Blog

  • Punjab News: बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई HRA Lotus School की Bus, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई HRA Lotus School की Bus, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, HRA Lotus School की बस ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रांसफार्मर बस के ऊपर गिर गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी स्कूलों को अपनी परिवहन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आज करीब 4 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर रोड पर एक निजी स्कूल की बस ट्रांसफार्मर से टकराई। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रांसफार्मर का खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर बस के ऊपर गिर गया। आम लोगों ने कहा कि अगर बस में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था और किसी का जान का नुकसान भी हो सकता था।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर का कहना था कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जैसे ही बिजली विभाग को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने बिजली बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग ने बिजली बंद कर दी है और ट्रांसफार्मर ठीक होने में कितना समय लगेगा यह पता नहीं। हमें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बिजली बंद कर दी गई है।

  • Punjab News: आज नहीं चलेंगीं PRTC, PUNBUS और Punjab Roadways बसें, यात्री परेशान

    Punjab News: आज नहीं चलेंगीं PRTC, PUNBUS और Punjab Roadways बसें, यात्री परेशान

    मोहालीः पंजाब की सरकारी ट्रांसपोर्ट-पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज की यूनियन तथा ठेकेदार कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में आज सड़कों पर 3 हजार बसों का चक्का जाम रहेंगा। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन की सरकार के साथ कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन बैठक में कोई समाधान नहीं निकला है। इस हड़ताल में ठेकेदार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। हड़ताल का ऐलान तब किया गया, जब निजी कंपनियों को किलोमीटर स्कीम के तहत बस परमिट देने के लिए टेंडर जारी करने के मुद्दे पर सरकार और कर्मचारी यूनियनों के बीच बैठक बेनतीजा रही।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬ – ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਅੱਜ ਪੂਰਾ ਦਿਨ ਚੱਕਾ ਜਾਮ, ਲੋਗ ਹੋਣਗੇ ਖੱਜਲ

    यूनियन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन करते रहेंगे। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के मांग पत्र में निजी बसों के लिए किलोमीटर परमिट स्कीम बंद करने, ठेकेदारों और ठेकेदार कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी मांगें शामिल हैं।

    पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने बताया कि आज बसों का चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा कल यानी 15 अगस्त को भी कई रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। सरकारी बस यूनियन के अध्यक्ष रेशम गिल ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे साथ किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं और बैठकों का दौर भी बेनतीजा रहा है, जिसके चलते हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।

    सरकार ने आज एक बार फिर यूनियन नेताओं के साथ बैठक बुलाने का फैसला लिया है। सरकार बातचीत के जरिए मतभेद खत्म करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, जब तक कोई सहमति नहीं बनती, पंजाब की सरकारी बसों की सेवा बंद रहने से आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

  • आज का राशिफल 14 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 14 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग  जायेगा। इसके आलावा आज हल षष्ठी का व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे वे अपने साथ – साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनायेंगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर व्यक्ति आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सेहत के मामलों में खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स कल आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। आज किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में बड़ा धन लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार घरवालों के साथ साझा करेंगे। आज आप ऑफिस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग ले सकते हैं। आज प्रैक्टिकल सोच और आपके संतुलित रवैये से आपको फायदा होगा । आज आपकी रुचि संगीत के क्षेत्र में रहेगी और आपको किसी फिल्म में गाने का ऑफर भी मिलेगा। आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें , बेवजह किसी से बात न करें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके ड्रेसिंग सेंस के बारे में तारीफ होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तो आप आगे की योजनाओं को सफल बना पायेंगे। आज आप तली – भुनी चीजों को खाना अवॉयड करें , जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज विरोधी आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, ये देखकर आपको ख़ुशी होगी। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप सभी उलझनों से मुक्त हो जायेंगे।

    तुला राशि:आज व्यवसाय में आपको फायदा होगा। आज ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज कोर्ट- कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी आप खाने – पीने का ध्यान रखें। आज आप शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है, जिससे आपके घर में सुख – सम्पन्नता आएगी।

