Blog

  • सीएम मान का ‘विजन पंजाब’, कहा-इस मामले में बनेगा देश का पहला राज्य पंजाब

    सीएम मान का ‘विजन पंजाब’, कहा-इस मामले में बनेगा देश का पहला राज्य पंजाब

    चंडीगढ़ः मोहाली में एसोचैम के विजन पंजाब कार्यक्रम में पहुंचे मान ने कहा कि रेलवे की एक स्कीम है। जिसमें वह 3% पर लोन देते हैं। 350 करोड़ की एक फुल मालगाड़ी मिल जाती है। इंडस्ट्री वाले हमारे साथ मिलकर बात करें। हम 3 ट्रेन खरीद लेंगे। इनका नाम ‘पंजाब ऑन व्हील्स’ होगा। उसमें इंडस्ट्री वालों के अपने रैक होंगे। पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जिसके पास अपनी मालगाड़ियां होंगी। यहां से जाते हुए ट्रैक्टर ले जाएंगे। वापस आते हुए इंपोर्ट करने वालों का सामान ले आएंगे। जब कोयले की जरूरत होगी, कोयला लेकर आ जाएंगे।

    विजन पंजाब कार्यक्रम में CM भगवंत मान ने कहा कि कई इंडस्ट्री वाले एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करते हैं लेकिन हमारे पास पोर्ट (बदरगाह) नहीं है। सबसे नजदीक पोर्ट कांडला है। ढंडारी में ड्राईपोर्ट है। हम यहां समुद्र तो नहीं ला सकते। पोर्ट तक एक ट्रैक्टर ले जाने के लिए हमें 25 हजार किराया देना पड़ता है। मान ने कहा कि इससे पहले भी इन्वेस्ट पंजाब, प्रोग्रेसिव पंजाब जैसे कई फंक्शन हुए। सुंदर तस्वीरें मैंने भी देखी। अगर हमें खजूर के पेड़ भी दुबई से लाने पड़े तो यह कैसा इन्वेस्ट पंजाब है। MoU साइन हुए लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। मान ने कहा कि कथनी और करनी एक जैसी होनी चाहिए।

    मान ने कहा कि पहले सिंगल विंडो थी लेकिन हर अफसर की अलग-अलग विंडो थी। हमने सिंगल विंडो बनाई है। सीएलयू, पॉल्यूशन समेत सभी परमिशन एक ही जगह मिलेगी। इंडस्ट्रिलिस्ट्स अपने घर बैठे कंप्यूटर से प्रिंटआउट निकाल लें। बहुत देर हो चुकी है, अब हम परमिशन के चक्कर में समय बर्बाद नहीं कर सकते।

  • किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरसल, पार्टी के नेता आए दिन विवादों में घिरते जा रहे है। वहीं चंडीगढ़ से कांग्रेसी नेता का मामला सामने आया है। दरअसल, मूलरूप से चीन की महिला वर्तमान में भारत की नागरिकता ले चुकी 74 वर्षीय बुजुर्ग की चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में कोठी है। बुजुर्ग महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल को जबरदस्ती कब्जाने वाले पंजाब कांग्रेस नेता व पूर्व प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली और उसके बेटे विश्वजीत सिंह बाली को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों बाप बेटा पंचकूला सेक्टर-7 स्थित घर से गिरफ्तार किए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों पर वर्दी उतरवाने का लगाया आरोप

    आरोपियों को जब पुलिस टीम गिफ्तार करने पहुंची थी तो दोनों ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। पुलिसकर्मी ने बाली पर वर्दी उतरवाने की धमकी देने व बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। बावजूद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। जिला अदालत में पेश करने के बाद दोनों बाप बेटे को 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

    किराए पर रहने आया था कांग्रेसी नेता बाली

    74 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल तकरीबन चार साल पहले कांग्रेसी नेता गुरविंदर सिंह बाली किरायेदार के तौर पर रहने आया था। इसके बाद उसने बेटे के साथ साजिश कर कोठी पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद महिला ने चंडीगढ़ पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। 

