Blog

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की सड़क पर बिखरी हड्डियां, देखें वीडियो

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की सड़क पर बिखरी हड्डियां, देखें वीडियो

    जांलधर/वरुणः किशनपुरा चौक और लम्मा पिंड चौर के मध्य पड़ते संतोखपुरा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर मंदिर से घर जा रहे नव विवाहित जोड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटसाइकिल चला रहे युवक की टांग ही शरीर से अलग हो गई और हड्डियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं घटना स्थल से कार चला रहा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में बैठे दो युवकों को लोगों ने काबू कर उनकी धुनाई की।

    घायल युवक और उसकी पत्नी को लोगों ने तुरंत पठानकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों द्वारा काबू किए युवकों को गिरफ्त में लिया और अपने साथ थाने में ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दो गाड़ियों में सवार थे। स्कोडा कार के साथ-साथ एक ब्रेजा गाड़ी भी थी। उसमें भी लड़कियां और युवक सवार थे। एक्सीडेंट के बाद कार चलाने वाले युवक को ब्रेजा गाड़ी में सवार युवक ले गए। लोगों ने कहा कि ब्रेजा गाड़ी में सवार युवकों ने एक्सीडेंट के बाद गुंडागर्दी दिखाई।

    लोगों के साथ मारपीट भी की और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह ब्रेजा गाड़ी को भगा कर ले गए। जबकि कार में सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पकड़े गए युवक तरनतारन और अमृतसर के जंडियाला गुरु के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक कार को बहुत तेज चला रहा था। वह लम्मा पिंडज से किशनपुरा की तरफ जा रहा था। संतोखपुरा के पास उसने एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।टक्कर मारने वाली गाड़ी में बियर और शराब की बोतले पड़ी हुई थी। जाहिर है कि युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में आप विधायक की ऑडियो हुई वायरल

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में आप विधायक की ऑडियो हुई वायरल

    दर्ज हुई एफआईआर में भी हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस की कार्रवाई के बाद क्लीन-चिट प्राप्त कर चुके विधायक अमित रतन की ऑडियो को शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह ने रिलीज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर रिश्वत के मामले में एफआईआर भी सामने आई है। जिसमें देहात के विधायक के प्राइवेट पीए की जिक्र किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर वायरल हो रही ऑडियो के बाद एक बार फिर आप सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि विधायक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव घुद्दा की महिला सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार ने विजिलेंस की तरफ से विधायक अमित रतन को क्लीन-चिट देने के बाद एक ऑडियो वायरल कर दिया है।

    ऑडियो के वायरल होते ही पंजाब की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। ऑडियो में स्पष्ट सुनने को मिल रहा है कि विधायक और पकड़ा जा चुका रेशम गर्ग पैसों की मांग को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल हो जाने के बाद आप सरकार को फिर से विरोधियों ने घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जहां विधायक को सर्किट हाउस के पिछले गेट से निकालने पर घेरा है, वहीं कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने सीएम और राघव चड्‌ढा के बीच बहस की बात छेड़ दी है। जिसमें विधायक को टिकट देने के समय पैसों के आदान-प्रदान का भी आरोप लगा है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट में कहा कि आप विधायक अमित रतन के खिलाफ सभी सबूत सार्वजनिक हुए हैं।

    जिसमें विधायक द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग, विजिलेंस रेड के दौरान सर्किट हाउस में उनकी उपस्थिति और सीसीटीवी में कैद पिछले गेट से बाहर निकलना शामिल है। क्यों भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं? क्या उन तक भी पैसा पहुंच रहा था? कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने ट्वीट किया है। बताया गया है कि विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा के बीच एक गंभीर झगड़ा है। क्योंकि उन्होंने मोटी रकम देकर दिल्ली लॉबी से सीधा टिकट प्राप्त किया है। शिकायतकर्ता की तरफ से स्पष्ट बयान देने के बाद सरकार विधायक को गिरफ्तार कैसे नहीं कर सकती?

  • MahaShivratri 2023: आज महाशिवरात्रि, इन पूजन सामग्री से करें शिव पूजा…

    MahaShivratri 2023: आज महाशिवरात्रि, इन पूजन सामग्री से करें शिव पूजा…

    शिव उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि आज यानी 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। ऐसे में जो शिवभक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि शिव जी की पूजा के लिए सामग्रियों के बारे में…

    महाशिवरात्रि 2023 पूजा सामग्री

    शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग, बेलपत्र
    भांग
    धतूरा
    मदार पुष्प, फूलों की माला
    शमी के पत्ते
    कमल और सफेद फूल
    गंगाजल, महादेव के लिए वस्त्र
    गाय का दूध, दही, शक्कर
    जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
    इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान, सुपारी
    शहद, बेर, मौसमी फल, खस
    मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
    महाशिवरात्रि व्रत कथा, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
    भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ आदि
    पूजा के बाद हवन सामग्री
    परिमल द्रव्य, रत्न, आभूषण
    दान के लिए कंबल, वस्त्र, अन्न, गुड़, घी, फल आदि
    माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री, साड़ी
    आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

