Blog

  • Punjab News: अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर, जेसीबी सहित हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर, जेसीबी सहित हथियार बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ रेड की। इस दौरान पुलिस ने कस्बा धर्मकोट के अधीन आते सतलुज दरिया के किनारों पर करवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 रेत से भरे ट्रैक्टर बरामद किए है। इसी के साथ पुलिस ने एक जेसीबी मशीन, 1 रिवॉल्वर 32 बोर ओर 11 कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमन दीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि धर्मकोट के एरिया में गुरलाभ सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी कादरवाला और इकबाल सिंह उर्फ लहोरिया पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी दौलेवाला अपने साथियों के साथ बड़े पैमाने पर रात को चोरी-छिपे अवैध रेत खनन कर रहे हैं। इसी के साथ गोरा सिंह नामक व्यक्ति ट्रॉलियों को निकालने के लिए लोहे की चेन (संगल) डालता था।

    मुखबिर ने कहा कि यदि घटना स्थल पर तुरंत रेड की जाए तो ये सभी आरोपी रंगे हाथ पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम ने छापेमारी करके 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर, सहित हथियार बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं गोल ढीगी अमरीक सिंह रोड पर नशा तस्करों द्वारा युवकों को नशीला पदार्थ देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 संदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान उनकी टीम द्वारा कर ली गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मनी कुमार हता निआज़ मुहम्मद निवासी बठिंडा और हरजीत सिंह निवासी कोटकपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कोतवाली में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

    शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीबीए, एमबीए या किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। चयन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बॉयोडाटा की प्रति सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 78330-72505 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार लिया है। जिसके बाद विजिलेंस मजीठिया को गिरफ्तार करके मोहाली ले गई, जहां कल मजीठिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मजीठिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है। जिसमें बताया गया कि है आय से अधिक संपत्ति के मामले में मजीठिया को गिरफ्तार किया गया है। मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस मोहाली की टीम ने 24-6-2025 को एफआईआर दर्ज की।

    सूत्रों के मुताबिक अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पास से विजिलेंस की टीम को 500 करोड रुपए के लेनदेन के संबंधित दस्तावेज मिले है। बताया जा रहा है कि 2007 से 2009 के बीच 161 करोड़ रुपए कैश लेन देन के दस्तावेज विजिलेंस के हाथ लगे है। जिसमें विदेशी शैल कंपनियों से 141 करोड़ रुपए की कमाई का खुलासा किया जा रहा है। इस दौरान 194 करोड़ रुपए की जायदाद खरीदारी का जिक्र किया जा रहा है, जिसकी आमदनी का कोई वैध स्रोत नहीं विजिलेंस को नहीं अभी नहीं मिला है।

    कहा जा रहा हैकि 236 करोड़ रुपए इनकी कंपनियों में डाले गए, जिसका कोई वैध स्रोत नहीं मिला। वहीं मजीठिया इसके बारे में विजिलेंस की टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान नाजायज संपत्ति जुटाने के विजिलेंस को सबूत मिले, जिसमें बड़ी मात्रा में कैश शैल कंपनियों में निवेश किया गया।

  • Punjab News: Amarnath Yatra से को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra से को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः देश भर में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसीया अलर्ट पर मोड पर हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा भी जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभी से पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत आज पंजाब जम्मू बॉर्डर पर पठानकोट के माधोपुर इलाके में पुलिस द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग एजेंसियों से संबंधित सुरक्षा अधिकारी पहुंचे।

    इस बैठक में विशेष तौर पर डीजीपी पंजाब लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने शिरकत की। उन्होंने अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बारे में चर्चा की। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर स्थित माधोपुर में पुलिस सहायता केंद्र लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया। डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा आरंभ होने जा रही है।

    जिसको लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर जहां पंजाब की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत की गई है। वहीं हिमाचल वह जम्मू कश्मीर के भी सुरक्षा अधिकारियों से बात की गई, ताकि किसी तरह का कोई भी शरारती अनसंर किसी वारदात को अंजाम न दे सके और सभी सुरक्षा एजेंसी का आपस में तालमेल बना रहे।

  • उपायुक्त ने जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    जनकौर हार में स्कूल के लिए 117 कनाल भूमि का चयन किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित किया जा चुका है। साथ ही, 24 कनाल भूमि हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित की गई है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से जिले में एक नई सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। ये संस्थान प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होंगे, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों  ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में भूमि चयन और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ में बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। संघनई में तो निर्माणकार्य भी तेजी से चल रहा है। इससे पूर्व, उपायुक्त ने रामपुर पुल के समीप रोड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
  • Punjab News: मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद पत्नी गनीव कौर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद पत्नी गनीव कौर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस मजीठिया को गिरफ्तार करके मोहाली ले गई है। बताया जा रहा कि कल मजीठिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं दूसरी ओर बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया मीडिया के सामने आई। गनीव मजीठिया ने मोहाली स्थित अपने घर में हुई विजीलेंस की रेड पर गंभीर सवाल उठाए। उन्हें कहा कि मोहाली घर में रेड की कोई भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

    “गनीव ने काकि वह एक विधायक है, लेकिन फिर भी उन्हें कोई जानकारी तक नहीं दी गई और ना ही बताया गया कि यह रेड क्यों की जा रही है।” उन्होंने कहा कि घर में उनकी बुजुर्ग माता अकेली थीं, जो बीमारी से अभी ठीक हुई हैं और उन्हें भी अधिकारियों द्वारा तंग किया गया। उन्होंने जताया कि ऐसी रेड के दौरान अनचाहे या गैरकानूनी चीज भी घर में रखी जा सकती है और फिर उनके परिवार पर झूठा मामला बना दिया जा सकता है। गनीव ने विजीलेंस और प्रशासन की कार्रवाई को एकपक्षीय और गैर जवाबदेह बताया।

