Blog

  • इस एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा बदलाव, 7 फ्लाइट्स हुई बंद

    नई दिल्ली : जयपुर सहित देशभर के सभी एयरपोर्ट पर मार्च महीने के आखिरी रविवार यानी 31 मार्च से फ्लाइट्स का समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस दौरान देश-दुनिया के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट संचालन के समय में बदलाव किया जाता है। लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर इस बार समर शेड्यूल में हवाई यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि कई शहरों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन बंद हो जाएगा। यात्रियों को दिल्ली या मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ेगी। दरअसल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी देश के 22 शहरों और 4 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए रोजाना औसतन 62 फ्लाइट्स का संचालन है। जयपुर एयरपोर्ट पर भी इस बदलाव के तहत 7 फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी। इनमें कुछ शहर तो ऐसे हैं, जहां के लिए एक-एक फ्लाइट ही चल रही हैं।

    दरअसल अभी जयपुर से आगरा, अयोध्या, जैसलमेर और गुवाहाटी के लिए मात्र एक-एक फ्लाइट का ही संचालन है। ऐसे में एकमात्र फ्लाइट बंद होने से इन शहरों के लिए आवागमन कठिन हो जाएगा। अयोध्या की फ्लाइट 1 फरवरी से शुरू हुई थी और मात्र 2 माह में ही बंद हो जाएगी। 30 मार्च के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन अयोध्या की इस फ्लाइट के लिए टिकट बुक नहीं कर रही है। वहीं मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और पंतनगर शहरों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी में कमी आएगी। भुवनेश्वर और रांची के लिए जयपुर से कोई एयर कनेक्टिविटी नहीं है। जयपुर से पहले भुवनेश्वर के लिए सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट संचालित होती थी।

  •  प्रेमिका ने घर बुलाकर प्रेमी का गुप्तांग काट सड़क पर फेंका

    बिहार: बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक शख्स को प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट दिया. किसी तरह युवक वहां से भागकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा. प्राथमिक उपचार के दौरान सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

    यह मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के चतुरशालगंज का है. मामले की जानकारी देते हुए युवक के भाई ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह डुमरांव के चतुरशालगंज में एक लड़की के बुलाने पर उसके घर गया था. लड़की ने ही उसके भाई की यह हालत की है.फिलहाल उनका इलाज जिला मुख्यालय स्थित वीके ग्लोबल हॉस्पिटल में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, डॉक्टर ने बताया कि युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया है. ऑपरेशन हो चुका है. यूरिनरी पाइप आदि को जोड़ दिया गया है. अभी उन्हें निगरानी में रखना होगा.

    डुमरांव पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच की जा रही है. परिजनों का आरोप है कि लड़की ने घर बुलाकर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • दूल्हे की गाड़ी बारातियो सहित नहर में गिरी, देखें वीडियो

    मोतिहारी : बारात लेकर जा रही दूल्हे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी। गाड़ी में सवार दूल्हे सहित 5 लोग को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर-कोटवा रोड की है। घटना के संबंध ने गाड़ी चला रहे ड्राइवर अनमोल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज स्थित बालथी गांव से बारात लेकर कोटवा थाना क्षेत्र के चितरीया जा रहा थे। गाड़ी में दूल्हा समेत पांच लोग सवार थे। इसी दौरान केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोटवा रोड में हाजीपुर टर्निंग के समीप मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

    नहर में गाड़ी पलटने के बाद पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी और कार में सवार लोग शोर मचाने लगे। तब तक पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियां भी पहुंची। सभी ने शोर मचा कर स्थानीय ग्रामीण से मदद मांगी, फिर सभी ने मिल कर पानी में बह रहे कार को काफी मशक्कत के बाद रोका। फिर शीशा तोड़कर दूल्हा समेत गाड़ी में सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। फिर दूल्हा को दूसरी गाड़ी से लड़की वालों के यहां भेजा गया