    वृश्चिक राशि:आज काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आज आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी और आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आज बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं , ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी से महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा और आप परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है, किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी| आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं| होटल मैनेजमेंट से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट से ऑफर मिल सकता है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जिससे उसे बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज आप नए व्यक्तियों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। आज आप घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा, आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज आप सबके साथ बैठकर खुलकर बात करेंगे, इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे, जिससे काम में भी मन लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा, आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आज आपकी मुलाकात आपके बचपन के मित्र से होंगी, जिससे बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आज आपका पेंडिंग वर्क पूरा हो जायेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज आपको शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी, सब एक – दूसरे के साथ प्रेम – पूर्वक व्यवहार करेंगे।

  • Punjab News: गुरु कांसी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु कांसी विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बठिंडा: तलवंडी साबो स्थित गुरु कांसी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र की अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्र को बेहोशी की हालत में तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर किया गया। डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि बीएससी में पढ़ रहे छात्र का एक दिन पहले विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।

  • Janmashtami 2025: सिर्फ इतने मिनट तक रहेगा पूजा का मुहूर्त, ऐसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न

    Janmashtami 2025: सिर्फ इतने मिनट तक रहेगा पूजा का मुहूर्त, ऐसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न

    धर्म: कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व माना जाता है। इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर बहुत ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान विष्णु के आठंवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

    इस बार अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त की रात 11:49 पर होगी और इसका समापन 16 अगस्त को रात में 09:34 पर होगा। ऐसे में द्रिक पंचाग के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। यह भगवान श्रीकृष्ण का 525वां जन्मोत्सव होगा।

    कृष्ण जन्माष्टमी पर इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त कुल 43 मिनट के लिए रहने वाला है। चन्द्रोदय 16 अगस्त को देर रात 11:32 बजे वहीं रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 17 अगस्त 2025 को सुबह 4:38 होगा और इसका समापन 18 अगस्त 2025 की सुबह 3:17 बजे होगा।

    पंचाग के अनुसार, इस साल व्रत का पारण 17 अगस्त को सुबह 5:51 पर किया जाएगा। जन्माष्टमी पर भक्त निर्जला या फलाहारी व्रत रखते हैं। इस दिन पूजा में तुलसी, माखन-मिश्री, धूप-दीप और पंचामृत का खास महत्व होता है।

     

  • Rahul Gandhi की जान को खतरा!, अदालत में लिखित बयान देकर जताई चिंता

    Rahul Gandhi की जान को खतरा!, अदालत में लिखित बयान देकर जताई चिंता

    नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पुणे की अदालत में खुद की जान को खतरा बताया। दरअसल, राहुल गांधी के वकील ने अदालत में लिखित बयान देकर उनकी जान को खतरा होने के बारे में बताया है। राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में उनके वकील ने लिखित बयान दाखिल कर उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। यह मुकदमा विनायक सावरकर पर राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

    राहुल गांधी की तरफ से वकील मिलिंद पवार ने कोर्ट में बताया कि भाजपा नेता बिट्टू ने उन्हें आतंकवादी तो दूसरे भाजपा नेता तरविंदर मारवाह ने खुले तौर पर धमकी दे दी कि अगर राहुल गांधी ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे तो उनका हाल उनकी दादी जैसा हो सकता है। कोर्ट में ये भी कहा गया कि इस मामले के शिकायतकर्ता सत्याकी का सावरकर और गोडसे परिवार से पारिवारिक संबंध है और वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं।

    वकील के अनुसार शिकायतकर्ता की पारिवारिक पृष्ठभूमि हिंसक और असंवैधानिक प्रवृत्तियों से जुड़ी रही है। ऐसे में मौजूदा राजनीतिक माहौल में राहुल गांधी को नुकसान पहुंचने, गलत तरीके से फंसाए जाने या किसी भी तरीके से निशाना बनाए जाने की आशंका है। वकील ने दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल का फायदा उठाकर शिकायतकर्ता अदालत पर असर डालने की कोशिश कर सकते हैं।

