Blog

  • महज कुछ पैसों के लिए ले ली अपने साथी की जान, कर दिया कत्ल

    महज कुछ पैसों के लिए ले ली अपने साथी की जान, कर दिया कत्ल

    घालुवाल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, आरोपी होशियारपुर से काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में महज कुछ पैसों की खातिर एक दोस्त ने ही अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। महज दो दिन पहले घालुवाल में सड़क किनारे क्षत-विक्षत शव मिला था जिस की पहचान नहीं हो पाई थी अब उस शव की पहचान हरजिंदर सिंह(40) पुत्र चमन लाल के रूप में हुई जोकि वस्सी दौलत ख़ान जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। जबकि हत्या का आरोपी उसी के गांव का ही निवासी है। जिस की पहचान मंजीत (34)पुत्र लंबर राम निवासी गांव वासी दौलत खान तहसील और जिला होशियारपुर के रूप में हुई है जिसे ऊना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाया गया है। जिसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर के रहने वाले दोनों व्यक्ति मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे वहां काम पर पैसे मिलने के दौरान इन दोनों में पैसे के मामले को लेकर आपस में कहां सुनी हुई।दोनों के बीच झगड़ा इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि आरोपी का मोबाइल फोन पीड़ित से छूट गया था जब वे अपने घर वापस जा रहे थे और आरोपी इसके लिए पीड़ित से पैसे लेना चाहता था और बाद में आरोपी ने पीड़ित को बार-बार पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में बड़े पत्थर से उसके चेहरे को विकृत कर दिया। जिस में उस की जान चली गई। इसके बाद मंजीत वहां से फरार हो गया ।

    अगले दिन पुलिस को जब डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद यह हत्या का मामला प्रतीत होता पाया गया । सीसीटीवी अवलोकन करने पर पाया गया कि दो व्यक्ति घालूवाल बाजार में मोटरसाईकल पर घूम रहे थे और बीती रात करीब 10 बजे आपस में झगड़ रहे थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज का चैक करके इन दोनों व्यक्तियों के वाहन की पहचान की गई और कॉल विवरणों का विश्लेषण किया गया।पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और सीसीटीवी कैमरा की मदद से पता चला उसमें दो व्यक्ति आपस में झगड़ा करते दिखाई दिए वह हरजिंदर और मंजीत थे, जोकि होशियारपुर के रहने वाले है। इसके बाद होशियारपुर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों व्यक्ति होशियारपुर के ही रहने वाले हैं ।जिसके बाद पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी युवक मंजीत को गिरफ्तार किया है ।

    ऊना पुलिस के एसपी राकेश सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एक दोस्त द्वारा पैसे के मामले को लेकर कहा सुनी हुई और फोन लेने को लेकर दोनों में बहस हो गई ।जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर किसी पत्थर से प्रहार कर उसको लहूलूहान कर दिया जिससे हरजिंदर की मौत हो गई और मंजीत मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक मंजीत को होशियारपुर से गिरफ्तार कर ऊना लाया गया है जिसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।
  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 जून को

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा 14 जून को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मकैनिक, मकैनिक मोटर व्हीकल व वेल्डर टेªड में आईटीआई उत्तीर्ण लड़के और लड़कियां तथा इलैक्ट्रिशियन टेªड में केवल लड़कियां भाग ले सकती हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभियार्थियों को 16,934 रूपये प्रतिमाह वेतन और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस अभियार्थियों को 22,348 रूपये के साथ-साथ रियायती दरों पर कैंटीन, डेªस, सेफ्टी शूज़ व ट्रांस्पोर्ट सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार में दसवीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर आना अनिवार्य होगा।
  • आपदा प्रबंधन के लिए विभागों में आपसी तालमेल बेहद आवश्यक :  महेंद्र पाल गुर्जर

    आपदा प्रबंधन के लिए विभागों में आपसी तालमेल बेहद आवश्यक : महेंद्र पाल गुर्जर

    मेगा मॉक ड्रिल से पहले किया टेबल टॉप अभ्यास

    ऊना जिले में 14 जून को बाढ़-भूस्खलन की आपदा को लेकर होगी मेगा मॉक ड्रिल

    ऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने आपदा के बेहतर प्रबंधन के लिए अंतर एजेंसी तालमेल को चुस्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान विभागों में आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य प्रभावी तरीके से किए जा सकते हैं।

    वे बुधवार को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस सभागार में 14 जून की मेगा मॉक ड्रिल से पहले टेबल टॉप अभ्यास के लिए बुलाए आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बता दें, मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से टेबल टॉप अभ्यास के लिए कार्यशाला लगाई। इसमें शिमला में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी शिरकत की। वहीं उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के साथ विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारियों ने टेबल टॉप अभ्यास में भाग लिया।

