Blog

  • Punjab News: चोरों ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, मामला दर्ज

    Punjab News: चोरों ने पुलिस कर्मी पर किया हमला, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला खन्ना से सामने आया है, जहां चोरों के हौंसले पूरी तरह से बुलंद है। दरअसल, पुलिस चौकी में रात की ड्यूटी कर रहे पंजाब होमगार्ड मुलाजिम पर हमले किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हाइवे के अधीन आती कोट चौकी के बाहर किसी केस में पकड़े ट्रक के टायर चोरी करने 3 व्यक्ति पहुंचे।

    जिन्हें पंजाब होमगार्ड गुरप्यार सिंह ने इन्हें रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उक्त चोरों ने गुरप्यार पर हमला करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद होमगार्ड को उन्होंने धक्का मारकर गिरा दिया। होमगार्ड ने आरोप लगाए है कि उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया गया, जिसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के इरादे से हमला करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार चल रहे है।

  • हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्ष के नेता, देखें Live

    हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्ष के नेता, देखें Live

    नई दिल्लीः विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘‘वोट चोरी” के खिलाफ सोमवार को संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक अपना मार्च शुरू किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। सांसदों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई विपक्ष के नेताओं को हिरासत में ले लिया।

    बता दें इस मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के नेता शामिल हैं। सांसदों ने सिर पर सफेद रंग की टोपी पहन रखी है, जिस पर ‘एसआईआर’ और ‘वोट चोरी’ लिखा है तथा उन पर लाल रंग के क्रॉस का निशान भी है।

  • कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के नेतृत्व में उतरे नेताओं ने निकाला मार्च

    कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के नेतृत्व में उतरे नेताओं ने निकाला मार्च

    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर काम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र (बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के अंतगर्त आता है) वहां पर बीजेपी के लिए वोट चुराए थे। ऐसे में आज उनके नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद आज संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे हैं। यह मार्च एसआईआर प्रक्रिया और राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप के विरोध में आयोजित किया गया है।

    रास्ते में विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। अखिलेश यादव बैरिकेड्स पर भी चढ़ते हुए दिख रहे हैं। वहीं बीते दिन ही विपक्षी सांसदों ने इस मार्च की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि विपक्षी दलों ने औपचारिक अनुमति मांगी ही नहीं। इसके बाद भी मार्च संसद भवन से रवाना हो गया है। रास्ते में सुरक्षा के काफी इंतजाम भी किए गए हैं।

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मार्च में शामिल हैं। उनका यह कहना है कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रशन चिन्ह भी लगे हैं। यदि शिकायत है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में जहां वोट लूटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    मार्च में कांग्रेस समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके समेत कई दलों के सांसद भी शामिल हैं। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी भी इसमें मौजूद हैं। दोनों सदनों के सांसदों ने तख्तियां भी थामी हैं जिस पर एसआईआर लोकतंत्र पर हमला है और वोट चोरी का लोगो लगा है।

     

  • Jalandhar News: दिल दहलाने वाली घटना, कार की टक्कर में एक्टिवा सवार महिलाएं कई फीट हवा में उछली, देखें CCTV

    Jalandhar News: दिल दहलाने वाली घटना, कार की टक्कर में एक्टिवा सवार महिलाएं कई फीट हवा में उछली, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: कैंट के दीप नगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में 2 महिलाएं कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक्टिवा पर सवार दो महिला आ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार सिल्वर रंग की वर्ना गाड़ी नबंर पीबी 08 सीके 9990 चालक बेकाबू होकर सीधे एक्टिवा सवार को टक्कर मार देती है।

    चालक नौजवान है, जिसे लोगों ने काबू कर लिया। इस घटना में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर पर काफी खून बहने लग गया और उसे गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: दिन दहाड़े Khehra Medicos पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े Khehra Medicos पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज वडाला बांगर मुख्य सड़क पर स्थित खहिरा मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां सुबह लगभग 9:15 बजे एक नकाबपोश व्यक्ति गोलियां चलाकर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

    इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर के मालिक हरजीत सिंह डॉक्टर हरी ने बताया कि वे रोजाना की तरह आज सुबह मेडिकल स्टोर खोलकर अभी बैठे ही थे कि वडाला बांगर अड्डे के पास से एक नकाबपोश स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आया और देखते ही देखते सड़क पर रुककर दुकान की ओर दो-तीन गोलियां चला दीं।

    हमलावार द्वारा चलाई गई गोलियां दुकान के सामने लगे शीशे पर लगीं। गनीमत यह रही घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि यह मेडिकल स्टोर अन्य दुकानों के बिल्कुल बीच में है और देखने वालों की भीड़ तुरंत इकट्ठी हो गई, पुलिस मौके पर पहुंच गई पर नकाबपोश फरार हो चुका था। बता दें कि कुछ समय पहले भी इसी पुलिस चौकी वडाला बांगर पर एक ग्रेनेड फेंका गया था।

