Blog

  • भाई ने अपनी ही बहन के घर को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने उड़ाए

    भाई ने अपनी ही बहन के घर को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने उड़ाए

    दुर्गः जिले में छोटे भाई द्वारा अपनी ही सगी बहन के घर से करीब ढाई लाख की चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी सुरेश साहू कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में अपनी बहन के घर आया हुआ था। जब जीजा काम से कही बाहर गया और बहन सामान लेने बाजार गई तो मौके का फायदा उठाकर उसने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। आरोपी ने ज्वेलरी दुकान में गहने गिरवी रख दिए थे। वहीं, पैसा जुएं में हार गया था। वारदात में सुरेश के एक साथी ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी और ज्वेलरी दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने 14 दिसंबर को जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 दिसंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका साला सुरेश साहू घर आया। कुछ देर बाद सन्नी की पत्नी सामान लेने बाजार चली गई। इस मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली।

    चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई। मामला दर्ज होते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रार्थी के साले सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार पतासाजी के बाद 16 दिसंबर को पुलिस ने सुरेश साहू को जामुल क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

    आरोपी सुरेश साहू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ मिलकर वारदात की थी। चोरी किए गए सोने के जेवरात को पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिया गया था, जबकि चोरी की नकदी रकम जुए में हार जाने की बात कही गई। आरोपी के मेमोरण्डम बयान के आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक सतीश ठोसर को भी हिरासत में लिया।

    जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की संपत्ति को गिरवी रखने के मामले में ज्वेलरी संचालक की भूमिका पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

  • DAV इंटरनेशनल विद्यालय सहित 4 स्कूलों को मिली बम की धमकी, प्रशासन में मचा हड़ंकप

    DAV इंटरनेशनल विद्यालय सहित 4 स्कूलों को मिली बम की धमकी, प्रशासन में मचा हड़ंकप

    अहमदाबादः पंजाब के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में स्थित 4 स्कूल जेबर स्कूल, महाराजा अग्रेसन, DAV इंटरनेशनल विद्यालय, जायड्स विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले पंजाब के अमृतसर और उसके बाद जालंधर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों जिलों में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि स्कूलों की गहनता से डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की तो कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

    वहीं अब गुजरात के अहमदाबाद में 4 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जहां पुलिस ने इन चारों स्कूलों में जांच की, लेकिन इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:35 बजे 4 स्कूलों को धमकी भर ईमेल आने पर हड़कंप मच गया। ईमेल में लिखा गया था कि दोपहर 1.11 बजे बम धमाके होंगे। इसमें आगे लिखा है कि ये धमाके स्कूलों से लेकर साबरमती जेल तक होंगे। मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र है।

    अहमदाबाद शहर पुलिस के ज्वाइंट सीपी शरद सिंघल के अनुसार फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। अहमदाबाद के स्कूलों को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। पुलिस का कहना हैकि ईमेल की भाषा से लग रहा है कि यह मेल खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से भेजा गया। इसमें साफ लिखा है कि अमित शाह और लॉरेंस बिश्नाई हमारे टारगेट पर होंगे। ईमेल में लिखा है कि खालिस्तान रेफरेंडम के 900 दिन पूरे होने पर कनाडा में भारतीय सैनिकों द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई। मेल में कहा गया है कि ऐसा लॉरेंस बिश्नोई ने कराया। आगे लिखा है कि मुद्दा खालिस्तान रेफरेंडम है। ईमेल में धमकी दी गई है कि हिंदू गुजराती अमित शाह को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

  • पूर्व कर्मचारियों ने मालिक की Car को लगाई आग, मचा हड़कंप

    पूर्व कर्मचारियों ने मालिक की Car को लगाई आग, मचा हड़कंप

    कोरबाः शहर के दर्री मुख्य मार्ग पर बदमाशों द्वारा एक व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले बीती रात 3 बदमाश लड़कों ने गाली गलौज किया फिर बाद में कार में पेट्रोल डालकर माचिस लगाकर आग लगा दी। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया है।

    जानकारी मुताबिक, घटना को आशीष अग्रवाल की दुकान में पहले काम करने वाले युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। दुकान संचालक के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आशीष के घर के बाहर खड़ी कार को आरोपियों ने आग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    बताया गया कि दर्री मुख्य मार्ग पर आशीष अग्रवाल का थोक राशन का दुकान है। 16 दिसंबर को दुकान बंद होने के कारण उन्होंने अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी की थी। देर रात तीन युवक पैदल आए, उनमें से एक ने डिब्बे से पेट्रोल निकालकर कार पर छिड़का और माचिस से आग लगाकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: अंडर ब्रिज पर लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान, देखें Live