  • Jalandhar News: नगर निगम ने रंगला वेहड़ा कॉम्प्लेक्स किया सील

    Jalandhar News: नगर निगम ने रंगला वेहड़ा कॉम्प्लेक्स किया सील

    जालंधर, ENS: नगर निगम की टीम ने रंगला वेहड़ा कॉम्प्लेक्स सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तहबाजारी विभाग के सुपरिंटैंडैंट मंदीप सिंह मिट्ठू ने कार्रवाई करते हुए रैडक्रॉस मार्कीट के पास स्थित रंगला वेहड़ा परिसर को सील कर दिया है। मिट्ठू के अनुसार, इस प्रोजैक्ट का ठेका काफी समय पहले समाप्त हो चुका था, लेकिन बार-बार नोटिस देने के बावजूद इसे खाली नहीं किया गया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।

    बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की अलॉटमैंट और प्रबंधन में कथित लापरवाही तथा अनियमितताओं को लेकर चंडीगढ़ तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। रंगला वेहड़ा प्रोजैक्ट की शुरुआत पूर्व लोकल बॉडीज मंत्री स्व. चौधरी जगजीत सिंह के कार्यकाल में बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) आधार पर हुई थी, जिसे प्रारंभ में एक 2020 में निजी फर्म को अलॉट किया गया था। अनुबंध समाप्त होने पर कंपनी ने इसे निगम को लौटा दिया, जिसके बाद यह कई वर्षों तक निगम के नियंत्रण में रहा। जिसके बाद में 2022 में यह प्रोजेक्ट अमृतसर की एक कंपनी को अलॉट कर दिया गया।

    फरवरी 2024 में उस कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया, लेकिन निगम की लापरवाही के कारण, कई महीनों तक कुछ लोगों ने इस पर कब्जा बनाए रखा। इस दौरान प्रोजेक्ट का स्वरूप बदल गया और वहां एक बड़ा शोरूम बना दिया गया। निगम ने वहां बने शेड को हटाने की कोशिश भी की गई थी। बताया जा रहा हैकि 2024 में कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद निगम प्रशासन ने परिसर ऐसे लोगों को अलॉट कर दिया था, जो इसके पात्र नहीं थे। शिकायत चंडीगढ़ पहुंचने के बाद अब इस परिसर को सील किया गया। हाल ही में नगर निगम ने शहर की पार्किंग साइट्स की ई-नीलामी की थी, जिसमें रंगला वेहड़ा साइट सबसे महंगे दाम पर अलॉट हुई थी।

  • क्या आप भी Obesity कम करने के लिए लेते हैं Injection तो हो जाएगी ये गंभीर बीमारी

    क्या आप भी Obesity कम करने के लिए लेते हैं Injection तो हो जाएगी ये गंभीर बीमारी

    सेहत: ओजेम्पिक, वेगोवी और मौनजारो जैसी दवाईयां इन दिनों वजन कम करने के लिए ट्रेंड में चल रही हैं। ये दवाईयां ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं, भूख कम करती हैं परंतु हाल ही में एक नई रिसर्च में यह चेतावनी दी है कि इन दवाईयों से आंखों की गंभीर समस्याएं और अचानक रोशनी कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आज आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या सामने आया है।

    आंखों को ऐसे पहुंचाएगी नुकसान

    इन दवाईयों को लेने से जो सबसे ज्यादा गंभीर बीमारी आपको होगी वो है NAION (नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी)। यह एक दुर्लभ आंखों की बीमारी है जिसको आंखों का स्ट्रोक भी कहते हैं। ये उस समय होती है जब ऑप्टिक नर्व में अचानक से खून का बहाव कम हो जाए या रुक जाए। डॉक्टर्स की मानें तो उन्हें अभी तक इसका सटीक कारण नहीं पता चल पाया है और इस समय में इसका कोई भी इलाज मौजूद नहीं है। डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों में ये रोग होने की संभावना ज्यादा होती है। NAION में आमतौर पर आंख की रोशनी अचानक और बिना दर्द के चली जाती है जो अक्सर सुबह उठते ही महसूस होती है। अगले कुछ हफ्तों में नजर आपकी और भी खराब हो सकती है या फिर स्थिर हो जाती है परंतु लगभग 70% मामलों में नजर कभी भी पूरी वापिस नहीं आती है।

