Blog

  • प्रदेश की आर्थिक राजधानी बददी में जुटी प्रदेश भर की महिला शक्ति को किया सम्मानित

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की महिलाओं को नवाजा


    कुरुक्षेत्र विवि की मीडीया विभाग की निदेशक मुख्य अतिथि के तौर पर हुई उपस्थित


    महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं बल्कि एक दूसरे से सहयोग करना होगा: प्रो बिंदू शर्मा


    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमालया फाऊंडेशन व प्रेस क्लब बद्दी ने किया कार्यक्रम का आयोजन


    बददी/ सचिन बैंसल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बददी में  हिमालया जन कल्याण समिति द्वारा राज्य स्तरीय हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की तीन दर्जन से ज्यादा अलग अलग महिलाओं को किया गया सम्मानित किया गया। बिरला सामुदायिक भवन महाराणा प्रताप नगर में आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. (डा.) बिंदू शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष हिमालय फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश सिंघल ने तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने शिरकत की। दून विधानसभा की पहाडी एरिया की नेत्री मंजू शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्ति व महिला दिवस के इतिहास से की।

    मुख्य वक्ता प्रोफेसर (डॉ) बिंदू शर्मा निदेशक पत्रकारिता विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कहा कि इस साल की महिला दिवस की थीम एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले के  साथ मनाया गया। उन्होने कहा कि अवसर बहुत है लेकिन कोई भी लक्ष्य हम मिलजुलकर ही प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि जहां एक पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला होती है तो महिला के संरक्षण संवर्धन व उच्च मुकाम के पीछे एक पुरुष ही होता है। उन्होने कहा कि हमें समभाव से सबके विकास के बारे में सोचना चाहिए ताकि बेटियों को आगे बढने का अवसर देना चाहिए। हिमालया फाऊंडेशन के राज्य चेयरमैन सतीश सिंघल ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास रहता है कि हम हर साल उन लोगों को नाम दें जो कि गुमनाम रहकर अच्छे व सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करते हैं।

    बिरला टैक्स टाईल के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि हिमालया फाऊंडेशन व प्रेस क्लब बददी का यह प्रयास बहुत अच्छा है जिसमें नारी जगत को सम्मान दिया जाता है। उन्होने कहा कि बीबीएन में महिला सिक्योरिटी गार्ड से लेकर आईएएस के पद पर तैनात है यानि वो हर काम निभा रही है। इसके अलावा महिला जगत ने व्यापार व उद्योग जगत में भी नाम कमाया है। युवा उद्यमी गूंजन जिंदल व डाक्टर अंजलि ने भी अपने विचार संाझा किए। इससे पहले पूरे हिमाचल से यहां अवार्ड लेने पहुंची मातृशक्ति का आर्थिक राजधानी बददी पहुंचने पर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा रणेश राणा मुसाफरु, उपाध्यक्ष रुप किशोर ठाकुर, सुरेंद्र अत्री, अंकुश नेगी, प्रेस क्लब बददी के प्रधान सचिन बैंसल तथा गोपाल दत्त शर्मा सिरमौर ने पुष्प देकर स्वागत किया। लघु उद्योग संघ के प्रदेश चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने भी सम्मानित हुई महिला शक्ति व बेटियों को शुभकामनाएं दी।