  • Pong Dam से छोड़ा पानी लोगों के घरों में घुसा, Rescue कर लोगों को बचाया, देखें वीडियो

    Pong Dam से छोड़ा पानी लोगों के घरों में घुसा, Rescue कर लोगों को बचाया, देखें वीडियो

    एसडीएम ने खुद संभाला मोर्चा, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

    हिमाचलः पौंग बांध से छोड़े जा रहे पानी से ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज़ बहाव के चलते नदी का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा है। कई स्थानों पर पानी घरों के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुका है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ब्यास नदी के ऊफान पर होने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। इंदौरा विधानसभा की ग्राम पंचायत भोगरवां के हल्या वार्ड नं-दो के स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग घरों में फंसे कुल 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें त्रिलोक, उषा देवी, नीलम, कल्पना सहित बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं रियाली पंचायत के वार्ड-9 के 17 लोग पानी में फंस गए। जिनको पुलिस चौकी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए लोगों में इमरान, रफी, आशिमां, सलीमा बीबी, आलमगीर, सुरेश, सितार, असलम, शाहिद, यूनस, शुभा, रिजवान, मलको बीबी, सम्सार, आरजू, सादिक व कालूदीन शामिल हैं। साथ ही बडूखर को हाजीपुर (पंजाब) के साथ जोड़ने वाली पंचायत रियाली में ब्यास नदी पर बने पुल की सुरक्षा के लिए लगाए क्रेट भी बह गए हैं। प्रशासन ने पुल से दोपहिया व चार पहिया वाहनों को छोड़कर मालवाहकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। रियाली पंचायत के वार्ड नंबर 10 में करीब 10 परिवारों के लोग ब्यास के पानी के घरों तक पहुंचने से दहशत में हैं। पुलिस चौकी रे के प्रभारी एएसआई विकास शर्मा ने बताया कि रियाली पंचायत के वार्ड-9 में पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इन दिनों सुरक्षित स्थानों पर रहें। घरों से बेघर हुए ग्रामीणों ने बताया कि रातभर नदी का बहाव बढ़ता रहा और सुबह तक पानी घरों के आंगन तक पहुंच गया। कई परिवार पूरी रात जागते रहे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं पानी घरों में न घुस जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन की तेज़ कार्रवाई की सराहना करते कहा कि समय पर मदद मिलने से बड़े नुकसान से बचाव हुआ। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों से अपील की कि वे नदी किनारे या निचले क्षेत्रों में बिल्कुल न जाएं और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों का पालन करें। अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
  • पंजाबी सिंगर हनी सिंह-औजला को लेकर महिला आयोग लाली का आया बयान

    पंजाबी सिंगर हनी सिंह-औजला को लेकर महिला आयोग लाली का आया बयान

    मोहालीः पंजाब महिला आयोग ने बॉलीवुड और पंजाबी गायक हनी सिंह और करण औजला के गानों को लेकर जांच शुरू की। आयोग का कहना है कि इनके गाने महिलाओं के सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी वजह से आज यानी 11 अगस्त को दोनों को आयोग के सामने बुलाया गया, जहां दोनों ने महिला आयोग से माफी मांग ली है।

    Read in english: 

    Punjab Women’s Commission Summons Yo Yo Honey Singh, Karan Aujla Over ‘Derogatory’ Lyrics

    इस मामले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने बताया कि दोनों गायकों को आज पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों देश से बाहर है। ऐसे में वह पेश नहीं हो सके। राज लाली गिल ने कहा कि मैंने दोनों गायकों से फोन पर बात की है और दोनों गायकों ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही महिला आयोग कार्यालय में पेश होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गाने या वीडियो में माताओं-बहनों के प्रति ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों गायकों ने इन गानों के लिए मुझसे माफ़ी भी मांगी है।

    बता दें कि आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कुछ दिन पहले डीजीपी को पत्र लिखा था। जिसमें राज लाली गिल ने बताया कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर हनी सिंह और करण औजला के गाने सुने। इनके बाद आयोग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू की। आयोग ने पुलिस को लिखा है कि हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल हुई है।

    वहीं, करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ में भी महिलाओं के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो पूरी तरह गलत है। महिला आयोग ने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि चंडीगढ़ की पंजाब पुलिस एक अधिकारी को इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दे। पुलिस आज दोनों गायक के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी आयोग को देगी। जिसके बाद आज दोनों गायकों ने महिला आयोग से फोन पर माफी मांग ली है।

  • Punjab News: कार से महिला सहित 2 लोगों के शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कार से महिला सहित 2 लोगों के शव बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के सतनौर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब गांव के बाहरी इलाके में काली ऑल्टो कार में एक महिला समेत 2 लोगों के शव मिले। सतनौर गांव की सरपंच के पति कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के स्कूल के पास एक काली ऑल्टो कार में एक महिला और एक पुरुष के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में गढ़शंकर थाने को सूचित किया।