    पिछली रिसर्च में सामने आई ये बात

    2024 की एक रिसर्च में यह पाया गया है कि डायबिटीज से जूझ रहे लोग सेमाग्लूटाइट लेते हैं। उनको NAION होने की संभावना चार गुणा ज्यादा होती है ऐसे में वजन घटाने के लिए इसे लेने वालों में यह जोखिम लगभग आठ गुना ज्यादा होता है। इसी कारण से यूरोपीय औषधि एजेंसी अब NAION को एक बहुत ही दुर्लभ दुष्प्रभाव के तौर पर लिस्ट करती है। यह 10,000 लोगों में से 1 को होती है। इन दवाओं पर अलर्ट लेबल लगाने भी जरुरी हो गया है। GLP-1 दवाईयां आंखों की अन्य गंभीर समस्याएं जैसे डायबिटीक रैटिनोपैथी को भी खराब कर सकती हैं। ये कंडीशन उस समय होती है जब हाई ब्लड प्रेशर रेटिना की छोटी-छोटी खून की नसों को नुकसान पहुंचाता है। कुछ मामलों में ब्लड शुगर में तेज गिरावट इन नसों को और भी ज्यादा नाजुक बनाती है जिससे आंखों के अंदर ब्लीडिंग हो सकती है।

    नई रिसर्च में सामने आए नतीजे

    अमेरिका में टाइप-2 डायबिटीज के लाखों मरीजों पर 2 साल तक दो रिसर्च की गई। इसमें पहली रिसर्च में यह सामने आया है कि सेमाग्लूटाइड या टिरजेपेटाइड लेने वालों में NAION का खतरा नहीं बढ़ा लेकिन डायबिटीक रेटिनापैथी के मामले थोड़े ज्यादा थे अच्छी बात यहां पर यह है कि GLP-1 दवाईयां लेने वालों में आंखों की गंभीर दिक्कतें कम हुई हैं। उन्हें दूसरे मरीजों की तुलना में कम मुश्किल इलाज की जरुरत हो सकती है।

    जीएलपी-1 दवाईयां लेते हैं तो करें ये काम

    ओजेम्पिक, वेगोवी और मौंजेरो जैसी GLP-1 दवाईयां बहुत ही असरदार होती है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल, वजन कम करने और हार्ट अटैक का खतरा कम करने और उम्र बढ़ाने में मदद करेगी परंतु यदि आप पहले से ही स्लीप एपीनिया, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या ऑप्टिक नर्व जैसी दिक्कतें है तो आप थोड़े अलर्ट रहें। ये समस्याएं NAION का खतरा बढ़ाएगी। ऐसी स्थिति में ये दवाईयां शुरु करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

    ऐसे करें अपनी आंखों की देखभाल

    . यदि आपकी एक आंख की रोशनी अचानक चली जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर के पास यदि आप समय पर जाएंगे तो काफी फर्क पड़ेगा। . अपना ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का हेल्दी लेवल मैंटेन करें। इससे आपकी आंखे और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। . यदि आपको कोई दिक्कत है तो अपनी आंखों को डॉक्टर से चेक करवाते रहें। डॉक्टर को यह जरुर बताएं कि आप GLP-1 दवाई ले रहे हैं। इससे कोई भी समस्या जल्द पता लगेगी। . अगर आपको स्लीप एपनिया या फिर दिल संबंधी कोई दिक्कत है तो इसका इलाज करवाएं। इस कंडीशन से आपकी आंखो की समस्या का खतरा कम होगा।
  • Punjab News: 25 साल तक चली कानूनी लड़ाई, High Court ने डेयरी हटाने के दिए सख्त आदेश