    Jalandhar News: अंडर ब्रिज पर लगा लंबा जाम, राहगीर हुए परेशान, देखें Live

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला के पास बने अंडर ब्रिज के सामने पेट्रोल पंप पर नगर निगम के कर्मी पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। कर्मियों का कहना है कि उन्हें आदेश दिए गए और इस पंप पर पेट्रोल डालने के लिए कहा गया, लेकिन जब कर्मी वहां पर गाड़ियां लेकर पहुंचे तो उनका कहना है कि पंप की ओर से अब गाड़ियों में पेट्रोल नहीं डाला जा रहा है। जिसके बाद कर्मियों ने गाड़ियां बाहर खड़ी कर दी है। वहीं अंडर ब्रिज के बाहर भारी संख्या में जाम लग गया है। जिसको लेकर राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इस मामले को लेकर कई मीटर दूर तक ट्रैफिक की समस्या को लेकर लोग परेशान हो रहे है। वहीं नगर निगम की गाड़ियां पेट्रोल पंप भी लगाई गई है। मामले की जानकारी देते हुए पंप के मैनेजर ने बताया कि नगर निगम का कोई सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, उनके आने पर ही नगर निगम की गाड़ियों में पेट्रोल डाला जाएगा। पेट्रोल पंप संचालक निशान मित्तल के मैनेजर संजीव का कहना है कि अभी तक गाड़ियों में पेट्रोल डालने को लेकर किसी भी कर्मी द्वारा पर्ची नहीं दी गई और ना ही कोई कर्मी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार है।

    मैनेजर ने माना कि वाहनों के आने से भारी संख्या में जाम लग गया है। वहीं नगर निगम कर्मी ने कहा कि पहले नगर निगम की गाड़ियों में पलटे वाले पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल डाला जाता था। जिसके बाद आज मेयर विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों पर सभी भारत पेट्रोलियम के पंप पर पहुंचे और वहां पंप के कर्मियों ने कहा कि अभी उन्हें गाड़ियों में पेट्रोल डालने को लेकर कोई ई-मेल नहीं आई है।

    उन्होंने कहा कि इस पंप पर जगह कम होने के कारण भारी संख्या में जाम लग गया है। लोगों ने बताया कि अगर गाड़ियों में पेट्रोल नहीं भी डाला तब भी गाड़ियों को वापिस ले जाने के लिए एक घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। ऐसे में लोगों काफी परेशान हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि भारी संख्या में जाम लगने के बावजूद कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं है।

  • Sandwich के पैसों को लेकर विवाद, युवकों ने ठेला पलटाकर की तोड़फोड़, हुआ भारी हंगामा, देखें Video

    Sandwich के पैसों को लेकर विवाद, युवकों ने ठेला पलटाकर की तोड़फोड़, हुआ भारी हंगामा, देखें Video

    दुर्गः जिले में नेहरू नगर मेड बेकर्स के सामने सैंडविच के पैसे नहीं देने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की गई तथा सैंडविच का ठेला तक पलटा दिया गया। विवाद में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई है और एक युवक लहूलुहान भी हो गया। काफी समय तक सड़क पर हंगामा होता रहा बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाकूबाजी भी हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

    जानकारी देते बेमेतरा के करमतारा गांव निवासी शिवशंकर कुर्रे ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो नेहरू नगर में किराए के मकान में रहता है। रोड किनारे सैंडविच-बर्गर का ठेला लगाता है। 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मॉडल टाउन उडिया बस्ती निवासी उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके ठेले पर पहुंचे। उदय ने सैंडविच की कीमत पूछी, जिस पर शिवशंकर ने 40 रुपए प्रति प्लेट बताया। सैंडविच खाने के बाद जब पैसे मांगे गए तो उदय ने कल दूंगा कहकर टाल दिया। जब उसने उधारी देने से मना किया तो दोनों युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे।

    विरोध करने पर दोनों ने मिलकर हाथ-मुक्के और पत्थर से मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोटें आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई बृजमोहन कुर्रे पर भी हमला किया गया। आरोप है कि, उदय ने अपने साथी काशी तांडी और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में बृजमोहन के सिर, बाएं हाथ और गुप्तांग के पास गंभीर चोट आई है। साथ ही ठेले में तोड़फोड़ कर करीब 25 हजार रुपए का नुकसान किया है।

