Blog

  • झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

    झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

    जिन झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज वह कहां हैं 

     अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार 

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना, झूठी वादे करके लोगों का वोट ले लेना और सरकार बनने के बाद अपनी गारंटियों से साफ मुकर जाना वोटो की चोरी होती है, जनादेश हथियाना होता है और कांग्रेस इसमें ’मास्टर’ है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वोट चोरी का ज्वलंत उदाहरण है। जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े–बड़े नेताओं ने खुलेआम आकर दस गारंटियां दी। उसके बाद देश भर से कांग्रेस के प्रवक्ताओं की फौज और हिमाचल के छोटे–बड़े नेता गली चौराहे पर जाकर चीखते रहे और पहली कैबिनेट में ही से गारंटियों को लागू करने की कसमें खाते रहे। उसमें के नेताओं के गारंटियों को लेकर दिए गए बयान सुनकर आज हंसी आती है। गारंटियों को पूरा न करने के उनके आज के तर्क और बयान सुनकर तरस आता है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन गारंटियों के नामपर कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई थी, ढाई साल में सुक्खू सरकार ने उन सभी गारंटियों के उलट ही काम किया। 5 लाख युवाओं को रोजगार, पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरी जैसे लोक लुभावन वादे करने वाली पार्टी जब सरकार में आती है तो डेढ़ लाख से ज्यादा पद खत्म कर देतीहै, 15000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल देती है, हजारों पदों पर चली हुई भर्तियों को रोक देती है। युवाओं को नौकरी देने से रोकने के हर वह जतन करती है जो एक सरकार कर सकती है। 300 यूनिट बिजली देने का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार पहले से मिल रही 125 यूनिट बिजली की सुविधा  खत्म कर देती है और 300 यूनिट बिजली पर मिल ही सब्सिडी खत्म कर देती है जिससे बिजली के दाम 3 गुना से ज्यादा महंगे हो जाते हैं। महिलाओं को ₹1500 देने की गारंटी हिमाचल की राजनीति में बोला गया सबसे बड़ा झूठ साबित होता है। युवाओं को स्टार्टअप फंड देने का वादा करने वाली सरकार पहले से चली आ रही स्वावलंबन योजना को बंद कर देती है। ₹100 में दूध खरीदने की गारंटी देने वाली सरकार किसानों को समय से दूध के खरीद मूल्य का भुगतान भी नहीं करती है। लोग महीनों तक दूध के भुगतान की राह देखते हैं, मीडिया में खबरें छपती है तब सरकार बीच-बीच में जागती है और आधा अधूरा भुगतान करती है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी आज उनके नाम से भी भागती है। कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री और मंत्री कई दफा अपनी ही गारंटियों से मुंह मोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तो सदन के भीतर ही कह दिया था कि हमने एक लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनेट में देने का कोई वादा ही नहीं किया था। इसके अलावा कांग्रेस का  चुनावी घोषणा पत्र तो सुख की सरकार ने सत्ता में आने के बाद से कभी पलट कर भी नहीं देखा। इस तरीके के झूठे वादे करना जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है उनके वोट की साथ चोरी है। जनादेश को हथियाना है। लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करना है। दुर्भाग्य से भारत के इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी वोटों की चोरी में सिद्धहस्त है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को 10 झूठी गारंटियां देकर उनके वोट चोरी करने के लिए कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

  • राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री

    राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य पंजीकृत सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत बंजर भूमि पर फलदार पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण को संवारने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी महिला मंडलों से इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया।

    वे रविवार को ऊना जिले के हरोली में जलशक्ति विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह के परिसर में आयोजित 76वें वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में अर्जुन का पौधा लगाया।
    उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत समूहों को 1 से 5 हेक्टेयर बंजर वन भूमि पर फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ये समूह पांच वर्षों तक वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए भी ज़िम्मेदार होंगे। प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर प्रत्येक समूह को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी, जबकि एक हेक्टेयर से कम भूमि होने पर सहायता राशि अनुपातिक होगी।

    पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर समूह को प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पौधों के 50 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल पर अतिरिक्त 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आएगी। वन विभाग ने पंडोगा में इस योजना की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री ने विभाग को अन्य पंचायतों में भी इसे गति देने को कहा।वहीं, उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को विश्राम गृह के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए और उससे पूर्व परिसर में वन विभाग के सहयोग से योजनाबद्ध पौधारोपण करने को कहा।

    ऊना में पहली बार हुई बड़े प्रजाति के पेड़ों की गणना और जियो टैगिंग
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बड़े प्रजाति के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए कटिबद्ध है। इसी दृष्टि से ऊना जिले में पहली बार आम, बरगद और पीपल के पेड़ों की गिनती करवाई गई है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 46,425 बड़े पेड़ हैं, जिनमें 40,827 आम, 3,538 पीपल और 2,060 बरगद के पेड़ शामिल हैं। इन सभी की जियो टैगिंग कर दी गई है, जिससे अवैध कटान रोकने में मदद मिलेगी। हरोली विधानसभा क्षेत्र में आम के 12,639, पीपल के 631 और बरगद के 242 पेड़ हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फोकस इन प्रजातियों के संरक्षण और विस्तार पर है और इसके लिए पूरे समाज को मिलकर कार्य करना होगा।

    वनीकरण पर जोर, लगाए जाएंगे 2.78 लाख पौधे
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष ऊना जिले में 2.78 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में भौगोलिक रूप से वन क्षेत्र कम है। जिले में कुल वन भूमि केवल 21,000 हेक्टेयर है और हरोली में वन घनत्व अपेक्षाकृत सबसे कम है। इसे बढ़ाने के लिए वन विभाग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की बायोडायवर्सिटी योजना के तहत हरोली में 20 हजार खैर के पौधे भू-मालिकों को मुफ्त आबंटित किए गए हैं। इसके अलावा बरगद, पीपल शमी और बिल प्रजाति के 831 पौधे भी लगाए गए हैं।

    हरोली में विकास का निर्णायक दौर, बल्क ड्रग पार्क के 900 करोड़ के टेंडर
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास के दौर से गुजर रहा है। बल्क ड्रग पार्क के विभिन्न कार्यों के लिए 900 करोड़ रुपये के टेंडर किए जा चुके हैं। इस परियोजना के माध्यम से भारत की एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स आपूर्ति में चीन पर निर्भरता समाप्त होगी और देश की औषधीय आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। यह देश में स्थापित हो रही तीन राष्ट्रीय बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं में से एक है और इसके ऊना में स्थापित होने से हिमाचल को फार्मा सेक्टर में वैश्विक पहचान मिलेगी। परियोजना में भविष्य में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और 10,000 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट संस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस शैक्षणिक सत्र से एमए और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, ललित कलाओं और संगीत के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्स की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं। भविष्य में इसमें एनसीसी की सुविधा भी जोड़ी जाएगी।

    वहीं, हरोली के रोड़ा में 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। यह ट्रैक न केवल ऊना बल्कि आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण का अवसर देगा। इसके अलावा 13 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण, साथ ही ट्रांसपोर्ट पार्क और वाहन परीक्षण केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं।

    सहकारी क्षेत्र में नई पहचान
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी क्षेत्र के संस्थान के तौर पर हिमकैप्स बड़ी पहचान बना चुका है और अब यहां आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से यह पहचान और निखरेगी। सहकारी क्षेत्र का यह प्रतिष्ठित संस्थान पहले से ही हरोली के बढेड़ा में लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज का सफल संचालन कर रहा है और अब आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली सहकारी क्रांति का जनक रहा है, पंजावर के मियां हीरा सिंह ने सहकारी क्रांति की अलख जगाई थी। उनके नाम पर पंजावर में एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण किया जा रहा है।