  • पंजाब : 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    फिरोजपुर : पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ गिरफ्तार किया है।  आरोपियों की पहचान हीरा सिंह निवासी गांव कमाला मिड्‌डू और आरोपी अनमोलप्रीत सिंह निवासी गांव दुल्लो सिंह वाला के रूप में हुई है।

     एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ के एसआई सुखेदव सिंह पुलिस पार्टी के साथ शेरखां के बस अड्‌डा के पास पहुंचे, तो इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हीरा और आरोपी अनमोलप्रीत नशे की खेप लेकर सफेद रंग की स्विफ्ट कार जीरा की ओर से आ रही है।


    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उक्त कार को रोक कर  दोनों आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने मे जुट गई है।

  • पंजाब : कार और रिक्शा की भीषण टक्कर, मौ’त

    मोगा : शहर के कोट इसे खा में तेज रफ्तार कार ने रिक्शा वाले को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मे शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भान सिंह के रूप हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रमन सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसके पिता रिक्शा चलाते थे और जब वह धर्मकोट रोड से कोट आ रहे थे तो धमकोट की तरफ से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मेरे पिता को टक्कर मार दी। कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। शव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमन सिंह के निर्देश पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : आप नेता की ह’त्या की CCTV आई सामने

    तरनतारन : आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी थी। यह घटना गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर हुई। गुरप्रीत सिंह तरनतारन से गोइंदवाल साहिब जा रहे थे। वहां एक केस में उनकी कोर्ट में पेशी थी। आरोपियों की गाड़ी का सीसीटीवी सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने गोपी चोला की मां के बयानों के आधार पर जगदीप सिंह जग्गू गांव रानीवाला और सतनाम सिंह गांव चोलासाहिब समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगदीप सिंह जग्गू पहले से ही एक आपराधिक मामले में जेल में है।

    गोपी चोला की मां के मुताबिक गुरप्रीत गोपी की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने पहले भी आप नेता को धमकी दी थी। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। SSP अश्वनी कपूर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह सुबह अपने घर से गोइंडवाल साहिब जाने के लिए निकले थे। वहां की कोर्ट में किसी मामले में गुरप्रीत सिंह की पेशी थी। शायद उनके जाने की जानकारी हमलावरों को पहले ही थी, इसलिए वे घर से निकलने के बाद ही गुरप्रीत सिंह के पीछे लग गए थे।

    गुरप्रीत सिंह अपनी कार खुद ड्राइव कर ले जा रहे थे। जब गुरप्रीत सिंह की गाड़ी फतेहाबाद रेलवे फाटक पर पहुंची तो उन्हें फाटक बंद होने के कारण रुकना पड़ गया। इसी दौरान पहले से ही पीछे चल रहे बदमाश आगे आए। आरोपी स्विफ्ट कार में आए थे। फाटक पर उन्होंने गुरप्रीत सिंह की गाड़ी के बगल अपनी गाड़ी लगाई और उतरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। AAP नेता को बचने का कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। 

  • पंजाबः बारिश से पहले तेज आंधी से हुआ नुकसान, पहली बार देखने को मिला जलस्तंभ, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में शनिवार को दोपहर के समय जिले के विभिन्न गांव में गिरे भारी ओलों के अलावा गांव कोठा गुरू का में बारिश से पहले तेज आंधी के साथ जलस्तंभ देखने को मिला। जो एक पाइप जैसे रूप में बनकर बादलों तक पहुंचा। वहीं तेज आंधी ने गांव कोठा गुरू का के एक शैलर की दीवारों को तोड़ दिया और वहीं टीन वाली छत रखी चादरों को तोड़ दिया। गांव कोठा गुरू का में जलस्तंभ के वीडियो के बारे में लोग बता रहे हैं कि उक्त जलस्तंभ बनकर गोलचक्कर बनाते हुए आसमान में चला गया था। 