  • डबल हेलमेट अभियान के बाद अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान की होगी शुरुआत

    डबल हेलमेट अभियान के बाद अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान की होगी शुरुआत

    गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होने पर चोरी की घटनाओं में आएगी कमी

    डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: अमित यादव एसपी 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऊना पुलिस द्वारा पहले दोपहिया वाहन चालकों के लिए डबल हेलमेट अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत पहले लोगों को जागरूक किया गया था और उसके बाद सभी को डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था।

    आज जिला ऊना में एसपी आफिस में प्रैस वार्ता की गई। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का यह अभियान काफी सफल साबित हो रहा है लोगों द्वारा ट्रैफिक रूल्स को फॉलो किया जा रहा है व डबल हेलमेट का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि अब पुलिस द्वारा अगले माह से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान को शुरू किया जाएगा। क्योंकि सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है क्योंकि जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे हैं चोरों द्वारा ऐसे वाहनों को चोरी किया जाता है। क्योंकि काफी लोगों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। उन्होंने कहा है कि अगर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होगी तो वह गाड़ी अगर चोरी  होती है तो हाई टेक्नोलॉजी के सीसीटीवी कैमरा में जल्द कैप्चर हो जाते हैं, इससे चोरों को पकड़ने में भी पुलिस को मदद मिलती है और इनका चोरी होने की आशंका बहुत कम होती है। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा जो लोग बिना मान्यता के नंबर प्लेट्स बना रहे हैं उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा और उनकी मान्यता भी चैक की जाएगी ।

    उन्होंने सभी से लोगों अपील की है कि सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स के लिए अप्लाई करें, यह हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट करीब दस दिन के अंदर आपको मिल जाती है। उन्होंने कहा है कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों द्वारा ज्यादा अप्लाई होने के चलते कम समय में लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिल सके। उन्होंने कहा की जिले में नशा माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। ऊना जिला बॉर्डर एरिया होने के कारण यहां लोग बाहरी राज्यों से नशे की सप्लाई अगर लेकर आते हैं, तो ऐसे लोगों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने फिरौती मामले पर भी पंजाब से एक व्यक्ति को अरेस्ट किए जाने की जानकारी दी।

    पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को पैसे के लेन-देन के चलते फोन आता है तो वह इसकी तुरंत जानकारी पुलिस को दे उनका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया भी मौजूद थे।

  • ऊना रेलवे स्टेशन चौक पर वर्षा शालिका, फुटपाथ और दिशा बोर्ड लगाने की माँग उठाई

    ऊना रेलवे स्टेशन चौक पर वर्षा शालिका, फुटपाथ और दिशा बोर्ड लगाने की माँग उठाई

    ऊना/सुशील पंडित: युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा ऊना – हमीरपुर हाईवे पर रेलवे स्टेशन चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिये वर्षा शालिका, फुटपाथ और दिशा बोर्ड लगाने की मांग अतिरिक्त जिला आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर को मेल भेजकर उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रति दिन जिला मंडी, जिला हमीरपुर, तहसील बंगाणा आदि क्षेत्रों से हज़ारों यात्री इस चौक से उतरते- चढ़ते है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिये इस चौराहे पर वर्षा शालिका समेत अन्य सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं।

  • आत्मा परियोजना द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत खोले जाएंगे 8 प्राकृतिक खेती आदान संसाधन केंद्र

    आत्मा परियोजना द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत खोले जाएंगे 8 प्राकृतिक खेती आदान संसाधन केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में आत्मा परियोजना कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत, प्राकृतिक खेती आदान संसाधन केंद्र , रीता देवी गांव बिहामबी ग्राम पंचायत सुकड़ियाल में स्थापित किया गया। जहां पर आसपास के किसानों को प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार घटक उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि किसान प्राकृतिक खेती सही ढंग से कर सकें, और जो किस प्राकृतिक खाद और दवाइयां खुद नहीं बना सकते वह इस दुकान से हर तरह के प्राकृतिक घटक खाद दवाइयां खरीद सकते हैं। इससे प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा मिलेगा तथा जो किसान इस वजह से कि वह खुद प्राकृतिक दवाइयां और खाद नहीं बना सकते थे वह भी अब प्राकृतिक खेती में जुड़ने लगेंगे। इस प्राकृतिक आदान संसाधन केंद्र से सुकड़ियाल पंचायत, पीपलू पंचायत के आसपास के किसानों को लाभ मिलेगा ।

    आत्मा परियोजना के अधिकारी,परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार बग्गा ,उप परियोजना निदेशक शामली गुप्ता खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक श्वेता ठाकुर व प्रियंका शर्मा  द्वारा समय-समय पर प्राकृतिक खेती से संबंधित जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं और अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। किसानों द्वारा अब भविष्य में जो भी उपज होगी उसका मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार मक्की का मूल्य ₹4000 प्रति क्विंटल प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार गेहूं का मूल्य ₹6000 प्रति क्विंटल वह कच्ची हल्दी का मूल्य ₹90 प्रति किलोग्राम तथा अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने के लिए ₹2 प्रति किलोग्राम के हिसाब से लाने ले जाने का खर्चा भी मिलेगा। इसलिए अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं ।