Blog

  • Punjab News: बरसात में भी पुलिस का एक्शन, नशा तस्कर के घर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: बरसात में भी पुलिस का एक्शन, नशा तस्कर के घर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन की मदद से तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाकर धवस्त किया जा रहा है। इसी के चलते आज बरसात में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह उर्फ मनु नामक तस्कर के घर पर प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाया गया। नशा तस्कर मनदीप सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज है और इस वक्त वह जेल में बंद है।

    एसएसपी ने कहा कि मोहल्ला बहादुरपुर के पास पंज पिपली में नशा तस्कर मनदीप सिंह काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है और कई मामलों में कनविक्शन हो चुकी है। तस्कर के खिलाफ 9 मामले दर्ज है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी ने इलीगल कंस्ट्रक्शन की हुई है। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से डिमोलिश के लिए पुलिस प्रशासन की मदद मांगी गई थी। जिसको लेकर आज बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि डिमोलिश का काम पीसफुल तरीके से हो सके।

  • Fridge Cooling नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, जानें कहां रखें Fridge

    Fridge Cooling नहीं कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, जानें कहां रखें Fridge

    टेकः मौसम में उमस चिपचिपी गर्मी से हर किसी का बुरा हाल है। AC और कूलर की कूलिंग भी कम लग रही है। ऐसे में गर्मी का असर आपके फ्रिज पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आपकों पानी ठंडा ने होने बर्फ न जमने जैसी समस्या हो सकती है। अगर ऐसा है तो इसका मतलब यह नहीं की आपका फ्रिज खराब हो गया है। ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि उन्हें घर के किस कोने में फ्रिज रखनी चाहिए। आप सोच रहे हैं कि इससे क्या फर्क पड़ेगा। तो आईये जानते है कि फ्रीज को कहां रखना चाहिए।

    फ्रिज को ऐसे कमरे में रखें जहां पर्याप्त वेंटिलेशन हो। कमरा पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिए। विंडों वाले कमरे में फ्रिज रखें। अगर आपने फ्रिज रखने के लिए कोई कैबिन बनवाया है तो उसमें वेंटिलेशन के लिए जगह जरूर छोड़ें। इससे फ्रिज के कंप्रेसर पर ज्यादा लोड नहीं आता और वह जल्दी ठंडा करता है। अगर आपके घर में ऐसा कमरा है, जिसमें बालकनी है तो फ्रिज को उस कमरे में रखने को कोशिश करें।

    गैस स्टॉब के पास रखना पड़ सकता है मंहगा
    ज्यादातर लोग फ्रिज को किचन में गैस स्टॉब के पास कोने में रख देते हैं। ऐसा करना उनकी बड़ी गलती हो सकता है। गैस स्टॉब के पास गर्मी अधिक होती है। इससे चिचन का तामपाम भी आम कमरों की अपेक्षा काफी ज्यादा होता है। ऐसे में फ्रिज को भी पानी ठंडा करने में ज्यादा समय लग सकता है।

    विंडो के पास रखने से होगा फायदा
    विंडो के पास फ्रिज रखने से उससे निकलने वाली गर्मी बड़ी आसानी से कमरे के बाहर निकल जाती है। इससे फ्रिज को अच्छा वेंटिलेशन मिलता है। फ्रिज ज्यादा गर्म भी नहीं होता है। फ्रिज को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। इससे फ्रिज की हीट सही से निकल नहीं पाती है, जिसका असर उसकी कूलिंग पर पड़ता है। फ्रिज के किनारों और पीछे की तरफ हवा का संचार होना जरूरी है। इससे उसका पर्याप्त वेंटिलेशन मिल सके। इससे फ्रिज का कंप्रेसर भी ज्यादा गर्म नहीं होगा। अगर दीवार से सटाकर फ्रिज को रखते हैं तो कंप्रेसर को ठंडा होने में मुश्किल होती है। इससे फ्रिज खराब भी हो सकता है। इस कारण फ्रिज को दीवार से लगभग 2-2.5 इंच दूर रखना चाहिए।

  • निर्माणाधीन सुरंग में हुआ हादसा, 2 मजदूरों की मौत

    निर्माणाधीन सुरंग में हुआ हादसा, 2 मजदूरों की मौत

    महूः इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर चोरल में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने का मामला सामने आया है। घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने प्राथमिक तौर पर इसकी वजह बारिश को बताया गया है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर ने इंदौर के अस्पताल में दम तोड़ा। जानकारी मुताबिक, इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर चोरल नदी के पास दो सुरंगें बनाई जा रही हैं। सुरंगें बनने और हाईवे के निर्माण पूरा होने के बाद खंडवा से इंदौर जाने में लगभग ढाई घंटे समय की बचत होगी। अभी इंदौर से खंडवा जाने में साढ़े चार से पांच घंटे तक लग जाते हैं। पहली सुरंग 500 और दूसरी 300 मीटर लंबी होगी।

