Blog

  • Punjab News: विधानसभा विशेष सत्र में आमने-सामने हुए वित्त मंत्री चीमा और बाजवा, हुआ हंगामा, देखें live

    Punjab News: विधानसभा विशेष सत्र में आमने-सामने हुए वित्त मंत्री चीमा और बाजवा, हुआ हंगामा, देखें live

    चंडीगढ़ः वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में प्रताप सिंह बाजवा की ज़मीन खरीद के रिकॉर्ड का खुलासा किया। वित्त मंत्री ने कहा कि बाजवा साहब हर मुद्दे पर हाउस कमेटी बनाने की बात करते हैं और गोयल साहेब के इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी जमीन गांव फुलड़ा में खरीदी गई थी, जो कि 16.10 मरले थी। उक्त इलाका ब्यास नदी के साथ धूस्सी डैम के अंदर है। किसानों से इस जमीन को इन्होंने 2025 में खरीदा था क्योंकि इन्हें पता था कि रेत आने वाली है।

    जब बाजवा कुछ बोलने लगे तो मंत्री चीमा ने कहा, श्रीमान बाजवा एक मिनट रुको। मुझे बताइए क्या यह जमीन आपके पास गांव फुलड़ा में नहीं है। आप हमेशा भाजपा के बुलारे बने रहते हैं। दूसरा गांव पासवाल है, जहां इन्होंने 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह भी ब्यास नदी के पास धूस्सी डैम के अंदर था। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वह विभाग को दोषी ठहराते हैं। क्योंकि उनकी जमीन की रक्षा के लिए 2017 और 2019 में पत्थर के स्टड लगाए गए थे। वे चाहते हैं कि बाजवा की जमीन सुरक्षित हो, किसानों की नहीं।

    वे लगातार सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने 25 लाख रुपये की संपत्ति पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। इसके जवाब में बाजवा ने कहा कि मैंने किसानों से जमीन खरीदी। मैंने इसका भुगतान किया है। मैंने सरकार को मालिया भरा है। बाजवा ने आगे कहा कि आबकारी मंत्री हर महीने शराब फैक्ट्रियों से पैसे लेते हैं। वे एक डिस्टिलरी से 1.25 करोड़ रुपये लेते हैं और हर महीने 35 से 40 करोड़ रुपये एकत्र करते हैं और शराब नीति से 12,000 करोड़ रुपये का गबन भी किया है। वित्त मंत्री चीमा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जब हम सच्च बोलते हैं तो वे चिढ़ जाते हैं और इस पर दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई।

    स्पीकर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और जब हंगामा जारी रहा तो सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। दूसरी ओर, सदन दोबारा शुरू होने पर जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि प्रताप बाजवा मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं। खुद झूठ बोल रहे हैं कि माधोपुर बांध में 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि सिर्फ 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हर बात पर राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि जो काम हमने 3 तीन साल में किया, कांग्रेस और अकाली दल भाजपा ने 70 साल में नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक 76 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचा देंगे।

     

  • World Heart Day: बीमार दिल देता है ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज

    World Heart Day: बीमार दिल देता है ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज

    हेल्थः हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। दुनिया भर में होने वाली हर चार में से एक मौत की वजह हृदय रोग है। विश्व हृदय महासंघ के अनुसार, हृदय रोगों का 75 प्रतिशत बोझ निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर है, जिनमें भारत भी शामिल है। कई बार हमारा हार्ट हमें अपने बीमार होने का संकेत देता है जैसे आसपास दर्द, सांस की समस्या, बार-बार गैस बनना आदि। अगर आपको ऐसी परेशानियां लगातार दिखती हैं तो आप इन्हें इग्नोर करने की भूल न करें, क्योंकि हार्ट ही हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके हार्ट को हेल्दी किया जा सकता है।

    गंभीर बीमारी बनती जा रही हार्ट डिजीज

    – यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर है या फिर कोई हार्ट सर्जरी हुई है, दिल से संबंधित कोई गंभीर समस्या है तो इसके लिए लगातार अपने डॉक्टर की दी हुई दवाओं का सेवन करें। साथ ही अपनी जीवनशैली, खानपान की आदतों को भी सही बनाए रखें। – हार्ट डिजीज एक मूक महामारी है, जो तेजी से युवाओं को भी जकड़ रही है। अब कम उम्र के लोगों की भी हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से जान जा रही है। – वायु प्रदूषण से होने वाली लगभग 25 % हृदय संबंधी मौत इस कड़वे सच की गवाही देती हैं। हर साल करीब 70 लाख लोग प्रदूषण के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं। – जो लोग एक दिन में 10-15 सिगरेट पी जाते हैं, उन्हें खासतौर पर अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि धूम्रपान सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि इससे दिल भी बीमार हो सकता है

