Blog

  • पीएनबी आरसेटी द्वारा आयोजित मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    पीएनबी आरसेटी द्वारा आयोजित मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज(मंगलवार) को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी के निदेशक सुधीर शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को स्वरोजगार की दिशा में शीघ्र कदम बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी गई तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक कौशल को अपनाकर युवा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने को कहा।

    उन्होंने बताया कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों के लिए बैंक द्वारा कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध है, जिससे वे आसानी से अपना उद्यम शुरू कर सकें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं—बीज उत्पादन, यूनिट स्थापना, देखरेख, पैकेजिंग, विपणन एवं व्यवसाय प्रबंधन—के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर परीक्षक के रूप में कमल प्रकाश, भारतीय रिज़र्व बैंक के साक्षरता सलाहकार राजकुमार डोगरा तथा इसी संस्थान से पूर्व में प्रशिक्षित होकर मशरूम उत्पादन में उत्कृष्ट सफलता अर्जित कर चुकी उद्यमी विद्या विश्वकर्मा भी उपस्थित रहीं। उनकी प्रेरक सफलता ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए और अधिक प्रोत्साहित किया।

    यह प्रशिक्षण 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें न केवल तकनीकी कौशल बल्कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक प्रबंधकीय और विपणन दक्षताओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी की संकाय सदस्य  रजनी वाला, संकाय सहायक हिना डोगरा तथा मीनाक्षी भी मौजूद रहीं।

  • Punjab News: Hotel City Palace में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel City Palace में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    बंद किए होटल को अवैध रूप से खोलने के लगे आरोप

    मोहालीः जीरकपुर के रंजन प्लाजा में स्थित होटल सिटी पैलेस में युवक द्वारा आत्महत्या कर ली गई। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वही होटल है जहां कुछ समय पहले जीरकपुर पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में कार्रवाई करते हुए 3 लड़कियों का रेस्क्यू किया था। इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था और होटल को बंद कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, बंद किए गए इस होटल को 2 दिन पहले ही अवैध रूप से दोबारा खोल दिया गया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसकी अनुमति से होटल को फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि होटल की चाबियां अब भी पुलिस के पास ही हैं, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
  • खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में 14वां आरोपी गिरफ्तार, 3 अधिकारी हो चुके सस्पेंड, देखें वीडियो

    खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में 14वां आरोपी गिरफ्तार, 3 अधिकारी हो चुके सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा में पंचकूला के आसरेवाली में खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में अभी तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में 3 अधिकारी सस्पेंड किया जा चुके हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चोरी की लड़कियां जहां पर जाती थी, वहां पर मुंशी का काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चोरी की लड़कियों को लेकर मुंशी से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियो को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह आरोपी 14 वां आरोपी है।

  • राज्यपाल से HPPSC अध्यक्ष की मुलाकात, भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा

    राज्यपाल से HPPSC अध्यक्ष की मुलाकात, भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर सहित आयोग के अन्य सदस्यों ने भेंट की। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की वर्तमान गतिविधियों और पहलों से अवगत करवाया। उन्होंने परीक्षाओं के संचालन, भर्ती प्रक्रियाओं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अभ्यार्थियों के चयन में पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित आधुनिक प्रणालियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया। गुप्ता ने कहा कि एक निष्पक्ष और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रिया शासन में जन विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और राज्य के समग्र विकास में भी इसका महत्त्वपूर्ण योगदान होता है।

    इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा, डॉ. पवनेश शर्मा, प्रो. ममता मोक्टा, राखिल काहलों, सचिव निवेदिता नेगी तथा अतिरिक्त सचिव छवि नांटा भी उपस्थित थीं। रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.डी. धीमान ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

  • विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख में थमा दिया फर्जी वीजा, दपंति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख में थमा दिया फर्जी वीजा, दपंति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पचंकूलाः हरियाणा में पंचकूला पुलिस की एंट्री इमिग्रेशन यूनिट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। पुलिस ने पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अम्बाला व पंचकूला में 6 मामले पहले से दर्ज है, वहीं यमुनानगर में भी शिकायतें दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2022 से फर्म चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 35 हजार कैश व 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद चारों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च को पहले आरोपी हरप्रीत निवासी अंबाला को लुधियाना से गिरफ्तार किया। हरप्रीत को 18 मार्च को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

    रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को अन्य आरोपी हरभजन, उसकी पत्नी नेहा और चिराग नरुला को गिरफ्तार कर 20 मार्च को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही अंबाला में 6 मामले दर्ज हैं। दिसंबर में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ऑफिस छोड़कर भाग गए थे। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 थाना में 27 फरवरी को 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 308(3), 338, 340, 316(2), 318(4) दर्ज किया गया था। लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदार के साथ अंबाला स्थित एक इमिग्रेशन ऑफिस में गया। जहां उसकी मुलाकात हरभजन सिंह, हरप्रीत उर्फ बम्पी, चिराग नरुल्ला और नेहा से हुई। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया 12 लाख रुपए में वीजा लगवाने की बात तय की।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान 3 लाख 35 हजार कैश, 5 मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए है। आरोपियों द्वारा घटना स्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। फिलहाल सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आरोपियों ने योजना के तहत पहले पीड़ित का पासपोर्ट और दस्तावेज ले लिए। बाद में उसे बताया कि उसका वीजा लग चुका है। इसके बाद 8 नवंबर 2025 को पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाकर आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपए नकद ले लिए और उसे एक फर्जी वीजा थमा दिया। इतना ही नहीं, पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने वीजा को ऑनलाइन भी चेक करवाया। वीजा मिलने के बाद पीड़ित ने लगभग 5 लाख रुपए खर्च कर टिकट, होटल बुकिंग और अन्य व्यवस्थाएं कर लीं, लेकिन बाद में जांच करने पर वीजा फर्जी निकला।

    इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने वॉट्सएप चैट, बैंक स्टेटमेंट और फर्जी वीजा दस्तावेज जैसे अहम साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी हरप्रीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों हरभजन सिंह, चिराग नरुल्ला और नेहा को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत यह ठगी की थी। इस मामले में 2 आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है।

  • कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और 2 सहयोगियों को 30-30 साल की हुई सजा

    कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और 2 सहयोगियों को 30-30 साल की हुई सजा

    नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर की अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को जनवरी में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों निवारण अधिनियम) के तहत दोषी ठहराया गया था। एजेंसी का कहना है कि अंद्राबी और उसकी दो साथियों ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रची और विदेश में मौजूद आतंकी संगठनों की मदद से अलगाववाद और हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश की थी। दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान NIA ने कहा कि देश के खिलाफ साजिश करने वालों को सख्त सजा देना जरूरी है। समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह दलीलें एडिशनल सेशंस जज चंदर जीत सिंह के सामने रखी गईं। तीनों आरोपियों को इसी साल जनवरी में एंटी-टेरर लॉ अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था।

    NIA ने अपनी लिखित दलीलों में कहा कि तीनों दोषी पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं। उनके काम भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की गहरी साजिश का हिस्सा थे। जांच एजेंसी के मुताबिक वे केवल साजिश में शामिल ही नहीं थीं, बल्कि इस पूरे नेटवर्क की मुख्य गुनहगार भी थीं। NIA की ओर से पेश स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि आसिया अंद्राबी और उसकी साथियों ने आतंकवादी संगठनों की मदद से भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया था। प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि दोषियों के सोशल मीडिया पोस्ट और उनके बयान साफ तौर पर दिखाते हैं कि वे भारत में लोकतांत्रिक तरीके से बनी सरकार के खिलाफ एक साथ जंग छेड़ने की कोशिश कर रहे थे। तीनों ने अपने प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत का इस्तेमाल किया था।

    वे जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने 14 जनवरी 2026 को तीनों को UAPA और IPC की अलग-अलग धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। इनमें आतंकी गतिविधियों की साजिश और भारत के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। जांच एजेंसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 33 FIR दर्ज हैं। उसकी सहयोगी सोफी फहमीदा के खिलाफ 9 और नाहिदा नसरीन के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने सजा पर दलीलें पूरी होने के बाद अंद्राबी पर यह फैसला सुनाया।

     