    Punjab News: 25 साल तक चली कानूनी लड़ाई, High Court ने डेयरी हटाने के दिए सख्त आदेश

    अमृतसर: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम को शहर की सभी डेयरियों को अंदरूनी शहर (वॉल्ड सिटी) और अन्य आवासीय क्षेत्रों से हटाने के आदेश दिए है। इसके तहत डैडलाइन भी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी डेयरी को हटाया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का पालन ना होने पर पुलिस की मदद ली जाएगी। मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायाधीश संजीव बेरी की बेंच ने बुधवार को 2000 में डेयरी वेलफेयर यूनियन द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किया।

    यूनियन ने उस समय डेयरी मालिकों को दिए गए बेदखली नोटिस को चुनौती दी थी। शुरुआत में डेयरी मालिकों ने हटाने का विरोध किया था, लेकिन बाद में पुनर्वास योजना के तहत विकसित प्लॉट मिलने पर बाहर जाने के लिए तैयार हो गए थे। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए आदेश दिया कि नगर निगम को 2 महीने के भीतर सभी डेयरी मालिकों को नोटिस देना होगा। डेयरी मालिकों को खाली पड़े पुनर्वास प्लॉट पारदर्शी तरीके से आवंटित किए जाएंगे।

    निर्धारित समय में न हटने वालों को पुलिस की मदद से बेदखल किया जाएगा। 31 दिसंबर के बाद सिफारिश रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी होगी, नहीं तो आदेश पालन के लिए निश्चित कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने इस पर हैरानी जताई कि 25 साल की कानूनी लड़ाई के बावजूद सैकड़ों डेयरियां अभी भी आवासीय इलाकों में चल रही हैं, जिससे सफाई और स्वास्थ्य को खतरा है।

  • एसडीएम ऊना ने राजनैतिक दलों के साथ मतदान केंद्रों के संशोधन को लेकर की बैठक

    एसडीएम ऊना ने राजनैतिक दलों के साथ मतदान केंद्रों के संशोधन को लेकर की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल निर्वाचन कार्यालय ऊना द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना विश्वा मोहन देव सिंह चौहान के कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में मतदान केंद्रों के संशोधन कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मापदण्ड के अनुसार राजनीतिक दलों के साथ प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि 3 मापदंड के चलते मतदान केंद्रों में बदलाव हो सकता है जैसे मतदान केंद्र भवन का क्षतिग्रस्त होना, मतदान केंद्र की 2 किलोमीटर से ज़्यादा दूरी न होना और किसी भी तरह की   प्रकृति बाधा जैसे नाला आदि मतदान केंद्र के रास्ते न हो।
    एसडीएम महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मापदंड के अनुसार किसी भी मतदान केंद्र में 1200 से ज़्यादा मतदाता नहीं होनी चाहिए जो कि पहले 1500 का मापदंड था। इसी मापदंड में बदलाव के कारण ऊना विधान सभा क्षेत्र में 4 नए मतदान केंद्र बनने प्रस्तावित है। बनगढ़ में 1200 से ज़्यादा मतदाता होने के कारण नया मतदान केंद्र प्रस्तावित है और ऐसे ही संतोखगढ़ में 3 नए प्रस्तावित मतदान केंद्रों के साथ नगर परिषद संतोषगढ़ में मतदान केंद्रों को वार्ड वाइज करना प्रस्तावित है। इसके साथ राजनीतिक दलों को भी सूचित किया गया कि वह भी 18 अगस्त, 2025 तक मतदान केंद्रों में बदलाव के सुझाव दे सकते है। बैठक में कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट रविन्द्र सहोरे और बीजेपी ब्लॉक प्रेसिडेंट बसदेहरा देविंदर कौशल, निर्वाचन क़ानूनगो ऊना हरजीत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।