    हार्ट अटैक के लक्षण

      विशेषज्ञों के मुताबित सीने में दर्द जो दबाव, जकड़न, दर्द, दबाव या पीड़ा जैसा महसूस हो सकता है। दर्द या बेचैनी जो कंधे, बांह, पीठ, गर्दन, जबड़े, दांत या कभी-कभी ऊपरी पेट तक फैल जाती है। महिलाओं में गर्दन, बांह या पीठ में हल्का या तेज दर्द जैसे असामान्य लक्षण हो सकते हैं। कभी-कभी दिल के दौरे का पहला लक्षण अचानक हार्ट बीट रुकना होता है। ठंडा पसीना थकान सीने में जलन या अपच चक्कर आना या अचानक चक्कर आना जी मिचलाना सांस लेने में कठिनाई को कभी इग्नोर न करें

    हेल्दी हार्ट के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

    विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल, खानपान में जरूरी बदलाव करने होंगे। – आप प्रतिदिन ताजे फल-सब्जियां खाएं। चीनी और नमक का कम उपयोग करें। – फास्ट फूड, जंक फूड, फैटी फूड से दूर बनाकर रखें. इन्हें महीने में कभी-कभार ही अपनी थाली में शामिल करें। – हर दिन सभी को एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करना चाहिए. इसके लिए सिर्फ 30 मिनट समय निकाल कर पैदल चलें, रनिंग करें। इससे भी हार्ट में ब्लड का फ्लो बढ़ता है। हार्ट हेल्दी रहता है।
  • Punjab News: हलका दक्षिणी के Congress Incharge ने लगाए वोटर सूची में धांधली के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: हलका दक्षिणी के Congress Incharge ने लगाए वोटर सूची में धांधली के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः हलका दक्षिणी के कांग्रेस इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा ने वोटर सूची पर कई सवाल खड़े किए। चीमा ने वोटर सूची में कुछ ऐसे बूथों को चैक किया जिसमें जीरो मकान नंबर पर वोट बनाए गए है। कई जगह तो एड्रेस लिखा ही नहीं है, लेकिन वोटर का नाम लिखा हुआ है। चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में वोटर सूची भी दिखाई। उन्होंने कहा कि इस वोटर सूची की वह डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग में शिकायत भी करेंगे।

    ईश्वरजोत सिंह चीमा ने कहा कि बूथ नंबर 53 में पहली 307 वोटें मकान नंबर जीरो पर है। पहली 100 वोटों में उम्र 65 से होकर 52 साल तक की है। 101 से 200 तक के वोटरों की उम्र 52 से 42 वर्ष तक है। उसके बाद 201 से 300 से 40 से 21 तक उम्र वोटरों की दिखाई गई है और 300 से 307 तक 21 से 19 उम्र के इसमें वोटर शामिल है।

    वहीं इसी तरह कई और ऐसी वोटें है जिनके मकान नंबर लिखे ही नहीं है। बूथ नंबर 55 में पहली 100 वोटें हाउस नंबर जीरो से है। सभी का मकान नंबर जीरो है। फिर इस बूथ में भी करीब 50 ऐसी वोट है जिनका मकान नंबर जीरो है। कइयों में वोटर का नाम और पिता का नाम लिखकर मकान का एड्रैस नंबर में गीता लिख दिया तो कही नाम की जगह मकान नंबर लिखा है। कई जगह मकान नंबर में वार्ड नंबर लिख दिए है।

