Blog

  • NASA की चेतावनी, स्टेरॉयड से पृथ्वी पर मच सकती है तबाही

    NASA की चेतावनी, स्टेरॉयड से पृथ्वी पर मच सकती है तबाही

    NASA ने पूरी पृथ्वी के लिए अलर्ट जारी किया है। एक चौंकाने वाली जानकारी देते बताया कि जल्द ही एक बड़ा स्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है और पृथ्वी पर भारी हलचल पैदा कर सकता है। स्टेरॉयड का नाम ‘अपोलो एमजी 1’ है। इसकी लंबाई बोइंग 767 विमान के बराबर है और इसका वजन कई गुना ज्यादा है। नासा के मुताबिक, करीब 220 फीट लंबा यह स्टेरॉयड 73 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा है और पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

    NASA के मुताबिक, यह स्टेरॉयड 21 जुलाई 2024 को पृथ्वी के पास से गुजर सकता है। भारतीय मानक समय के मुताबिक यह घटना 22 जुलाई को सुबह 3:10 बजे होने की संभावना है। यह स्टेरॉयड पृथ्वी से लगभग 4.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी की ओर आ रहा है। इस स्टेरॉयड के विखंडन से बना एक स्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा सकता है और तबाही मचा सकता है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि यह धरती के किस हिस्से से टकराएगा।

    नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब स्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, तो वे 2013 में चेल्याबिंस्क आग जैसी तबाही मचाते हैं। 15 फरवरी, 2013 को रूस के दक्षिणी यूराल क्षेत्र में स्थित यह शहर एक बड़े उल्कापिंड की चपेट में आ गया और आग लग गई। नासा के वैज्ञानिक स्टेरॉयड को ट्रैक करने के लिए रडार सिस्टम और दूरबीनों का उपयोग कर रहे हैं। इस स्टेरॉयड की गति को देखते हुए इसका रास्ता बदलने की संभावना है।

  • अदालत में हुई AI की एंट्री, आसान होगा जजों का काम

    अदालत में हुई AI की एंट्री, आसान होगा जजों का काम

    नई दिल्लीः बीते कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना दबदबा भी बना लिया है।अब दिल्ली की हाईकोर्ट में AI की एंट्री हो चुकी है। यहां ‘स्पीच टू टेक्स्ट फैसिलिटी’ से पहले AI यलट हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्घाटन किया गया है। कोर्ट में सुनवाई को दौरान जब जज फैसला सुनाएंगे तो एआई इसे रिकॉर्ड कर लेगा और टाइप करेगा। इससे टाइम सेव होगा और टाइपिस्ट की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

    दिल्ली हाई कोर्ट के केयरटेकर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन ने बीते दिन तीस हजारी कोर्ट में पहले AI सुसज्जित पायलट हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होने एक डिजिटल कोर्ट ऐप भी लॉन्च किया था।

  • Punjab: पति ने किया तेजधार हथियार से पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: पति ने किया तेजधार हथियार से पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव रामगढ़ में महिला का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। घटना को अंजाम किसी ओर ने नहीं बल्कि पति ने दिया है। बताया जा रहा हैकि पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी का बेरहमी से कत्ल किया है। मृतिका की पहचान 32 वर्षीय हरमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला 2 बच्चों की मां है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक महिला के पिता और भाई ने कहा कि दोनों का आपस में अकसर झगड़ा होता रहता था। आरोप हैकि पति कभी बार उनकी बेटी की पिटाई कर चुका है। परिजनों का कहना हैकि उन्हें नहीं पता कि उसने बेटी का क्यों कत्ल किया। परिजनों ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी को जल्द काबू करने की अपील की है।

    दूसरी ओर, कोट फता पुलिस स्टेशन के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने कहा कि पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

  • रावी नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    रावी नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    चम्बाः बालू पुल से एक युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक पानी में बह गया औऱ लापता हो गया। मौके पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से रावी नदी में कूदे युवक की तलाश में शुरू कर दी, लेकिन बहाव तेज होने के चलते कोई सुराग नहीं मिल पाया।

    पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, वहीं स्थानीय लोगों के साथ युवक की तलाश आरंभ कर दी। यह युवक कौन था और कहां से आया था, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। युवक की पहचान भी पहेली बनी हुई है। डीएसपी चम्बा जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

  • एक सड़क से दूसरी ओर पलटा Fire Brigade का टैंकर, देखें CCTV

    एक सड़क से दूसरी ओर पलटा Fire Brigade का टैंकर, देखें CCTV

    वडोदराः गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां डभोई रोड गणेश नगर के पास एक फायर ब्रिगेड का टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलटता हुआ एक्टिवा चालक से टकरा गया। गनीमत यह रही हैकि एक्टिवा चालक हादसे में बाल-बाल बच गया।

    बताया जा रहा है कि टू-व्हीलर लेकर जा रही लड़की को बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड का टैंकर पलटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता हैकि घटना के दौरान एक एक्टिवा टैंकर की चपेट में आई गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

    दरअसल, वडोदरा के डभोई रोड गणेश नगर के पास एक लड़की टू-व्हीलर लेकर जा रही थी। इस दौरान सामने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ रही थी। टू-व्हीलर से जा रही लड़की को बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। टैंकर पलटते ही दूसरी टू-व्हीलर पर सवार दो लोगों को चपेट में आ गया। वहीं, फायर ब्रिगेड टैंकर में भरा ईंधन और पानी सड़क पर फैल गया। टैंकर चालक और टू-व्हीलर चालक लड़की सुरक्षित बच गए।

