Blog

  • कन्या स्कूल के छात्रा तनविंद्र कौर का जुडो और कु श्ती में  राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    कन्या स्कूल के छात्रा तनविंद्र कौर का जुडो और कु श्ती में  राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    छात्रा नंदिता का 44 किलो वर्ग में हुआ चयन

    नालागढ़ की बेटी ने चम्बा में बजाया अपने दम खम का डंका

    नालागढ़/सचिन बैंसल: चंबा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका  प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल के शारीरिक प्रवक्ता महेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा तनविंदर कौर ने 36 किलो भार भार वर्ग में जूडो में प्रथम स्थान और अंडर-17 मे 40 किलो भार वर्ग के कुशती में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। वहीं अंडर 14 आयु वर्ग की मंडी के सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में कन्या स्कूल नालागढ़ की दो छात्राओं कुश्ती में भाग लिया। छात्रा नंदिता ने कुश्ती के 44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा प्रिया ने 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने दोनो छात्राओं का स्वागत किया।

  • 28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर होंगे ब्लॉक

    28 हजार मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक, 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर होंगे ब्लॉक

    नई दिल्लीः हरियाणा में लगभग 28 हजार मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं, जिन्हे जल्द ही ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि यह मोबाइल नुबेर संदिग्ध बताये जा  रहे हैं। इन नंबरों में सबसे ज्यादा नंबर फरीदाबाद और गुरुग्राम के हैं। 9 जिलों में सबसे अधिक नंबर बताये जा रहे हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेटर सेंटर ने इन नंबरों को साइबर सेफ पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से सूबे के सभी जिलों के एसएसपी, डीआईजी, सभी रेंजों के एडीजीपी-आईजी के साथ ही गुरुग्राम, पंचकूला और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नरों को लेटर लिखा गया है। जिसमें इन नंबरों को ब्लॉक कराने को कहा गया है।

    पुलिस अधिकारियों को लिखे एक पत्र में दूरसंचार विभाग (DTO) के जरिए मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि इन नंबरों को साइबर क्राइम करने के लिए दुरुपयोग किए जाने के रूप में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों को इन नंबरों का प्रयोग करने के लिए उपयोग किए जा रहे मोबाइल हैंडसेट के आईएमईआई लिंकेज जांच का भी निर्देश दिया गया है। लिंकेज विश्लेषण के माध्यम से पहचाने गए मोबाइल नंबरों के विवरण के साथ राज्य नोडल अधिकारी और स्टेट क्राइम ब्रांच को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी गई है।

    इस साल सितंबर तक राज्य भर के क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों में 29 साइबर पुलिस थानों और 309 साइबर डेस्क पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 47,000 से अधिक साइबर अपराध की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस ने धोखाधड़ी के 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को जब्त कर पीड़ित को लौटा दिया है। इन संदिग्ध 27,824 मोबाइल नंबरों में सबसे अधिक गुरुग्राम (7,142), इसके बाद फरीदाबाद (3,896), पंचकूला (1,420), सोनीपत (1,408), हिसार (1,228), अंबाला (1,101), रोहतक (1,045), पानीपत (1,034) और झज्जर में (1,024) के शामिल हैं।

  • मैसाचुसेट्स में दो कारो की भयंकर टक्कर, हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत

    मैसाचुसेट्स में दो कारो की भयंकर टक्कर, हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत

    नई दिल्लीः अमेरिका के मैसाचुसेट्स से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सड़क हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 छात्र जिस कार में मौजूद थे, वे दरअसल एक दूसरे की गाड़ी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। 

    इसके साथ ही इन मृतकों की पहचान पवनी गुलापल्ली (22), प्रेम कुमार रेड्डी गोडा (27), और साई नरसिम्हा (22) के रूप में हुई है। वहीं बर्कशायर डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस के मुताबिक मैसाचुसेट्स पुलिस घटना में शामिल दो गाड़ियों की टक्कर के मामले की आगे की जांच कर रही है। इस हादसे में पांच घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामले पर पुलिस की जानकारी के अनुसार, आज  सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तर दिशा की ओर से आ रही एक कार दक्षिण दिशा की तरफ से आ रहे एक पिकअप ट्रक से टकरा गई है। इससे कार में सवार चार अन्य मनोज रेड्डी डोंडा (23), श्रीधर रेड्डी चिंताकुंटा (22), विजीत रेड्डी गुम्माला (23) और हिमा ईश्वर्या सिद्दीरेड्डी (22) को इलाज के लिए बर्कशायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अन्य वाहन के चालक अरमांडो बॉतिस्ता-क्रूज (46) को इलाज के लिए फेयरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। 