    वहीं, दूसरे पक्ष से काशी तांडी (25) निवासी उडिया बस्ती मॉडल टाउन नेहरू नगर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया है कि उदय क्षत्री ने उसे फोन कर बताया कि सैंडविच उधारी को लेकर ठेले वाले से झगड़ा हो रहा है। वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा, जहां शिवशंकर कुर्रे और उसका भाई बृजमोहन उनके साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। सैंडविच पलटाने के पलटे से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया। इस दौरान वीडियो में दिख रहा है कि, आरोपियों ने दुकानदार के ठेले को भी पलट दिया। सड़क पर जमकर उत्पात मचाया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और उन्हें थाने लेकर गई। पुलिस का कहना है कि, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया कत्ल मामले में 2 आरोपियों की तस्वीरें आई सामने

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया कत्ल मामले में 2 आरोपियों की तस्वीरें आई सामने

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने अमृतसर के रहने वाले आरोपी करण पाठक और आदित्य कपूर की पहचान कर ली है। इन दोनों शूटरों की तस्वीरें भी अब सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया।

    पुलिस का कहना है कि इस साजिश में सिर्फ शूटर ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की पल-पल की रेकी और मुखबरी करने वाले अन्य लोग भी शामिल थे। जिसको लेकर 3 आरोपियों के अलावा आरोपियों को पल-पल की जानकारी देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा। जांच में पाया गया है कि तस्वीर में दिख रहे ये हमलावर ‘फैन’ बनकर राणा के पास पहुंचे थे।

    उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने राणा को रोका और मौके पर ही पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि इस हत्या का कारण राणा का नाम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीया से जुड़ना था। दूसरी ओर मंगलवार को राणा बलाचोरिया का उनके जद्दी गांव चनकोआ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्मशानघाट में बेहद दुखभरे माहौल में उनके छोटे भाई रणविजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह पल परिवार के लिए बहुत भारी था, क्योंकि राणा का महज 10 दिनों पहले, 6 दिसंबर को राणा की लव मैरिज हुई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

  • एक्सप्रेस-वे पर पिकअप को लगी भयंकर आग, 3 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल

    एक्सप्रेस-वे पर पिकअप को लगी भयंकर आग, 3 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल

    अलवरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीती देर रात एक पिकअप में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर झुलसे व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप को अचानक आग लग गई और उसमें मौजूद यात्री अंदर ही फंस गए। आग देखने के बाद कई गाड़ियां मौके पर ही रुक गईं। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक रेस्क्यू शुरू किया गया, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी और उसमें मौजूद 3 लोगों की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके बाद ही साफ होगा कि गाड़ी को किसने टक्कर मारी थी।

    उधर, एएसआई मोहम्मद आमीन ने बताया कि अंदाजा है कि पिकअप को ड्राइवर साइड की तरफ किसी वाहन से टक्कर लगी है। टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई होगी। तीनों शव सीट पर चिपके हुए मिले हैं। शवों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

    हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। शवों को रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • UNSC में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उगला जहर, सिंधु जल संधि पर जताई आपत्ति

    UNSC में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उगला जहर, सिंधु जल संधि पर जताई आपत्ति

    नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र परिषद में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया गया है। इस मुद्दे को उठाते हुए पड़ोसी देश ने भारत पर बेबुनियाद आरोप ही लगा दिए हैं। यह बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले ही भारत के प्रतिनिधि ने आंतकवाद के मुद्दे के चलते पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने यूएनएससी के मंच से कश्मीर को लेकर पुरानी ही बातें कह दी थी।

    भारत का हिस्सा नहीं है कश्मीर

    यूएनएससी में लीडरशिप फॉर पीस विषय पर आयोजित ओपन डिबेट के दौरान पाकिस्तान मिशन में काउंसलर और पॉलिटिकल कोऑर्डिनेटर गुल कैसर सरवानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है। उन्होंने यह दावा किया है कि यह रुख सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र का भी है। सरवानी ने अपने बयान में यह भी कह दिया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा न ही कभी रहा है और न ही कभी होगा।

    भारत पर लगाए आरोप

    अपने बयान में कोऑर्डिनेटर ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा कभी नहीं रहा और न ही कभी होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भारत ने खुद को संयुक्त राष्ट्र में उठाया था और कश्मीर के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए भविष्य तय करने का वादा किया था जो दशकों के बाद भी पूरा नहीं हो पाया। भारत ने जम्मू-कश्मीर में भारी सेना तैनात की है। मौलिक अधिकारों को दबा रहा है और असहमति की आवाज भी कुचल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भारत क्षेत्र की जनसंख्या बदलने के लिए कदम उठा रहा है जो अंतराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी है। भारत के द्वारा लगाए गए आतंकवाद के आरोपों पर उन्होने कहा कि भारत बेबुनियाद आरोप लगा रहा है ताकि ध्यान भटक पाए। उनका दावा है कि भारत खुद सीमापार आतंकवाद कथित सरकारी हिंसा और विदेशों में लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है।