    इस से पहले भयंकर तूफान की तरह आंधी आई और वृक्षों को तोड़ने के अलावा दीवारों तक को गिरा दिया। बठिंडा में इस तरह का जलस्तंभ पहली बार देखने को मिला है। जिस को लेकर लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे थे। गांव वासियों के अनुसार गांव कोठा गुरू का में बड़ी मात्रा में लोगों का नुकसान हुआ है, वहीं फसलों पर भी असर पड़ा है। जिसका पता जांच करने पर चलेगा कि उक्त जलस्तंभ एवं तेज आंधी और बारिश के साथ कितनी फसल खराब हुई है। 

    बता चलें कि जलस्तंभ में ऐसा दिखता है कि बादल धरती से पानी उठा रहे हैं, यह पानी भांप के रुप में बादलों में जाकर मिल जाता हैं। जैसे बादल बनते हैं वैसे ही कुछ यह प्रक्रिया होती है। जलस्तंभ हवा की वजह से बनता है। जब आसमान में सक्रिय बादलों का निर्माण होता है तो उसी समय यह क्रिया होती है।

    बादल जिस तरफ से आ रहे हैं उससे विपरीत की हवा आने पर यह बनते हैं। जब हवा एक गोलाई में ऊपर उड़ती है। ज्यादातर जलस्तंभ ताकतवर नहीं होते, लेकिन कई बार एक तुफान का रूप ले लेते हैं। यह 15 से 20 मिनट तक ही रहते हैं। भारत में यह कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन यह प्राकृतिक क्रिया है और अधिक नमी होने पर देखने को मिल सकती है।

  • पंजाबः नेशनल हाईव पुल पर सड़क हादसे में पलटी गाड़ी, 2 घायल

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां  पुल पर चलती कार का टायर फटने से कार पलट गई। कार पुल की रेलिंग से टकराई। जिससे कार नीचे गिरने से बच गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। इनकी जान बाल बाल बची। कार में सोलन निवासी रवि कुमार और रोबिन जोशी सवार थे। रवि ने बताया कि वे अपने दोस्तों को लुधियाना छोड़कर वापस सोलन जा रहे थे। खन्ना में एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी।

    जिससे कार का बंपर टूट गया था। उन्होंने सोचा कि आगे किसी वर्कशॉप पर कार ठीक करवाते हैं। अभी पुल के ऊपर चौथा गेयर डाला था कि टायर फटने की आवाज के साथ ही कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर आई। एएसआई गुरविंदर कुमार ने बताया कि टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। वे तीन मिनट में ग्रीनलैंड होटल के पास से हादसे वाली जगह समराला चौंक पुल ऊपर पहुंचे। घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद सिविल अस्पताल भर्ती कराया।

  • आज का राशिफल, 3 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 3 मार्च 2024

    आज रविवार 3 मार्च का राशिफल बता रहा है कि, चंद्रमा का गोचर आज दिन रात वृश्चिक राशि में हो रहा है। साथ ही आज चंद्रमा अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्राधि योग निर्मित हो रहा है। जबकि आज मंगल और शुक्र मिलकर मकर राशि में धन योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कन्या और कुंभ राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेषः राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से आपको बचना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज घर कई पेंडिंग काम निपटाने होंगे जिन पर आपका धन भी आज खर्च होगा। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ बातों में व्यावहारिकता बनाए रखें नहीं तो आपके बीच दूरी बढ़ सकती बिजनस में आज कारोबारियों को लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, आपको बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिलेगा।

    वृषभः आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग घर अथवा जमीन खरीदने की इच्छा रखते हैं उनके प्रयास सफल होंगे। आप आज किसी दीर्घकालीन निवेश के बारे में प्लान कर सकते हैं। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आज आपको कागजी मामलों में बहुत ही सतर्क रहना चाहिए, बिना पेपर की सही जांच किए धन का निवेश न करें। नौकरी कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आज अपनी बुद्धि और धैर्य से काम लें, दूसरों की बातों में आकर फैसला लेंगे तो बाद में आपको परेशानी होगी।

    मिथुनः आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा आपको कुछ घरेलू कार्यों को लेकर धन और समय खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपका फंसा हुआ धन निकल सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर भी आप नियंत्रण रख पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