  • Punjab: पूजा करने आई महिला की बालियां छीनता लुटेरा काबू, देखें वीडियो

    Punjab: पूजा करने आई महिला की बालियां छीनता लुटेरा काबू, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कहीं न कहीं से लूट की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला आया है मोगा के राम मंदिर से सामने आई है, जहां 2 महिलाएं पूजा पाठ करने के लिए मंदिर में आई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद जब वापिस जा रही थी तो रास्ते में 2 लुटेरे महिला की बालियां छीनने लगे। इस दौरान दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    वहीं शोर सुनकर लोगों ने चोर को काबू कर लिया और चोर की जमकर छित्तर परेड की। लूट की घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीसीआर कर्मचारी ने बताया कि उन्हे 112 नंबर से कॉल आई थी कि राम मंदिर में दो महिलाएं पूजा करने के लिए आई थी।

    मंदिर से लौटने के दौरान रास्ते में 2 लुटेरे महिाल के कानों से बालियां छीनने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। वहीं शोर मचाने के बाद एक लुटेरा मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने काबू कर लिया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही दूसरे लुटेरे को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • आरक्षण के खिलाफ हिंसा जारी, कर्फ्यू के बाद सेना ने संभाला मोर्चा

    आरक्षण के खिलाफ हिंसा जारी, कर्फ्यू के बाद सेना ने संभाला मोर्चा

    बांग्लादेशः प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के बाद व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैन्य बलों की तैनाती का आदेश दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। हिंसा में 105 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। 2,500 से ज्यादा घायल हुए हैं। दूसरी तरफ बढ़ते तनाव के बीच अब तक 405 भारतीय स्टूडेंट्स अपने घर लौट आए हैं।

    बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल 80 फीसदी कोटा सिस्टम लागू हुआ। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30%, पिछड़े जिलों के लिए 40%, महिलाओं के लिए 10% आरक्षण दिया गया। सामान्य छात्रों के लिए सिर्फ 20% सीटें रखी गईं।

    1976 में पिछड़े जिलों के लिए आरक्षण को 20% कर दिया गया। इससे सामान्य छात्रों को 40% सीटें हो गईं। 1985 में पिछड़े जिलों का आरक्षण और घटा कर 10% कर दिया गया और अल्पसंख्यकों के लिए 5% कोटा जोड़ा गया। इससे सामान्य छात्रों के लिए 45% सीटें हो गईं। शुरू में स्वतंत्रता सेनानियों के बेटे-बेटियों को ही आरक्षण मिलता था लेकिन 2009 से इसमें पोते-पोतियों को भी जोड़ दिया गया। 2012 विकलांग छात्रों के लिए भी 1% कोटा जोड़ दिया गया। इससे कुल कोटा 56% हो गया।

    जानकारी अनुसार साल 2018 में 4 महीने तक छात्रों के प्रदर्शन के बाद हसीना सरकार ने कोटा सिस्टम खत्म कर दिया था, लेकिन बीते महीने 5 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फिर से आरक्षण देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि 2018 से पहले जैसे आरक्षण मिलता था, उसे फिर से उसी तरह लागू किया जाए। शेख हसीना सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील भी की मगर सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना फैसला बरकरार रखा। इससे छात्र नाराज हो गए। अब इसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है।

  • पत्नी की मौत के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    पत्नी की मौत के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : राजस्थान के चूरू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि चूरू जिले में 43 साल की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पति ने दूसरी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

    थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि 50 वर्षीय बाबूलाल रेगर और उनकी पत्नी 43 वर्षीय संतोष रेगर के बीच सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वे घर से निकल गए थे। एसएचओ ने बताया कि संतोष अपने घर के पास राजलदेसर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं और वहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

    इस घटना के कुछ देर बाद जब इस बात की जानकारी संतोष के पति को हुई तो बाबूलाल तुरंत मौके पर पहुंचे और बाबूलाल ने भी दूसरी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो, मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।

  • Jalandhar: इस दिन मनाया जाएगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला

    Jalandhar: इस दिन मनाया जाएगा श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला

    जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला 17 सिंतबर को मनाया जा रहा है। वहीं श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

    इस संबंध में बाबा सोढल सुधार सभा (रिज.) एवं चड्ढा बिरादरी की तरफ से सभा कार्यालय में प्रधान पंकज चड्ढा की अध्यक्षता में एक बैठक में बताया गया कि बाबा जी का मेला 17 सितम्बर को होने जा रहा है और इस संबंध में 21 जुलाई दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बाबा जी के पावन झंडे की रस्म अदा की जाएगी। बैठक में ललित मोहन चड्ढा, दविंद्र मल्होत्रा, रजनीश शैंटी, केवल कृष्ण, आरव चड्ढा, अभि चड्ढा, हैप्पी शर्मा, प्रिंस शर्मा, यशपाल सेखड़ी सहित अन्य लोग उपिस्थत रहे।

  • तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    देहरादून: देश भर में मानसून को लेकर कई जिलों में भारी बारिश होने के चलते काफी नुकसान होने की घटना सामने आई है, तो कई जिलों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। वहीं उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने आंशका जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने तेज भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और अल्मोड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश से उमसभरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून व मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में सुबह से तेज धूप निकली हुई लेकिन दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ी।

    तेज बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर आ गये। कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की बेहद आवश्यकता है। खासकर इस दौरान लोगों को नदी, नालों या जलाशयों के आसपास जाने से बचना चाहिये साथ ही प्रदेशवासी आवागमन करते समय भी सतर्कता बरतें।