  • पंजाबः गैंगस्टर जिंदी को पकड़ने दौरान पुलिस ने चलाई गोलियां, आरोपी फरार

    पंजाबः गैंगस्टर जिंदी को पकड़ने दौरान पुलिस ने चलाई गोलियां, आरोपी फरार

    आरोपी ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

    लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में कार में घूम रहे गैंगस्टर को पकड़ने के लिए सीआईए की पुलिस ने जालंधर बाइपास के पास ट्रेप लगाया हुआ था। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए रुकने का इशाना किया, तो उसे भनक लग गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह से अपना बचाव किया और कार के टायर पर दो फायर किए। मगर दोनों फायर मिस होने के कारण आरोपी फरार हो गया।

    अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने राहों रोड की इंदिरा कालोनी निवासी गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी तथा उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त केस क्राइम ब्रांच के एएसआइ प्रितपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वीरवार उनकी टीम ने सलेम टाबरी स्थित पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान जगराओं पुल की और से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पीबी10एफए 8758 को रुकने का इशारा किया गया।

    उस कार की बाई सीट पर गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी बैठा हुआ था। उसने कार के रुकते ही चालक सीट पर बैठे युवक को वहां से गाड़ी भगाने के लिए कहा। उन्हें जब रुकने के लिए प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस की टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम के हवलदार सिकंदर सिंह ने उनकी कार के पीछे वाले टायर पर दो फायर किए। मगर वह कार समेत फरार हाे गए। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि जतिंदर जिंदी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत 4 मामले दर्ज हैं। जिनमें वो वांछित है। उनमें से एक थाना टिब्बा का 6 महीने पुराना मामला है। जिसमें उसने शक्ति नगर इलाके में फायरिंग की थी। आरोपी के गैंगस्टर जयपाल के साथ भी संबंध हैं। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजिलेंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एएसआई को रिश्वत लेेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम एएसआई को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। एएसआई नरिंदर सिंह वेरका स्थित पीएसपीसीएल के बिजली चोरी विरोधी थाने में तैनात था। नरिंदर सिंह के खिलाफ वेरका की नवीं आबादी में रहने वाले तरलोचन सिंह ने शिकायत दी थी।

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने जानकारी दी कि तरलोचन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एएसआई नरिंदर सिंह उसके खिलाफ दर्ज हुए बिजली चोरी मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में संबंधित अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 हजार रुपए की मांग कर रहा है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

    तरलोचन की शिकायत के बाद विजिलैंस ब्यूरो अमृतसर ने एक टीम का गठन किया। जाल बिछाया गया और सरकारी गवाह भी तैयार किए गए। सरकारी गवाहों की मौजदूगी में 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एएसआई नरिंदर सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया गया। एएसआई नरिंदर सिंह के खिलाफ अमृतसर एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • NHAI ने एम्बुलेंस को लेकर जारी किए आदेश, नियम तोड़ने पर लग सकता है 1 लाख रुपए तक जुर्माना

    NHAI ने एम्बुलेंस को लेकर जारी किए आदेश, नियम तोड़ने पर लग सकता है 1 लाख रुपए तक जुर्माना

    नई दिल्लीः हाइवे पर अक्सर दुर्घटना होने के बाद एम्बुलेंस आने में देर हो जाती है। कई बार तो इस देरी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान पर बन आती है, लेकिन अब हाइवे पर यदि एम्बुलेंस लेट से पहुंचती है तो एम्बुलेंस तैनाती एजेंसियों पर जुर्माना लगेगा। न्यूज एजेंसी के अनुसार एम्बुलेंस तैनाती एजेंसियों पर ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर दुर्घटना पीड़ितों को निकटतम अस्पतालों में स्थानांतरित करने के लिए सेवा प्रदान करने में विफलता के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।

    गोल्डन ऑवर’ चोट के तुरंत बाद की अवधि है, इस दौरान अधिकतम संभावना होती है कि तत्काल चिकित्सा और सर्जिकल हस्तक्षेप पीड़ित की मृत्यु को रोक देगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को घटना प्रबंधन और नियमों को मजबूत करने के लिए इन प्रावधानों को लागू करने का आदेश जारी किया है। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सिविल ठेकेदार या एजेंसियों द्वारा तैनात एम्बुलेंस को दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी देरी के इलाज के लिए निकटतम चिकित्सा देखभाल केंद्र तक पहुंचाना चाहिए।