    आरोपियों ने किए थे फर्जी दस्तावेज तैयार

    ईओडब्ल्यू की टीम की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें फर्जी स्टैम्प, फर्जी क्रास स्टैम्प, पेपर में गड़बड़ी सहित कई तरह की खामियां मिली हैं। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा के एसपी केतन बंसल के निर्देशानुसार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार समेत पुलिस टीम दोनों को पंचकूला स्थित उनके घर से  गिरफ्तार किया है। 

  • बड़ी ख़बरः होशियारपुर में ब्रेजा गाड़ी में आए चोरों ने पीएनबी का एटीएम काट उड़ाए 17 लाख रुपए, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः होशियारपुर में ब्रेजा गाड़ी में आए चोरों ने पीएनबी का एटीएम काट उड़ाए 17 लाख रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। बैखोफ चोरों को अब पुलिस का भी कोई डर नहीं है। वहीं ताजा मामला होशियारपुर जिलें के माहिलपुर से सामने आया है। माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। यहां ब्रेजा गाड़ी में आए तीन चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 17 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    एसएचओ चब्बेवाल गुरप्रीत सिंह, एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने घटनास्थल पर पहुंचकर गांव के सरपंच परविंदर जसवाल की सहायता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। चोरी की यह सारी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंक मैनेजर राजन थापा व सहायक मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि छुटियों को देखते हुए शुक्रवार को एटीएम में 17 लाख रुपये की राशि डाली गई थी, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

    सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि तीन युवक जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे वह 2 बजकर 42 मिनट पर अंदर दाखिल हुए। पांच मिनट के करीब उन्होंने गैस कटर की सहायता से एटीएम को काटकर उसमें रखे लाखों रुपये चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि जब चोर एटीएम काट रहे थे तो इस बात की जानकारी वहां सिक्योरिटी कंपनी द्वारा लगाए सिस्टम की सहायता से पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः आबादपुरा में लोगों ने चोरों को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः आबादपुरा में लोगों ने चोरों को किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। हालात शहर के ये हो गए हैं कि अब चोरों को खाकी से लेकर जेल तक किसी का भी डर नहीं है। ऐसा ही एक मामला देर रात जालंधर के आबादपुरा से सामने आया है। जहां लोगों ने मोहल्ले के ही दो चोरों को रंगेहाथ चोरी करते हुए पकड़ा। लोगों ने पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले किए। दोनों पकड़े गए चोर नशे के आदी हैं और नशे की अपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं।

    पकड़े जाने के बाद बोले- हमने कौन-सी जेलें नहीं देखी

    हैरानी की बात यह है कि दोनों चोरों को जब लोगों ने पीटा तो उसके बाद बोले कि कर दो उन्हें पुलिस के हवाले। हमने कौन-सी जेलें नहीं देखी हैं। डेढ़-दो साल बाद फिर बाहर आ जाएंगे। उनसे जब लोगों ने कहा कि कोई काम क्यों नहीं करते तो बड़े बेफिक्री से बोले पल्लेदारी का काम करते हैं। जब काम नहीं मिलता को लोगों के साइकिल, घरों में लगी ग्रिल या अन्य छोटी-मोटी चोरी करके नशा खरीदते हैं। दोनों ने बताया कि वह चिट्टा पीते हैं। 

    हो रही वारदातों के बाद मोहल्लें वालों ने इन पर रखा था पहरा 

    मोहल्ले में भी दो दिन पहले इन्होंने पहले एक लोहे की भारी-भरकम ग्रिल चोरी की थी। मोहल्लें वालों ने इन पर पहरा रखा। नशे में टल्ली होकर इन्होंने वहां पर एक गोदाम का शटर तोड़ डाला और दोनों इतने नशे में थे कि वहीं पर लेट गए। लोगों ने इन्हें गोदाम में ही धर-दबोचा। इन्होंने मोहल्ले में हुई चोरी का वारदातें कबूली और कहा कि मोहल्ले के पास ही स्थित एक कबाड़ का काम करने वाले के पास यह लोहे का सामान बेचकर आते हैं। 