    विकास बाधकों पर साधा निशाना
    मुकेश अग्निहोत्री ने विकास बाधकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका हरोली के विकास में रत्ती भर का योगदान नहीं है, वे चंद लोग नुक्ताचीनी करते घूम रहे हैं और विकास रोकने की साजिशों में लगे हैं। उन्होंने खुद को हरोली का कस्टोडियन बताते हुए कहा कि यहां के विकास के लिए जो करना होगा, वे जन सहयोग से करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों से विकास के इरादे विचलित नहीं होते।

    कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, धर्म सिंह चौधरी, प्रमोद कुमार, जसपाल जस्सा, संदीप अग्निहोत्री, नगनोली के प्रधान मेहताब सिंह, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, कांगड़ की प्रधान नीलम कुमारी, हरोली की प्रधान रमन कुमारी, पूर्व सैनिक लीग के जिला प्रधान कैप्टन शक्तिचंद, हिमकैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, हरोली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम सहित, विभिन्न विभागों अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • भाजपा ने डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा, जिला प्रबक्ता विनय कुमार रहे मुख्यातिथि

    भाजपा ने डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा, जिला प्रबक्ता विनय कुमार रहे मुख्यातिथि

    भुट्टो ने किया सुक्खू सरकार पर हमला,बोले राज्य सरकार अपने मित्रो में घिरी, कार्यक्रम में करीब अढ़ाई दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

    ऊना/सुशील पंडित: देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी पैलेस नारी में भाजपा मंडल की बैठक से हुई, जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो और जिला भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    बैठक में बोलते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है, बल्कि देश के भीतर भी विकास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और किसानों के लिए लागू की गई अनेक योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

    कुटलैहड़ भाजपा नेता भुट्टो ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे लिए सम्मान, एकता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें। भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मंडी जिला समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में आपदा से प्रभावित परिवार अब भी सरकारी मदद के इंतज़ार में हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं ने दिल खोलकर मदद दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को केवल संविधान की चिंता है, लेकिन संविधान का सही अर्थ और उसका पालन करना उनके एजेंडे में नहीं है। संविधान सिर्फ भाषणों में याद करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विकास के लिए पालन करने के लिए है।

    भुट्टो ने कहा कि  भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक विकल्प है जो जनता के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करती है और विकास की गारंटी देती है। इस कार्यक्रम में यह भी उल्लेखनीय रहा कि दविंदर कुमार भुट्टो के कुशल नेतृत्व और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कुटलैहड़ के लगभग अढ़ाई दर्जन युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल हुए इन युवाओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

    इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ भाग लिया। यात्रा का मार्गदर्शन भाजपा के मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू , मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा,भाजपा नेत्री संतोष सैनी,सुषमा ठाकुर,उपप्रधान जीवन शर्मा,अभय सिंह राणा,सुदर्शन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

    तिरंगा यात्रा कार्यक्रम से पूर्व भुट्टो रविवार को डेरा बाबा रूद्रानंद धाम, गांव नारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बाबा रूद्रानंद जी के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और अखंड धूने पर माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

  • बोरवेल से बकरी की जगह मिला Crocodile, बाइक पर‌ ले गए युवक, देखें वीडियो

    बोरवेल से बकरी की जगह मिला Crocodile, बाइक पर‌ ले गए युवक, देखें वीडियो

    एटा: यूपी में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। दोपहर में लखनऊ के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं, रविवार सुबह अयोध्या, जालौन समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया।

    वही महाराजगंज में दो अलग-अलग स्थानों पर कोबरा दिखाई दिए। देवरुआ गांव में एक महिला को कोबरा ने डस लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही वन्यजीव रक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों कोब्राओं को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं एटा में एक बोरवेल में एक बकरी गिर गई। जब ग्रामीण बकरी को निकालने बोरवेल में उतरे, तो वहां मगरमच्छ बैठा मिला। गांव के युवकों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे बांधकर बाइक पर लादा और नदी में छोड़ आए।