    इस तरह की वोट कैसे बनी है ये बड़ा सवाल है। इस मकान में बीएलओ की पर्ची कैसे पहुंचेगी। जब भी कोई मकान बनता है को निगम से बाकायदा यूआईडी नंबर लगता है। इसे हम प्रिंटिंग की मिसटेक नहीं कह सकते क्यों इतने इक्ट्ठी वोटर सूची में हेरफेर होना बड़ी बात है। इस तरह की धांधली सामने आने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग को शिकायत देंगे। हमारी पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी जो वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे है वह बिल्कुल सही है। निगम चुनाव में भी जो वोटर सूची बनी थी जो गुरुसिंह लोग है उनके नाम के सामने पांडे या अन्य हिन्दू नाम लिखे है। सरकार को अब इस वोट चोरी का जवाब देना चाहिए।

  • Asia Cup में भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान, PM Modi की पोस्ट पर भड़के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

    Asia Cup में भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान, PM Modi की पोस्ट पर भड़के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

    नई दिल्ली: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट के साथ हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। दुबई में खेले गए इस फाइनल के बाद सभी भारतीय जीत से बहुत खुश हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाते हुए उन्होंने बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। पीएम की इस पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ तिलमिला गए हैं। उन्होंने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए यह तक कह दिया है कि ऐसे शांति नहीं आएगी। एक्स पर पोस्ट देख लगी आग ख्वाजा आसिफ ने पीएम मोदी की एक्स पोस्ट को लेकर लिखा कि – ‘क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को ही खत्म कर रहे हैं। इस तरह से शांति और सम्मान बहाल नहीं होगा। पाकिस्तान-भारत युद्ध का स्कोर 6/0 था, हम कुछ भी नहीं कह रहे मोदी को भारत और दुनिया दोनों में अपमानित किया गया है’। कई बार झूठ बोल चुके हैं पाकिस्तान के मंत्री ख्वाजा आसिफ की पोस्ट में खास बात यह है कि 72 घंटे पहले ही पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर कुछ ऐसा बोला था जो उनके अपने ही रक्षा मंत्री से मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने भारत के साथ 4 दिनों के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के 7 जेट्स मार गिराए थे। वहीं 72 घंटे के बाद अब उनके रक्षामंत्री ने 6 जेट्स गिरने का दावा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बार पाकिस्तान के मंत्री झूठ बोल चुके हैं। उन्होंने कई बार भारतीय विमानों को गिराने का झूठा दावा भी किया है। खास बात यहां यह है कि उनके दावों की संख्या लगातार बदलती ही जा रही है। खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी ने भारत की दमदार जीत के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर नतीजा वही है भारत की जीत। हमारे क्रिकेटर्स को जीत की बधाई’। गौरतलब है कि एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग के दौरान 146 रन बनाए। इसका जवाब देते हुए भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर मैच जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।
  • यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल

    यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल

    बोटादः गुजरात के बोटाद जिले में आज अल सुबह प्राइवेट बस की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में 20 अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस जूनागढ़ से वापस आ रही थी, इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना को लेकर बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर परबाद वंदा ने बताया कि बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते वक्त ये हादसा हुआ।’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

     

     

  • Punjab News: Max Hospital में पहुंचे शिक्षा मंत्री, कहा- बाहर मरीज तड़प रहे, अंदर बेड खाली, देखें वीडियो

    Punjab News: Max Hospital में पहुंचे शिक्षा मंत्री, कहा- बाहर मरीज तड़प रहे, अंदर बेड खाली, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि अस्पताल प्रबंधक मरीजों की जान से ज़्यादा पैसे और कागजी कार्रवाई को महत्व दे रहा है। बैंस ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें आपातकालीन मरीजों को उपचार के लिए दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था। वीडियो में उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में बेड होने के बावजूद लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने वीडियो बनाकर इमरजेंसी में खाली पड़े बेड भी दिखाए और मरीजों के तीमारदारों से बात की।

    शिक्षामंत्री ने कहा कि इस मामले को वह सेहतमंत्री के सामने उठाएंगे। साथ ही अस्पताल के बेड चेक करवाएंगे। उन्होंने बताया कि हमीरपुर (हिमाचल) से एक महिला आई थी। उसे इलाज के लिए 20 से 25 मिनट एम्बुलेंस में बिठाए रखा। इमरजेंसी में दाखिल नहीं किया गया। उन्हें मजबूर होकर अन्य अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। शिक्षामंत्री ने कहा, मुझे यह सोचकर काफी हैरानी होती है कि इन प्राइवेट अस्पतालों के लिए इंसान की कीमत से ज्यादा पैसा महत्वपूर्ण है।

