Blog

  • जेल में बंद Amritpal Singh को लेकर आई अहम खबर, 2 की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्लीः असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल के कारण वारिस पंजाब दे संगठन के अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। जहां अमृतपाल सिंह के दो साथियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी वारिस पंजाब दे संस्था के वकील ईमान सिंह खैरा ने दी है।

    बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथी पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान जेल में बंद गुरमीत सिंह बूकनवाला, कुलवंत सिंह राउके की हालत बिगड़ गई है। ईमान खैरा ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से भी मदद मांगी है। अमृतपाल और उनके साथियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उनकी एक ही मांग है कि उन्हें पंजाब जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए।

    आरोप है कि डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बैरक और शौचालयों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब संगठन के नेताओं की भूख हड़ताल के चलते उनके परिजनों ने भी अमृतसर में भूख हड़ताल की है। उक्त परिवार पिछले 2 हफ्ते से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनके बेटे भूखे रहेंगे हम भी भूख हड़ताल पर रहेंगे।

  • Facebook और Instagram बंद होने पर कंपनी को हुआ भारी नुकसान

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ से जुड़े ऐप फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप मंगलवार को 8:52 रात में कुछ देर के लिए बंद हो गए और फिर ये काफी देर बाद चलने में सफल हुआ। ठप हुए मेटा की गति से कंपनी को करीब मार्केट में भारी नुकसान हुआ है। दरअसल, इस मामले को लेकर कंपनी को 1.5 फीसदी का नुकसान हुआ। हालांकि, मेटा कंपनी से जुड़ी इकाइयां फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप की सेवा मंगलवार रात में धीरी पड़ गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार इस व्यापक व्यवधान के कारण न केवल अरबों उपयोगकर्ताओं का संपर्क टूट गया, बल्कि कंपनी पर भी बड़ा वित्तीय प्रभाव पड़ा।

    लगभग 10 बजे ईटी रिपोर्ट आनी शुरू हुई और कथित तौर पर मेटा के शेयर की कीमत 1.5 फीसदी गिर गए। हालांकि, तब से इसमें 1.6 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। मंगलवार को अचानक से फेसबुक समेत दूसरे प्लेटफॉर्म की गति मंद पड़ गई। इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप में भी संदेश भेजने में समस्या उत्पन्न हुई। मेटा के एंडी स्टोन ने एक्स पर इन चिंताओं को संबोधित किया और आश्वासन दिया कि समाधान प्रगति पर हैं।

    एक बयान जारी करते हुए कहा, “इससे प्रभावित सभी लोगों के लिए जितनी जल्दी हो सके समस्या का समाधान किया गया, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।” मार्केट विश्लेषक ने  बताया कि जुकरबर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बंद होने से काफी नुकसान हुआ। वेसबश सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक, डैन इवेस ने डेलीमेल.कॉम को कहा, दुनिया भर में प्लेटफॉर्म बंद होने के परिणामस्वरूप मार्क जुकरबर्ग को मंगलवार सुबह लगभग 100 मिलियन डॉलर की आय का नुकसान हुआ।

  • पंजाब सहित 7 राज्यों में NIA की रेड

    नई दिल्लीः लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 7 राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों पर की गई। छापेमारी के दौरान नकदी के साथ-साथ कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। जनवरी में एनआईए ने मामले में 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। इसमें शामिल आरोपियों में केरल के कन्नूर का टी नसीर, जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान शामिल है। नसीर 2013 से बेंगलुरु केंद्रीय कारा में है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि जेडी और सलमान खान के विदेश भाग जाने का संदेह है।

    बेंगलुरु शहर पुलिस ने पिछले साल 18 जुलाई को मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी, इससे पहले पुलिस ने सात पिस्तौल, 4 हथगोले, एक मैगजीन और 45 कारतूस बरामद किया था. मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था जिनके पास से चार वाकी-टाकी भी बरामद हुआ था। NIA के प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह 7 राज्यों में छापेमारी के दौरान उन्होंने 25 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप और 4 स्टोरेज डिवाइस, विभिन्न देशों के मुद्रा नोटों के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद की गई।

    उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नवीद, सैयद खैल और बिज्जू, पश्चिम बंगाल के मयूर चक्रवर्ती, पंजाब के नवजोत सिंह, गुजरात के हार्दिक कुमार और करण कुमार, केरल के जॉनसन और मुस्ताक अहमद साथीकली, मुबीथ एवं हसन तथा तमिलनाडु के अल बासम के परिसरों में व्यापक छापेमारी की गई। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि भगोड़ों ने लश्कर की गतिविधियों को बढ़ावा देने और गुमनाम रूप से अलग-अलग लोगों तक धन पहुंचाने के लिये देश भर में लोगों का एक नेटवर्क स्थापित किया था।

    मामले की जांच अक्टूबर 2023 में संभालने वाली एनआईए के अनुसार, जांच से पता चला कि कई विस्फोट मामलों में शामिल नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था, जब वे सभी 2017 में बेंगलुरु जेल में बंद थे. नसीर उन सभी की क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद उन्हें कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर में भर्ती करने के उद्देश्य से अपने बैरक में स्थानांतरित कराने में कामयाब रहा था। अधिकारी ने कहा, एजेंसी ने कहा था कि वह पहले लश्कर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अहमद और खान को कट्टरपंथी बनाने तथा और भर्ती करने में कामयाब रहा। उसके बाद, उसने अहमद के साथ अन्य आरोपियों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन में भर्ती करने की साजिश रची।’

    अधिकारी ने कहा कि उसने ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमले को अंजाम देने और नसीर को अदालत के रास्ते में पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने की साजिश के तहत खान के साथ दूसरों को हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी टॉकी पहुंचाने की भी साजिश रची थी। अहमद ने अपने सह-आरोपियों को हमले के लिए इस्तेमाल की गई पुलिस कैप चुराने और अभ्यास के तौर पर सरकारी बसों में आगजनी करने का भी निर्देश दिया। पिछले साल जुलाई में हथियार जब्त कर साजिश को नाकाम कर दिया गया था।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : गाजियाबाद में अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।यह मामला कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया का है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

     इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।

     हालांकि किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग इस बात की जांच करेगा कि फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम था या नहीं। स्थानीय पुलिस ने भी दमकल की मदद की। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 28 वर्षीय नौजवान की मौ+त 

    श्रीमुक्तसर साहिबः लांबी के तपाखेड़ा गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह सहगल के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी कोमल और डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद जहां परिवार में मातम छा गया, वहीं इलाके में शोक की लहर है। उधर, लंबी पुलिस ने मामले को लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

  • CM की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

    जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी सीएम ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी। 

    सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने बताया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

  • पंजाबः Royal Gun House से चोरी के मामले में आरोपी काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः भंडारी पुल के पास रॉयल गन हाउस में पिछले महीन हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों का 1 हजार से अधिक किलोमीटर तक पीछा करके उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि टीम ने आरोपियों के कब्जे से 12 हथियार सहित 22 कारतूस बरामद किए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले 12 वेपन सहित कुछ नगदी चोरी हुई थी।

    इस दौरान डीसीपी हरप्रीत मंडेर सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया है। पुलिस कमिश्नर ने जांच के दौरान खुलासा किया है कि आरोपी जेल में बंद रह चुके है। सारी वारदात में आरोपियों ने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे और मुंह ढके हुए थे, ताकि सीसीटीवी फुटेज में वह ना आ सके। इस दौरान आरोपियों ने वारदात से पहले रेकी की। 

    जिसके बाद आरोपियों ने रेलवे ट्रैक का एक रूट तैयार किया, ताकि सीसीटीवी में वह ना आ सके। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केस इतना मुश्किल था कि आरोपियों ने जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखे वहां एक डंप पर हथियार रख दिए। जिसके बाद वह एक व्हीकल पर सवार होकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम को मौके से कई सबूत मिले, जिसके बाद सभी कड़ियों को जोड़कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसके बाद चंडीगढ़, हरियाणा सहित अन्य जिलों में घूमते रहे। उन्हें लगा कि मामला शांत हो जाएगा। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वेपन के महंगे दामों में बेचने की साजिश रची हुई थी। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अजीत उर्फ गोलू थाना बेखापुर, यूपी यहां ढिलाई का काम कर रहा है और 20 वर्षीय मंदीप कुमार वेल्डिंग का काम कर रहा है।  