    वहीं, बुलंदशहर में 10 फीट लंबा अजगर खंभे पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब 50 मिनट की मेहनत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। मौसम विभाग ने 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 26 जिलों में भारी चेतावनी है। 30-40 की स्पीड से हवा चल सकती है।

    बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में गंगा उफनाई हुई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर तेज बहाव में गंगा मंदिर, हनुमान मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, जाहरवीर बाबा मंदिर और तीन धर्मशालाएं बह गईं। पूरा खादर क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी बह रहा है। गंगा का पानी गांवों में घुसने से किसानों की हजारों बीघा फसलें डूब गई हैं।

  • Jalandhar News: Notorious Club के संचालको की बडी मुश्किलें, सेहत विभाग ने दी दबिश

    Jalandhar News: Notorious Club के संचालको की बडी मुश्किलें, सेहत विभाग ने दी दबिश

    जालंधर(ens): महानगर के गुरुनानक मिशन चौक के पास स्थित Notorious Club का आज कल विवादों से चोली दामन का साथ चल रहा है। हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा क्लब का बार लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद अब सेहत विभाग द्वारा क्लब में दबिश दी गई है।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुखविंदर सिंह की देखरेख में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकुल गिल और फील्ड वर्कर अनिल कुमार द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नोटोरियस क्लब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने क्लब के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ रसोई का भी निरीक्षण किया।

    जानकारी देते हुए डॉ सुखविंदर सिंह ने बताया कि क्लब से चिकन करी और सब्जी की ग्रेवी के दो सैंपल भरे गए है। दोनों नमूनों को विस्तृत जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण प्रशासन द्वारा जिला निवासियों को स्वच्छ और मिलावटी भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण जारी रहेंगे और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। DHO ने जिलावासियों से भी अपील की कि यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट का कोई मामला संज्ञान में आए तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

  • दो दिन रायपुर हरियाणा- अंब अंदौरा पैसेंजर रही रद्द, पीएमओ भेजीं शिकायत

    दो दिन रायपुर हरियाणा- अंब अंदौरा पैसेंजर रही रद्द, पीएमओ भेजीं शिकायत

    ऊना/ सुशील पंडित: युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने ट्विटर के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और प्रधानमंत्री मंत्री कार्यालय को ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे द्वारा लगातार जिला ऊना के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं।

    उन्होंने लिखा कि पिछले दो दिनों से रायपुर हरियाणा जंक्शन और अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 64563/64564 रेलगाड़ी के लेट लतीफी के चलते अंबाला मंडल इसे पंजाब के नंगल डैम स्टेशन तक ही सीमित कर देता हैं और आगे नंगल डैम और अंब अंदौरा के बीच इसे रद्द कर दिया जाता है ऐसा पिछले कई महीनों से होता आया  है। ऐसे में क्षेत्र वासियों को मजबूरन अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ती हैं जिससे यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ती हैं।

    ये रेलगाड़ी प्रतिदिन दोपहर तीन बजे अंब अंदौरा से चंडीगढ़, अंबाला- कुरुक्षेत्र- टोहाना के रास्ते देर रात हरियाणा के हिसार ज़िले में स्थित रायपुर हरियाणा जंक्शन पहुँचती हैं। वहीं इस रेलगाड़ी के बाद अगली रेलगाड़ी अंब अंदौरा से अंबाला छावनी के बीच रात साढ़े नौ बजे हिमाचल एक्सप्रेस रवाना होती हैं। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बसों में महंगा सफ़र करना पड़ता हैं। रेलवे इस मामले में ध्यान देकर इसका समाधान करें।

  • PM Modi का Bangalore में बड़ा ऐलान, भारत जल्द बनेगा विश्व की सबसे बड़ी Economy

    PM Modi का Bangalore में बड़ा ऐलान, भारत जल्द बनेगा विश्व की सबसे बड़ी Economy

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को बैंगलुरु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर की कनेक्टिविटी को नया रुप देने के लिए कई बड़े ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। उन्होंने भारत की सिलिकॉन वैली कहने वाले इस शहर को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की भी सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने बैंगलुरु की नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने संबोधन में जहां बैंगलुरु को नए भारत के उदय का प्रतीक बताया। वहीं देश की इकोनॉमी पर भी इस दौरान उन्होंने बात की। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया ने अब भारत का नया चेहरा देखा है।