    आबादपुरा में ही लोगों को बेचते है नशा

    पकड़े गए चोरों से जब पूछा गया कि नशा कहां से लेकर आते हैं। इस पर पहले तो कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन धीरे-धीरे खुद ही बोले कि कैंप और आबादपुरा में कई लोग नशा बेचते हैं। किसी नाम का ठिपरी है तो किसी नाम ढेलू है। उन्होंने कहा कि गांधी कैंप और आबादपुरा में नशा आसानी से मिल जाता है।

  • संदिग्ध परस्थितियों में 6 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से 2 लोगों पर केस दर्ज

    संदिग्ध परस्थितियों में 6 लोगों की मौत, सुसाइड नोट से 2 लोगों पर केस दर्ज

    अंबाला। हरियाणा के अंबाला स्थित बलाना गांव में संदिग्ध परस्थितियों में 6 लोगों की मौत के मामले में मिले सुसाइड नोट से पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मृतक सुखविंदर सिंह के रिश्तेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

    अंबाला सदर के थाना इंचार्ज मुनीष शर्मा ने बताया कि बलाना गांव से सूचना मिली थी कि एक घर में 6 लोग मृत पाए गए हैं. मौके पर पहुंच पुलिस को सुखविंदर एक कमरे में पंखे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी, 2 बच्चे और माता-पिता बेहोश पड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस को घटनास्थल से सुखविंदर के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सुखविंदर परिवार के पांचों सदस्यों का गला घोंटने के बाद खुद को फांसी लगा ली।
     
    यमुनानगर की कंपनी में काम करने वाले सुखविंदर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि कंपनी के दो अधिकारी उसे 10 लाख रुपये देने के लिए मजबूर कर रहे थे, जिसकी व्यवस्था वह नहीं कर सका. सुखविंदर ने सुसाइड नोट में कंपनी के दोनों अधिकारियों के नामों का उल्लेख भी किया।

    पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के पांच सदस्यों की गला घोंटकर हत्या की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा. उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि सुखविंदर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुखविंदर की बेटी जस्सी कक्षा तीन में पढ़ती थी जबकि छोटी बेटी आशु एलकेजी में थी।

    सुखविंदर सिंह के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर अंबाला शहर के सदर थाने ने यमुनानगर के एक वाहन डीलर से जुड़े दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • बड़ा सड़क हादसाः बस-ट्रक में जोरदार टक्कर, केबिन में फंस गया ड्राइवर, 20 घायल

    बड़ा सड़क हादसाः बस-ट्रक में जोरदार टक्कर, केबिन में फंस गया ड्राइवर, 20 घायल

    दौसा। राजस्थान के दौसा में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर सड़क किनारे खड़ी एक बस को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई वहीं बस में सवार 20 यात्री घायल हो गई. पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे ही उड़ गए. गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया. केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

    दरअसल शुक्रवार रात एक बस जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कालाखो के समीप बस चालक ने सवारियों को वॉशरूमप यूज के लिए बस को सड़क पर ही रोक लिया. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं ट्रक का केबिन वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें ट्रक चालक फंस गया।

    उसे आसपास के लोगों ने और पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर हादसे के बाद करीब 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर यातायात प्रभावित रहा और वन वे रहा. इधर सदर थाना पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से दूर हटवाया और यातायात सुचारू करवाया।