    कर्कः राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि कारोबार के मामले में आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनस में आपकी आज अच्छी कमाई होगी। परिवार का साथ सहयोग भी आज आपको प्राप्त होगा। जो लोग जल से संबंधित काम करते हैं उनके लिए कमाई के लिहाज से आज का दिन विशेष लाभप्रद रहेग। आपको आज आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद पल बिताने का भी मौका मिलेगा। यदि आप पारिवारिक जीवन में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उससे आपको राहत मिलेगी और आप खुश रहेंगे। दिन के पहले भाग में आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात होगी और कुछ नई और काम की जानकारी मिलेगी।

    सिंहः आज रविवार का दिन सूर्य की राशि सिंह वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। अगर आप प्रॉपर्टी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो सभी पक्षों को पहले पूरी तरह जांच कर लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज सितारे कहते हैं कि छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा इनकी आज पढने लिखने में रुचि रहेगी, जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके मार्ग में आने वाली बाधा दूर होगी। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि गलत तरीके धन कमाने की न सोचे नहीं तो लेने के देने पड़ेंगे। आज घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च होगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    कन्याः राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़कर आपको अच्छा नाम और यश कमाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि आज आपका मन भटक सकता है। रुचिकर खान पान में आज आपकी रुचि बढेगी। अगर आप लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान थे तो मित्रों की मदद से वह काम आपका पूरा हो सकता है। चाचा और ताऊ की ओर आपको लाभ मिल सकता है।

    तुलाः राशि के जातक अपने घर की व्यवस्था में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके मन में काम में बदलाव का विचार भी हो सकता है और इस बारे में आप दोस्तों और परिचितों से बात कर सकते हैं। वैसे आज आप थोड़े भावुक भी रहेंगे ऐसे में लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की भी कोशिश करेंगे। ऐसे में लोगों की मदद आज सोच समझकर करें। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको चोट लगने की आशंका रहेगा। अगर आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको चुप रहना होगा, नहीं तो यह कानूनी मामला बन सकता है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों में आपको वरिष्ठ सदस्यों की बात सुननी पड़ेगी।

    वृश्चिकः राशि के जातकों की आय में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन किसी मित्र से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने साथ-साथ दूसरों की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए, अन्यथा अपने आपको प्राथमिकता देने से लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, उसके बाद ही कुछ सफलता हासिल कर पाएंगे। कमाई के साथ ही आज खर्च भी बना रहेगा। आपको आज यात्रा और घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा।

    धनुः राशि के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ समस्याओं को लेकर आप बेवजह परेशान रहेंगे। आपको किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। किसी पार्टी और समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको लंबे समय से लंबित पड़े कार्यों को भी आज पूरा करना होगा, यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। जो लोग घर से दूर रहते हैं उन्हें आज परिवार के सदस्यों से मिलने का भी संयोग बन सकता है।

    मकरः राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोग अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठाएंगे, लेकिन लव लाइफ में बीच किसी बात को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी महसूस होगी। आज आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिए। आज वाहन पर खर्च होने का भी योग बना हुआ है। आपका कोई पुराना दोस्त लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, जिससे मिलकर आप पुराने दिनों को याद करके खुश हो जाएंगे।

    कुंभः आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित हो सकते हैं। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। आपको अपने से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिये। नौकरी बदलने का प्लान कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज परिवार के कुछ जरूरी कार्यों को निपटाने का भी प्रयास करेंगे। बच्चों के साथ आज आपका मनोरंजक पल बीतेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा।

    मीनः राशि वालों के लिए आज रविवार का बेहतर रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक अटका हुआ पैसा मिलने से आप बहुत खुश हो जाएंगे। घर के रखरखाव और व्यवस्था पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। यदि आपके भाई-बहनों से कोई विवाद चल रहा था तो बातचीत से स्थिति सुधरेगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

  • पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में मे ताबड़तोड़ पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इस संबंध में शनिवार देर रात DGP ऑफिस से डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें सरकार ने 12 DSP रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखें लिस्ट