    सिंधु जल पर जताई आपत्ति

    पाकिस्तान के दूत ने सिंधु जल संधि पर भी भारत की आलोचना कर दी है। उनका कहना है कि इस संधि में एकतरफा निलंबन या बदलाव का कोई भी प्रावधान नहीं हुोना चाहिए। पानी को राजनीतिक हथियार बनाना गलत है। उन्होंने 2025 में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले का हवाला दिया। उनका कहना है कि संधि की वैधता को बनाए रखना चाहिए। भारत के लोकतंत्र पर भी इस दौरान उन्होंने सवाल उठाए हैं। नागरिक स्वतंत्रताओं में गिरावट, अहसमति बनाए रखना और अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित तौर पर अत्याचारों का आरोप लगाया है।
  • Punjab News: जेल में पुलिस और कैदियों की झड़प में CP ने किया खुलासा, 5 पुलिस कर्मी घायल, 24 कैदियों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में पुलिस और कैदियों की झड़प में CP ने किया खुलासा, 5 पुलिस कर्मी घायल, 24 कैदियों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में देर रात पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हुई। कैदियों और पुलिस की झड़प में जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और डीसीपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह घायल हो गए। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि 2 कैदियों में आपस में झड़प हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कैदियों को पनिशमेंट देने के लिए कैदियों को पनिशमेंट वार्ड में बंद कर दिया। जिसके बाद कैदियों ने अन्य साथियों को भड़काया। इस दौरान 20 से 25 कैदी इकट्ठे हो गए।

    वहीं कियारी पर लगी ईंटों से पुलिस पर कैदियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू, डीएसपी, एडीसी, एडीसीपी और 4 एसएचओ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स भी जेल में पहुंचे। घटना के दौरान वह खुद भी मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। घटना के दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और डीएसपी सहित 5 कर्मी घायल हुए है।

    वहीं 24 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीपी ने बताया कि घटना में कोई गैंगस्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि 2 कैदियों की झड़प के बाद पनिशमेंट वार्ड के बाद जब कैदियों को उनके वार्ड में शिफ्ट किया गया तो उसने साथियों को भड़का दिया और उसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जा रहा है, किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

    बता दें कि घटना में घायल डॉक्टर बलदेव ने बताया कि कुलवंत सिंह और डीएसपी घायल हुए है। कुलवंत सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है और उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टर ने कहा कि सिर पर टांके लगाए गए और उनका एक्सरा किया गया। अभी हालत उनकी खतरे से बाहर है। वहीं डीएसपी के अगूंठा में चोट आई है और उनका अंगूठा फैक्चर हो गया, उनका भी उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि अभी दोनों की हालत स्थिर है। ऐसी स्थिति में मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी होता है। 24 घंटे के बाद उनकी सेहत की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: लुटेरों का आतंक, 2 मिनट तक राहगीर को पीटा, फोन व नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का आतंक, 2 मिनट तक राहगीर को पीटा, फोन व नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं ताजा मामला बस्ती जोधेवाल के इलाके शिवपुरी चौक काली सड़क का सामने आया है। जहां रात 12 बजे शिव पुरी चौक नजदीक एक राहगीर को 2 बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने राहगीर की जमकर पिटाई की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेजे में देखा जा सकता है कि करीब 2 मिनट तक बदमाश और व्यक्ति में झड़प होती रही। जिसके बाद अपना बचाव करने के लिए व्यक्ति जमीन पर गिर गया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल व नकदी छीनने की कोशिश की। व्यक्ति ने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन लोगों ने तेजधार हथियार के साथ उस पर वार कर दिया और उससे फोन व नगदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कई पिछले क्रिमिनल केसों में नामजद व्यक्तियों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। उधर, पुलिस का दावा है कि इस तरह की वारदातों पर पहले से काफी नकेल कसी गई है। फिर भी यदि कुछ गलत व्यक्ति लोगों से लूटपाट करते है तो उन्हें काबू किया जाएगा। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। लेकिन फिर भी इलाके में सुरक्षा को लेकर जांच करवाई जा रही है। लोगों से भी अनुरोध है यदि इस तरह की कोई घटन होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई शकी व्यक्ति या नशा तस्कर नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।