    आरोपी19 वर्षीय अजीत उर्फ गोलू थाना बेखापुर, यूपी यहां ढिलाई का काम कर रहा है और 20 वर्षीय मंदीप कुमार वेल्डिंग का काम कर रहा है। वहीं जांच में पता चला है कि आरोप गोलू का किसी लड़की से बातचीत थी। जहां लड़की ने उससे कुछ पैसे लिए। जिसके बाद गोलू ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद गोलू के मन में आया कि उसके पास काफी वेपन है और लड़की पानीपत की रहने वाली है। इस दौरान गोलू ने उसका काम करने की प्लानिंग की थी। अजीत पर पहले चोरी और सामान खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज है। गोलू दिसंबर माह में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।  

    बता दें कि रॉयल गन हाउस में लगातार 2 बार चोरी हो चुकी है। जिसके चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतल है कि 21 फरवरी की रात आरोपी पहले गनहाउस के साथ लगती एक दुकान के अंदर घुसे और उसके बाद दुकान में ड्रिल मशीन से छेद करके गन हाउस के अंदर घुस गए थे। इस दौरान चोर दुकान से 8 के करीब हथियार और 6 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी थी। वहीं आज पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता देंकि करीब 7 माह पहले भी इसी दुकान पर इसी तरीके से चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਖੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਹ ਅੱਜ ਦੂਸਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਥੇਦਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਮਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਸਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਚਿਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਵਾਸਤੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਉੱਤੇ ਪੂਰਾ ਭਰੋਸਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਰਿਹਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਨ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਐਨਐਸਏ ਲਗਾ ਕੇ ਡਿਬਰੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਵੀ ਬੈਠ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹੈਰੀਟੇਜ ਸਟਰੀਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਉਸ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਹੁਣ ਜਥੇਦਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਵੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿਬਰੂਗੜ ਜੇਲ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸੇ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਸ ਦੀ ਉੱਪਰ ਹੋ ਰਹੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਨੂੰ ਵੀ ਘਾਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਕੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • जालंधरः कोटली ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दरअसल, जालंधर के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने प्रदर्शन किया। कोटली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके बारे में दलित विरोधी टिप्पणी की है। जिस पर सीएम भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए। कोटली का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह विधानसभा से इस्तीफा देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। 

    हालांकि सीएम भगवंत मान का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन आज सत्र में पंजाब सरकार की ओर से आम अमादी पार्टी के विधायकों की एक टीम सुखविंदर कोटली को मनाने के लिए संदन से बाहर आई। जहां कोटली ने इन विधायकों से कहा कि किसी दलित को उपमुख्यमंत्री बना दो, वे अपना संघर्ष वापस ले लेंगे। इस दौरान मंजीत बिलासपुर ने कोटली को सीएम मान से इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया। कोटली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि वे पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाएंगे। अब आम आदमी पार्टी 2 साल से सत्ता में है लेकिन अभी तक उन्होंने एक दलित उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी दलित विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाती है तो वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे। अन्यथा हम हर जगह सीएम का विरोध करेंगे। दलितों के साथ मान के गांव भी जाएंगे।

  • पंजाबः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर टीटू बानिये ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले बुड्डे नाले की समस्या को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। वहीं इस मामले को लेकर समाजसेवी टीटू बानिये ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। दरअसल, बुड्डे नाले की समस्या को हल ना किए जाने को लेकर टीटू बानिया गंदे पानी की बोतलें भरकर ले गया। इस दौरान टीटू बानिये ने प्रशासन पर बुड्डे नाले की समस्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। टीटू बानिये ने कहा कि बुड्डे नाले का सफेद पानी पिछले कई सालों से काला हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुड्डे नाले के काले पानी की समस्या को हल करने के लिए कई बार दावे किए गए है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। जिसके चलते वह आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर गंदे पानी की बोतले लेकर पहुंचे है।