    आपदा प्रबंधन के हर पहलू पर हुई चर्चा
    बैठक में 14 जून को बारिश-बाढ़-भूस्खलन संबंधी मेगा मॉक ड्रिल को लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। आपदा की अलग अलग स्थितियों में प्रबंधन के लिए क्या योजना है, त्वरित प्रतिक्रिया के तौर पर क्या क्या कदम उठाए जाने चाहिए, अलग अलग विभाग क्या दायित्व निभाएंगे और क्या कमियां और खामियां हैं, इन सब विषयों पर विचार विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों से मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

    तैयारियों व क्षमताओं का होगा गहन आकलन
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 14 जून को पूरे प्रदेश में मेगा मॉक ड्रिल होगी, इसी क्रम में ऊना जिले में भी इसका आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले में निर्धारित स्थलों तथा संस्थानों में बारिश-बाढ़-भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। इसमें जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में प्रतिक्रिया योजना की प्रभावकारिता को परखना है, ताकि कमियों का पता लगा कर उन्हें समय से सुधारा जा सके। साथ ही इसका एक उद्देश्य सभी हितधारक विभागों व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर अद्यतन मानक संचालन प्रक्रियाओं और दिशा निर्देशों से परिचित कराना है।

    14 जून को यहां होंगे राहत-बचाव कार्य
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 14 जून शुक्रवार को राज्य मुख्यालय से बाढ़-भूस्खलन की काल्पनिक सूचना मिलने पर जिले के प्रत्येक उपमंडल में बारिश-बाढ़ व भूस्खलन से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव (स्वां नदी के समीप), बंगाणा उपमंडल के नलूट गांव (लठियाणी-बडसर रोड़), हरोली उपमंडल के तहत राजकीय प्राइमरी एंड मिडल स्कूल जननी, पोलियां बीत, अम्ब उपमंडल के पिंडी दास आश्रम और नेत्र चिकित्सालय अम्ब और ऊना के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, टर्मिनल के पेखूबेला को घटना स्थल मानकर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के अलावा जिला एवं उपमंडलों के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

    बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, डीएफओ सुशील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Jalandhar: दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुष्कर्म के मामले में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम ने शिकायत के आधार पर आयुष कुमार पुत्र परशाद निवासी न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (2) आईपीसी, 6 POCSO अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 92 दिनांक 07-06-2024, बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में दर्ज की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मानवीय खुफिया जानकारी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी आयुष को गिरफ्तार करने के लिए बस्ती बावा खेल थाने की एक विशेष टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को 11 जून को माता गुजरी खालसा स्कूल, बस्ती बावा खेल नजदीक मकान नंबर 381 गली नंबर 7 न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। 

  • Punjab: पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में झड़प, एक की मौत

    मोगाः दोधर शर्की गांव में पंचायत की गली में पानी निकासी को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कला पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी सुखदर्शन सिंह के घर और हमारे घर का पानी गली में एक पाइप से होकर आता था और पाइप बंद हो गया था।

    जिसे मेरे पिता अवतार सिंह 80 साल ने नाली से निकाला था। इस पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह ने मेरे पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मेरे पिता को धक्का दे दिया, जिससे मेरे पिता अवतार सिंह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह के खिलाफ बधनी कला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar: Police में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़, 102 व्यक्तियों से रिश्वत लेते 2 गिरफ्तार

    Jalandhar: Police में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़, 102 व्यक्तियों से रिश्वत लेते 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान पंजाब पुलिस में फर्जी भर्ती घोटाले का भंडाफोड़ किया है और राज्य पुलिस के दो कर्मचारियों को पुलिस में ग्रेड-4 कर्मचारियों की नौकरी दिलाने के बदले 102 व्यक्तियों से 26,02,926 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जालंधर जिले के आदमपुर के मोहल्ला बेगमपुर निवासी तृतीय आईआरबी में क्लीनर (ग्रेड-4 कर्मी) के पद पर तैनात तरलोचन पाल (नंबर 207/एस) और सह-आरोपी हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी के गांव सीकरी निवासी सुरिंदरपाल (नंबर 3बी) के रूप में हुई है, जो फिल्लौर में पंजाब पुलिस अकादमी में नाई (ग्रेड-4 कर्मी) के पद पर तैनात है। आज यहां इसकी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह निवासी गांव नंगलां, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज 12.06.2024 को जालंधर की अदालत में पेश किया गया और दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनकी हिरासत के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह जानकारी मिल सके कि इस भर्ती धोखाधड़ी में कितने अन्य निर्दोष व्यक्तियों को धोखा दिया गया और कुल कितनी धनराशि एकत्र की गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज द्वारा इस शिकायत की प्राथमिक जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी तरलोचन पाल और उसके साथी सुरिंदरपाल ने भोले-भाले लोगों को झूठा भरोसा दिलाया था कि आने वाले महीनों में पंजाब पुलिस में ग्रेड-4 के करीब 560 पद भरे जाने हैं। मिलीभगत से काम करते हुए उन्होंने राज्य पुलिस में ग्रेड-4 कर्मचारियों के तौर पर नौकरी दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति 25,000 रुपए की मांग की और इस तरह राज्य भर में कई व्यक्तियों से मोटी रकम इकट्ठी की। नतीजतन, तरलोचनपाल को कुल 18,09,100 रुपए रिश्वत के तौर पर मिले, जो उसके विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए गए।