    इनको मिला सम्मान-
    इस सम्मान समारोह में जिन महिलाओं को हिमाचल गौरव नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया उसमें वैष्णवी कश्यप नृत्य, शारदा शर्मा गायिकी, संतोष कुमारी कर्मठ आशा कार्यकर्ता, मानसी राणा खेल जिला ऊना ,आशा साहनी समाज सेवा, डाक्टर बिंदू शर्मा पत्रकारिता शिक्षा एवं शोध कुरुक्षेत्रा को राष्ट्र गौरव अवार्ड , शालिनी शर्मा शिक्षा नालागढ़, दया ठाकुर लीडर शिप,सीमा देवी आशा कार्यकर्ता,सुमन देवी आशा कार्यकर्ता,सरला देवी आशा कार्यकर्ता,मुक्ता गुप्ता मानपुरा शिक्षा,निशा कुमारी शिक्षा, ममता ठाकुर खेल नालागढ़ , अधिवक्ता सुमन रंजन महिला सशक्तिकरण,नीतू अधिवक्ता महिला सशक्तिकरण, पूजा स्वच्छता, डोली स्वच्छता, पूनम स्वच्छता, रीना स्वच्छता, ममता स्वरोजगार,गुंजन जिंदल युवा फार्मा उद्यमी, दविंद्र कौर महिला सशक्तिकरण, अंजू पटियाल शिक्षा, ममता पांचाल स्वरोजगार, ममता गुप्ता एसडीएम आफिस नालागढ़ सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, अपूर्वा पटेल आन लाईन गोल्ड मैडलिस्ट बिलासपुर, डा नीरज बेसंल उच्च शिक्षा, रमा कुमारी शिक्षा, सुरेंद्रा देवी श्रेष्ठ महिला सुरक्षा अधिकारी कांगडा शामिल हैं।

    इन सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने जहां अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला और महिलाओं के अधिकारो पर विस्तार से जानकारी दी इस मौका पर चितकारा विश्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक शिक्षाप्रद लघु नाटिका पैश की जिसमें समाज में महिला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया । इस मौका पर डा. किशोर ठाकुर ने मंच संचालन करते हुए कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। चितकारा विवि के बच्चों ने महिला दिवस पर शानदार नाटय मंचन कर वाहवाही लूटी।
  • जैविक खेती पर सरकार और समाज किसान के साथ

    देसी गाय पर सरकार आर्थिक सहायता दे रही है : डॉ. बग्गा
    ऊना/सुशील पंडित : यदि आप भी देसी नस्ल की गाय पालना चाहते हैं तो सरकार आपका हाथ थामने के लिए तैयार है। वीरवार को आतमा प्रोजेक्ट के तहत प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए हरोली विकास खंड के खड गांव में किसानों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। आतमा परियोजना के निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार बग्गा ने बताया कि जहर मुक्त खेती के लिए सरकार किसानों को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करवाती है। यदि कोई किसान देसी नस्ल की गाय जैसे साहीवाल, रेड सिंधी, थारपारकर, गिर, राठी, पहाड़ी इत्यादि खरीदता है तो किसान को 25000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

    गाय को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने के लिए ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए 5000 रूपए की अतिरिक्त मदद की जाती है। गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए प्रयोग होने वाले ड्रम पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी, संसाधन भंडार पर 10000 रूपए, गौमूत्र जमा करने के लिए बनने वाले फर्श पर 8000 रूपए की सहायता राशि का प्रावधान है। यदि कोई किसान जहरमुक्त खेती करता है तो उसे न सिर्फ सरकार बल्कि कई स्वयं सेवी संस्थाओं की सहायता भी मिलती है। इसलिए जल्द से जल्द किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ जाना चाहिए। जैविक खेती से उपजे उत्पाद मार्केट में भी अच्छे दाम पर खरीदे जा रहे हैं। लोग जैविक खेती के उत्पादों को विषेष महत्ता भी दे रहे हैं। इससे यही साबित होता है कि जो किसान जैविक खेती की ओर बढ़ेगा उसे सरकार और समाज से सहायता मिलना लगभग तय है। 

    मौके पर मुख्यअतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत राणा के अलावा, अमित ठाकुर गोग्गी, पूनम दत्ता, अश्वनी दत्ता, सुदेश कुमारी, मनीष कंग, तरसेम सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, अंकुश कुमार, दविंदर कौर, शिवांक जसवाल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. कविता, डॉ. मोहित कुमार व लगभग 200 किसान और बागवान मौजूद रहे।
  • राजस्व जिला बीबीएन में 125 शराब दुकानों की नीलामी हुई

