

    चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद मदद के नाम पर लगातार गुमराह करते रहे। उसे सरोजनीनगर इलाके के वाई किंग होटल में बुलाया। जहां नशीला पेय पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान दरोगा ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। होश में आने पर दरोगा ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया और धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस पर विरोध किया तो उसकी होटल में जमकर पिटाई की थी। पीड़िता का आरोप है कि किसी तरह वहां से निकली। इसके कुछ दिन बाद से ही दरोगा उसे ब्लैकमेल करने लगा।

    पीड़िता ने शादी होने की दुहाई देने लगी तो भी धमकाने लगा। दरोग अमरेश ने कहा कि उसे बदनाम कर देगा। जब विरोध करने लगी तो दरोगा ने उसे जान से मारने व सोशल मीडिया में वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामला एक साल पुरानी है। सरोजनीनगर इलाके में पूरी वारदात हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, एक गंभीर घायल

    पंजाबः कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, एक गंभीर घायल

    फिरोजपुरः जिले में बाइक और कार में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि 20 वर्षीय बेटे अमर की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुखमनी देवी निवासी बेअंत सिंह नगर धोबी मोहल्ला बठिंडा के रूप में हुई है।

    हादसा फिरोजपुर-फरीदकोट हाईवे पर गोलेवाला पुलिस चौकी के नजदीक घटित हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर उस समय मारी जब मां-बेटे बठिंड़ा से फिरोजपुर अपनी बेटी से शनिवार सुबह मिलने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची गोलेवाला चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपी कार चालक का पता लगाया जा सके। हालांकि जिस जगह पर यह हादसा घटित हुआ है, वहां पर आम लोगों की चहल-पहल कम होने के कारण जांच में पुलिस को थोड़ी दिक्कत आ रही है।

  • फगवाड़ा : ऑल इंडिया कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : ऑल इंडिया कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा / राजेश कुमार : ऑल इंडिया कांग्रेस की ओर से फगवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की अगुवाई में रेस्ट हाउस से निकाली गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेताओ के साथ महिला वर्करों ने भी भरी गिनती में भाग लिया।

    यात्रा को संबोधित कटर हुए विधायक धालीवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी सदैव लोगो के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। यह यात्रा फगवाड़ा के विभिन्न विभिन्न इलाकों से होकर वापस रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।

  • फगवाड़ा : नौजवान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत,  देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नौजवान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: जिले के गांव चाचो की से एक दुखद खबर सामने आई है। गत दिवस एक नौजवान ने घर में जहरीला पदार्थ निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। जिसे पड़ोसियों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

    मृतक की पहचान मनजीत कुमार पुत्र हुसन लाल वासी चाचो की फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर करवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: Eastwood Village  के बाहर युवक कर रहे हुल्लड़बाजी, वीडियो वायरल

    Jalandhar: Eastwood Village के बाहर युवक कर रहे हुल्लड़बाजी, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: हवेली के पास eastwood village के बाहर कुछ युवक और युवतियों की साउथ इंडियन कल्चर में मस्ती करने की वीडियो वायरल हो रही  है। वीडियो में  कुछ युवक गाड़ियों के बाहर  दरवाजों पर लटके हुए है, जबकि कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम हाईवे पर हुल्लड़बाजी की जा रही है। जिसकी  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों जोर-जोर से चिल्ला रहे है।

     वहीं दूसरी ओर अन्य युवक बाइकों की रेस दबाकर  हुल्लड़बाजी कर रहे है।  युवकों द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बता दें कि यहां से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, लेकिन इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर हुल्लड़बाजी कर रहे है। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या पुलिस उक्त युवकों की पहचान करके उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करेंगी या नहीं।
     

  • पंजाबः आर्म्ड फोर्स की तोप चुराने के माममे में 4 माह बाद 3 गिरफ्तार

    पंजाबः आर्म्ड फोर्स की तोप चुराने के माममे में 4 माह बाद 3 गिरफ्तार

    हुआ चौकाने वाला खुलासा

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल के पॉश इलाके सेक्टर 1 जहां पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के 82 बटालियन की GO मैस के गेट पर आजादी से पहले की चोरी हुई तोप 4 महीने बाद अब मिल गई है। इस मामले में 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक व्यक्ति बटालियन का ही रसोइया है। बताया जा रहा है की यह तोप 3 फीट लंबी और 250 किलो वजन के करीब की है। जिसे चोर कुछ दूरी तक एक्टिवा पर ले गए और इसे थोड़ी दूरी पर ले जाने के बाद वहां से आगे काट कर ले जाया गया। सबसे अहम बात यह है कि तोप को हेरिटेज की श्रेणी में रखा गया था। मैस के गेट पर यह तोप लगभग 10 साल से रखी थी। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाने में IPC की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। तोप चोरी का खुलासा लगभग 15 दिन बाद हुआ था। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही थी।

    बताया जा रहा है कि तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो PPS अफसर हैं। यह हेरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था। दूर दराज क्षेत्र से इस तोप को देखने के लिए लोग आते थे।

    यह काफी अहम तोप थी। चंडीगढ़ पुलिस ने चोरी के बाद कहा था कि इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता। इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई थी। जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया था।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। शिविर का आरंभ एनएसएस की गीत से किया गया और तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने योगा और ड्रिल किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने परस्पर सहयोग के भाव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और छात्रों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि हमें स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, अपने आसपास के परिवेश को सदा साफ रखें तथा समाज को भी स्वच्छ रहने की आदत डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होने ये भी कहा कि स्वच्छता अभियान एनएसएस इकाई का नियमित गतिविधि है। इस अवसर पर इस अवसर पर सीनियर मोस्ट प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनु लखन पाल अत्रि, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनएसएस के कैप्टन विशाल सोनी, हेड बॉय तीक्ष्ण, हैड गर्ल सबिता, ग्रुप्स लीडर ,सपना, संजीव कुमार, शुभम, गौरव, धरा और पूजा आदि मौजूद रहे।
  • पंजाबः इस दिन मान सरकार ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान

    पंजाबः इस दिन मान सरकार ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा जैन समाज के महापर्व “संवत्सरी” को लेकर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार संवत्सरी पर्व का अवकाश 19 सितंबर को रहेगा। हर कर्मचारी को मिलने वाली आरक्षित छुट्टियों की सूची में इसे शामिल किया गया है। जैन धर्म का प्रमुख साधना व आराधना करने वाले पर्व “संवत्सरी” पर सरकारी अवकाश घोषित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य बन गया है।

    बता दें कि कि इससे पूर्व जैन धर्म से संबंधित एक अवकाश होता था जो कि 24वें तीर्थकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक (जयंती) पर होता है, पर अब पंजाब में दो अवकाश होंगे।

  • दो दिन में shah rukh khan की फिल्म Jawan की कमाई 200 करोड़ के पार

    दो दिन में shah rukh khan की फिल्म Jawan की कमाई 200 करोड़ के पार

    नई दिल्ली :  शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है। शुरुआती दो दिनों में जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्या रहा, यहां जानिए शाहरुख खान की फिल्म जवान का जादू दुनियाभर में छाया हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही जवान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। जवान के फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 129.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही जवान भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।

    बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने दूसरे दिन दुनियाभर में 102 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।शुरुआती दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने फिल्म को 200 करोड़ क्लब में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही दो दिनों में जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 74.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जवान की बंपर कमाई ने इसे देश की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बना दिया। जवान का दो दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 127.25 करोड़ रुपये हो गया है.