    इस रकम में से तरलोचनपाल ने 5,45,000 रुपए सुरिंदरपाल के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा, आरोपी सुरिंदरपाल को अलग से अपने बैंक खाते में 7,93,826 रुपए मिले थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोनों आरोपियों ने करीब 102 व्यक्तियों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 26,02,926 रुपए रिश्वत के तौर पर वसूले थे। इसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज के थाने में आईपीसी की धारा 420 और 120-बी तथा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सुरिंदरपाल ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसने और तरलोचनपाल ने नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों से उक्त पैसे लेकर करीब 9.00 लाख रुपए पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में तैनात दो कर्मचारियों को दिए थे। उन्होंने बताया कि नौकरी दिलाने में असफल रहने पर उन्होंने 9.00 लाख रुपए में से कुछ पैसे उसे वापस कर दिए थे, लेकिन बाकी पैसे कभी वापस नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस फर्जी भर्ती घोटाले के विभिन्न पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा इस संबंध में जानकारी देने के लिए और भी प्रभावित व्यक्ति ब्यूरो के समक्ष पेश हो सकते हैं।

  • Jalandhar: वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर विजय सांपला ने विपक्ष की रणनीति का किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर विजय सांपला ने विपक्ष की रणनीति का किया खुलासा, देखें वीडियो

    कंगना के मामले में कुलविंदर के समर्थकों पर भाजपा नेता ने साधे निशाने

    आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस को याद दिलाए पुराने हालात

    जालंधर, ENS: भाजपा को 13 में एक भी सीट ना मिलने पर आप पार्टी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद विजय सांपला का बयान सामने आया है। विजय सांपला ने कहा कि 2022 में सीटों की बात करें तो उस दौरान उनकी स्थिति क्या थी और आज उनकी स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी 3 सीटों पर सिमटकर रह गई है। सांपला का कहना है कि आप पार्टी का ग्राफ 25 प्रतिशत गिर गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ 2022 में 8 प्रतिशत था और आज भाजपा का ग्राफ 18 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के दावों के जो विपरीत है। सांपला ने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी ऐसी है जिनका ग्राफ सभी पार्टियों से अधिक बढ़ रहा है। 

    वहीं कंगना रणौत के मामले के तूल पकड़े जाने को लेकर चन्नी द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने के मामले में सांपला ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अस्त व्यस्त करना चाहते है। उन्होंने कहा कि कुलविंदर कौर ने वर्दी के दौरान उसकी डयूटी सुरक्षा करना था। इस दौरान उसने अपना धर्म नहीं अपनाया, जिसके चलते वह इस मामले में कुलविंदर द्वारा की गई घटना की निंदा करते है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कुलविंदर की हिमायत कर रहा है वह पंजाब के साथ से अन्याय कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य के लिए यह ठीक नहीं है। सांपला ने कहा कि पहले भी पंजाब में आंतक रहा, जिससे पंजाब काफी पिछड़ गया और अब तक पंजाब इस घटना से उभर नहीं पाया। उन्होंने कहा कोई भी उद्योगपति निवेश नहीं पंजाब में कर रहा, युवाओं की नौकरियों को लेकर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहाकि ऐसी घटना पंजाब के लिए काफी घातक है। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कंगना द्वारा पंजाब में आंतकवाद को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सांपला ने कहा कि जब सरकार ही लोगों से आंदोलन करवाएंगी। लोगों की असुरक्षा की भावना पैदा करेंगी तो उनको इस घटनाओं पर खेद होगा ही। सांपला ने कहा कि हमें भी खेद है कि पंजाब में विश्वास ही लोगों में खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह निवेदन करते है कि पंजाब को बचाने के लिए ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