    जहां मरीजों से इलाज के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए जाते हैं, वहीं उन्हें भटकना और परेशान होना पड़ता है। जिन्हें भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, मैं “डॉक्टर साहिबान” का तहे दिल से आदर करता हूं, लेकिन कुछ ऐसे अस्पताल और उनके प्रबंधकों को देखकर बहुत दुख होता है, जब वे ऐसे काम करते हैं। मंत्री ने वीडियो में कहा किवह मोहाली के मैक्स अस्पताल आए थे। जहां उनके सरपंच के जीजा अस्पताल में दाखिल हैं। उन्हें आईसीयू में लेने के लिए हम बेड अरेंज कर रहे थे।

    जब तक उनका कार्ड बना था, पैसे नोचने थे, उन्हें यहां पर एडमिट किया गया। अब कह रहे हैं कि रुक जाओ। हमारे पास बैड नहीं हैं। जबकि, हमारे यहां खड़े रहते हुए आधे घंटे में 2 एम्बुलेंस मरीज में तड़प रहे हैं और सारी इमरजेंसी खाली पड़ी है। दूसरी ओर इस मामले में अस्पताल का कहना है कि जिस समय एम्बुलेंस से मरीज लाए गए, उस समय इमरजेंसी में कोई बेड खाली नहीं था। मरीजों को इसकी जानकारी दी गई थी।

     

  • Punjab News: सड़क बनाने में हो रही देरी से परेशान लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क बनाने में हो रही देरी से परेशान लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव मलां के रास्ते पर रहने वाले गांवों के लोगों ने सड़क बनने में हो रही देरी से परेशान होकर प्रशासन और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने रोष स्वरूप धरना भी लगा दिया। उन्होंने सड़क बनाये जाने के काम में तेजी लाने की अपनी मांग दोहराई। धरने में बैठे लोगों ने बताया कि फिरोजपुर से अरिफ के पास तक सड़क चौड़ी करने और नई सड़क बनाने का काम पिछले लगभग डेढ़ साल से चल रहा है। करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का काम आज भी आधे से ज्यादा अधूरा पड़ा है, जिसे उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही और प्रशासन की मिलीभगत की वजह बताई है।

    धरने में मौजूद विभिन्न गांवों के लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में उन्हें इस अधूरी सड़क के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस सड़क के खराब होने के चलते उनके वाहन भी खराब हो रहे है। दूसरी ओर खड्ढों से कई लोग हादसों का भी शिकार हो रहे हैं। कुछ दिनों में बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब तरनतारन में सालाना जोड़ा मेला है, जिसमें शामिल होने हजारों श्रद्धालु इसी सड़क के रास्ते से गुजरते हैं। लोगों ने मांग रखी कि इस सड़क को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

  • गली में खड़ी Car पर गिरी बिजली की तार, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गली में खड़ी Car पर गिरी बिजली की तार, लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    उदयपुरः जिले में बीती रात शॉर्ट सर्किट के चलते बड़ा हादसा हो गया, जहां खड़ी कार पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कार में आग लग गई जिससे थोड़ी ही देर में कार जलकर राख हो गई।

    जानकारी मुताबिक, आयड़ नदी से सटे उदयपुर शहर के भूपालपुरा इलाके में घर के बाहर ही कार खड़ी कर रखी थी तभी कार के ऊपर से जा रही लाइन का तार टूटकर कार पर गिर गया। जहां घटना हुई वहां आगे एक मेन रोड भी है वहां से लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। थोड़ी ही देर में कार से आग की लपटे उठने लगी। आग को देख आसपास रहने वाले लोग भी जाग गए और बाहर आ गए।

    घटना के बाद क्षेत्र में रात को अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। फायर स्टेशन की रिपोर्ट में पता चला कि जहां कार खड़ी थी। उसके ऊपर से गुजर रही लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और नीचे एक तार गिरा जिससे कार ने आग पकड़ ली और पूरी कार जल गई।

  • क्या Whatsapp को टक्कर देगा ये नया Messaging App, यूजर्स को कैसे होगा फायदा?

    क्या Whatsapp को टक्कर देगा ये नया Messaging App, यूजर्स को कैसे होगा फायदा?