    अमृतसरः अजनाला के एक युवक को अगवा कर पीटने के मामले में वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर गुरदासपुर जिले व अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी ने संजीव कुमार ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि बीते दिन एक नौजवान के साथ कथित तौर पर पिटाई के मामले में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    वहीं दूसरी ओर मामला दर्ज होने के बाद अमृतपाल सिंह ने आज एक वीडियो के जरिए बयान दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अजनाला पुलिस ने उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथियों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो वह अगला कार्यक्रम तैयार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपने गांव जल्लूपुर खैड़े में भारी संख्या में पहुंचने की अपील भी की है।

  • आज का राशिफल, 18 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 18 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करेंगे और कुछ नये संपर्कों से आज आपको अच्छा मिलेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। यदि कुछ काम को लेकर आ परेशान चल रहे हैं, तो वह दूर होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे और यदि आपको कोई धन संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें जान लगाने से बचना होगा और आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपका अपने सगे संबंधियों से भी तालमेल बेहतर रहेगा और आप  किसी अच्छे लाभ के चक्कर में धन लगाएंगे तो वह भी आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या पहले से परेशान कर रही है, तो आप उसे अनदेखा ना करें और आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में धैर्य बनाए रखें। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया, तो आज आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात कर सकता है। आप आज अपनी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान दें। अत्यधिक भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं और आपको संतान पक्ष की ओर से आपको मिल सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे और आप किसी से तर्क वितर्क और बहसबाजी भी ना पड़े। कला कौशल से आज आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने कुछ विपक्षियों से सावधान रहना होगा और कुछ आप अपनी शान शौकत ही कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के ही सदस्य हैरान रहेंगे। 

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा और आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और आप विदेशों से आयात- निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में ना पड़े और रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको पहले अपने रुके हुए कामों की सुध बुध लेनी होगी। आप परिवार में किसी सदस्य से जिद ना करें और आपके किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको अपने परिजनों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आपकी किसी के मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जिससे आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आज आप लोगों से किए हुए वादों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपकी साख चारों ओर फैलेगी और सामाजिक कार्यक्रम में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए आनंद में रहने वाला है और आप अपने कुछ लक्ष्यों को लेकर ढील ना बरते, नहीं तो वह समय रहते पूरे नहीं हो पाएंगे। यदि आपने अपने धन को सट्टेबाजी अथवा शेयर मार्केट में निवेश किया था, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने मिलता दिख रहा है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं।

    कुंभ राशिफल। आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कानूनी संबंधित मामलों में आज जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशियां बनी रहेंगी और आप अपने खानपान की आदतों पर बदलाव लाएं, नहीं तो आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। आपने जल्दबाजी में यदि कई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार में रुकी हुई डील फाइनल होने से कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है और वह अपने रीति रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे और संतान के करियर को लेकर ने आपको थोड़ी चिंता सता सकती है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय रहते आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप धन के मामले के  किसी पर भी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

  • ਨਸ਼ੇ ਵਿਚ ਟੁੰਨ ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੀ ਵੀਡਿਓ ਵਾਇਰਲ

    ਨਸ਼ੇ ਵਿਚ ਟੁੰਨ ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੀ ਵੀਡਿਓ ਵਾਇਰਲ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ / ਅਨਿਕੇਤ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀਆਂ ਦੀ ਇੱਕ video viral ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਗੱਡੀ ਤੇ ਚੜ ਕੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਭੰਗੜਾ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਸਨੇ ਨੀਲੀ ਟੀ-ਸ਼ਰਟ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਕੌਂਸਲਰ ਹੈ ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਸ ਵਲੋਂ ਅਜਿਹਾ ਕਿਉਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੁਝ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀ ਲਗਿਆ, ਪਰ ਜਦੋਂ ਕੌਂਸਲਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਇਸ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਗਮ ਆਪਣਾ ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬ ਨੂੰ ਜਿੰਦਗੀ ਦਾ ਇੰਜੋਏ ਦੱਸਿਆ । ਇਹ ਚਾਹੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਾਤ ਹੋਵੇ ਜਾ ਸਤਾ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਪਰ ਨਸ਼ਾ ਸਾਫ ਤੋਰ ਤੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹ ਪੱਖ ਪੂਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿਤੇ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ki ਇਹ ਸਬ ਗਲਤ ਹੈ ਮੈਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਪੁੱਛਾਂਗਾ ਕੀ ਅਜਿਹਾ ਕਿਉਂ ਕੀਤਾ ਇਕ ਵਾਰ ਵੀ ਮੇਅਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਨਹੀ ਕਿਹਾ ਕੀ ਇਸ ਸੰਬੰਦੀ ਕਰਵਾਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜੋ ਵੀ ਹੋਵੇ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਫ ਬਿਆਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਕੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਨਿਜੀ ਜਾਗੀਰ ਸਮਹਜ ਕੇ ਬੇਖੌਫ ਭੰਗੜੇ ਪਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹ ਵੀ ਕਾਰ ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਖੋਲ ਕੇ ਉੱਚੀ ਆਵਾਜ ਵਿੱਚ ਗਾਣੇ ਲਾਏ ਹੋਏ ਹਨ।