    राज्यकर व आबकारी विभाग ने कमाये 143 करोड रूपये

    बद्दी/ सचिन बैंसल : आबकारी राजस्व जिला बीबीएन मे स्थित शराब की 125 दुकानों का आबंटन नीलामी व टैंडर विधि से झाड़माजरी स्थित बीबीएनआइए के सभागार मे जिलाधीश मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया। विभाग ने 143.37 करोड़ का आबकारी राजस्व अर्जित किया। पिछले वर्ष यही राजस्व 126.53 करोड था । इस वर्ष 16.84 करोड अधिक अर्जित किया व आबकारी राजस्व मे 13.43 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई

    सर्व प्रथम नालागढ़ युनिट की 53 दुकानों की सरकारी कीमत 37.47करोड़ रुपये पर बोली व निविदा आमंत्रित की गई। खेमचंद ने नालागढ़ यूनिट को उच्चतम निविदा 43.75करोड पर अपने नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 6.28 करोड़ अधिक राजस्व 16.75 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। बरोटीवाला युनिट मे शराब की 14 दूकानों  की सरकारी कीमत 15.43 करोड़ रुपये रखी गयी । यह यूनिट  लेखराम ने 18.15 करोड़ की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया ।इस यूनिट से सरकार को 2.71 करोड़ अधिक राजस्व 17.56 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ।

    सांई रोड युनिट मे शराब की 20 दुकानें रखी गयी इस यूनिट की सरकारी कीमत 26.35 करोड़ रुपये रखी गयी। यह यूनिट  भूपिंदर कौर ने 30.31 करोड़ की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया ।इस यूनिट से सरकार को 3.93 करोड़ अधिक राजस्व 15 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। स्वराज माजरा युनिट में शराब की 16 दुकानें रखी गया। इस यूनिट की सरकारी कीमत 20.13 करोड  रुपये रखी ।यह यूनिट  हंसराज मेहता ने 23.16 करोड़  की उच्चतम निविदा देकर अपने  नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 3.03 करोड़ अधिक राजस्व 15.05 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ।

    किशनपुरा युनिट में शराब की 22 दुकानें रखी गयी। इस यूनिट की सरकारी कीमत 27.13 करोड  रुपये रखी गयी ।यह यूनिट गुरमेल सिंह ने 28 करोड़ की उच्चतम बोली देकर अपने नाम किया। इस यूनिट से सरकार को 87 लाख अधिक राजस्व 3.20 प्रतिशत की दर से प्राप्त हुआ। उप आयुक्त राज्यकर व आबकारी विभाग जिला बीबीएन एस डी शर्मा ने बताया कि टीम भावना व हितधारकों के बीच कंपीटिशन करवाकर यह कामयाबी हासिल हुई।
  • ऊनाः नियम तोड़ने वाले 144 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 144 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही भुगतान करते हुए सरकारी खजाने में 20900 रूपए जमा भी करवा दिए। इसके अलावा पुलिस ने 9 ऐसे लोगों के भी चालान किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • झलेड़ाः मोटरसाइकिल हुई चोरी

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब झलेड़ा से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जाड़ला कोइड़ी निवासी शुभम चांदला पुत्र शिव कुमार ने लिखा है कि 22 फरवरी को उसने अपना मोटरसाइकिल झलेड़ा में अपनी दुकान के बाहर खड़ा किया था जो कि किसी व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
  • जोगीपंगाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी

    ऊना/सुशील पंडित : जोगीपंगा में बुधवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस को शिकायत देने वाले गढ़शंकर निवासी हरभजन सिंह ने दावा किया है कि बुधवार रात जिस समय वह शादी में सम्मलित होने के लिए जा रहा था तब एक तेज रफ्तार कार जोगीपंगा की ओर से आई और उसने आगे चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने गाड़ी भगाई और फरार हो गया। सदर थाने में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। 
  • हीरा नगरः अवैध शराब बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब के हीरानगर में पुलिस को एक व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरानगर में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस ने जब उस संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास देसी शराब वीआरवी संतरा ब्रांड की 12 बोतलें पाई गईं। आरोपी का नाम संजीव कुमार पुत्र पूरण सिंह बताया जा रहा है। संजीव के पास शराब से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज न मिलने के चलते अम्ब पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • अम्बः चिट्टे के साथ एक व्यक्ति काबू