    भारत को जल्द मिलेगी मेड इन इंडिया की चिप

    कर्नाटक के बैंगलुरु में कई सारी परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसके पीछे बहुत अहम रोल हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया (Make In India) की ताकत का रहा है। इसमें बैंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। भारत को जल्द ही मेड इन इंडिया की चिप भी मिलने वाली है। पीएम मोदी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह पहली बार बैंगलुरु आए हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की सफलता, सीमा पार कई किलोमीटर तक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके हमारी क्षमता भी देखी है। आतंकवाद के बचाव के लिए आए पाकिस्तान को चंद घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर भी होना पड़ा और पूरी दुनिया ने इस नए भारत का एक नया चेहरा देखा।

    जल्द बनने वाले हैं टॉप-3 इकोनॉमी

    भारतीय तकनीक और डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया की ताकत का जिक्र करते हुए पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ी बात की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी है और बीते 11 साल में बहुत बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। पीएम ने कहा कि 11 साल पहले हमारी इकोनॉमी दुनिया में 10वें नंबर पर थी पर अब हम लोग पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं हम बहुत तेजी से दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहे हैं।        
  • Punjab News: 200 पुलिस कर्मियों के साथ इस इलाके में पहुंचे ADGP Shiv Kumar, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 पुलिस कर्मियों के साथ इस इलाके में पहुंचे ADGP Shiv Kumar, देखें वीडियो

    मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध की मुहिम के तहत पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस की ओर से मोगा की साधा वाली बस्ती और अन्य बस्तियों में सुबह से कास्को आपरेशन किया गया जिसकी अगुवाई पंजाब एडीजीपी शिव कुमार और मोगा एसएसपी अजय गांधी के अलावा जिले के सभी डीएसपी और एसएचओ शमिल हुए। इस मौके पर पंजाब पुलिस के 200 कर्मचारी लगाए गए, जिन्होंने नशा तस्करों के घरों की बारीकी से जांच की।

    एडीजीपी शिव कुमार ने कहा कि मोगा जिले में काफी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोगों की प्रापर्टी पर बुलडोजर भी चलाए गए हैं। हम नशा तस्करों को चेतावनी देते हैं कि वह यां तो यह धंधा छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ दें। उन्होंने बताया कि पंजाब से 70 प्रतिशत नशा कम हो गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब राज्य से नशा जड़ से खत्म हो जाएगा।

  • स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया ‘विदेशी कंपनी भारत छोड़ो’ अभियान

    स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया ‘विदेशी कंपनी भारत छोड़ो’ अभियान

    मैहतपुर बाजार में जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत आज जिला ऊना के मुख्य बाजार मैहतपुर से विदेशी कंपनी भारत छोड़ो अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर व्यापार मंडल समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इस अभियान में बढ़ चढक़र भाग लिया। मैहतपुर बाजार ऑपरेशन सिंदूर जारी है, अब स्वदेशी की बारी है, स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ, देश का मान बढ़ाना है, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है के नारों की आवाज चारों ओर गूंजती नजर आई।  दस दौरान व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के सदस्यों ने विदेशी वस्तुएं त्यागने और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि लोग ट्रंप टैरिफ का जवाब अमेरिकी वस्तुओं का बहिष्कार करके दें।

    जितना ज्यादा हो सके स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग अपनी दिनचर्या में लाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय व्यापारी, बडे व छोटे दुकानदार आर्थिक तौर पर तभी मजबूत होंगे जब लोग ऑनलाइन खरीदारी की बजाय स्थानीय बाजार से स्वदेशी सामान खरीदें। मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ आह्वान का स्वागत करता है, जिसमें उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद व बिक्री भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच वर्ष 1991 से लगातार देश के नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु जागरूक करता आ रहा है।