    जम्मू में हुए बस पर आंतकी हमले को लेकर सांपला ने कहा कि बस पर हुए हमले की वह निंदा करते है। वहीं आज दोबारा हुए आंतकी हमले में भारत के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में संयम रखने की जरूरत है। वहीं विपक्ष द्वारा आतंकी अटैक किए जाने पर भाजपा को फेल साबित होने के मामले में जवाब देते हुए सांपला ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय तो कोई जम्मू-कश्मीर में जा भी नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि उस समय और आज के समय को देखकर वह बताए और उसके बाद सरकार के फेल साबित होने की बात करें कि कौन फेलियर है और कौन पास है। उन्होंने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना विपक्ष का काम है, लेकिन एजेंसियों के बारे में ऐसी बाते चन्नी कह रहे है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चन्नी पहले अपनी सरकार के समय की बात करें कि उनके समय में फौजियों पर पत्थरों से हमला किया जाता था।

    वेस्ट हलके में होने वाले चुनाव को लेकर सांपला ने कहा कि पहले तो एक ही सीट पर उपचुनाव होना संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए है उन सीटों पर भी उपचुनाव होना बनता था। सांपला ने कहा कि सिर्फ वेस्ट हलके पर ही पहले उपचुनाव क्यों करवाए जा रहे है। सांपला ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इस सीट से खौफ है और वेस्ट हलके में भाजपा का गढ़ है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में पूरी सरकारी मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सांपला ने आप पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेता वेस्ट हलके में जाएंगे गुंडागर्दी करेंगे ताकि भाजपा पार्टी वाले बूथ पर कार्यकर्ता जा ना सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के गुर्गे इस दौरान हार को जीत में बदल सके। सांपला ने कहा कि परिस्थितियों चाहे कैसे भी हो लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगा और जीता हासिल करेंगा।    

  • Punjab : 2 पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, मौ’त

    मोगा : दोधर शर्की गांव में पंचायत की गली में पानी निकासी को लेकर 2 पड़ोसियों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    जांच अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पड़ोसी सुखदर्शन सिंह के घर और हमारे घर का पानी गली में एक पाइप से होकर आता था और पाइप बंद हो गया था।

    जिसे मेरे पिता अवतार सिंह 80 साल ने नाली से निकाला था। इस पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह ने मेरे पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मेरे पिता को धक्का दे दिया, जिससे मेरे पिता अवतार सिंह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर सुखदर्शन सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह के खिलाफ बधनी कला थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: नदी में नहाने आए पांचों युवकों के शव हुए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: नदी में नहाने आए पांचों युवकों के शव हुए बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः कासाबाद सतलुज दरिया में रविवार को 6 दोस्त नहाने के लिए आए थे, जिसमें 2 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था, लेकिन पांच युवकों की तालाश जारी थी। घटना के अगले दिन एक युवक का शव गोताखोरों को बरामद हो गया था। इस दौरान एक अन्य घटना में युवक के डूबने की सूचना भी मिली थी। वहीं 4 युवकों के शव गोताखोरों को 2 दिन बाद बरामद हो गए हैं। हालांकि जिस अन्य युवक का शव भी गोताखारों को बरामद हुआ है जो करीब 10 दिन पहले दरिया में डूब गया था।

    मृतक युवकों की पहचान एहसान, मिसबाहुल, शमीम और जहीर के रूप में हुई है। जबकि 10 दिन पहले डूबे युवक का नाम आर्यन है। 1 दिन पहले मिसबाहुल और एहसान का शव पुलिस को बरामद हो गया था। बीते दिन आर्यन का शव मिला और आज शमीम और और जाहिर की डैडी बॉडी दरिया से गोताखोरों ने निकाली। पिछले 3 दिन से पुलिस ने एन.डी.आर.एफ. व गोताखोर की टीमों को सतलुज दरिया में लापता हुए युवकों की तलाश के लिए लगाया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    34 मोबाइल फोन, split AC, LED, एक ई-रिक्शा बरामद

    बठिंडा : पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजन पुत्र दीपा उर्फ ​​बाबा और सागर पुत्र दीपा उर्फ ​​बाबा वासियान गली नंबर 6 अमरपुरा बस्ती नरुआना रोड बठिंडा के तौर पर हुई है। नरिंदर सिंह एसपी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि थाना कैनाल कॉलोनी के परसराम इलाके में मोबाइल फोन की दुकान में हुई चोरी का पता लगाने के लिए बठिंडा पुलिस ने तकनीकी आधार पर सीआईए स्टाफ-2 और अलग-अलग टीमें बनाकर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं खुफिया सूत्रों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

    आरोपियों से 34 विभिन्न ब्रांडों के मोबाइल फोन, 2 स्टैपर, 2 कपड़े प्रेस, एक बफर, एक स्प्लिट एसी, एक एलईडी असेंबली और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे आरोपियों से गहनता से पूछताछ के बाद और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।