  • Civil Hospital की मोर्चुरी को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Civil Hospital की मोर्चुरी को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल अस्पताल की मोर्चुरी को चोरों ने निशाना बनाया। दरअसल, चोर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी से सैनिटरी उपकरण चोरी करके फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि सर्दियों में हुई इस चोरी का पता अब गर्मियों में चला, जब एसी के पाइप कटे हुए पाए गए। पंचकूला के सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में चोरों ने बड़ी ही चालाकी से सेंध लगाई।

    जानकारी के मुताबिक, चोर एसी के पाइप काटकर उसमें इस्तेमाल होने वाला कीमती सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि यह चोरी सर्दियों के दौरान हुई, लेकिन चूंकि उस समय एसी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था, इसलिए किसी को इसका पता नहीं चल पाया। जैसे ही गर्मियों में एसी चलाने की कोशिश की गई, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

  • हिमाचल में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड बनेगा, एक्स-सर्विस एसोसिएशन ने जताया धन्यवाद

    हिमाचल में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड बनेगा, एक्स-सर्विस एसोसिएशन ने जताया धन्यवाद

    शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

    एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे पैरा मिलिट्री फोर्सिस के कर्मियों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और पैरा मिलिट्री समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कदम से पैरा मिलिट्री परिवारों में आशा की नई किरण जागृत हुई है।

    प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने और इस मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया तथा अन्य विधायकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। एसोसिएशन ने कहा कि पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड का गठन राज्य में पैरा मिलिट्री समुदाय के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पूर्व सैनिकों और पैरा मिलिट्री कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: तेजधार हथियार और अन्य सामान बरामद, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार और अन्य सामान बरामद, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना टिब्बा के एसएचओ बलबीर सिंह और चौकी इंचार्ज रजिंदर कुमार की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से 2 आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दातर, बाइक और अलग- अलग कंपनियों के 3 फोन बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु शर्मा पुत्र संजीव कुमार और मोहम्मद अपसर पुत्र कलामूद्दीन निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

    आरोपियों को स्वंतत्र नगर एरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों लुटेरों कमजोर व्यक्ति को लूट का शिकार बनाते थे, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति सहित महिलाएं शामिल है। आरोपियों की उम्र में 18 से 20 साल है, जबकि एक नाबालिग शामिल है।

  • Online सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, NCII पर नियंत्रण के निर्देश

    Online सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, NCII पर नियंत्रण के निर्देश

    शिमला: डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत गैर-सहमति से साझा की जाने वाली अंतरंग सामग्री (एनसीआईआई) के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए एक मानक प्रक्रिया जारी की है।

    प्रवक्ता ने बताया कि एनसीआईआई सामग्री में वह कोई भी सामग्री शामिल है जो किसी व्यक्ति के निजी अंगों को दिखाती हो, पूरी या आंशिक नग्नता दर्शाती हो, यौन क्रियाएं प्रदर्शित करती हो या किसी व्यक्ति की बदली गई तस्वीरें शामिल करती हो। इस प्रकार की सामग्री व्यक्ति की गोपनीयता और गरिमा का गंभीर उल्लंघन है।
    प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के दृष्टिगत शिकायत दर्ज करने की स्थापित रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित की गई हैं। पीड़ित, विशेषकर महिलाएं, सहायता के लिए निकटतम वन स्टॉप केंद्र से संपर्क कर सकती हैं। शिकायतें सोशल मीडिया मंचों या वेबसाइटों पर उपलब्ध शिकायत विकल्प के माध्यम से या उनके नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारियों से संपर्क करके भी दर्ज की जा सकती हैं।

    इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल  www.cybercrime.gov.in  के माध्यम से भी ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं या त्वरित सहायता के लिए साइबर अपराध सहायता नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित निकटतम पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं। यदि निर्धारित समय के भीतर संबंधित माध्यम से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है या शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है, तो वह  www.gac.gov.in पर शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) के समक्ष अपील कर सकता है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, ऐसी हानिकारक सामग्री साझा करने से बचने और इस तरह की किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया ताकि समय पर कार्रवाई, व्यक्तिगत गरिमा तथा ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।