  • Jalandhar News: पंजाबी गायक Ranjit Bawa के बाउंसर पर पत्रकार को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंजाबी गायक Ranjit Bawa के बाउंसर पर पत्रकार को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा के दयानंद चौक में गली में 2 पक्षों में विवाद चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के साथ बाउंसर मौजूद थे। इस हाथापाई में पत्रकार ने आरोप लगाए है कि पंजाबी गायक रंजीत बावा के बाउंसरों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं घटना को लेकर पत्रकार ने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रमेश कुमार ने पीड़ित पत्रकार के बयान दर्ज कर लिए है।

    इस दौरान पत्रकार सहित दूसरे पक्ष ने बाउंसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें पुलिस अधिकारी कह रहे थे कि वह मामले की शिकायत दर्ज करवाएं, लेकिन शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस द्वारा बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। व्यक्ति ने कहा कि पंजाबी गायक के बाउंसर का उसे नाम नहीं पता है।

    काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस द्वारा बाउसंर के घर में जाकर बात की गई। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 2 पुलिस अधिकारियों को घर में भेज दिया है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पत्रकार ने कहा कि जिस तरह से उनके साथ हाथापाई की गई है, ऐसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही। पत्रकार का कहना है कि अगर उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार बाउंसर और प्रशासन होगा। वहीं दूसरे पक्ष ने पत्रकार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष का कहना है कि पत्रकार ने उनके साथ हाथापाई की। जिसके बाद यह विवाद हुआ है।

  • तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

    तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

    जोधपुरः ओसियां-चेराई रोड पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार हाइड्रा ने आगे चल रही साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक की हॉस्पिटल लेजाते वक्त मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब 3 घंटे की मशक्क्त के बाद लोग शव उठाने के लिए राजी हुए। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाया हैं।

    जानकारी देते हुए ओसियां पुलिस ने बताया कि चेराई के रामनगर निवासी हरीश मेघवाल (20) जेठाराम और चेराई बड़ा बास निवासी जीतूसिंह पुत्र लादूसिंह मंगलवार शाम मजदूरी करके साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ओसियां-चेराई रोड पर पीछे से आई एक हाइड्रा के चालक ने तेज रफ्तार में मशीन दौड़ाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी।

    हाइड्रा की टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल पूरी तरह बिखर गई और उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइड्रा का चालक मशीन वहीं पर छोड़ भाग निकला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को ओसियां हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को ओसियां हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • Punjab News: विजिलेंस की टीम ने Bikram Majithia को किया Detain, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस की टीम ने Bikram Majithia को किया Detain, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर आज सुबह विजिलेंस की टीम ने रेड की। इस दौरान काफी देर तक चली पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम ने मजीठिया को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, विजिलेंस की टीम ने मजीठिया को अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू घर से हिरासत में लिया है, जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली लेकर जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था।

    जिसके बाद आज सुबह 15 अधिकारियों की एक टीम अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंची। इस दौरान विजिलेंस के एसएसपी लखबीर सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अमृतसर में 9 ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की। इससे पहले छापेमारी को लेकर बिक्रम मजीठिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी जबरदस्ती उनके घर में घुसे और उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

    मजीठिया को हिरासत में लेने के दौरान घर के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। इस कार्रवाई के कारण अकाली कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। मजीठिया को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता मजीठिया के घर के बाहर इकट्ठे हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं और पुलिस में काफी टक्कर-मुक्की भी हुई। विजीलैंस विभाग की ओर से मजीठिया के घर की घेरेबंदी कर उन्हें गुप्त तरीके से हिरासत में लिया। अकाली दल ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई विपक्षी आवाज़ को चुप करवाने के लिए की गई है। दल ने घोषणा की है कि यदि मजीठिया को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो राज्य स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।
  • कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जिले के रिठाला में बहुमंजिला कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग ने कुछ ही समय में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 घंटे के बाद भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार रिठाला इलाके में एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम आग की सूचना मिली। आग ने पूरी इमारत को ही आगोश में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल को करीब 15 गाड़ियां पहुंची, जिनकी मदद से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अभी तक पूरी तरह से नहीं बुझ सकी है।

    जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार को तोड़ा जा रहा है, ताकि दूसरी तरफ भी आग को बुझाया जा सके। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर जाने में सफल रहे। बिल्डिंग के अंदर से फायर ब्रिगेड की टीम को 4 जली हुई डेड बॉडी मिली हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी वह केमिकल की फैक्ट्री थी। इसके अलावा इस इमारत में अन्य कई फैक्ट्री भी संचालित हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस फैक्ट्री में कुछ लोग भी फंसे हुए हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल दमकल विभाग के जवान राहत और बचाव के काम में जुटे हैं।

    फैक्ट्री में दमकल विभाग द्वारा लगातार कूलिंग का काम किया जा रहा है। इस आगजनी में यह फैक्ट्री पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जबकि दूसरी ओर इस आगजनी ने चार लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में अभी तक 4 लोगों के शव को बरामद किया गया है। हालांकि दमकल विभाग द्वारा अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस इमारत में अभी और लोग फंसे हो सकते हैं।

  • प्रेमिका मिलने नहीं आई तो 24 वर्षीय प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