    सर्कुलर में आगे कहा गया है कि अगर एम्बुलेंस सेवा प्रदाता अगर पहली बार नियम को तोड़ते पाए गए तो 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, दूसरी बार 25,000 रुपये और तीसरी बार यह जुर्माना 1 लाख रुपये का लगेगा। NHAI ने कहा कि तीसरी बार नियम तोड़ने को अंतिम चेतावनी के रूप में माना जाएगा। इसके बाद सिविल ठेकेदार या एजेंसियां कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होगी।

  • पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा-जस्सी की गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा-जस्सी की गैंग का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोहाली: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल है। मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों के एक साथी को हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि उनकी टीम ने गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ले तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ़ बाबा और जसपाल सिंह उर्फ़ जस्सी की गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने उसके कब्जे से 32-30 बोर के 5 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और एक हौंडा सिटी कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव बीजो, जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है।

  • बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा, सरकार ने 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का दिया आदेश 

    बर्ड फ्लू का बड़ा खतरा, सरकार ने 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का दिया आदेश 

    अलाप्पुझा: केरल में एवियन इंफ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से एवियन फ्लू से जुड़े मामलों की जांच के लिए सात सदस्यीय एक दल को केरल भेजा गया है। यह दाल जांच के अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगा और साथ ही इसको रोकने के तरीके को भी बताएगा। बता दें कि एवियन फ्लू बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर में जंगली पक्षियों में इसका असर देखा गया है। वहीं पक्षियों के संपर्क में आने वाले इंसानों में भी इस संक्रमण का जोखिम होता है।

    अलाप्पुझा जिले में बत्तखों में एवियन फ्लू बीमारी फैलने की पुष्टि होने के साथ ही अधिकारियों ने वीरवार को इस रोग के प्रसार पर काबू के लिए यहां हरिपद नगरपालिका के वझुथनम वार्ड में 20,000 से अधिक पक्षियों को मारने के लिए अभियान शुरू किया। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में हाल ही में नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिला अधिकारियों ने यहां एक बयान में कहा कि 28 अक्टूबर शनिवार से इस बीमारी के केंद्र के एक किलोमीटर के घेरे में स्थित घरों के सभी पक्षियों को मारा जाएगा।

    बयान में कहा गया है कि 20,471 बत्तखों को मारा जाएगा और आठ त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) इस संबंध में केंद्रीय मानदंडों का पालन करते हुए ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बयान के अनुसार पक्षियों के मारे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हरिपद नगरपालिका, पल्लीपाड़ पंचायत और आसपास के इलाकों में एक सप्ताह तक स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण विभाग द्वारा निगरानी की जाती रहेगी। बीमारी फैलने के स्थान से एक किलोमीटर के घेरे में पक्षियों के परिवहन पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    पिछले 5 दिनों में कुट्टनाड क्षेत्र के हरिपद में लगभग 1,300 बत्तखों की मौत के बाद केरल के अलाप्पुझा जिले में लगभग 20,500 पोल्ट्री पक्षियों को मारने का फैसला किया गया है। यह आदेश बुधवार को हरिपद नगर पालिका के वझुथानम में एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की पुष्टि के बाद आया है। जिला कलेक्टर वीआर कृष्णा तेजा ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद बत्तख में फ्लू के मिलने की पुष्टी हुई है। पिछले एक सप्ताह में हरिपद नगरपालिका के वार्ड 9 में वझुथनम पडिंजारे और वझुथनम वडक्के में पोल्ट्री फार्मों में लगभग 1,500 पक्षियों की मौत हो गई।

  • पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    पंजाब के शिक्षकों ने किया ऐलान, आप पार्टी के खिलाफ इस दिन देंगे धरना

    हिमाचलः पंजाब के शिक्षकों ने आप पार्टी के खिलाफ धरना देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी व पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ पोल खोल धरने देने का ऐलान किया है। शिक्षक 30 अक्तूबर को शिमला में यह पोल खोल धरना करेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को शिक्षा मंत्री के आनंदपुर साहिब (पंजाब) आवास का घेराव किया जाएगा और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

    प्रैस वार्ता में पंजाब के विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की है। डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, ईटीटी टैट पास टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष, कमल ठाकुर, ओल्ड टीचर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष मुकेश बोहा सहित कई शिक्षकों का आरोप है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हिमाचल और गुजरात जाकर क्वालिटी एजुकेशन की बात करते हैं, जबकि उनके अपने राज्य में शिक्षकों की मांगें जस की तस हैं। 

  • सड़क पर मामूली विवाद के चलते कार चालक ने कई युवकों को कुचल डाला, देखें वीडियो

    सड़क पर मामूली विवाद के चलते कार चालक ने कई युवकों को कुचल डाला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान ही कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के कुछ ही देर बाद कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी। कार से कुचलने के कारण 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक का नाम नितिन मान है। आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।