    मंच का दृढ़ विश्वास है कि भारत की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि का मार्ग स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों से होकर ही गुजरता है। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा 12 जून, 2025 को देशभर में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान की शुरूआत की गई, जिसका उद्देश्य भारत को फिर से एक समृद्ध आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है, जिसे प्रधानमंत्री मीगा यानी मेक इंडिया ग्रेट अगेन कहकर संबोधित करते हैं। व्यापार मंडल मैहतपुर-बसदेहड़ा के प्रधान सुभाष ऐरी ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में जहां अमेरिका, चीन और अन्य देश संरक्षणवादी नीतियों को अपनाकर अपने उत्पादों की सुरक्षा कर रहे हैं, वहीं भारत को भी चाहिए कि वह अपनी घरेलू उत्पादकता और बाजार को संरक्षित करे।

    चीन द्वारा भारत में सस्ते और घटिया उत्पाद डंप किए जा रहे हैं, जिससे न केवल भारतीय उद्योगों को नुकसान हो रहा है, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता पर भी संकट मंडरा रहा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का भी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मकथा है और आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं, विशेषकर चीन, तुर्की व अन्य विरोधी देशों के उत्पादों का बहिष्कार करें, विदेशी विश्वविद्यालयों की ओर आकर्षण कम करें और स्थानीय उत्पादों व कारीगरों को प्राथमिकता दें।

    उन्होंने कहा कि अमेजन, वॉलमार्ट, जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां भारतीय खुदरा व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं। इन पर कठोर नियंत्रण जरूरी है। इस मौके पर सतीश कुमार, विवेक शर्मा, संजीव सचदेवा, नोनी, दीपक जोशी, अश्वनी कुमार, दीपक मनोचा, केएल पूरी, संजीव भारद्वाज, बबीता कुमारी, देवेश कुमार, जितेंद्र वाली, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार, बंटी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Trump के टैरिफ पर Rajnath Singh का पलटवार, सबके Boss हम हैं, देखें वीडियो

    Trump के टैरिफ पर Rajnath Singh का पलटवार, सबके Boss हम हैं, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश के रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री की आधारशिला रखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर निशाना साधा। इशारों में ही सही राजनाथ सिंह के टैरिफ वॉर के चलते बढ़ती टेंशन के बीच में कहा कि – ‘लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं परंतु उन्हें यह नहीं पता कि सबके बॉस तो हम हैं’। ट्रंप का नाम लिए बिना ही रक्षा मंत्री ने कहा है कि कुछ लोगों को भारत की तरक्की पसंद नहीं आ रही।

    कुछ लोगों हैं जिनको भारत की तरक्की पसंद नहीं आ रही है। वे इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। सबके बॉस तो हम हैं वो सोच रहे हैं कि भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है और कई लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाए ताकि जब चीजें महंगी होगी तो दुनिया उन्हें नहीं खरीदेगी। यह कोशिश की जा रही है लेकिन भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहूंगा कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।

    24, 000 हजार करोड़ के उत्पाद होते हैं निर्यात

    आगे रक्षा मंत्री ने कहा है कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम मोदी जब पीएम बने उस समय भारत के रक्षा उत्पाद की चीजें जो एक्सपोर्ट होती थी उनकी कीमत 600 करोड़ रुपये थी। आपको जानकर यह खुशी होगी कि हम लोग 24000 हजार करोड़ से ज्यादा के डिफेंस के उत्पाद दूसरे देशों को भेजे जा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है। यही भारत की ताकत है यही नए भारत का नया क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

    पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कि पहलगाम की घटना के बाद उन्होंने मान लिया था कि भारत शांत बैठ जाएगा। पीएम का संकल्प था कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि धर्म पूछकर लोगों को मारा जाएगा। हम किसी की हत्या में विश्वास ही नहीं करते हैं। हमने ठान लिया था कि हम धर्म पूछकर नहीं मारेंगे हम उनका कर्म देखकर मारेंगे और हमने कर्म देखकर मारा।