  • शहर को अव्वल दर्जे पर लाने के लिए निगम कमिश्नर ने पार्षदों और लोगों से की ये ये अपील, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः आज स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ के सेक्टर 42 वार्ड न. 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी द्वारा सार्वजनिक शौचालय और क्म्यूनिटी सेंटर की मुरम्मत और साज सज्जा करवाई गई। जिसका उद्घाटन आज नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मिश्रा ने किया। 


    नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मिश्रा ने बताया कि चंडीगढ़ शहर का रैंक अव्वल दर्जे पर लाने के लिए पार्षदों के साथ साथ वार्डवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। वार्ड के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि वार्ड वासियों की लंबे समय से बदबूऔर शौचालय की समस्या बनी हुई थी जिसका हाल करवाया गया है। यही नहीं हल भी ऐसा करवाया गया की यह शौचालय किसी 5 स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है।

  • चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को दिया बड़ा झटका

    चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को दिया बड़ा झटका

    मुंबई : चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से चल रही उठापटक के बीच बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि पार्टी का नाम शिवसेना और प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। आयोग ने कहा कि बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त किया गया। इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है। राजनीतिक दलों और उनके आचरण पर दूरगामी प्रभाव वाले अपने ऐतिहासिक फैसले में, चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे लोकतांत्रिक लोकाचार और आंतरिक पार्टी लोकतंत्र के सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करें और नियमित रूप से अपनी संबंधित वेबसाइटों पर अपनी आंतरिक पार्टी के कामकाज के पहलुओं का खुलासा करें।

    दरअसल, पिछले साल जून में जब एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट किया था तो पार्टी में दो गुट उभर आए थे। पार्टी उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच बंट गई थी। शिंदे गुट की बगावत के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में एकनाथ शिंदे ने सीएम औऱ देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

  • केंद्र ने हरविंदर सिंह रिंदा को किया आतंकवादी घोषित, इन दो संगठनों पर लगाया बैन

    केंद्र ने हरविंदर सिंह रिंदा को किया आतंकवादी घोषित, इन दो संगठनों पर लगाया बैन

    नई दिल्लीः आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक शख्स और दो संगठनों को आतंकवादी/आतंकवादी संगठन घोषित कर बैन कर दिया है। गृह मंत्रालय ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया है। वहीं ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ और जम्मू और ‘कश्मीर गजनवी फोर्स’ जैसे संगठनों को आतंकी संगठन घोषित कर बैन कर दिया है।

    गृह मंत्रालय ने बताया कि हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया गया है। संधू आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा’ इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में वह सीमापार एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है। उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। इस घोषणा के साथ ही ये अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकवादी हैं।

    वहीं केन्द्र सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आज दो संगठनों को भी आतंकी संगठन घोषित किया है। इनमें ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ और ‘जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स’ शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक खालिस्तान टाइगर फोर्स एक उग्रवादी संगठन है। इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है। ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है और पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

    वहीं दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और आतंकी हमलों को अंजाम देने में लिप्त पाया गया है। यह लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, तहरीक-उल-मुजाहिदीन, हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी आदि जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठनों से अपने सदस्यों की भर्ती करता है। इन दोनों संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हो गए हैं।

  • 4.40 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक काबू 

    4.40 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल गगरेट में पुलिस ने 3 युवकों को 4.40 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।  पुलिस ने तुरंत प्रभाव से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गगरेट पुलिस की एक टीम हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव टटेहड़ा के पास चिट्टे को लेकर डील होने वाली है। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दबिश दी, तो वहां दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक मिले जो पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

     पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ज्वालाजी के रहने वाले युवक अभिषेक की फोन पर चिट्टे को लेकर  बातचीत हुई थी और अभिषेक चिट्टे की डिलीवरी लेने आया था। पुलिस ने गगरेट के रहने वाले सलिल मित्तल व गगन सिंह और अभिषेक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन  धीमान ने बताया कि बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।