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंभू पंजाबी वैष्णो ढाबा के पास एक व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को रोककर जब उसकी तालाशी लो तो उसके पास 1.30 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान गगरेट के संघनेई गांव वासी राजिन्द्र कुमार पुत्र उदय शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने अम्ब थाने में आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मंडल ने किया गुजरात टाइटंस के हेड फिजियो गौरव शर्मा का स्वागत

    खेल में फिजियो का महत्वपूर्ण योगदान होता है : गौरव शर्मा

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बरोटीवाला के धौलर माजरी निवासी आईपीएल की गुजरात टाईटन टीम के मुख्य फिजियो थेरेपिस्ट गौरव शर्मा का बरोटीवाला पहुंचने पर स्वागत किया। दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मधाला ने सदस्यों ने उसका शाल और हिमाचली टोपी पहना कर स्वागत किया। गौरव शर्मा हिमाचल के पहले ऐसे युवा है जिन्होंने आईपीएल की क्रिकेट टीम के मुख्य फिजियो रूप में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने दून समेत पूरे हिमाचल का भारत में नाम रोशन किया है। 

    गौरव शर्मा दून के सूरजपुर पंचायत के टिपरा गांव के रहने वाले है। अपनी जमा दो की पढ़ाई बरोटीवाला से पूरी करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से ग्रुजेएशन की। उसके बाद बैंगलौर से फिजियो थरेपिस्ट का कोर्स किया। गौरव शर्मा  भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की फिटनेस करने बाद लाईम लाईट में आए और उन्हें गुजरात टाईटन का मुख्य फिजियो बनाया गया। 

    गौरव शर्मा ने कहा कि एक फिजियो का कार्य टीम मैनेजमेंट में काफी महत्वपूर्ण होता है। आईपीएल में फ्रैचाईजी स्टार खिलाड़ियों पर काफी पैसा लगाती है। टुर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी फिट रहे यह सारी जिम्मेदारी फिजियो की होती है। उसे खेलने लायक बनाए रखना के लिए उसे काम करना पड़ता है। वर्तमान में कुछ लोग सड़कों के किनारे तेल मालिश के नाम पर लोगों को लूटते है। एक फिजियो पूरी  तरह से कोर्स करने व लंबे अनुभव के बाद अपने काम माहिर होता है। यह काम एक गहरे समुद्र से गोता लगा कर उसमें मोती निकालने वाला कार्य होता है। बुधवार को देर सांय गौरव शर्मा गुजरात के लिए रवाना हो गए है। आईपीएल सीजन के बाद वह वापस हिमाचल आएंगे।

    दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मन्धाला के प्रधान स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनका क्लब हमेशा खेल को प्रोत्साहित करता है वह खिलाड़ियों व खेल के अन्य स्टाफ को सम्मानित करता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब आने वाली 30 और 31 मार्च को एक बड़ा कबड्डी का टूर्नामेंट भी करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्लब का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल के साथ जोड़ना है।
  • मैक्स लाईफ में 25 व एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद भर जाएंगे – अक्षय शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : मैक्स लाईफ इंशोयरेंस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड वार्ड नं 3 सिटी सेंटर ऊना द्वारा मैक्स लाईफ में 25 पद और एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 मार्च को प्रातः10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली, 13 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

     अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो और ग्रेजुएशन और आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त इन पदों के लिए 10 से 20 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में एक्स सर्विसमैन भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82848-79966 व 89884-25215 पर सम्पर्क किया जा सकता है।