    इसके बाद गढ़शंकर थाने से एसएचओ गगनदीप सिंह सेखो के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान पदराणा गांव के अवतार सिंह के पुत्र दलवीर सिंह और पदराणा गांव के ज्ञान सिंह की पत्नी रजनी के रूप में हुई है। गढ़शंकर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शकंर में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • अमेरिका पहुंचे Pakistan के सेना प्रमुख ने India के खिलाफ उगला जहर

    अमेरिका पहुंचे Pakistan के सेना प्रमुख ने India के खिलाफ उगला जहर

    ऩई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर के बयान के बाद अब सनसनी फैल गई है। उन्होंने अमेरिका में एक कार्यक्रम में यह कहा है कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में पाकिस्तान का वजूद खतरे में पड़ा तो वो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे और दुनिया का आधा हिस्सा अपने साथ में ले जाएंगे परंतु क्या यह धमकी सच में इतनी गंभीर है क्या यह सिर्फ बयानबाजी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस धमकी के पीछे क्या कारण है? ड्रोन और हवाई खतरों से निपटने के लिए एडवांस रडार सिस्टम लाने की तैयारी में भारतीय सेना के आसीम मुनीर ने एक कार्यक्रम में यह बयान दिया है। वहां उन्होंने भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की बात कही। उनका कहना था कि यदि पाकिस्तान के अस्तित्व को कोई खतरा हुआ तो वे पीछे नहीं हटेंगे और आधा विश्व तबाह कर देंगे। उनका यह बयान उस समय सामने आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही ऑपरेशन सिंदूर के चलते बढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी देश ने अमेरिकी धरती पर तीसरे देश (भारत) के खिलाफ परमाणु धमकी दी है जिससे यह बयान और भी गंभीर माना जा रहा है। इस बयान पर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या मुनीर को कारगिल युद्ध (1999) की याद भूल गई है? उस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच में जंग हुई थी परंतु भारत ने अपनी सैन्य ताकत और रणनीति से बाजी मारी थी। कारगिल में पाकिस्तान को भारी नुकसान भी हुआ था। उसने परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं किया था भले ही उसने धमकियां दी थी। कई विशेषज्ञों का यह मानना भी है कि आज भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ था। उसने परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं किया था भले ही उसने धमकियां दी थी। कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि आज भी पाकिस्तान की परमाणु धमकी ज्यादा बयानबाजी है क्योंकि वास्तव में युद्ध के हालात में इसको लागू करना मुश्किल हो जाएगा।

    आखिर क्यों दे रहे मुनीर ऐसे बयान?

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुनीर का यह बयान भारत को डराने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर ध्यान खींचने की कोशिश हो सकती है। अमेरिका में यह बयान देकर वो शायद अपनी सेना की कमजोरियों को छुपाना चाहते हैं और भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं परंतु भारत ने पहले भी ऐसी धमकियों का जवाब सैन्य कार्रवाई से दिया है जैसे कि बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर।    
  • Jalandhar News: आइस फैक्ट्री के खिलाफ विभाग का एक्शन, किया सील, देखें तस्वीरें

    Jalandhar News: आइस फैक्ट्री के खिलाफ विभाग का एक्शन, किया सील, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: मकसूदां के आनंद नगर में पुलदीप आइस फैक्ट्री को फिर से सील कर दिया गया है। इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सील करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले आइस फैक्ट्री के अंदर बने टैंकों से अमोनिया गैस निकालने का काम एक्सपर्ट टीम को सौंपा गया था। जिसके बाद टीम ने दो दिन तक फैक्टरी से दोनों आइस टैंक खाली किए। इस दौरान टीम ने कुल 1100 किलो गैस निकाली।

    वेरका मिल्क प्लांट से गैस निकालने आई टीम के एक्सपर्ट अमरदीप सिंह ने कहा कि गैस ट्रांसफर को लेकर जल्दबाजी नहीं की जा सकती, इससे खतरा रहता है। यहां डिप्टी डायरेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज गुरजंट सिंह भी मौजूद रहे। वेरका मिल्क प्लांट की अमोनिया गैस निकालने वाली टीम को आनंद नगर के लोगों ने सम्मानित किया। इलाका निवासियों का कहना है कि टीम जान हथेली पर रखकर काम करती है।

    दो बार टीम ने गैस निकाली जो कि काफी जोखिम भरा काम है। डीसी से अपील है कि अगर फिर से फैक्ट्री मालिक यूनिट चलाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अमरदीप सिंह ने कहा कि फैक्ट्री के अंदर दो टैंक थे। एक से आइस बनती थी तो दूसरे से आइस क्यूब बनाया जाता था। दोनों में 1100 किलो अमोनिया गैस को निकालने में 10 घंटे लग गए। इस दौरान मौके पर नगर निगम बिल्डिंग विभाग की इंस्पेक्टर वरिंदर कौर, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, प्रेमचंद और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।