Blog

  • माॅक ड्रिल अभ्यास के लिए स्टेजिंग एरिया निर्धारित

    माॅक ड्रिल अभ्यास के लिए स्टेजिंग एरिया निर्धारित

    ऊना / सुशील पंडित: अचानक बाढ़ व भूस्खलन पर आधारित स्टेट लेवल मेगा माॅक अभ्यास 8 जून, गुरूवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला माॅक ड्रिल अभ्यास का स्टेजिंग एरिया जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में होगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल का स्टेजिंग एरिया संबंधित एसडीएम के कार्यालय परिसर में होगा।

  • माईक्रोटेक कम्पनी विवाद सुलझाने में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का रहा अहम रोल

    माईक्रोटेक कम्पनी विवाद सुलझाने में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का रहा अहम रोल

    मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा: राजीव राणा
    मजदूरों के हक में फैसला देकर असंगठित कामगार संगठन ने पेश की नई मिसाल

    बददी / सचिन बैंसल: लगातार पांच दिन से बददी के माईक्रोटेक उद्योग में मजदूरों व प्रबंधकों में चला आ रहा गतिरोध समाप्त करवाने में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई। हमीरपुर से विशेष तौर पर पहुंचे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कंाग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने प्रबंधकों से बात कर प्रशासन के माध्यम से इसका हल निकलवाया और मामला शांत किया। बददी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजीव राणा ने कहा कि शनिवार से लगभग 400 कामगारो को माइक्रो टेक कम्पनी काठा से निकाले जाने के बाद, मसला ना सुलझने पर मुझे हमीरपुर से यहां आना पड़ा क्योंकि यह किसी के पेट व रोजगार से जुडा मसला था।
    उन्होने कहा कि हमने  प्रबंधक वर्ग से बात की जहां पहले से प्रशासन से मौजूद था। राजीव राणा ने कहा कि  व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने नियोक्ता (ठेकेदार) जिनके अधीन ये बर्कर्स काम कर रहे थे, और मजदूरों के प्रतिनिधियों से बात करके 400  कामगारों के हित में फैसला करवाया। उन्होने बताया कि श्रमिकों की ओर से मुख्यत: तीन मांगो को रखा जिसमें सभी कामगारों को मई माह का बकाया वेतन दिनांक 7 जून मध्य रात्रि तक कामगारों के बैंक खातों के माध्यम से भुकतान कर दिया जायेगा।सभी कामगारों को कूल चुकता भुगतान एक महीने का वेतन लॉइलटी बोनस के तौर पर सभी कामगारों के खातों में 15 जून मध्य रात्रि तक अदा कर दिया जायेगा।
    राणा ने बताया कि इसके अलावा सभी नियोक्ता (ठेकेदार )अपने अधीन कामगारों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और इच्छुक कामगार  16 जून तक अपने अपने दस्तावेज जमा करवाएंगे। प्रदेश चेयरमैन ने कहा कि कुछ एक स्वार्थी लोगों के कारण बददी बदनाम हो रही है, लेकिन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ऐसे कृत्य की घोर निंदा करते हैं, और मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा,ये लोग अपना हित साधने के लिये किसी भी नीच हरकत पर उतर जाते हैं।  राणा ने तीखे व्यंग्य में कहा, कि हम किसी भी, किसी के निजी कार्य, जिंदगी में हस्ताक्षेप नहीं करते, लेकिन किसी भी तरह का शोषण का जबाब उसी तरीके से दिया जायेगा।
  • ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

    ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा

    ऊना / सुशील पंडित : मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में आप्रेटर, सुपरवाइज़र, आॅफिस काॅर्डिनेटर सेल/मार्किटिंग, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर, सुरक्षा गार्ड व अकुशल लेबर के एक-एक पद भरे जाएंगे।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता आॅप्रेटर पद के लिए मकैनिकल/इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। सुपरवाइज़र पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो या तीन साल का अनुभव, आफिस काॅर्डिनेटर पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर पद के लिए जमा, एलएमवी लाईसेंस और एक साल का अनुभव, सुरक्षा गार्ड पद के लिए 10वीं पास, भूतपूर्व सैनिक तथा एक या दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकुशल लेबर के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • भाजपा सासंद किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज

    भाजपा सासंद किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज

    चंडीगढ़ः निगम दफ्तर में बीते दिन बैठक दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान आप पार्टी के पार्षदों और सासंद किरण खेर द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। जहां आप पार्षदों ने सासंद किरण खेर पर गाली-गालौच के आरोप लगाए वहीं किरण खेर ने आप पार्षदों पर गाली-गालौच के आरोप लगाए गए। वहीं इस हंगामे के बाद अब सांसद किरण खेर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आप पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने शिकायत में लिखा है कि मेरी पार्षद हाउस में एक मीटिंग थी। जिस दौरान किरण खेर ने मेरी सीट पर आ कर गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्षद ने आरोप लगाए है कि जब किरण ने खेर को रोकने की कोशिश की तो उसने उसे मारने और पीटने की धमकियां दी। जसबीर सिंह ने मांग की है कि उसके साथ और उसके परिवार के साथ किरण खेर उनके कुछ भी गलत कर सकती हैं। इसलिए किरण खेर के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए।

  • ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  

    ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  

    ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  
    ऊना,/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन जन में पहुंचाई जाएगी। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग में अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचने के लिए रणनीति बनाई गई। मीटिंग में नशे से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम  ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सब से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
    मनोज कुमार ने कहा कि नशे की समस्या चिंताजनक होती जा रही है। नशे से होने वाली मौतें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं पर नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव है। इसलिए नशा मुक्त अभियान के तहत किशोरों और युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद युवाओं में जागरूकता के साथ-साथ  बचाव के लिए कारगर कदम उठाना है। उन्होंने कहा इस अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से युवाओं और किशोरों के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निरन्तरता में चलाए जाएंगे ताकि किशोरों को सशक्त एवं जिम्मेदार बनाया जा सके।
    एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत अंब ब्लाॅक के सभी स्कूलों में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा और समुदाय के अलावा अभिभावकों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में नशे से संबंधित उपचार सेवाओं का दायरा बढ़ाना भी अभियान का लक्ष्य है। अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों में भी टास्क फोर्स कमेटियों का गठन किया जाएगा जिससे हर स्तर पर सामुदायिक भागेदारी सुनिश्चित हो सके। 
    इससे पहले नशा मुक्त अभियान ऊना के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार, पंकज पंडित, सतपाल और साहिल कुमार ने नशा मुक्त ऊना अभियान के लक्ष्यों और रणनीति के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत करवाया।इस अवसर पर बीएमओ डॉ नरेश शर्मा, बीड़ीओ सुरेन्द्र जेटली, एएसआई रविंदर कुमार और नरेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार, सीडीपीओ रूपेश कुमार, नायाब तहसीलदार रमन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता, विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता, विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता,विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विश्राम गृह बंगाणा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाना है और हमने 6 माह के कार्यकाल में उसी पर काम किया है। भुट्टो ने कहा कि विपक्ष क्या कहता है, क्या कर रहा है इससे हमने कुछ नहीं लेना है। यह बातें विधायक भुट्टो ने रेस्ट हाउस वंगाणा में एक बैठक के दौरान कहीं। 
    भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व में कुटलैहड़ विस क्षेत्र प्रगति की राह पर चल रहा है। कुटलैहड़ के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत हो रही है शायद विपक्ष इस विकास को नहीं पचा पा रहा है। 
    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने हमें कुटलैहड़ का नेतृत्व सौंपा है और शायद 20 बर्षो तक पानी ओर सड़कों की राजनीति करने वाले जब से सत्ता से बाहर हुए है तब से अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे है। हालांकि उपमण्डल बंगाणा का हर विभाग ईमानदारी से अपना काम कर रहा है। विभागों के हर कार्य में पूरी पारदर्शिता झलक रही है। लेकिन मान्यवर शायद यही सोच रहे है कि पूर्व सरकार के समय सरकार और सत्ता का दुरुपयोग करके उपमण्डल बंगाणा के विभागों में जो लूट खसूट होती आई है अब भी शायद वही होगी। लेकिन हम विपक्ष को यह बता देना चाहते हैं कि उपमण्डल बंगाणा के हर विभाग में हर कार्य पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। विपक्ष विना वजह तर्कसंगत बयान बाजी करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहा है। 
    विधायक ने कहा कि अगर रोजी रोटी के लिए कोई युवा ठेकेदारी या फिर अन्य व्यवसाय कर रहा है तो वह अपने परिवार के निर्वाह के लिए रोजी रोटी कमा रहे है। इसमें विपक्ष को क्यों पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इन बेतुके बयानों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व में लठियानी मदली पुल निर्माण के लिए 922 करोड़ 60 करोड़ की पेयजल योजनाएं शिवा प्रोजेक्ट के लिए 46 करोड़ 22 करोड़ की भरमौती से उठाऊ पेयजल योजना जो किसानों के खेतों तक पहुंचेगी, 433 करोड़ बिभिन्न कार्यो जैसे पूर्व भाजपा सरकार के समय से पड़े अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए खेल मैदान निर्माण सड़कों, रास्तों व ब्रिज निर्माण के लिए ओर लोअर कुटलैहड़ में रिघ लगवाने के लिए स्वीकृत किया जा चुके है।कई कार्यो का निर्माण भी शुरू हो चुका है इस बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व हमीरपुर लोकसभा के युकां अध्यक्ष राणा रणबीर सिंह, महासचिव प्रवीण पादा, ठाकुर किशोरी हटली पंचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में एक बच्ची को भी गोली लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव इस वक्त हत्या के मामले में यूपी की मैनपुरी जेल में बंद था। संजीव जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया था, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस और आम लोगों के लिए सिर दर्द बनता चला गया। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था।

    इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती दो करोड़ की मांग की थी।लेकिन इस घटना से एक बार फिर से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। क्योंकि इससे पहले प्रयागराज में पुलिस की मौजदूगी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी।

  • पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर :  गुरदासपुर के सरहदी क़स्बा डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट मे लगे आबाद कैम्प में पंजाब के राजपाल बनवारी लाल प्रोहित पहुंचे। इस कैम्प मैं उन्होनें सरपंचों और लोगों की मुश्किलों को सुना और उन्हें हल करने का भी भरोसा दिया। पंजाब के राज्यपाल  बनवाली लाल परोहिल ने डेरा बाबा नानक हलके के गांव धर्म कोट के स्कूल में लोगो की मुस्कले सुनी और इस मौके उन्होंने ने कहा मैने लोगो की मुश्किलें सुनी है और उनको समझने की भी कोशिश की है, नशे के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा की पहले से ही नशा रोकने के लिए गावो में कमेटीया बनाई है जो नशे को रोकने का काम कर रही। उन्होंने ने कहा की आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हमे  सब  के साथ रल  मिल कर  काम करेगे।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे साथ मुकाबला तो नही कर सकता पर नशे की लत लगाकर हमारे देश को कमजोर करना चाहता है। हम ऐसा नहीं होने देगे,   इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस के बाद  उन्हें करतारपुर कोरीडोर का भी दौरा किया और वहां के अदिकारीओ के साथ मीटिंग भी की। 

  • अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर


    ऊना/ सुशील पंडित :प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि इन वर्गों के अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।

     कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के तहत अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, इसाई और पारसी को शामिल किया गया है और ज़िला ऊना में सिक्ख व मुस्लिम वर्ग की जनसंख्या काफी होने के बावजूद इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल कर कार्यक्रम के उद्देश्य के सार्थक परिणाम सामने लाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाने हेतु संचालित योजनाओं के आवेदनों को त्वरित हल करने निर्देश दिये।

    उन्होंने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।
    बैठक में रामपुर स्वां पुल के नज़दीक सिंथैटिक ट्रेक के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि युवाओं को नशे की प्रवृति को छोड़कर उनका रुझान खेल गतिविधियों की ओर बढ़ाया जा सके। जबकि खेलों में रूचि रखने वाले व सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं को नियमित तैयारी करने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध होगा।

    अल्पसंख्यक मेधावी विद्यार्थियों के छात्रवृति का प्रावधान
    उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के 9वीं व 10वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किये हों तथा परिवार की सालाना आय दो लाख रूपये तक हो, उन विद्यार्थियों को मासिक 230 रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जबकि जमा एक व दो के मेधावी विद्यार्थी जिनके गत परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक और परिवार की सालाना आय एक लाख तक हो के लिए भी मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान है।

    आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के  लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा
    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के लिए अधिवृद्धित ऋण सहायता योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले सालाना आय के व्यक्ति पात्र होंगे। इस योजना के तहत आवेदक दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन एवं गाड़ी खरीद के लिए 20 लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं। जिसके लिए 10 लाख रूपये तक की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत  जबकि इससे अधिक ऋण राशि के लिए 8 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अभी तक जिला ऊना से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने पात्र अल्पसंख्यक युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी आर्थिकी में सुधार लाने के लिए इन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएं तथा संबन्धित विभाग भी इस दिशा में लोगों को जागरुक करके योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, प्रबन्धक डीआईसी अखिल शर्मा, ज़िला खेल अधिकारी चन्द्रमोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    संगरूरः पंजाब में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला के घर विजीलेंस ने दबिश दी है। इससे पहले विजीलेंस की टीम में विजय इंदर सिंगला के पटियाला में स्थित घर पर दबिश दी थी। जिसके बाद आज विजीलेंस की टीम संगरूर में उनके घर पर पहुंची है। जहां विजीलेंस की टीम ने 2 घंटे तक जांच की। बताया जा रहा है कि विजीलेंस की टीम ने विजय इंदर सिंगला के घर के अंदर की जगह से साथ-साथ बाहर सड़क का माप भी लिया है।