  • अमृतसर: GNDU की लैब में जोरदार धमाका, कई छात्र घायल

    अमृतसर: GNDU की लैब में जोरदार धमाका, कई छात्र घायल

    अमृतसर: जिलें की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग में प्रैक्टिकली के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। इसमें कई स्टूडेंट्स के घायल होने की खबर है। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद उस महिला स्टूडेंट को अस्पताल लेजाया गया है। जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स रीफ्यूज ड्राइव फ्यूल (RDF) का प्रेक्टिकल कर रहे थे कि इसी दौरान गलत कैमिकल रिएक्ट हुआ जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ। वहीं इस दौरान जो महिला छात्र प्रेक्टिकल कर रही थी वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लेजाया गया जहां वह आईसीयू में एडमिट हैं। वहीं आस-पास खड़े छात्रों को भी चोटें आई हैं।

  • राशिफल (शनिवार 27 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 27 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

    वृषः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    मिथुनः घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

    कर्कः पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    सिंहः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्याः व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिकः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

    धनुः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकरः यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

    कुंभः फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीनः नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

  • धरने में जा घुसा आर्मी का ट्रक, बाल-बाल बचे किसान, पुलिस की वाटर कैनन गाड़ी को पहुंचा नुकसान, बाहर खड़ी ट्रालियों औऱ बैरिगेट से टला हादसा  

    धरने में जा घुसा आर्मी का ट्रक, बाल-बाल बचे किसान, पुलिस की वाटर कैनन गाड़ी को पहुंचा नुकसान, बाहर खड़ी ट्रालियों औऱ बैरिगेट से टला हादसा  

    फगवाड़ा। फगवाड़ा में शुगर मिल के समने हाईवे पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। धरने में आज सेना का एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर धरने में जा घुसा। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। धरने पर बैटे किसान बाल-बाल बच गए। किसानों का बचाव बाहर खड़ी ट्रालिय़ों और पुलिस के लगे बैरिगेट्स के कारण हुआ। 

    यदि मौके पर पुलिस के बैरिगेट्स और किसानों की धरना स्थल के बाहर ट्रालियां न खड़ी होती तो सेना का टाटरा ट्रक सीधा धरना स्थल में घुसकर किसानों को कुचल डालता। किसानों ने शुगर मिल के सामने हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास चौक पर धरना लगा रखा है। हाईवे बंद किया हुआ है। 

    लुधियाना से आने वाले वाहन चौक पर शुगर मिल की तरफ बनी सर्विस लेन से होकर दोबारा फिर हाईवे पर जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस चौक पर वाहन सर्विस लेन पर मुड़ते हैं वहीं पर सेना का टाटरा ट्रक मुड़ने लगा तो उसकी कटाई तो हो गई लेकिन इसके बाग स्टीयरिंग लॉक हो गया। 

    स्टीयरिंग लॉक होने के बाद सेना का ट्रक सीधा धरना स्थल की तरफ ही मुड़ गया। पहले ट्रक चौक पर धरना स्थल के पास ख़ड़ी पंजाब पुलिस की जल तोप (वाटर कैनन वाहन) से टकराया। इसके बाद बाहर खड़ी ट्रालियों से जा टकराया। इसी दौरान ट्रक की स्पीड नियंत्रण में आ गई औऱ ट्रक धरना स्थल पर पुलिस के लगे बैरिगेट्स के साथ टकरा कर रुक गया।  
    हादसे के बाद ट्रक में सवार सेना के सूबेदार ने तुरंत प्रभाव से अपने मैकेनिकल विंग और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जालंधर कैंट से सेना के अधिकारी  मैकेनिकों को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रक को टो करके साथ ले गए। इस हादसे में पंजाब पुलिस की जलतोप को नुकसान पहुंचा है।

  • जालंधरः अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना मकसूदां की पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंदर कुमार पुत्र भूषण लाल वासी जालंधर कुंज के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध असला लेकर गाड़ी नंबर पीबी 09 एएल 0376 में सवार होकर कपूरथला की ओर से जालंधर आ रहा है।

     सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को अवैध पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस सहित काबू कर  लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के ऊपर नशा तस्करी के 5 मुकद्दमें,  इरादा ए कत्ल और संगीन धाराओं के तहत 2 अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।