    प्रेमिका मिलने नहीं आई तो 24 वर्षीय प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

    पालीः लड़की के प्यार में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। आग से युवक 85 फीसदी झुलस गया है।

    जानकारी मुताबिक, राजस्थान के पाली जिले के बाली थाना क्षत्र के चांमुडेरी गांव निवासी 24 साल का नरेश मुम्बई में कपड़े की शॉप पर काम करता है। एक युवती से पिछले कुछ सालों से उसका अफेयर है। सीने पर उसका टेटू भी बना रखा है। 3 दिन पहले युवती से मिलने वह अपने गांव आया, जहां से युवती से मिलने गया, लेकिन किसी कारण से युवती उससे मिलने नहीं आ सकी। इस पर उसने उसे वीडियो कॉल किया और बोला कि तुझसे मिलने मुम्बई से आया और तुम यहां नहीं आ सकती तो मैं मर जाऊंगा।

    इसके बाद नरेश ने युवती को एक और वीडियो कॉल किया, जिसमें पेट्रोल से भरी बोतल दिखाते हुए बोला कि अब तुम नहीं मिलने आई तो खुद को आग लगा लूगा और उसके बाद खुद को आग लगा दी। इसके बाद गंभीर हालत में युवक को मंगलवार रात करीब 10 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उसे जोधपुर रेफर किया गया।

    घटना को लेकर हॉस्पिटल में युवक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां बोली कि उस लड़की के प्यार में पागल है। 3 दिन पहले मुम्बई से आया, लेकिन इधर-उधर घूम रहा है। न जाने उस लड़की ने क्या जादू कर दिया इस पर, मेरी तो बात ही नहीं सुनता।

  • Punjab News: पुलिस ने मजीठिया के घर के चारों ओर रास्ते किए बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने मजीठिया के घर के चारों ओर रास्ते किए बंद, देखें वीडियो

    पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात, अकाली नेताओं में नाराजगी

    अमृतसरः ग्रीन एवेन्यू में स्थित विजिलेंस विभाग ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर में आज सुबह रेड की। विजिलेंस की टीम बड़ी संख्या में घर में दाखिल हुई और जांच-पड़ताल की। इस छापेमारी के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए मजीठिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया। घर तक जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए और कई जगह भारी बैरिकेडिंग की गई। मजीठिया के घर के बाहर रास्तों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। इस दौरान अकाली दल के कई कार्यकर्ता और नेता मजीठिया के घर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और अकाली कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और इस रेड को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया। यह मामला अब राजनीतिक रूप से भी गरमाया हुआ है। अकाली दल की तरफ से सरकार पर व्यक्तिगत रंजिश के तहत कार्रवाई करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विजिलेंस की चल रही छापेमारी की कार्रवाई पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कड़ा बयान दिया है। मजीठिया ने दावा किया कि आज के समय में विपक्ष के नेता बहुत कम बोलते हैं। जब हम लोगों के बीच जाकर सच बोलते हैं तो हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। मजीठिया ने बताया कि कल रात उनके खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया था। आज सुबह जब वह घर पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तो एक इंदरपाल नाम के डीएसपी अपने साथियों के साथ घर पर आ गए और उन्हें जबरदस्ती घेर लिया। मजीठिया ने आरोप लगाए कि इस कार्रवाई के दौरान मीडिया और वकीलों को भी रोका गया और उनके साथ धक्कामुक्की की गई।
  • डेढ़ साल के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, पीठ और चेहरा पर बुरी तरह से नोंचा, देखें वीडियो

    डेढ़ साल के मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, पीठ और चेहरा पर बुरी तरह से नोंचा, देखें वीडियो

    राजस्थानः डेढ़ साल के मासूम पर कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की पीठ, चेहरे और पैर पर कई गंभीर जख्म हुए। गली में मौजूद महिलाओं ने पत्थर मारकर कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल दाखिल करवाया गया। पूरी घटना कॉलोनी के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    बच्चे के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के श्योपुर का रहने वाला हूं। पिछले तीन-चार साल से कोटा में रहकर चौकीदारी का काम करता है। मंगलवार शाम कुछ सामान लेने बाजार गया था। मकान में पत्नी सोनू और डेढ़ साल का बेटा अभि मौजूद थे। पत्नी बर्तन धो रही थी। बेटा अभि मकान से निकल सड़क पर खेलने चला गया।

    मकान से 2 से 3 मीटर दूर ही गया था कि गली के कुत्तों ने अभि पर हमला कर दिया। उसके पैर पर काटकर उसे नीचे गिरा दिया। फिर एक के बाद एक तीन कुत्ते अभि पर झपट पड़े। उसे नोंचने लगे। कुत्तों के भौंकने और बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर कॉलोनी की कुछ महिलाएं आईं। उन्होंने कुत्तों को भगाने की कोशिश की। कुत्ते अभि को घसीटने लगे। कुत्तों ने अभि को दांत से पकड़कर 3-4 फीट तक घसीटा। महिलाओं ने पत्थर फेंक कर कुत्तों को भगाया। जिसके बाद बच्चे को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गए।