    टेक्नोलॉजी: जोहो (Zoho) ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम Arratai है। कंपनी का यह कहना है कि यह लो सस्ते स्मार्टफोन और स्लो इंटरनेट स्पीड वाले एरिया में भी काम करेगा। इस ऐप का फायदा उन सभी को होगा जो रिमोट एरिया या फिर ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। जोहो के अराटाई ऐप का मुकाबला व्हाट्सएप्प के साथ होगा। व्हाट्सएप्प दुनियाभर के पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। इसके करीबन 3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। यह ऐप करीबन 180 देशों में उपलब्ध है परंतु भारत में इसका एक बड़ा यूजरबेस है।

    जोहो के अराटाई ऐप में होंगे ये खास फीचर्स

    अगर बात जोहो के अराटाई फीचर्स की करें तो यह एक लो बैंडविथ ऑप्टिमाइजेशन पर काम करेगा। इससे इंटरनेट डेटा की खपत कम होगी। आसान शब्दों में अगर देखा जाए तो यदि आपके पास कमजोर या फिर बार-बार डिसकनेक्ट होने वाला नेटवर्क है तो इन इलाकों में अराटाई आसानी से काम कर पाएगा।

    लाइटवेट डिजाइन के साथ सस्ते फोन को मिलेगा सपोर्ट

    जोहो का यह अराटाई ऐप ऐसे डेवलप किया गया है कि ये फोन की कम मेमोरी को इस्तेमाल करता है। इससे आपकी बैटरी पर भी कम लोड पड़ेगा। ऐसे मे यह स्मार्टफोन लो कंफिग्रेशन को सपोर्ट करता है जिसपर कई बार हैवी ऐप्स क्रैश हो जाते हैं।

    सिक्योरिटी की नहीं होगी सुविधा

    अराटाई एक मैसेजिंग ऐप है। अभी यह अपनी शुरुआती फेज में है। कंपनी ने इसमें लो बैंडविथ का फीचर शामिल किया है परंतु इसमें अभी तक व्हाट्सएप्प जैसा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा नहीं दी। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को सिक्योरिटी के एंगल से बेहतर बताया जाता है। व्हाट्सएप्प के अंदर कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इसे दूसरे से अलग होती है।
  • एक घंटे में 2 बार अलग हुए Paschim Express के डिब्बे, मचा हड़कप, देखें वीडियो

    एक घंटे में 2 बार अलग हुए Paschim Express के डिब्बे, मचा हड़कप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र और गुजरात में एक घंटे के भीतर बांद्रा टर्मिनल से अमृतसर की ओर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस के डिब्बे अलग हो गए। इस घटना की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या कोई चोट लगने की खबर नहीं है और न ही ट्रेन के संचालन पर कोई ज्यादा असर हुआ है।

    अधिकारियों के मुताबिक पहली घटना रविवार दोपहर करीब 1:19 पर वनगांव और दहानू स्टेशनों के बीच में हुई। दूसरी घटना दोपहर करीब 2:10 बजे गुजरात के संजन स्टेशन पर हुई। शुरुआत में वनगांव के पास अलग हुए डिब्बों को फिर से जोड़ने के लिए ट्रेन को लगभग 25 मिनट तक रोका गया, उसके बाद इसे यहां से रवाना कर दिया गया। लेकिन गुजरात के संजन स्टेशन के पास ट्रेन का डिब्बा फिर से अलग हो गया।

    अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वलसाड से कैरिज एंड वैगन कर्मचारियों को मौके पर सहायता के लिए भेजा। दोपहर 3 बजे के आसपास वलसाड से एक लोकोमोटिव इंजन घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। इसके बाद पूरी जांच के बाद ट्रेन 4:46 पर रवाना हुई। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल डिब्बों के बार-बार अलग होने के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही जगहों पर एसी के वही दो डिब्बे अलग हुए जो 23 डिब्बों वाली ट्रेन में 17वें और 18वें नंबर पर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद इन दो सेकंड एसी कोचों को दो थर्ड एसी कोचों से बदल दिया गया, जिसके बाद ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से संजन से रवाना हुई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि जब 2एसी कोचों को 3एसी कोचों से बदला गया, तो सामान को एक कोच से दूसरे कोच में स्थानांतरित करने के लिए 15 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। वलसाड मेडिकल एसोसिएशन ने लगभग 100 यात्रियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की थी।